Home Blog Page 177

बाढ़ में गजभर जमीन को तरसे लोग, यहाँ कागजी नाव पर दौड़ी सुबिधायें!

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर संवाददाता) अमृतपुर तहसील के कई गाँव बाढ़ से प्रभावित रहें हैं| जिनकी समस्याओं को देखकर गला रुंध जाता है| बाढ़ पीड़ितों का दर्द खुद मौके पर जाकर करीब समझा जा सकता है| तहसील के कई मंजरे हैं जहाँ बाढ़ की विभीषिका से जूझ रहें हैं| जिन गाँव में बिजली लगभग महीने भर से गायब है! सड़के बाढ़ अपने साथ वहा ले गयी, मोबाइल नेटवर्क आते नही, भोजन भगवान भरोसे उन बाढ़ पीड़ितों का दर्द किसी पहाड़ से कम नही है|
तहसील क्षेत्र के ग्राम आसमपुर के मजरा मंझा की मडैया के हालत काफी खराब नजर आये| बाढ़ के दौरान जो दो सरकारी नाव मंजरे के लोगों को दी गयीं थी वह बाढ़ के तेज बहाव में टिक नही पायीं| लिहाजा एक जिला पंचायत प्रत्याशी की तरफ से मोटर वोट डाली गयी जिससे लोगों का कुछ आवागमन चल रहा है| जानकारी के मुताबिक गाँव की आबादी 700 है 175 मतदाता हैं 97 लोगों को बाढ़ राहत सामग्री मिली है, एक दर्जन गर्भवती महिलाएं हैं| ग्रामीणों का कहना है कि बाढ़ के दौरान गाँव में लेखपाल, स्वास्थ्य टीम नही पंहुची|
भूख से तडप रहे आबारा मबेशी
दरअसल बढ़ के दौरान मंझा की मडैया में हर तरफ पानी भरा था, जिससे घास भी खत्म हो गयी| सूखे में पैर रहने भर की जगह नही बची, लिहाजा इस बीच गाँव के आस-पास रहने वाले अन्ना मबेशी एक छोटे से टापू पर अपना बसेरा बनाये हुए दिखे, उसके आस-पास कई किलोमीटर पानी नजर आ रहा था| आबारा पशु भूख से बदहाल होकर बेरी के पत्त्ते खाते नजर आये| ग्रामीणों ने बताया कि गाँव के भीतर कोई भी प्रशासनिक अधिकारी समस्याओं से रूबरू होने नही आया|
खतरे के निशान से नीचे आयीं गंगा
गंगा शुक्रवार सुबह 8 खतरे के निशान से नीचे आ गयीं| खतरे का निशान 137.10 पर दर्ज है, जबकि गंगा सुबह 136.95 मीटर पर दर्ज की गयीं| गंगा में 80447 क्यूसेक पानी नरौरा बांध से छोड़ा गया| वहीं रामगंगा को सुबह 8 बजे 136.40 मीटर पर दर्ज किया गया| रामगंगा में 8307 क्यूसेक पानी छोड़ा गया|
उपजिलाधिकारी संजय कुमार नें बताया कि बाढ में फंसे अन्ना मबेशियों के चारे की व्यवस्था करायी जायेगी, वहीं ग्रामीणों के लिए स्वास्थ्य टीम को भेजा जायेगा| किसी भी ग्रामीण को कोई समस्या नही होगी| लगातार सुबिधाओं को पंहुचाया जा रहा है|

कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म!

0

फर्रुखाबाद:(कंपिल संवाददाता) कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलानें के बाद छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया| मामले में पीड़िता की तरफ से ही पुलिस को तहरीर दी गयी| पुलिस मुकदमा दर्ज कर रही है|
थाना क्षेत्र के एक गाँव निवासी इंटरमीडियट की छात्रा नें तहरीर सीओ कायमगंज को सम्बोधित दी| पीड़िता नें तहरीर में कहा कि वह कस्बे के एक कम्प्यूटर सेंटर पर कोचिंग ले रही है| कोचिंग सेंटर संचालक सहित तीन लोगों नें उसे झांसा देकर कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिला दिया| जिसके बाद तीनों आरोपियों नें उसके साथ बेहोश होनें पर बलात्कार किया और उसका वीडियो भी बना लिया| होश में आने पर पीड़िता तीनों आरोपियों नें वीडियो वायरल करनें की धमकी दी| कुछ दिन फिर वीडियो वायरल करनें की धमकी देकर पीड़िता के साथ कई बार दुष्कर्म किया| पीड़िता का कहना है कि उसने भय के कारण कम्प्यूटर सेंटर जाना बंद कर दिया| जिसके बाद आरोपी उसके कालेज में आकर वीडियो वायरल करने की धमकी देते है| आरोपी धर्मपरिवर्तन का दबाब बनाते है| थानाध्यक्ष कपिल कुमार नें जेएनआई को बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी होगी| मुकदमा दर्ज किया जा रहा है|

