Home Blog Page 175

गैंगरेप पीड़िता के समर्थन में उतरे हिन्दूवादी संगठन

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) कम्प्यूटर संचालको के द्वारा छात्रा के साथ गैंगरेप की घटना की गयी थी| मेडिकल कराने आयी छात्रा के समर्थन में कई हिन्दूवादी संगठन खड़े नजर आये|
थाना कम्पिल क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी एक छात्रा के साथ नशीला पदार्थ पिलाकर सामूहिक दुष्कर्म किया गया था| मामले में पुलिस छात्रा को लेकर लोहिया महिला अस्पताल पंहुची जहाँ उसकी जाँच की गयी| छात्रा के समर्थन में हिन्दू महासभा के युवा प्रदेश अध्यक्ष विमलेश मिश्रा, सभासद अनिल तिवारी, भाजपा नेता शिवम दुबे, प्रीती तिवारी, रामवीर चौहान आदि पंहुचे| उन्होंने पीड़ित परिवार से हर सम्भव मदद करने का भरोसा दिया| पुलिस को आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही की मांग की|

कोतवाली कार्यालय की छत टूटकर गिरी, महिला सिपाही चुटहिल

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद संवाददाता) कोतवाली के कार्यालय की छत का काफी मलवा अचानक भरभराकर गिर गया, जिसकी चपेट में आने से महिला सिपाही बाल-बाल बच गयीं| उनके सिर में मामूली चोट आयी है|
कोतवाली कार्यालय में महिला कांस्टेबल प्रियंका शर्मा बैठकर कार्य का सम्पादन कर रहीं थी, दोपहर लगभग 2 बजे कार्यालय की छत का प्लास्टर टूट कर गिरा, जिससे सिपाही प्रियंका शर्मा के मामूली चोट आयी| कार्यवाहक प्रभारी लक्ष्मी नारायण ने चौकीदार की सहायक से छत का टूटा प्लास्टर भी हटवा दिया| घायल प्रियंका शर्मा को सीएचसी मोहम्मदाबाद ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार कर उन्हें वापस भेज दिया गया|


अवैध शस्त्र फैक्ट्री सहित आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में असलाह बरामद

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) कमालगंज व जहानगंज पुलिस के संयुक्त अभियान में अबैध शस्त्र फैक्ट्री का संचालन करनें वाले को पुलिस नें गिरफ्तार किया है| उसके पास से भारी मात्रा में असलाह बरामद हुआ है|
थानाध्यक्ष कमालगंज राजीव कुमार, थानाध्यक्ष जहानगंज राजेश राय ने थाना कमालगंज के ग्राम नारायणपुर गढिया गंगाइच निवासी राकेश बाबू उर्फ मुन्नू पुत्र झम्मन लाल को अवैध शस्त्र फैक्ट्री संचालन करनें में गिरफ्तार किया| आरोपी के पास से 12 तमंचा 12 बोर, 5 तमंचा 315 बोर, 2 तमंचा 12 बोर व 6 तमंचा 315 बोर बिना चालू हालत में, 8 जिंदा कारतूस 315, 8 खोखा 315 बोर, 5 खोखा कारतूस 32 बोर, 2 खोखा 12 बोर के साथ ही असलाह बनाने वाले उपकरण बरामद हुए| अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह नें पुलिस लाइन में बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है| उसके पास से भारी मात्रा में असलाह बरामद हुए है|

देखें वीडियो


बाढ़ पीड़ितों के लिए लगाया नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया| जिसमे मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवा का वितरण किया गया|
तहसील सदर के ग्राम कटरी धर्मपुर में फर्रुखाबाद विकास मंच के जिलाध्यक्ष भईयन मिश्रा के नेतृत्व में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया| डॉ. नावेद अंसारी, डॉ. विमलेश कुमार, डॉ. पंकज राठौर व फार्मासिस्ट ब्रह्मानंद आदि ने मरीजों का परीक्षण किया| शिविर में खांसी, जुखाम, बुखार, खुजली आदि के अधिक मरीज मिले, जिन्हें दवा का वितरण किया गया| राजेश दीक्षित, सुनील वाजपेयी, कोटेदार विनोद राजपूत, वीरपाल सिंह, वीरेंद्र सिंह, अनिल द्विवेदी, श्यामेंद्र दुबे, नीरज, गिरद सिंह, सुनील मिश्रा, हिमांशु गुप्ता, राजीव वर्मा, डॉ. राधेश्याम राजपूत, राकेश राजपूत, बादशाह सिंह, पूर्व प्रधान धर्मवीर राजपूत आदि रहे|

