Home Blog Page 174

झांडफूंक के बहानें तांत्रिक नें बालिका से की छेड़छाड़

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद संवाददाता) बालिका के पेट में हो रहे दर्द को ठीक करनें के बहानें उसके साथअश्लील हरकतें की| जानकारी होनें पर बालिका के स्वजनों नें कोतवाली पुलिस को तहरीर दी, पुलिस नें आरोपी तांत्रिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया|
कोतवाली क्षेत्र के के गाँव निवासी 13 वर्षीय बालिका के पेट में दर्द की शिकायत हुई| उसी समय उधर से ग्राम लखरौआ निवासी तांत्रिक अनिल कुमार पुत्र गोविन्द प्रसाद निकला| बालिका की माँ नें दर्ज करायी एफआईआर में कहा कि अनिल नें कहा कि पुत्री को मेरे साथ भेज दो, झांडफूंक करके दर्द ठीक कर देंगे| जिसके बाद बालिका को उसके भाई के साथ गाँव के लगभग 500 मीटर दूर पीपल के पेड़ के पास लेकर गया जहाँ उसने बालिका के सिर पर तीन बार दीपक उतार कर उसके भाई को दिया और कहा कि पीपल के 21 चक्कर लगाओ| दीपक पीपल के चक्कर लगानें लगा तो तांत्रिक ने बालिका के साथ अश्लील हरकतें शुरू कर दी| मामले की जानकारी परिजनों दी गयी| बालिका की माँ नें कोतवाली में तहरीर दी| पुलिस नें आरोपी तांत्रिक अनिल कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया| जाँच दारोगा अनिल सिकरवार को दी गयी है|

युवक का शव घर पंहुचते ही मचा कोहराम

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद संवाददाता) पुणे में प्राइवेट कंपनी में नौकरी करने गए युवक ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली| उसका शव घर आते ही कोहराम मच गया|
कोतवाली क्षेत्र के कस्बा के कबीर नगर निवासी 20 वर्षीय कन्हैया पुत्र रामबाबू पुणे में नौकरी करता था| बीते 14 सितंबर को शाम लगभग 5 बजे उसने अपने कमरे में पड़ी टीन सेट में लोहे के पाइप में चादर का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली| पुलिस नें उसके शव का पुणे में ही पोस्टमार्टम कराया| जिसके बाद उसका शव पुणे से पैत्रक गाँव लाया गया, शव आते ही परिजनों में चित्कार मच गयी| मृतक के पिता रामबाबू मजदूरी करके परिवार का पालन पोषण करते हैं । मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था| मृतक की माता शशि देवी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया।

संदिग्ध हालत में रेलवे लाइन के किनारे मिला पेंटर का शव

0

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद संवाददाता) मंगलवार सुबह रेलवे लाइन के किनारे पेंटर का शव पेंटर का शव पड़ा मिला| सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया| पुलिस नें शव को कब्जे में लेकर पड़ताल की| परिजनों नें अनहोनी की आशंका जाहिर की है| पुलिस नें शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया|
थाना मेरापुर के ग्राम नदौरा निवासी 37 वर्षीय संत कुमार जाटव पुत्र मिठ्ठू लाल मकानों में पुताई का कार्य करता था| संत कुमार की पत्नी मीना देवी नें बताया कि बीते दिन शाम 3 बजे संत कुमार का दोस्त विपिन यादव बुलाने आया था| उसके बाद संत कुमार घर से चला गया| देर रात तक जब वह घर नही लौटा तो परिजनों को चिंता हुई, परिजनों नें उसकी तलाश की लेकिन पता नही चला| सुबह 5 बजे नीबकरोरी रेलवे स्टेशन से लगभग 20 मीटर दूर संत कुमार का शव रेलबे लाइन के किनारे पड़ा मिला| जानकारी मिलने पर संतकुमार की पत्नी मीना देवी आदि परिजन मौके पर पंहुचे, परिजनों में कोहराम मच गया| सूचना पर कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार शुक्ला आदि पुलिस बल के साथ मौके पर आये और जाँच पड़ताल की| मृतक के तीन पुत्र व एक पुत्री है| कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार शुक्ला नें बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है| मामला जीआरपी का है, उन्हें सूचना दी गयी है, जीआरपी जाँच करेगी|

