फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) सांसद मुकेश राजपूत व जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी द्वारा सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास निधि के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 से जिला ग्राम्य विकास अभिकरण फर्रूखाबाद में स्थापित ओपन जिम का लोकार्पण किया गया|
ओपन जिम में जनता के इस्तेमाल के लिए साइकिल रोअर,बोनी राइडर, क्रॉस ट्रेनर, एयर वाकर, आर्म व्हील, एडोमिनल बोर्ड एवं चेस्ट एवं सोल्डर प्रेस उपकरण के साथ कास्ट आयरन की दो बैंच व एक सोलर
लाइट लगाई गई है जिसकी लागत मय जीएसटी 8.226 लाख है, सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खेलों इंडिया मिशन के अंतर्गत उनकी प्रेरणा से जनपद में ऐसी कुल 75 ओपन जिम की स्थापना की जाएगी। परियोजना निदेशक जिला ग्राम्य विकास अभिकरण कपिल कुमार, संवंधित कार्यदायी संस्था के अधिकारी, डीआरडीए व विकास भवन के कर्मचारी रहे।
जिले में खुलेंगे 75 ओपन जिम, एक शुरू
डीएम नें किया दिव्यांग शिविर का शुभारम्भ
फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता)एसएनसाध ट्रस्ट द्वारा डॉ० रजनी सरीन के संयोजन में आयोजित दिव्यांग शिविर का उदघाटन जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने किया निकट एन० ऐ० के० पी० डिग्री कॉलेज के सामने सेवा केन्द्र पर शिविर में जयपुर फुट नामक संस्था “भगवान महावीर दिव्यांग सहायता समिति” के विशेषज्ञ सुमित, वेद, गनेश, अवधेश, हरीश। ई.एन.टी. के स्पेशलिस्ट डॉ शिखर सक्सेना तथा उनकी टीम परीक्षण कर मरीजों को ट्रस्ट द्वारा निःशुल्क दवायें तथा कान की मशीन दे रहे है। दिव्यांग सेवा शिविर में एस० एन० साध ट्रस्ट के प्रमुख ट्रस्टी राकेश साध, चमकेश साध अपनी विशेष सेवा दे रहे है। श्रीमती मधु साध, श्रीमती प्रिया साध, रीतेश साध, राहुल साध अमर साध, उदयपाल, विजय कुमार, आकाश सिंह कश्यप, शीष मेहरोत्रा, रोहित गर्ग, राहुल कश्यप, नितिन कश्यप, रजत कश्यप, सुजीत श्रीवास्तव, अंकुर पाठक, अमन, नरेश, जगदीश, रोविन, शेखर साध, बाशु अपनी सेंवायें दे रहे है। आज शिविर में टोटल 212 रजिस्ट्रेशन हुये जिसमें बांटे गये उपकरणों की संख्या व्हीलचेयर 12 बैशाखी 28 कैलीपर 29 वॉकर 14 वाकिंग स्टिक 26 कृत्रिम पैर 10 कृत्रिम हाथ 6 कॉन की मशीन 65 जूते 28 जोड़ी। दिव्यांग उपकरण पाकर खुश हुये शिविर में उपस्थित दिव्यांगों को दवाइयां तथा उनके साथ आये तीमारदारों को भोजन की सुव्यवस्था भी रही।
शौचालय निर्माण के 292 आवेदन लंवित, तत्काल सत्यापन के निर्देश
फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार फतेहगढ़ में जिला स्वच्छ भारत मिशन समिति ग्रामीण की बैठक का आयोजन किया गया।
जिला पंचायतराज अधिकारी राजेश चौरसिया ने बताया कि राज्य वित्त आयोग में उपलब्ध धनराशि में से 97.67 प्रतिशत व 15वें वित्त आयोग में 90.28 प्रतिशत भुगतान हो गया है, जिलाधिकारी द्वारा 22 सितंबर तक पूरा भुगतान कराने के निर्देश दिये, व्यक्तिगत शौचालय निर्माण के मात्र 292 आवेदन लंवित है जिलाधिकारी द्वारा सभी आवेदनों का तत्काल सत्यापन कराने के निर्देश दिए,।
डी0पी0आर0ओ0 ने बताया कि ओ0डी0एफ0 प्लस घोषित गाँवो में से 97.46 प्रतिशत का सत्यापन हो गया है, कुल चयनित 580 आर0आर0सी0 में से 568 का निर्माण कार्य पूरा हो गया है
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, पीडी डीआरडीए आदि रहे|
साइबर अपराध रोकने के पुलिसकर्मियों को सिखाये गुर
फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) पुलिस ने साइबर अपराध से निपटने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए साइबर सुरक्षा कार्यशाला कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमे पुलिस कर्मियों को साइबर अपराध से निपटने से गुर बताये गये|