सूर्य पूजन के साथ 37 वाँ मानस सम्मेलन श्रीगणेश

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) शहर के रेलवे रोड़ स्थित पांडेश्वर नाथ मंदिर पर प्रातः काल नैमिष एवं पांचाल घाट के स्वामी रामानंद सरस्वती व विद्वान पंडितो ने वेद मंत्रों से सृष्टि के देवता भगवान सूर्य का पूजन किया|
डाँ. रामबाबू पाठक ने बताया कि 37 वर्षों से सम्मेलन का उद्देश्य समाज में लोक कल्याण की कामना एवं पितृपक्ष में अपने पूर्वजों का तर्पण कार्य को मानस के द्वारा कथा को माध्यम बनाया| उन्होंने कहा सूर्य ही इस संसार में प्रत्यक्ष देवता है, जो हम सब को जीवनदान देते हैं, जीव के मृत्यु के पश्चात प्राणी सुर्य लोग में उसकी आत्मा जाती है उसके लिए तर्पण को कथा का माध्यम बनाया है
उन्होंने कहा प्रथम बार श्री राम कथा को भगवान शंकर भोलेनाथ ने माता पार्वती को सुनाई थी, उसके पश्चात इस पृथ्वी पर वाल्मीकि ने रामायण की रचना की, गोस्वामी तुलसीदास ने कलयुग में श्री राम कथा को मानस के माध्यम से जीवन जीने का सनातन धर्म का ग्रंथ दिया| सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य अपने पूर्वजों को कथा के माध्यम से याद करना तथा समाज में भावी पीढ़ी के युवाओं में भारतीय संस्कार देना| वर्तमान समय में श्री रामचरितमानस ऐसा ग्रंथ है, जो जीवन जीने का आधार बताती है|
आलोक गौड, बृज किशोर सिंह किशोर, अशोक रस्तोगी, ज्योति स्वरूप अग्निहोत्री, सुजीत पाठक, रवि अवस्थी, अद्भुत पाठक, आदित्य वरुण सचिन आदि ने आरती एवं प्रसाद वितरण किया| उनके साथ मुख्य यजमान विशेष पाठक अनुराग सक्सेना व धर्मपत्नी शोभित सक्सेना, सम्मेलन के संयोजक डॉ. रामबाबू पाठक, पंडित रामेंद्र नाथ मिश्रा ने देवी देवताओं का विधि-विधान से पूजन किया, संत जनों ने मानस सम्मेलन के शुभारंभ पर मंगला चरण के साथ आशीष वचन कहे|

