फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद संवाददाता) प्रभारी मंत्री के कार्यक्रम की तैयारी का जायजा लेनें आये सीएमओ को चिकित्सक नें चाय प्लास्टिक के गिलास में देदी| जिससे वह खफा हो गये, उन्होंने उस समय कुछ नही बोला| आरोप है कि बुधवार को मंत्री के कार्यक्रम से जाने के दौरान चिकित्सक से गाली-गलौज कर दिया, जिससे मौके पर मौजूद भीड़ आक्रोशित हो गयी, भीड़ नें सीएमओ की गाड़ी घेरकर नारेबाजी कर दी| चिकित्सक नें कहा कि उन्हें नौकरी से निकाल दें लेकिन गाली नही सुनी जायेगी|
जनपद के प्रभारी मंत्री ठा. जयवीर सिंह का सीएचसी मोहम्मदाबाद में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का शुभारम्भ बुधवार को होना था| जानकारी में मुताबिक मंगलवार रात लगभग 11 बजे सीएचसी प्रभारी गौरव यादव के साथ चिकित्सक सनी मिश्रा तैयारी में लगे थे| उसी दौरान तैयारी का जायजा लेनें सीएमओ डा. अवनींद्र कुमार पंहुचे, जिनके लिए होटल से चाय की व्यवस्था की गयी| चाय एल्युमीनियम प्लास्टिक पाउच में आयी, चिकित्सक सनी मिश्रा नें बताया कि होटल की एल्युमीनियम प्लास्टिक पाउच (सिल्वर फॉयल बैग) में चाय आयी थी, जिसे देखकर सीएमओ खफा हो गये और बिना चाय पीकर ही वापस चले गये| चिकित्सक सनी ने बताया कि प्रभारी मंत्री के कार्यक्रम के दौरान सीएमओ से जब उन्होंने पानी के
लिए पूंछा तो वह आग बबूला हो गये और गाली-गलौज करनें लगे| नौकरी से निकाल देने की धमकी दी|
मंत्री के वापस जाते ही सीएमओ को भीड़ के साथ चिकित्सक नें घेर लिया| चिकित्सक के साथ आयी भीड़ नें सीएमओ के खिलाफ नारेबाजी की| मौके की नजाकत को देखते हुए सीएमओ मौके से चले गये|
डॉ. सनी मिश्रा नें बताया कि सीएमओ चाय को लेकर नाराज थे, जिसके बाद उन्होंने गाली-गलौज कर दिया| जिससे भीड़ भड़क गयी| सीएमओ को गाली देनें का अधिकार नही है|
सीएमओ डा. अवनींद्र कुमार नें जेएनआई न्यूज ब्यूरो को बताया कि सीएमओ को प्लास्टिक बैग में चाय मंगायी गयी, यह क्या उचित है, गाली-गलौज उन्होंने नही दिया है| उन्होंने कहा की चिकित्सक लोकल के रहने वाले हैं, वह अभी बच्चे है| मामले को देखा जा रहा है|




श्री कोकाश पांचाल ब्राह्मण समिति विश्वकर्मा मंदिर बढ़पुर के तत्वावधान में रेलवे रोड से शोभायात्रा का शुभारंभ जिलाध्यक्ष सपा चन्द्रपाल यादव नें फीता काटकर किया| जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। भगवान के स्वरूपों की आरती उतारी गई। बढ़पुर के मधुर मिलन गेट्स हाउस में संस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ| मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव ने समाज को सरकार की योजनाओ की जानकारी दी| बढ़पुर स्थित विश्वकर्मा मंदिर में पूजन किया गया। इसके बाद भंडारे का आयोजन हुआ| विशिष्ट अतिथि डॉ. अरविन्द गुप्ता नें वृद्धजनों को सम्मानित किया| इस दौरान बीना शर्मा को सामाजिक व राजनैतिक क्षेत्र में भागीदारी पर सम्मानित किया गया| इसके अलावा 43 छात्रों को भी सम्मानित किया गया| इस दौरान अध्यक्ष मुन्ना लाल शर्मा, सपा नेता ओम प्रकाश शर्मा, राकेश चन्द्र शर्मा, डॉ. नरेश शर्मा, विजय शर्मा, विकास शर्मा, शानू शर्मा, आदर्श कुमार आदि रहे|
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में फर्रुखाबाद में भी विश्वकर्मा जयंती पर पूजा अर्चना और हबन का आयोजन किया गया| जिसमे संस्थान के नोडल प्रधानाचार्य राजवीर सिंह के साथ अन्य अध्यापकों नें भगवान विश्व कर्मा के चित्र पर माल्यार्पण किया| इसके साथ ही हबन में आहुतियाँ दी गयीं| औजारों और मशीनों का पूजन भी किया गया| ब्रजेश सिंह कार्यदेशक,सीएम रावत, सुनील कुमार, रंजित कुमार, एसएन सागर, बिजेंद्र सिंह आदि रहे| पूजन प.अभिषेक मिश्रा ने कराया|