श्रीआदर्श रामलीला मंडल का भूमि पूजन के साथ श्रीगणेश

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) श्रीआदर्श रामलीला मंडल का गणेश पूजन का कार्यक्रम विधि-विधान से सम्पन्न हुआ| अब रामलीला का मंचन शुरू होगा|
शहर के भारतीय पाठशाला में मानस मंच श्री आदर्श रामलीला मंडल की रामलीला का मंचन होता है| सोमवार को पांचाल घाट श्री दुर्वाषा ऋषि आश्रम पर भूमि पूजन का कार्यक्रम आयोजित हुआ| पूजन आचार्य शरद चन्द्र मिश्रा नें कराया| भारतीय कालेज में हबन-पूजन का आयोजन भी किया गया| इस दौरान 15 सितम्बर से लेकर 8 अक्टूबर तक रामलीला का मंचन किया जायेगा| 8 अक्टूबर को श्रीराम का राज्याभिषेक होगा| 6 अक्टूबर को रावण बध का मंचन होगा| इस दौरान अध्यक्ष जय प्रकाश गुप्ता, संयोजक सूर्य प्रकाश भारद्वाज, रामनिवास गुप्ता, कोषाध्यक्ष संजीब कुमार दीक्षित, रामनिवास गुप्ता, राजेश कसेरे, अनूप गुप्ता,नवीन मिश्रा, प्रबल त्रिपाठी, अन्नू दुबे, शिवम शर्मा, मोहित शुक्ला, दीपक मिश्रा आदि रहे|

शिवा मिश्रा ने 90 प्रतिशत अंक जीती साइकिल

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) 23 वीं एशियन स्कालरशिप परीक्षा का पुरस्कार वितरण समारोह गढ़ी कोहना स्थित द कृष्णा पैलेस में सम्पन्न हुआ। जिसमे छात्र शिवा मिश्रा नें 90 प्रतिशत अंक लाकर मेगा पुरस्कार साइकिल झटकी|
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ’ रति शंकर त्रिपाठी अध्यक्ष भारतेन्दु नाट्य अकादमी लखनऊ, संस्कृति विभाग (उo प्रo), विशिष्ट अतिथि डॉ. रंगनाथ मिश्र कुलपति मेजर एस.डी. सिंह विश्वविद्यालय व गौरव अग्रवाल, प्रबंधक सरस्वती विद्या मंदिर इन्टर कॉलेज श्याम नगर, कार्यक्रम अध्यक्ष मुकेश राजपूत सांसद फर्रुखाबाद व भाजपा नेता जितेन्द्र सिंह द्वारा भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर व पुष्पार्चन कर किया गया।
एशियन कंप्यूटर द्वारा आयोजित सामान्य ज्ञान परीक्षा का आयोजन 4 केंद्रों, सरस्वती विद्या मंदिर श्याम नगर, एस.आर. एस. पब्लिक स्कूल राजपुर, अवंती बाई पब्लिक इंटर कॉलेज शाहजहांपुर, जे. एस. इन्टर कॉलेज नवाबगंज में हुआ, जिसमें 4118 छात्रों ने प्रतिभाग किया था जिसमे से सफल हुए छात्रों को आज पुरस्कार प्रदान किया गया।
सामान्य ज्ञान परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले शिवा मिश्रा को मेगा पुरस्कार के रूप में साइकिल, शील्ड व प्रसस्ति पत्र प्रदान किया गया। सीनिअर वर्ग में मो. सुहेल, उत्कर्ष कुमार जूनियर वर्ग में अग्रिमा मिश्रा ने 82 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। गजानन व प्रत्यूश ने संयुक्त रूप से 80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय पुरस्कार प्राप्त किया। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र को मिक्सी, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले को इलेक्ट्रिक केटल एवं सांत्वना पुरस्कार के रूप में दीवाल घडी के साथ शील्ड व प्रसस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में कुल एक सैकड़ा से अधिक लोगों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को भी सम्मानित किया गया, कार्यक्रम में छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जिसमें अनामिका, आकृति, वैष्णवी, दामिनी,प्रतिभा ने गणेश वंदना, संध्या, प्राची, अनुष्का,अनन्या ने समूह नृत्य व शिवी पाण्डेय ने “वो कृष्णा है……….” गीत पर नृत्य प्रस्तुत कर सभी को प्रभावित किया। संस्था के शाखा प्रबंधकों व स्टाफ को भी सम्मानित किया गया। संस्था के निदेशक सुरेन्द्र पाण्डेय ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया एवं संस्था द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में बताया।
संस्था की मैनेजिंग डायरेक्टर आकांक्षा सक्सेना ने संस्थान में विभिन्न योजनाओं में सहयोगी रहे छात्रों को डिनर सेट, दीवाल घड़ी आदि देकर सम्मानित किया साथ ही आए हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम का संचालन आद्या दुबे ने किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ. सन्दीप चतुर्वेदी, अनुराग अग्रवाल सुपर्णा, शैलेन्द्र, फाल्गुनी, पूनम, राधिका, नेहा सिंह, आँचल साध, सिंघिका वर्मा, उज्जवल, ऋतिक पाण्डेय, सोनेलाल, पंकज, नवीन मिश्र, नरेंद्र पाण्डेय, अंशुल कश्यप आदि रहे|

