Home Blog Page 176

किशोरी की गर्दन में आपरेशन कर निकाली गांठ

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) किशोरी की गर्दन में एक बड़ी गांठ हो गयी थी, युवती दिल्ली तक उपचार करा चुकी थी लेकिन कोई सुधार नही हुआ| लेकिन लोहिया अस्पताल में उसका सफल आपरेशन कर गांठ निकाल दी गयी|
लोहिया अस्पताल के सर्जन मेजर रोहित तिवारी नें एक 17 वर्षीय किशोरी की गर्दन में बड़ी गांठ होनें पर उसको निकाल दिया| लोहिया में अपने तरह का एक पहला आपरेशन है| युवती नें बताया कि गर्दन के दाहिने पीछे हिस्से में विशाल गांठ थी, जो तेजी से बढ़ती जा रही थी। स्थानीय चिकित्सकों ने कई बार अल्ट्रासाउंड और सुई से तरल निकालने का प्रयास किया, लेकिन स्थिति बिगड़ती चली गई। इससे किशोरी की शारीरिक बनावट, मानसिक स्थिति और आत्मविश्वास पर गहरा असर पड़ा। जांच में पता चला कि यह सिस्टिक हाइग्रोमा (लिम्फैंगियोमा) हैं, लसीका तंत्र से जुड़ी एक दुर्लभ जन्मजात बीमारी। इस गंभीर स्थिति को देखते हुए पहले कानपुर और सैफई मेडिकल कॉलेज से उसे सफदरजंग अस्पताल, दिल्ली तक रेफर किया गया। लेकिन परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर थी पिता मनरेगा में मजदूरी करते हैं, जिससे बड़े निजी अस्पताल में इलाज संभव नहीं हो सका। मेजर डॉ. रोहित तिवारी ने दुर्लभ ऑपरेशन कर
फर्रुखाबाद में ही हुई बड़ी सफलता
परिवार की परिस्थितियों को देखते हुए फर्रुखाबाद में ही ऑपरेशन करने का निर्णय लिया गया। जनरल एनेस्थीसिया के तहत मेजर डॉ. रोहित तिवारी ने सावधानीपूर्वक ऑपरेशन कर पूरी गांठ को निकाल दिया। खास बात यह रही कि इस दौरान किसी नस या महत्वपूर्ण अंग को क्षति नहीं हुई।
पूरी तरह सफल रहा ऑपरेशन
सर्जरी पूरी तरह सफल रही और किशोरी अब स्वस्थ हो रही है। बड़ी गांठ हटने के बाद उसका आत्मविश्वास लौट आया है और परिवार ने राहत की सांस ली।
क्या बोले सर्जन
मेजर डॉ. रोहित तिवारी ने कहा यह केस इस बात का प्रमाण है कि यदि समय पर जांच और उचित इलाज मिले तो गंभीर और जटिल बीमारियों पर भी विजय पाई जा सकती है। फर्रुखाबाद में भी बड़े स्तर की सर्जरी संभव है।
क्या है सिस्टिक हाइग्रोमा?|
यह लसीका तंत्र की एक जन्मजात विकृति है। इसमें गर्दन या बगल में तरल से भरी बड़ी गांठ बन जाती है। अक्सर यह धीरे-धीरे आकार में बढ़ती रहती है। इलाज के लिए सर्जरी ही सबसे उपयुक्त विकल्प माना जाता है।

