मंडलायुक्त ने कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटलों का किया निरीक्षण, अभिलेखों के रखरखाव पर दिया जोर

0
19

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) कानपुर मंडल के मंडलायुक्त एस. राजलिंगम ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट फतेहगढ़ पहुंचकर राजस्व विभाग के विभिन्न कार्यालयों और पटलों की कार्यप्रणाली परखी। उन्होंने अभिलेखों के रखरखाव से लेकर लंबित मामलों के निस्तारण तक की स्थिति का जायजा लेते हुए संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त ने ई-गवर्नेंस सेल, आयुध अनुभाग, संग्रह अनुभाग, संयुक्त कार्यालय, निर्वाचन कार्यालय और राजस्व अभिलेखागार का अवलोकन किया। उन्होंने विभिन्न पटलों पर रखी पत्रावलियों, पंजिकाओं और महत्वपूर्ण दस्तावेजों की स्थिति देखी तथा पटल सहायकों से उनके कार्यों के बारे में जानकारी ली।उन्होंने निर्देश दिए कि सभी कर्मचारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी से करें। कार्यालयों में अभिलेखों को व्यवस्थित और अद्यतन रखा जाए। लंबित प्रकरणों की नियमित समीक्षा कर उनका निर्धारित समयसीमा में निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। शासकीय कार्यों में पारदर्शिता और जवाबदेही बनाए रखने के साथ ई-गवर्नेंस से जुड़े कार्यों को भी समयबद्ध ढंग से पूरा करने पर जोर दिया। मंडलायुक्त ने निर्वाचन संबंधी दस्तावेजों और राजस्व अभिलेखागार का भी निरीक्षण किया। उन्होंने महत्वपूर्ण अभिलेखों को सुरक्षित रखने तथा जरूरत पड़ने पर उन्हें तत्काल उपलब्ध कराने की व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।इस दौरान जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर, मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार गौड़, अपर जिलाधिकारी न्यायिक दिनेश कुमार, नगर मजिस्ट्रेट पारुल तरार, एसडीएम सदर संजय कुमार, जिला विकास अधिकारी श्याम कुमार तिवारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

[adrotate banner="3"]

[adrotate banner="2"]