टीईटी परीक्षा के खिलाफ सड़क पर उतरे शिक्षक! सौपा ज्ञापन

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) सुप्रीम कोर्ट द्वारा सभी प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को अनिवार्य करने के आदेश के बाद शिक्षकों की नौकरी पर संकट गहरा गया है। आदेश के अनुसार, अगले दो वर्ष के भीतर टीईटी पास करना अनिवार्य होगा, अन्यथा नौकरी छोड़नी पड़ सकती है। इस फैसले से असंतुष्ट शिक्षकों ने विरोध तेज कर दिया है। सोमवार को सड़क पर उतरे शिक्षकों नें प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा|
उत्तर प्रदेश जूनियर हाई-स्कूल (पूर्व माध्यमिक) शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष प्रवेश कटियार के नेतृत्व में बड़ी संख्या में शिक्षक कलेक्ट्रेट पंहुचे| उन्होंने सीएम योगी, पीएम मोदी, केन्द्रीय शिक्षा मंत्री को सम्बोधित ज्ञापन डीएम के प्रतिनिधि के रूप में मौजूद नगर मजिस्ट्रेट संजय बंसल को सौंपा| कहा कि टीईटी की अनिवार्यता वाले आदेश से शिक्षक भयभीत और अवसादग्रस्त हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि आदेश शिक्षक हित में नहीं है। इसे वापस लिया जाए। कहा कि इस आदेश के चलते लाखों शिक्षकों की नौकरी पर संकट मंडरा गया है। शिक्षक पात्रता परीक्षा में प्रतिभाग करने वाले के लिए योग्यता स्नातक, बीएड या बीटीसी प्रशिक्षण है, जबकि वर्ष 2001 से पूर्व नियुक्ति बेसिक शिक्षक के लिए इंटरमीडिएट और बीटीसी थी। जिला महामंत्री नीरज शुक्ला, संयुक्त संचालन समिति से प्रमोद दीक्षित, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिलाध्यक्ष संजय तिवारी, प्रवेश रतन शाक्य, मुन्ना लाल यादव, अटेवा के नरेंद्र जाटव, जीतेंन्द्र राठौर आदि रहे|

तहसील में निकला विशाल कोबरा, मचा हड़कंप

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर संवाददाता) अमृतपुर तहसील में विशाल कोबरा सर्प निकल आया, जिसे देखकर अचानक भगदड़ मच गयी| कुछ देर बाद एक बिजली कर्मी ने सांप को पकड़ लिया और उसे जंगल में छोड़ दिया|
तहसील गेट पर लगे जरनेटर में कोबरा घुसने का प्रयास कर रहा था, उसी दौरान अचानक लोगों की नजर कोबरा पर पड़ गयी, लोगों नें जब विशाल कोबरा सांप को देखा तो हड़कंप मच गया| सूचना पर बिजली कर्मी खजुरिया निवासी शेर सिंह ने पंहुचकर बमुश्किल सांप को पकड़ लिया, जिसके बाद लोगों के जान में जान आयी|

बाइक व पालतू भैंस की टक्कर दो गंभीर, एम्बुलेंस के इंतजार में एक की मौत

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर संवाददाता) बाइक सबार सड़क पर गुजर रही भैस से टकरा गये, जिससे दोनों बाइक सबारों की हालत नाजुक हो गयी| सरकारी एम्बुलेंस को फोन किया गया, एम्बुलेंस लगभग एक घंटे बाद पंहुची तब तक एक की मौत हो गयी|
थाना क्षेत्र के ग्राम गूजरपुर पमारान पुलिया के निकट शाहजहांपुर के निवासी दो युवक पांचाल घाट से अपने घर वापस खमरिया थाना कलान के लिए वापस जा रहा थे| पुलिया के निकट अचानक सामने भैंस आ जाने के कारण बाइक व भैंस की आमने-सामने भिड़ंत हो गयी, जिसमें दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गयी। ग्रामीणों नें पुलिस को फोन पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस भी लाचार दिखी और एंबुलेंस को फोन किया गया, बताया गया 1 घंटे तक युवक को इलाज न मिलने के कारण युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया| पुलिस ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजेपुर भेजा| मृतक 28 वर्षीय प्रदीप पुत्र रामऔतार को ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर देवाशीष ने मृत घोषित कर दिया| पुलिस ने घायल राजेश पुत्र देव सिंह निवासी खमरिया थाना कलान का उपचार किया गया|
थानाध्यक्ष मोनू शाक्या ने बताया है कि युवक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है| तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जायेगा|