मुठभेड़ में 25 हजार का ईनामी पुलिस की गोली से घायल

फर्रुखाबाद:(कंपिल संवाददाता) गैंगेस्टर के मामले में फरार चल रहे 25 हजार के ईनामी को पुलिस नें मुठभेड़ में दबोच लिया| उसके पैर में गोली लगी, उसे उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती किया गया है, जहाँ से लोहिया अस्पताल रिफर किया गया| घायल के ऊपर 21 मुकदमें दर्ज हैं|
थाना क्षेत्र के ग्राम सिरसा निवासी तोताराम उर्फ तोता पुत्र दुर्विजय पर गैंगेस्टर का मुकदमा दर्ज किया गया था| मामले में आरोपी तोता फरार चल रहा था| पुलिस के अनुसार बीती रात कच्छा बनियान गैंग को ध्यान में रखते हुए सिवारा मार्ग पर हजरतगंज तिराहे पर चेकिंग चल रही थी, उसी दौरान एक व्यक्ति नगला भूड तिराहे के पास पुलिस को देखकर भागने लगा| जब पुलिस नें उससे रूकनें का इशारा किया तो उसने तमंचा निकाल कर फायर पुलिस टीम पर कर दिया, जबाब में पुलिस नें भी गोली चलायी, जिससे गोली शातिर के दाहिने पैर में लगी, घायल नें अपना नाम तोताराम उर्फ तोता बताया| आरोपी के पास से एक देशी तमंचा 315 बोर, 1 जिंदा कारतूस 315 बोर, 1 खोखा 315 बोर तमंचे की नाल में फंसा हुआ|

सूर्य पूजन के साथ शुरू होगा मानस सम्मेलन

0

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) श्री मानस विचार समिति के तत्वावधान में 37 वाँ मानस सम्मेलन काआयोजन 14 सितंबर से होगा। सम्मेलन को सफल बनाने और व्यवस्था की समीक्षा के लिए तैयारी बैठक महावीर गंज स्थित ब्राह्मण समाज धर्मशाला में हुई ।
सम्मेलन के संयोजक मानस मर्मज्ञ डाक्टर रामबाबू पाठक ने बताया कि तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है। डॉक्टर पाठक ने कहा कि पितृपक्ष में सूर्य पूजन का विशेष महत्व होता है और मानस सम्मेलन सूर्य पूजन के साथ शुरू होगा और राम राज्याभिषेक के साथ ही संपन्न होगा। पितरों के तर्पण के लिए रामकथा का विशेष महत्व है इस कारण से आयोजन को पितृपक्ष में रखा गया है। विगत 37 वर्षों से हम राम कथा के माध्यम से सभी के पितरों के तर्पण की कामना करते हैं। ताकि मानस आचरण का ग्रंथ है राम कथा के माध्यम से समाज को आचरण का संदेश दिया जाता है मानस से प्रेरणा लेकर उनके पात्रों के आचरण को देखकर हम अपने आचरण निश्चित करें।
उन्होंने बताया कि मानस सम्मेलन में ईश्वर दास ब्रह्मचारी, अरुण गोस्वामी झांसी ,कविता कांत बाजपेई उन्नाव, आस्था शर्मा झांसी, नंदकिशोर पाठक तबला वादक के रूप में ,पीलाराम शर्मा छत्तीसगढ़, श्रीमती संध्या दीक्षित दतिया , देवी सहाय तिवारी कानपुर, इंदु रामायणी सागर मध्य प्रदेश से विद्वान आएंगे । सम्मेलन 14 सितंबर से 18 सितंबर तक चलेगा। उन्होंने सम्मेलन के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा स्पर्श का निवारण और नारी उत्थान सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य है। इस अवसर पर कार्यक्रम के व्यवस्थापक सुजीत पाठक बंटू, सदानंद शुक्ला, सर्वेश अवस्थी, ज्योति स्वरूप अग्निहोत्री, आलोक गौड़ प्रमुख रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम के व्यवस्थापक सुजीत पाठक बंटू ने बताया कि सभी कार्यक्रम पांडा बाग के सभागार में सायं कालीन सत्र में 5 बजे से रात 9 बजे तक कथा और 14 सितंबर को सूर्य पूजन सुबह 7 बजे से होगा।