काकोरी ट्रेन एक्शन नाट्य समारोह में दिखा क्रांतिकारियों का बलिदान

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) विश्वनाथ सामाजिक सेवा संस्थान द्वारा संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से आयोजित काकोरी ट्रेन एक्शन नाट्य समारोह के अंतर्गत चित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन एवं भावपूर्ण नाट्य मंचन हुआ।
काकोरी ट्रेन एक्शन नाट्य समारोह के अंतर्गत आयोजित नाटक एक और आजाद का भावपूर्ण मंचन अरविंद दीक्षित के निर्देशन में हुआ| नाटक के प्रारंभ में पंडित रामनारायण आजाद के बाल्यकाल को दर्शाया गया, जिसमें बाल स्वरूप में पंडित रामनारायण आजाद एक अंग्रेज को पत्थर मारकर उसका सर फोड़ देते हैं। यही से उनके अंदर क्रांति की ज्वाला प्रज्वलित होती है उनके द्वारा किए गए बम कांड अंग्रेजों के विरुद्ध लड़ाई को नाटक में दर्शाया गया। नाटक में रितिक पाण्डेय उमंग, अर्पण शाक्य, अनुभव सारस्वत, शुभ दीक्षित, देवांश आदि ने भावपूर्ण मंचन किया।
काकोरी ट्रेन एक्शन को दर्शाता नाट्य मंचन अमित सक्सेना के निर्देशन में हुआ, जिसमें राज गौरव पाण्डेय, डॉ. नावेद अली, सिमरन सिंधी, फाल्गुनी अंकित गुप्ता, दिलीप कश्यप, विशाल श्रीवास्तव आदि ने भावपूर्ण मंचन किया। नाटक जलियांवाला बाग से प्रारंभ करके किस तरह से काकोरी की घटना की रणनीति बनायी, किस तरह से क्रांतिकारियों ने रणनीति बनायी, कैसे गणेश शंकर विद्यार्थी से मिलकर चंद्रशेखर आजाद, अशफाक उल्ला खान, रामप्रसाद बिस्मिल आदि ने ट्रेन को लूटने की रणनीति बनायी उसको दर्शाया गया। उसके बाद भगत सिंह के द्वारा लाहौर बम कांड दिखाते हुए भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु, तीनों की फांसी की सजा के साथ नाटक का समापन हुआ|
जिला अधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने कहा कि भावपूर्ण नाटक मंचन के माध्यम से हम सभी को अपने क्रांति वीरों को स्मरण करने का अवसर मिला है, उनके बलिदान को हमें कभी भी भूलना नहीं चाहिए रामनारायण आजाद के पुत्र बॉबी दुबे सहित जनपद के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वंशजों का सम्मान हुआ। कार्यक्रम में भास्कर दत्त द्विवेदी, गौरव अग्रवाल, अनुराग अग्रवाल, डॉ. संदीप चतुर्वेदी, सुरेन्द्र पाण्डेय, आकांक्षा सक्सेना, नवीन मिश्रा सहित बड़ी संख्या में गण्यमान्य नागरिक उपस्थित रहे। काकोरी ट्रेन एक्शन का ट्रेन मॉडल को कार्यक्रम में दर्शाया गया सभी अतिथियों व आगंतुकों ने उसकी भरपूर प्रशंसा की।
भूपेंद्र प्रताप सिंह के संयोजन में आयोजित संगोष्ठी में मेजर एसडी सिंह विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. रंगनाथ मिश्रा, वैभव राठौर, डॉ. संतोष पाण्डेय, सांसद मुकेश राजपूत व भारतेंदु नाट्य अकादमी के अध्यक्ष डॉ. रति शंकर त्रिपाठी ने अपने विचार व्यक्त किये| गोष्ठी का संचालन वैभव सोमवंशी ने किया। विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को सम्मानित किया गया। चित्रकला प्रतियोगिता के छात्रों को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पूरे प्रदेश में लड़ेगी विधान सभा चुनाव

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जनसत्ता दल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूर्व सांसद व एमएलसी कुँवर अक्षय प्रताप सिंह द्वारा लकुला-मसेनी मार्ग पर स्थित एक गेट्स हॉउस में समीक्षा बैठक में भाग लिया गया| उन्होंने कहा संगठन मजबूती के साथ आगे बढ़ रहा है, पार्टी पूरे सूबे में विधान सभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा है|
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नें कहा की उनकी पार्टी एक जाति वर्ग की पार्टी नही है, वह समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलती है| उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी को और मजबूत करनें की नसीहत दी| उन्होंने साफ कहा कि आगामी विधान सभा चुनाव 2027 में है, जनसत्ता दल पूरे उत्तर प्रदेश में चुनाव लड़ेगी| इसके साथ ही पंचायत चुनाव भी पार्टी पूरे तरह से लड़ने को तैयार है| जनसत्ता दल के विस्तार पर चर्चा भी चर्चा की गयी| जिलाध्यक्ष राजपूत करणी सेना, सुशील सिंह चौहान, प्रेमपाल सिंह जिलाध्यक्ष आदि नें स्वागत किया| राष्ट्रीय महासचिव डाॅ. कैलाशनाथ ओझा , प्रदेश अध्यक्ष व विधायक बाबागंज विनोद सरोज , प्रदेश प्रधान महासचिव डाॅ. बृजेश सिंह राजावत , प्रदेश अध्यक्ष (किसान प्रकोष्ठ) बलबीर सिंह , प्रदेश अध्यक्ष (युवा प्रकोष्ठ) बलबीर सिंह “शिवाजी”, प्रदेश महासचिव राणा अजय सिंह , प्रदेश महासचिव (युवा प्रकोष्ठ) अनुज चौहान, कुलदीप पटेल आदि रहे|