रंजिश में दो पक्षों में जमकर पथराव, मारपीट

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) रंजिश में दो पक्षों में दिनदहाड़े जमकर पथराव व मारपीट हो गयी, पथराव होनें से पुलिस मौके पर पंहुची और जाँच कर कुछ लोगों को थानें ले आयी|
थाना कादरी गेट के गिहार बस्ती में दो पक्ष पुरानी रंजिश को लेकर आमने सामने आ गये| पहले मामूली कहासुनी हुई और उसके बाद मामला मारपीट व पथराव तक पंहुच गया| दिनदहाड़े बीच सड़क पर पथराव होने से भगदड़ मच गयी| सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पंहुची और कुछ लोगों को थानें ले आयी| उप निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि बीते दिन एक एनसीआर दर्ज की गयी थी, उसी मामले में दोनों पक्ष में मारपीट हुई है| अभी तहरीर मिली नही है, तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जायेगी|

श्रीरामलीला कमेटी की पत्रिका का विमोचन

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) श्रीरामलीला कमेटी की भव्य रूप से पत्रिका का विमोचन किया गया| इसके साथ ही कमेटी के आगामी कार्यक्रमों पर भी गंभीर चर्चा हुई|
फतेहगढ़ के रखा स्थित पूर्व जिला पंचायत सदस्य विजय यादव के कोल्ड में श्रीराम लीला कमेटी का कार्यक्रम आयोजित किया गया| जिसमे कमेटी को और मजबूत करनें पर भी चर्चा हुई, इसके साथ ही आगामी श्रीराम बारात को और भव्य बनाने को लेकर विचार रखे गये| इसी दौरान विमोचन संरक्षक अरविन्द कुमार वाजपेयी, मुन्ना लाल के साथ ही विजय यादव नें पत्रिका का विमोचन किया| विजय यादव नें कहा की श्रीराम हर किसी के आराध्य हैं| फतेहगढ़ की रामलीला काफी प्रचीन है| आज के युवा वर्ग को हमारी इस प्राचीन सांस्कृतिक को समझने की जरूरत है| श्रीराम के आचरण आज के समय में सभी को अपनाने चाहिए| इस दौरान कमेटी अध्यक्ष रविश द्विवेदी, मनीष अग्रवाल, चमन टंडन, अतुल मिश्रा, अनिल तिवारी, अल्लादीन, बलवीर सिंह आदि रहे|

वृद्ध बीमार माँ से मारपीट में आरोपी को भेजा जेल

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) वृद्ध बीमार माँ के साथ सरेराह मारपीट करनें वाले आरोपी को पुलिस नें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया|
थाना क्षेत्र के ग्राम बमीयारी निवासी करीब 85 वर्षीय प्रमिला देवी उर्फ अनीता देवी पत्नी चुन्नी लाल थाना मऊदरवाजा के ग्राम बरौन निवासी अपनी पुत्री किरण देवी पत्नी सोनू सक्सेना के पास रह रही थी| बुधवार को प्रमिला का पुत्र शिवकुमार उन्हें अपने साथ बुला लाया| थाना राजेपुर के जमापुर में उसने अपनी माँ के साथ मारपीट की| जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया| मामले में जेएनआई ने भी प्रमुखता से समाचार प्रकाशित किया था| पुलिस नें आरोपी शिवकुमार निवासी बमियारी को गुरुवार को गिरफ्तार कर उसका एसडीएम कोर्ट में शान्ति भंग में चालान कर भेजा| एसडीएम नें आरोपी की जमानत मंजूर नही की और उसे जेल भेज दिया| थानाध्यक्ष सुदेश कुमार नें बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया|