काकोरी ट्रेन एक्शन चित्रकला प्रतियोगिता में छात्र छात्राओं नें किया प्रतिभाग

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) श्री विश्वनाथ सामाजिक सेवा संस्थान द्वारा संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली के सहयोग से आयोजित काकोरी ट्रेन एक्शन चित्रकला प्रतियोगिता में छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया
“काकोरी ट्रेन ऐक्शन” स्वतंत्रता संग्राम की एक महत्वपूर्ण घटना है, जिसमें क्रांतिकारियों ने ब्रिटिश राज द्वारा भेजी जा रही सरकारी धनराशि को लूट कर ब्रिटिश सरकार को चुनौती दी थी, ताकि उस अधीनता को भेदने और विविध क्रांतिकारी गतिविधियों के लिए फंड जुटाया जा सके
संस्था सचिव ने बताया इसमें मुख्य क्रांतिकारी थे: राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्लाह खान, राजेंद्र नाथ लाहिरी सहित कुल 10 क्रांतिकारी थे।यह घटना लोगों में यह विश्वास जगाने वाली थी कि अंग्रेज़ सरकार से सिर्फ़ शांतिपूर्ण तरीकों से नहीं, बल्कि संकल्पित क्रांतिकारी कदमों से भी लड़ाई की जा सकती है। संस्था की कोषाध्यक्ष आकांक्षा सक्सेना ने कहा कि इसमें सभी क्रांतिकारियों द्वारा मिलकर कार्य करना, उनके बलिदान ने सामाजिक एकता की भावना को मजबूत किया। काकोरी ट्रेन एक्शन की 100वीं वर्षगांठ पर हुई चित्रकला प्रतियोगिता बिभिन्न स्कूल भारतीय पाठशाला इंटर कॉलेज एनकेपी इंटर कॉलेज, मदन मोहन कनोडिया इंटर कॉलेज, महादेवी वर्मा राजकीय इंटर कॉलेज, रामानंद बालिका इंटर कॉलेज, मोहन लाल शुक्ला इंटर कॉलेज, सिटी गर्ल्स इण्टर कॉलेज, सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर, सरस्वती विद्या मन्दिर श्याम नगर, सरस्वती विद्या मन्दिर फतेहगढ़, सीपी इंटरनेशनल, ज्ञानफोर्ट पब्लिक स्कूल, डीएसबीडी स्कूल, सनबीम पब्लिक स्कूल, जयपुरिया स्कूल, सीपी विद्या निकेतन कायमगंज के छात्रों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया एवं ककोरी ट्रेन एक्शन से संबंधित चित्र बनाये।
चित्रकला प्रतियोगिता संयोजक अरविन्द दीक्षित, अखिलेश पाण्डेय, डॉ समरेंद्र शुक्ला,अर्पण शाक्य नरेंद्र मिश्रा ,अनुपम पाण्डेय, सुबोध शुक्ला, कुलभूषण श्रीवास्तव, अमन अवस्थी,बरखा,वैभव सोमवंशी,आदेश अवस्थी ने सभी विद्यालयों में व्यवस्था में सहयोग किया। कार्यक्रम संयोजक अनुराग अग्रवाल ने बताया की प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने बाले छात्रों में से प्रत्येक विद्यालय से टॉप 3 छात्रों को पुरस्कृत किया जायेगा एवं सभी छात्रों को प्रमाण पत्र दिया जायेगा।

तहसील कायमगंज के 10 अधिवक्ता तीन साल के लिए डिबर

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश नें विधि कदाचार का दोषी मानते हुए 10 अधिक्ताओं का लाइसेंस तीन सालो के लिए निलंबित कर दिया|
थाना कम्पिल के मोहल्ला चौधरियान निवासीअधिवक्ता राघव चन्द्र शुक्ला व पितौरा कायमगंज निवासी अधिवक्ता शफीक खां ने शिकायत की थी, शिकायत बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश को फर्जी ट्रस्ट बनाने की हुई थी| शिकायत में हुई सुनवाई में विधिक कदाचार का दोषी पाया गया, जिसके बाद अधिवक्ता अमित कुमार, अधिवक्ता गोपाल कृष्ण पाठक, प्रमोद कुमार गंगवार, अजीम हुसैन, नौशाद अली, सुधीर कुमार, दीपेन्द्र कुमार विकास गंगवार, हरिपाल सिंह, रोमेश कुमार को तीन सालों के लिए निलंबित कर दिया|
अधिवक्ता की पुन: सुनवाई की याचिका निरस्त
डिबार चल रहे अधिवक्ता राजीव वाजपेयी ने पुन: सुनवाई के लिए राज्य विधिज्ञ परिषद अनुशासन समिति प्रयागराज में पुन: विलोकन प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया था| जिसे राज्य विधिज्ञ परिषद उत्त्तर प्रदेश के अनुभाग अधिकारी विरेंद्र कुमार सिंह नें प्रार्थना पत्र में पुन: सुनवाई का कोई आधार ना मानते हुए निरस्त कर दिया|