पुलिस लाइन फतेहगढ़ में नोयडा से आये साइबर विशेषज्ञ रक्षित टंडन नें साइबर अपराधों के बढ़ते खतरों, डिजिटल सुरक्षा उपायों, सोशल मीडिया पर साबधानी, ऑनलाइन धोखाधड़ी की पहचान, डेटा प्रोटेक्शन कानूनों आदि की विस्तृत जानकारी पुलिस कर्मियों को दी गयी| अपर पुलिस अधीक्षक डा. संजय सिंह ने बताया कि साइबर अपराध को लेकर विशेषज्ञ द्वारा जानकारी दी गयी| 

सीएमओ के खिलाफ चिकित्सक के समर्थन में स्वास्थ्य कर्मी लामबंद, कार्यवाही की मांग
फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अवनींद्र कुमार के द्वारा चिकित्सक को गाली-गलौज करनें के मामले नें तुल पकड़ लिया| स्वास्थ्य कर्मियों ने बैठक कर सीएमओ के खिलाफ कार्यवाही को जिलाधिकारी से मांग की है|
संयुक्त उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ के अध्यक्ष गौरव कुमार व महामंत्री नरेंद्र मिश्रा के नेतृत्व में बैठक का आयोजन किया गया| जिसमे सीएमओ अवनींद्र कुमार के द्वारा मोहम्मदाबाद सीएचसी के चिकित्सक सनी मिश्रा के साथ गाली-गलौज किये जानें की कड़ी निंदा की गयी| बैठक में कहा गया की
सीएमओ अवनींद्र कुमार पूर्व में भी विभाग के कई अधिकारियों व कर्मियों के साथ अशोभनीय व अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते रहें हैं| जिससे सभी स्वास्थ्य कर्मी खुद को मानसिक उत्पीड़ित व अपमानित महसूस कर रहें हैं| लिहाजा सीएमओ के खिलाफ्र कार्यवाही की मांग संगठन नें की है| यदि कार्यवाही सीएमओ पर नही हुई तो आर-पार की लड़ाई का बिगुल फूंका जायेगा|
इस दौरान राज्य कर्मचारी महासंघ के महामंत्री प्रमोद दीक्षित, उत्तर प्रदेश एक्सरे टेक्नीशियन एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय शंकर तिवारी, डॉ. सनी मिश्रा, अमृता श्रीवास्तव, आशीष कुमार, अरुण सिंह, नारायन कुमार चौरसिया, डॉ. अमित मिश्रा, अमृता श्रीवास्तव, सबीर हुसैन आदि रहे|
जीएसटी की दरों में ऐतिहासिक कटौती से आम जन को राहत
फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता)प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा पखवाड़ा अभियान कार्यक्रम के तहत बढ़पुर स्थित एक हाउस में भाजपा द्वारा प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन आयोजित हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जीवन पर आधारित डॉक्यूमेंट्री फिल्म भी दिखायी गई।
भाजपा जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने कर सुधार में एक ऐतिहासिक क्रांति लाने का कार्य किया है जिसके अंतर्गत जीएसटी की दरों में ऐतिहासिक कटौती करके देश के आम जनमानस को राहत देने का कार्य किया है| आजादी के बाद पहली बार किसी सरकार ने विकसित व आत्मनिर्भर भारत की कल्पना को साकार करने के लिए कर सुधार करके साहित्यिक निर्णय लिया है व्यापारियों तक प्रधानमंत्री के ऐतिहासिक निर्णय की जानकारी के लिए प्रबुद्ध वर्ग संवाद जैसे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
सांसद मुकेश राजपूत ने कहा देश में पहली बार जब जीएसटी लागू हुई थी तब भी केंद्र में बीजेपी सरकार ने कर सुधार में क्रांति लाने का कार्य किया था, सरकार द्वारा जीएसटी की दरों में फिर से एक बार बदलाव करने का कार्य किया यह बदलाव गरीब एवं आम जनमानस की भावनाओं को समर्पित है| विश्व के सबसे ताकतवर देश के द्वारा भारत पर लगाया गया 50 प्रतिशत का टैरिफ भी भारत के विकास को रोक नहीं सकता है। जीएसटी कमिश्नर हिम्मत सिंह ने बताया केंद्र सरकार द्वारा जीएसटी की दरों में किए गए सुधार की पूरी जानकारी जल्द ही कार्यालय पर उपलब्ध हो जाएगी| जिन-जिन वस्तुओं पर जीएसटी की दरों को कम किया गया है उसकी पूर्णता जानकारी जनता तक पहुंचायी जाएगी| जागरूकता अभियान चलाकर व्यापारियों तक सरकार द्वारा किए गए सुधारो की भी जानकारी दी जाएगी। उद्योग व्यापार मंडल मिश्रा गुट के जिलाध्यक्ष सदानंद शुक्ला ने कहा केंद्र सरकार के द्वारा जीएसटी की दरों में किए गए सुधारो से