बीजेपी नेता के फार्महाउस केयर टेकर नें गोली मारकर की आत्महत्या

फर्रुखाबाद:(जहानगंज संवाददाता) बीजेपी नेता के सूअर फार्म हाउस में केयर टेकर के रूप में काम कर रहे अधेड़ नें तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली| पुलिस नें मौके पर आकर जाँच पड़ताल की, इसके बाद शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया|
थाना क्षेत्र के ग्राम पंजूखिरिया के मूल निवासी शरद श्रीवास्तव वर्तमान में आवास विकास में रहते है| वह बीजेपी में राजनीति कर रहे हैं| वर्तमान में उनके गाँव में ही उनका सूअर फार्म हाउस है, जिस पर गाँव के ही 50 वर्षीय समर पाल पुत्र रामेश्वर, पूर्व प्रधान राकेश व ग्राम भरतामऊ निवासी पप्पू के साथ ही समरपाल का पुत्र नन्हे भी रहता है| पूर्व प्रधान राकेश के अनुसार रात में सभी फार्म हाउस में सो रहे थे, सुबह जब राकेश 5:20 बजे उठा तो देखा समरपाल जमीन पर पड़ा है, उसकी कनपटी से खून वह रहा है, उसके हाथ में एक 315 बोर का तमंचा है| मामले की जानकारी राकेश नें शरद श्रीवास्तव को दी| जिसके बाद पुलिस को सूचना दी| सूचना मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह,सीओ अजय वर्मा,फिल्ड यूनिट की टीम मौके पर पंहुची और जाँच की| पुलिस को तमंचे में एक खाली खोखा और एक जिन्दा कारतूस जेब में मिला|
मृतक नें की थी तीन शादी
मृतक समरपाल नें तीन विवाह किये थे, पहली पत्नी नें आग लगा ली थी, दूसरी पत्नी कही चली गयी और तीसरी पत्नी हंसमुखी भी घर से जा चुकी है| हंसमुखी का एक पुत्र है जो दिल्ली में रहता है| वहीं समर पाल की दूसरी पत्नी का पुत्र नन्हे है जो समर पाल के साथ ही रहता है, घटना के दौरान भी नन्हेफार्म हाउस में सो रहा था|
क्या बोले जिम्मेदार
घटना स्थल पर पंहुचे अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह नें बताया कि ग्रामीण के कनपटी में गोली लगी है, जिससे उसकी मौत हुई है| मामले की जाँच की जा रही है| जाँच में जो भी साक्ष्य सामने आयेंगे उसके आधार पर कार्यवाही होगी|

कलयुगी पुत्र नें सरेराह वृद्ध बीमार माँ को पीटा

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) बहन के घर से माँ को घर ले जा रहे ग्रामीण ने अपनी वृद्ध बीमार माँ के साथ मारपीट की| मामले का वीडियो वायरल होनें पर पुलिस हरकत में आयी| पुलिस कार्यवाही की तैयारी कर रही है|
थाना क्षेत्र के ग्राम बमीयारी निवासी करीब 85 वर्षीय प्रमिला देवी उर्फ अनीता देवी पत्नी चुन्नी लाल थाना मऊदरवाजा के ग्राम बरौन निवासी अपनी पुत्री किरण देवी पत्नी सोनू सक्सेना के पास रह रही थी| बुधवार को प्रमिला का पुत्र शिवकुमार उन्हें अपने साथ बुला लाया| थाना राजेपुर के जमापुर में उसने अपनी माँ के साथ मारपीट की| जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया| सूचना पर डायल 112 पुलिस मौके पर पंहुची और दोनों को थानें ले आयी| वृद्धा को पुलिस नें पुन: उसकी पुत्री किरण देवी के पास पंहुचा दिया| वहीं पुलिस अब उसके पुत्र शिव कुमार के खिलाफ कार्यवाही की तैयारी कर रही है| सीओ अमृतपुर नें बताया कि मामले में आरोपी के खिलाफ कार्यवाही होगी|

एनडीए के सीपी राधाकृष्णन के उपराष्ट्रपति निर्वाचित होनें पर बीजेपी नें बांटी मिठाई

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) एनडीए के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन के उपराष्ट्रपति निर्वाचित होने पर बुधवार को त्रिपोलिया चौक पर भाजपा जिलाध्यक्ष फतेह चंद्र वर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरण कर आतिशबाजी चलायी।
भाजपा जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार ने सर्वसम्मति से देश के 15वें उपराष्ट्रपति के चुनाव के लिए पूर्व राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को उम्मीदवार घोषित किया था| चुनाव में एनडीए उम्मीदवार को 452 मत के साथ देश का उपराष्ट्रपति चुनाव गया है एनडीए उम्मीदवार की जीत ने साबित कर दिया कि विपक्ष का इंडिया गठबंधन पूर्ण रूप से बिखर गया है। आगे होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव स्नातक चुनाव एवं 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए तैयारी कर रही है इन सभी चुनाव में भारतीय जनता पार्टी जीत का परचम लहराएगी।
पूर्व जिलाध्यक्ष भूदेव सिंह राजपूत ने कहा कि आज देश में राष्ट्रवादी विचारधारा की विजय हुई है नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ने पूर्व में कई पदों पर रहते हुए राजनीतिक क्षेत्र में सेवा और समर्पण का योगदान दिया है। जिला महामंत्री डीएस राठौर, जिला महामंत्री हिमांशु गुप्ता, चित्रा अग्निहोत्री, जिला कोषाध्यक्ष संजीव गुप्ता नगर पंचायत संकिसा अध्यक्ष प्रतिनिधि राहुल राजपूत, सरदारतोषित प्रीत जिला मंत्री अभिषेक बाथम,विनोद अग्निहोत्री, अंकित तिवारी, विकास पाण्डेय, राजकुमार वर्मा, मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी आदि रहे|