जानलेवा फायरिंग में फरार आरोप गिरफ्तार

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो)जानलेवा फायरिंग के फरार आरोपी को पुलिस नें गिरफ्तार किया है| पुलिस अन्य आरोपियों की भी तलाश कर रही है|
थाना जहानगंज क्षेत्र के ग्राम रूनी चुरसई निवासी सूर्यप्रताप सिंह पुत्र कौशलेन्द्र सिंह नें मुकदमा दर्ज कराया था, जिसमे कहा था कि उनकी कार कोतवाली फतेहगढ़ के धन्सुआ गाँव के सामने सड़क पर खड़ी थी, उसी दौरान हमलावरों नें ताबडतोंड फायरिंग कर दी| जिससे वह बाल-बाल बचे| पुलिस नें हमले में फरार आरोपी अभिनव तोमर पुत्र रामकिशोर निवासी दुर्गा कालोनी हाल निवासी मकान नंबर 47, गली नम्बर 01, ब्लाक डी दयालपुर नई दिल्ली को गिरफ्तार किया है| कोतवाल रणविजय सिंह नें बताया की आरोपी अभिनव को गिरफतार किया गया है|

बिजली करंट से अधेड़ नें तोड़ा दम

फर्रुखाबाद:(नवाबगंज संवाददाता) बिजली करेंट की चपेट में आनें से अधेड़ की मौत हो गयी| जिससे परिजनों में कोहराम मच गया| पुलिस नें शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा|
थाना क्षेत्र के ग्राम धूरिहार निवासी आकाश पुत्र अतर सिंह ने पुलिस को बताया कि बीती शाम उनके पिता 55 वर्षीय अतर सिंह लगभग 7 बजे चारे की मशीन सही कर रहे थे, अचानक बिजली आने से वह उसमें चिपक गये उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलने पर चौकी इंचार्ज राजेश कुमार ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा| प्रभारी निरीक्षक अवध नारायण पांडेय ने बताया की तहरीर पर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है| पुलिस जाँच कर रही है|

ससुर के जबड़े में दामाद नें मारी गोली, भीड़ नें आरोपी दबोचा

फर्रुखाबाद:(कम्पिल संवाददाता) पत्नी के मायके ना आने से खफा युवक नें अपने ससुर के मुंह में गोली मार दी, जिससे वह गंभीर घायल हो गया| उसे सीएचसी कायमगंज में भर्ती किया गया| उधर भीड़ नें आरोपी को दबोच कर पुलिस को सौंप दिया|
थाना क्षेत्र के ग्राम कमलपुर दुंदेमई निवासी 55 वर्षीय रक्षपाल की पुत्री का विवाह रायपुर कम्पिल निवासी सौरभ पुत्र श्रीराम के साथ हुआ था| लेकिन सौरभ की पत्नी अपने पिता के पास रह रही थी| इसी बात से सौरभ रंजिश मानता था| शुक्रवार को रक्षपाल अपने परिवार के ही मायाराम के साथ बैठे थे, उसी दौरान सौरभ नें गोली ससुर रक्षपाल पर चला दी, लेकिन वह बच गया, जिसके बाद सौरभ नें दूसरी गोली फिर चला दी जिससे गोली रक्षपाल के जबड़े में जा लगी| उसे गंभीर हालत में सीएचसी में भर्ती कराया| उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार व हरीश कुमार मौके पर पंहुचे और जाँच पड़ताल की| भीड़ नें आरोपी सौरभ को पकड़ लिया| थानाध्यक्ष कपिल कुमार नें बताया कि आरोपी नें पत्नी के मायके से ना आने पर सुसर के गोली मारी है| तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जायेगा|

नवविवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत,पति सहित 6 पर दहेज हत्या का मुकदमा