व्यापारियों का हित होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे विख्यात कवि शिव ओम अंबर ने अपनी कविता उसने भारतीय संस्कृति की गौरव गरिमा को गया है के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के व्यक्तित्व पर विस्तृत चर्चा की| कार्यक्रम संयोजक तोषित प्रीत सिंह दुर्वासा ऋषि आश्रम के महंत ईश्वर दास ब्रह्मचारी, व्यापार मंडल अध्यक्ष मनोज मिश्रा, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष रूपेश गुप्ता आदि ने विचार रखे| संचालन लोहिया अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मी/बीजेपी के सोशल मीडिया संयोजक अभिषेक वाजपेयी ने किया।
पूर्व सभासद सुधांशु दत्त द्विवेदी, विमलेश मिश्रा, जिला कोषाध्यक्ष संजीव गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कटियार चिकित्सक केएम द्विवेदी, जितेंद्र सिंह, हिमांशु गुप्ता, राजू गौतम,गोपाल राठौर, धर्मेंद्र राजपूत शिवम मिश्रा, सांसद निजी सचिव अनूप मिश्रा आदि रहे।
सर्पदंश से छात्र ने तोड़ा दम, देखें वीडियो
फर्रुखाबाद:(अमृतपुर संवाददाता)सर्पदंश से छात्र की हालत नाजुक हो गयी, परिजन उसे तत्काल सीएचसी लेकर पंहुचे, जहाँ से लोहिया रिफर कर दिया गया, लोहिया अस्पताल में उसे मृत घोषित आकर दिया गया| 
थाना क्षेत्र के कस्बा में बीती रात धर्मवीर का 17 वर्षीय पुत्र कृषक घर के भीतर जमीन पर लेटा था| उसी दौरान नाग नें उसको काट लिया| जानकारी होनें पर परिजनों में कोहराम मच गया| परिजन तत्काल उसे लेकर सीएचसी आये जहाँ से उसे लोहिया अस्पताल भेजा गया| लोहिया अस्पताल में चिकित्सक नें उसे मृत घोषित कर दिया| जिससे परिजनों में चित्कार मच गयी| मृतक चार भाई-बहनों में दूसरे नंबर का था| मृतक की माँ नीलम का रो-रो कर बुरा हाल हो गया| जिला पंचायत अजय कुमार चौहान, प्रधान सचिन देव तिवारी भी मौके पर आये और परिजनों को सांत्वना दी| बिजली कर्मी शेरा सिंह नें सांप को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया| 
भगवान शिव की बरात, जमकर थिरके भूत- पिशाच
फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) शहर में भगवान शिव की बरात धूमधाम से निकली। बरात में शामिल भगवान शिव सहित अन्य मनमोहक झांकियों ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। बरात देखने के लिए मुख्यमार्गों व दुकानों के बाहर भीड़ लगी रही। बैंडबाजों पर बज रहे भक्ति गीतों पर लोग जमकर थिरके।
श्री मधु रामलीला मंडल बीबीगंज की ओर से ठंडी सड़क से शिव बरात शुरू हुई। भाजपा नेता व मंडल के
संरक्षक सचिन यादव नें आरती उतारकर बरात शुरूआत की। सबसे आगे भगवान गणेश की झांकी चल रही थी। उसके पीछे चल रहे डीजे पर युवा थिरक रहे थे। काली जी का अखाड़ा आकर्षण का केंद्र रहा। भूत- पिशाच भी नाचते गाते चल रहे थे। बरात में हनुमान जी, दुर्गा मां, काली मां,सरस्वती
माँ, खाटू श्याम समेत 27 झांकियां शामिल थी। सबसे पीछे दूल्हा बने शिवशंकर की झांकी थी। दुकानदारों ने खेल खिलौने की दुकान भी फुटपाथों पर सजा रखी थीं। सुरक्षा के लिए पुलिसबल भी बरात के साथ
चल रहा था बरात रेलवे रोड, चौक आदि मुख्यमार्गों से होते हुए बीबीगंज स्थित लीला स्थल के लिए रवाना हुई। इस दौरान अध्यक्ष मनमोहन मिश्रा, कुंबर सिंह शाक्य, विम्मी अग्निहोत्री, ओम प्रकाश शाक्य, आनन्द मौर्य, बारात संयोजक मंजुल मिश्रा, संजीब अग्निहोत्री, मयंक सिंह, महावीर शाक्य, हरी किशन (नारद), जीतू तिवारी आदि रहे|
तीन ओवरलोड ट्रकों पर सीज की कार्यवाही
फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) तीन ओवरलोड ट्रकों को सीज करनें की कार्यवाही की गयी| तीनों ट्रकों को पुलिस की सुपुर्दगी में दिया गया है|
