फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) श्री विश्वनाथ सामाजिक सेवा संस्थान द्वारा संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली के सहयोग से आयोजित काकोरी ट्रेन एक्शन चित्रकला प्रतियोगिता में छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया
“काकोरी ट्रेन ऐक्शन” स्वतंत्रता संग्राम की एक महत्वपूर्ण घटना है, जिसमें क्रांतिकारियों ने ब्रिटिश राज द्वारा भेजी जा रही सरकारी धनराशि को लूट कर ब्रिटिश सरकार को चुनौती दी थी, ताकि उस अधीनता को भेदने और विविध क्रांतिकारी गतिविधियों के लिए फंड जुटाया जा सके
संस्था सचिव ने बताया इसमें मुख्य क्रांतिकारी थे: राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्लाह खान, राजेंद्र नाथ लाहिरी सहित कुल 10 क्रांतिकारी थे।यह घटना लोगों में यह विश्वास जगाने वाली थी कि अंग्रेज़ सरकार से सिर्फ़ शांतिपूर्ण तरीकों से नहीं, बल्कि संकल्पित क्रांतिकारी कदमों से भी लड़ाई की जा सकती है। संस्था की कोषाध्यक्ष आकांक्षा सक्सेना ने कहा कि इसमें सभी क्रांतिकारियों द्वारा मिलकर कार्य करना, उनके बलिदान ने सामाजिक एकता की भावना को मजबूत किया। काकोरी ट्रेन एक्शन की 100वीं वर्षगांठ
पर हुई चित्रकला प्रतियोगिता बिभिन्न स्कूल भारतीय पाठशाला इंटर कॉलेज एनकेपी इंटर कॉलेज, मदन मोहन कनोडिया इंटर कॉलेज, महादेवी वर्मा राजकीय इंटर कॉलेज, रामानंद बालिका इंटर कॉलेज, मोहन लाल शुक्ला इंटर कॉलेज, सिटी गर्ल्स इण्टर कॉलेज, सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर, सरस्वती विद्या मन्दिर श्याम नगर, सरस्वती विद्या मन्दिर फतेहगढ़, सीपी इंटरनेशनल, ज्ञानफोर्ट पब्लिक स्कूल, डीएसबीडी स्कूल, सनबीम पब्लिक स्कूल, जयपुरिया स्कूल, सीपी विद्या निकेतन कायमगंज के छात्रों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया एवं ककोरी ट्रेन एक्शन से संबंधित चित्र बनाये।
चित्रकला प्रतियोगिता संयोजक अरविन्द दीक्षित, अखिलेश पाण्डेय, डॉ समरेंद्र शुक्ला,अर्पण शाक्य नरेंद्र मिश्रा ,अनुपम पाण्डेय, सुबोध शुक्ला, कुलभूषण श्रीवास्तव, अमन अवस्थी,बरखा,वैभव सोमवंशी,आदेश अवस्थी ने सभी विद्यालयों में व्यवस्था में सहयोग किया। कार्यक्रम संयोजक अनुराग अग्रवाल ने बताया की प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने बाले छात्रों में से प्रत्येक विद्यालय से टॉप 3 छात्रों को पुरस्कृत किया जायेगा एवं सभी छात्रों को प्रमाण पत्र दिया जायेगा।
काकोरी ट्रेन एक्शन चित्रकला प्रतियोगिता में छात्र छात्राओं नें किया प्रतिभाग
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]