बंद शराब ठेके के बाहर ब्लेक में बिक्री होती दारू

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) शराब ठेका बंद होनें के बाद भी उसके बाहर ब्लेक में मंहगी दारू बिक्री की जाती है| मामले में एक वीडियो भी वायरल है, इसके साथ ही पुलिस और आबकारी विभाग को भी शिकायत की गयी है|
थाना क्षेत्र के ग्राम दौलतपुर चकई निवासी शोहेल खां नें बताया कि वह कुतलुपुर शराब ठेके पर दारू लेनें गये थे| लेकिन ठेका बंद था| लेकिन बाद में ठेके के बाहर मुकद्दम पुत्र मोहन व्लैक में शराब बिक्री कर रहा था| शोहेल ने बताया कि उसने 500 का नोट दिया, और तीन पाउच मांगे और उसी समय उसने एक पाउच के 90 रूपये बताये| जब विरोध किया तो झगड़ा करनें लगे, गाली-गलौज नही किया| मामले में थाना पुलिस को सूचना देनें एक साथ ही आबकारी को सूचना दी| आबकारी निरक्षक रीता वर्मा नें बताया की मामले में कार्यवाही की जायेगी||

ग्रामीण की रामगंगा में डूबने से हुई मौत

0

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) रामगंगा किनारे शौच गये ग्रामीण का पैर फिसल जाने से उसकी डूबने से मौत हो गयी| पुलिस नें शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्यवाही के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया|
थाना क्षेत्र के ग्राम कादर कुइयां निवासी 35 वर्षीय राहुल पुत्र रनवीर सिंह रामगंगा के किनारे शौच करने के लिए गया था, उसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया| जिससे वह डूब गया| ग्रामीणों नें उसकी तलाश शुरू की, काफी प्रयास के पास उसका शव बरामद किया| ग्रामीणों की सूचना पर थानाध्यक्ष सुदेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस नें शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा|

डीएम ने स्वर्गधाम के जीर्णोद्धार को किया निरीक्षण

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) ग्राम पंचायत सोता बहादुरपुर में स्थित परंपरागत अंत्येष्टि स्थल स्वागत धाम का डीएम आशुतोष द्विवेदी द्वारा भ्रमण किया गया। क्षेत्रीय ग्रामीणों ने डीएम को बताया कि जनपद में एकमात्र स्थल ग्राम पंचायत सोता बहादुरपुर के पांचाल घाट के पूर्व ओर स्थित अंत्येष्टि स्थल पर सर्वाधिक अंत्येष्टि की क्रियाएं होती हैं। इसमें जनपद ही नहीं पास के कई जनपदों से भी व्यक्ति शव को लेकर अंत्येष्टि के लिए आते हैं। जनपद में ग्रामीण क्षेत्रों में अंत्येष्टि स्थल के विकास हेतु लक्ष्य प्राप्त हुए हैं। जिसके सापेक्ष ग्राम पंचायत सोता बहादुरपुर में स्थित परंपरागत अंत्येष्टि स्थल को विकसित किए जाने के संबंध में जिलाधिकारी द्वारा स्वयं स्थल का निरीक्षण किया गया। कुछ समाजसेवियों के द्वारा वहां पर अंत्येष्टि क्रिया के लिए भवनों का निर्माण कराया गया है, जिसमें शवदाह स्थल, सामुदायिक शौचालय एवं कुछ सराय स्थल बने हुए हैं। जिलाधिकारी द्वारा स्थल का परीक्षण कर अंत्येष्टि स्थल के विकास हेतु आवश्यक मदों का मापन कर प्राक्कलन तैयार करने हेतु अभियंताओं को निर्देशित किया गया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार गौड़ , उप जिलाधिकारी सदर रजनी कान्त पाण्डेय रहे|