बाढ़ के पानी में उतराता मिला युवक का शव

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) बाढ़ के पानी में डूबने से अज्ञात युवक की मौत हो गयी| उसका शव उतराता देखकर पुलिस नें शव को कब्जे में लिया| पुलिस नें शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया|
थाना क्षेत्र के रामनिवास महाविद्यालय के पास भरे बाढ़ के गहरे पानी में एक युवक का शव ग्रामीणों ने उतराता मिला| मौके पर भीड़ लग गयी| पास में लाल रंग की साइकिल खड़ी थी, ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी, मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक सुदेश कुमार विश्वकर्मा ने शव को कब्जे में लेकर जाँच की| प्रभारी निरीक्षक ने बताया युवक की शिनाख्त नहीं हो पायी, मृतक काले रंग की प्रिंट दार शर्ट व लोअर पहने हैं|



कुत्तों के भौकनें से हाथी की चाल नही बदलती: मुकेश राजपूत

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) सांसद के पड़ोसी सफाई कर्मी के पति नें जहरीला पदार्थ खा लिया था| उसने सांसद मुकेश राजपूत पर दूसरे पक्ष की मदद करनें का आरोप जड़ा था| इसके इतर मौरम व्यापारी नें भी भूमि विवाद में सांसद पर आरोप लगाये थे| सांसद नें जबाब में कहा कि उनकी ही पार्टी के कुछ नेता सपाईयों के साथ गठजोड़ कर उन्हें बदनाम कर रहे हैं| लेकिन कुत्तों के भौकनें से हाथी की चाल नही बदलती है|

शहर के आलू मंडी रोड स्थित संकिसा बसंतपुर चेयरमैंन अनुपमा वर्मा के आवास पर पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया| जिसमे सांसद मुकेश राजपूत नें कहा कि लोक सभा चुनाव के बाद में कुछ लोग सपा से समर्थित लोग, कुछ भाजपा के लोग भी है जिनकी सपा ने मेलजोल खानें लगी है, वहीं लोग मेरे खिलाफ भी योजना बना रहें है| उन्होंने कहा कि वह 10 साल जिला पंचायत अध्यक्ष रहा , 11 वां साल सांसद बने हुए हो गया| उन्होंने किसी की भी सम्पत्ति पर नजर नही डाली| उन्हें 30 साल हो गयी राजनीति करते हुए उनके ऊपर कोई आरोप नही लगा, यदि कोई साबित कर दे की उन्होंने किसी की बेईमानी की तो राजनीति से सन्यास ले लूँगा|
हमारी पार्टी में भी गद्दार
सांसद नें कहा की उनकी पार्टी में भी गद्दार है, वह लोग ही विरोध कराते हैं, उन्हें भी मै अपने गले से लगा कर चलता हूँ| उन्होंने कहा वह लोग सुधरें नही सुधरेंगे तो उनका कुछ बिगड़ा नही लेंगे| कुत्तो के भौंकने से हाथी की चाल नही बदलती|
संजय वाल्मीकि का आरोप निराधार
सांसद नें कहा की उनके मकान के पास ही संजय वाल्मीकि का मकान है| वह डेढ़ साल पूर्व उनके पास आया था और अपनी जमीन को खरीदनें की बात की थी, जब उसकी जमीन की जाँच करायी तो उसके कोई कागजात नही निकले| लिहाजा उन्होंने जमीन लेने से मना कर दिया| संजय वाल्मीकि द्वारा आरोप लगाना निराधार है| वह भी भी चार अन्य लोगों के नाम है|
विक्रांत सिंह उर्फ राना की भूमि पर नही उनका कब्जा
सांसद नें कहा कि विक्रांत नें बघार नाला पर कोर्ट के आदेश पर अधिकारियों की मौजूदगी में पैमाइश करायी, जिसमे उसकी भूमि पर मेरा कब्जा नही निकला| राना का दाबा है की सांसद महारानी अवन्तीवाई को मूर्ति स्थापित नही होनें दे रहे हैं| तो राना यदि 10 विश्वा मूर्ति के लिए देंगे तो वह 20 विश्वा भूमि दे देंगे| यदि उन्हें लगता है की सांसद नें उनकी भूमि पर कब्जा किया है तो वह जमीन की अदला बदली कर लें| उन्होंने कहा कि मुझे आज मजबूरी में बोलना पड़ा| उन्होंने कहा कि दोनों मामलों की निष्पक्ष जाँच करें जो सरकार की छवि धूमिल करनें का प्रयास कर रहे हैं उनके खिलाफ कार्यवाही हो| उन्होंने एक अस्पताल संचालक सौरभ चौहान पर भी विरोधियों के साथ शामिल होनें का आरोप लगाया|
इस दौरान जिलाध्यक्ष फतेहचन्द्र वर्मा, राहुल राजपूत, शिवांग रस्तोगी, दीपक राजपूत आदि रहे|