फर्रुखाबाद:(नवाबगंज संवाददाता) विवाहिता की हालत अचानक बिगड़ने पर उसे लोहिया अस्पताल लाया गया, जहाँ उसे मृत घोषित कर दिया गया| परिजनों नें दहेज हत्या का मामला पति, सास-ससुर सहित 6 लोगों के खिलाफ दर्ज कराया| पुलिस नें शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया|
थाना क्षेत्र के ग्राम ढुडियापुर निवासी जितेंद्र यादव पुत्र महेंद्र यादव का विवाह थाना कमालगंज के ग्राम नौसारा निवासी रिटायर्ड होमगार्ड रामआसरे की पुत्री 20 वर्षीय सुमन उर्फ मोहनी यादव के साथ हुआ था| रामआसरे नें कहा कि दान दहेज लगभग 8 लाख खर्च करके की थी। बीती शाम लगभग 9 बजे सुमन की तबीयत अचानक बिगड़ गयी| उसके पति ने अपने ससुर राम आसरे को टेलीफोन करके जानकारी दी| प्राइवेट चिकित्सक के यहां दिखाने के बाद हालत गंभीर होती चली गयी, इसके बाद जितेन्द्र को लेकर लोहिया अस्पताल रात 11:30 बजे पहुंचा जहाँ चिकित्सक नें सुमन को मृत घोषित कर दिया गया| सुमन के स्वजन लोहिया अस्पताल आये, जहाँ उन्होंने दहेज हत्या का आरोप लगाया| सूचना पर सुबह प्रभारी निरीक्षक अवध नारायण पांडेय व वरिष्ठ उपनिक्षक राम सिंह मौके पर पंहुचे| पुलिस नें शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया| पति नें बताया कि सुमन ने कोल्ड ड्रिंक के बाद दूध पी लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गयी| पुलिस नें परिजनों की तहरीर पर पति जितेंद्र, ससुर महेंद्र सिंह, सास नाम अज्ञात,जेठ विजेंद्र सिंह, जेठानी नाम अज्ञात पत्नी विजेंद्र सिंह व अमन पुत्र अरविंद निवासी गढ़ ग्राम ढुड़ियापुर नवाबगंज के विरुद्ध थाना पुलिस ने दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया।

पूर्व सैनिक के घर चोरी में व्यापार मंडल नेता के भाई सहित चार को उठाया

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) बीमार चल रहे पूर्व सैनिक के घर से लाइसेंसी असलहा सहित जेबरात, नकदी व अन्य सामान चोरी किया गया था| मामले में पूर्व सैनिक की पत्नी नें मुकदमा दर्ज कराया था, पुलिस नें मामले में व्यापारी नेता के भाई सहित चार को हिरासत में लिया है|
शहर कोतवाली के ठंडी सड़क दशमेश कालोनी निवासी शिखा दुबे ने मुकदमा दर्ज कराया था| शिक्षा ने बताया था कि 10 सितंबर को उनका 17 वर्षीय पुत्र युक्तार्थ उर्फ कृष्णा कोचिंग के लिए सुबह 8 बजे निकला था| जो लापता हो गया| उसके शिक्षण संस्थाओं में जानकारी दी उसके बाद चौकी रेलवे रोड को लिखित तहरीर दी| उसके साथ किसी भी अनहोनी स इंकार नही किया जा सकता| 11 सितंबर को सुबह जब वह उठीं तो बच्चे का लैपटॉप गायब था| गुल्लक टूटी पड़ी थी जिसमे आठ हजार रूपये थे जो गायब थे, इसके साथ ही अन्य सामान चेक किया तो 4 चैन, 4 अंगूठी, 4 जोड़ी कुंडल, एक मंगलसूत्र, व पति की लाइसेंसी रिवाल्वर गायब थी| इसके साथ ही दो डिब्बी कारतूस, अलमारी में रखे 40 हजार नकद व बैंक खाते से 50 हजार मनोज कुमार के खाते में ट्रांसफर किये गये| बीती रात पुलिस नें व्यापारी नेता के भाई सहित चार को मामले हिरासत में लिया है| पुलिस उनसे पड़ताल कर रही है| बीती देर रात कोतवाली के बाहर व्यापारी नेता व समर्थकों का जमाबडा रहा है| पता चला की व्यापारी नेता के भाई पर चोरी का जेबर खरीदनें का आरोप है| पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है|