रामनरेश गौतम शरद श्रीवास्तव राजकुमार वर्मा शिवम मिश्रा अमन अवस्थी मयंक बुंदेला विकास पांडे अंकित गुप्ता गौतम दुबे कृष्ण मुरारी राजपूत मीरा सिंह महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष श्वेता दुबे अनिल श्रीवास्तव सत्यम कटिहार जिला मंत्री धर्मेंद्र राजपूत जिला मंत्री अभिषेक बाथम सोशल मीडिया संयोजक अभिषेक बाजपेई अंकित तिवारी जिला मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी आदि लोग मौजूद रहे।

टीईटी कानून संशोधन के खिलाफ आक्रामक हुए शिक्षक, सड़क पर उतर सौंपा ज्ञापन

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) सभी शिक्षकों के लिए टीईटी अनिवार्य किए जाने के सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद पैदा हुई स्थिति को लेकर चिंतित शिक्षक धीरे-धीरे आंदोलन की राह पर चल निकले हैं। बुधवार को बड़ी संख्या में शिक्षक बीएसए कार्यालय पर एकत्रित हुए और नारेबाजी कर जुलूस निकला और कलेक्ट्रेट में आकर ज्ञापन सौंपा|
उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष भूपेश पाठक के नेतृत्व में बड़ी संख्या में शिक्षक बीएसए कार्यालय परिसर में एकत्रित हुए| शिक्षकों नें कहा कि जो शिक्षक व शिक्षिकाएं तैनात हैं वह नियुक्ति के समय की नियमावली के अनुरूप तैनात हैं| जिन पर टीईटी अनिवार्य नही होनी चाहिए| बीएड, बीपीएड पास सेवारत शिक्षक टीईटी पास करनें के लिए आवेदन नही कर सकते हैं| इसके बाद सड़क पर नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पंहुचे और मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री, केन्द्रीय शिक्षा मंत्री शिक्षा मंत्री बेसिक शिक्षा मंत्री को सम्बोधित 7 सूत्रीय मांगों का तीन पन्नो का ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट संजय बंसल को सौंपा| नरेंद्र कुमार, प्रदीप यादव, घनश्याम वर्मा विमलेश राजपूत आदि रहे|

नाबालिक ने वाहन चलाया तो पापा जायेंगे जेल!

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो)केंद्रीय विद्यालय आर.आर.सी.फतेहगढ़ में विद्यार्थियों को यातायात नियमों एवं सड़क सुरक्षा उपायों से अवगत कराने हेतु एक विशेष व्याख्यान सत्र आयोजित किया गया। जिसमे यातायात नियमों के पालन करने की शपथ भी दिलायी गयी|
एआरटीओ-प्रवर्तन श्री सुभाष राजपूत ने विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण नियमों और यातायात के प्रति सतर्क रहने के उपायों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सड़क पर चलते समय पैदल यात्री, वाहन चालक एवं साइकिल सवार सभी को नियमों का पालन करना चाहिए। हेलमेट व सीट बेल्ट का प्रयोग दुर्घटनाओं से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय है। इसके साथ ही उन्होंने वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करने की कठोर चेतावनी दी।
एआरटीओ-प्रवर्तन नें बताया कि अवयस्क द्वारा बिना वैध ड्राइविंग लाइसेन्स के विद्यार्थियों के द्वारा वाहन चलाये जाते पाये जाने पर चालान के साथ-साथ मोटरवाहन स्वामी के विरूद्ध मोटर वाहन संशोधन अधिनियम के अन्तर्गत कार्यवाही की जायेगी, जिसके अन्तर्गत प्राविधान है कि किसी किशोर द्वारा मोटरवाहन अपराध में किशोर के संरक्षक या मोटरवाहन के स्वामी को ही दोषी मानते हुये दण्डित किया जाये। संरक्षक या मोटरवाहन के स्वामी को 03 वर्ष तक कारावास तथा 25 हजार रू0 तक का जुर्माना आरोपित किया जा सकता है तथा अपराध में प्रयुक्त वाहन का पंजीयन 01 वर्ष की अवधि के लिये निरस्त कर दिया जायेगा ड्राइविंग लाइसेन्स 25 वर्ष की आयु पूर्ण करने के उपरान्त ही बन सकेगा।
एआरटीओ-प्रवर्तन ने बताया कि सभी 2218 छात्र-छात्राओं से अपील की गई कि वह विद्यालय आने वाले वाहनों जैसे-ऑटो, ओमनी वैन, बस आदि की जानकारी अपने विद्यालय को दें ताकि परिवहन विभाग द्वारा उन वाहनों की फिटनेस जाँच की जा सके। विद्यालय के उप प्राचार्य बीरम पाल सिंह आदि रहे|