बुधवार को जिला खनन अधिकारी संजय प्रताप व एआरटीओ प्रवर्तन सुभाष राजपूत द्वारा बघार व मोहम्मदाबाद क्षेत्र में खनन सामग्री का परिवहन करने वाले वाहनों के विरूद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान खनन सामग्री का परिवहन करने वाले 3 ओवरलोड ट्रकों को सीज कर
दिया गया व खनन विभाग द्वारा रुपए 1,08000 व परिवहन विभाग द्वारा रुपये 70,000 का जुर्माना लगाया गया। ओवरसाइज ट्रक को भी पकड़कर सीज किया गया व उन पर परिवहन विभाग द्वारा रूपये 31000 का जुर्माना लगाया गया। दोनों विभागों द्वारा लगाया गया| एआरटीओ प्रवर्तन सुभाष राजपूत नें बताया कि अभियान जारी रहेगा|
सेवा पखवाड़ा: पीएम मोदी के जन्मदिन पर जगह-जगह कार्यक्रम, पर्यटन मंत्री नें लिया भाग
फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो)बुधवार को मंत्री पर्यटन एवं संस्कृति विभाग जयवीर सिंह ने सेवा पखवाड़ा के तहत आयोजित जिले भर के कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित सेवा पखवाड़ा रक्तदान शिविर,स्वास्थ्य शिविर, सुंदरकाण्ड, विकास प्रदर्शनी आदि का कार्यक्रम आयोजित हुआ|
मंत्री द्वारा राम मनोहर लोहिया जिला चिकित्सालय फर्रूखाबाद में प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित सेवा पखवाड़ा के तहत स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान, निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर,रक्तदान शिविर व 8 वें राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ किया गया। मंत्री द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण शिविर के तहत लगाये गये विभिन्न काउंटरों का निरीक्षण किया गया| मप्र. के आदिवासी बाहुल्य धार में आयोजित प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम का लाइव प्रसारित देखा व उनका भाषण सुना।
विकास प्रदर्शनी का किया शुभारम्भ
मंत्री जयवीर सिंह नें सूचना विभाग द्वारा प्रधानमंत्री मोदी के व्यक्तित्व, कृतित्व व न्यू इण्डिया@2047 एवं प्रदेश सरकार की उपलब्धियों पर ऑफिसर्स क्लब फतेहगढ़ में 15 दिवसीय 17 सितंबर से 02 अक्टूबर 2025 तक चलने वाली प्रदर्शनी का शुभारम्भ किया|
सीएचसी मोहम्मदाबाद में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का शुभारंभ
पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह नें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान व स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का शुभारंभ किया| स्वास्थ्य शिविर में लगायें गये विभिन्न स्टालों का निरीक्षण किया व मरीजो को पोषण पोटली भी वितरित की।
बाबा नीम करोली मन्दिर में किया सुन्दर कांड पाठ
मोहम्मदाबाद के बाबा नीम करौरी मन्दिर पंहुचे मंत्री नें सांसद मुकेश राजपूत, चेयरमैंन पति राहुल राजपूत, चेयरमैंन संकिसा बसन्तपुर अनुपमा वर्मा आदि के साथ सुन्दरकाण्ड में भाग लिया और कन्याभोज में भी शामिल हुए| बाबा से आशीर्वाद व प्रसाद ग्रहण कर मंत्री रवाना हुए| अध्यक्ष जिला पंचायत मोनिका यादव, विधायक भोजपुर नागेंद्र सिंह, विधायक अमृतपुर सुशील शाक्य, जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी, पुलिस अधीक्षक आरती सिंह, जिलाध्यक्ष फतेहचन्द्र वर्मा आदि रहे|
नि:शुल्क भोजन वितरण का श्रीगणेश
भाजपा नेत्री डॉ. रजनी सरीन द्वारा लोहिया अस्पताल में चलाये जा रहे 10 रूपये थाली वाले भोजनालय में मंत्री नें डा. रजनी सरीन के साथ भोजन वितरण का शुभारम्भ किया| मंत्री कई लोगों को भोजन वितरित भी किया, इसके साथ ही डॉ. रजनी सरीन के नेक कार्य की सराहना की|
सांसद व डीएम नें लगायी झाड़ू
पीएम मोदी के जन्मदिन पर आयोजित सेवा पखबाड़ा कार्यक्रम के तहत सांसद मुकेश राजपूत, डीएम आशुतोष कुमार द्विवेदी आदि नें रोडबेज बस अड्डा लाल दरवाजे पर झाड़ू लगाकर सेवा पखबाड़ा का शुभारम्भ किया|



