फर्रुखाबाद:(जहानगंज संवाददाता) बीजेपी नेता के सूअर फार्म हाउस में केयर टेकर के रूप में काम कर रहे अधेड़ नें तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली| पुलिस नें मौके पर आकर जाँच पड़ताल की, इसके बाद शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया|
थाना क्षेत्र के ग्राम पंजूखिरिया के मूल निवासी शरद श्रीवास्तव वर्तमान में आवास विकास में रहते है| वह बीजेपी में राजनीति कर रहे हैं| वर्तमान में उनके गाँव में ही उनका सूअर फार्म हाउस है, जिस पर गाँव के ही 50 वर्षीय समर पाल पुत्र रामेश्वर, पूर्व प्रधान राकेश व ग्राम भरतामऊ निवासी पप्पू के साथ ही समरपाल का पुत्र नन्हे भी रहता है| पूर्व प्रधान राकेश के अनुसार रात में सभी फार्म हाउस में सो रहे थे,
सुबह जब राकेश 5:20 बजे उठा तो देखा समरपाल जमीन पर पड़ा है, उसकी कनपटी से खून वह रहा है, उसके हाथ में एक 315 बोर का तमंचा है| मामले की जानकारी राकेश नें शरद श्रीवास्तव को दी| जिसके बाद पुलिस को सूचना दी| सूचना मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह,सीओ अजय वर्मा,फिल्ड यूनिट की टीम मौके पर पंहुची और जाँच की| पुलिस को तमंचे में एक खाली खोखा और एक जिन्दा कारतूस जेब में मिला|
मृतक नें की थी तीन शादी
मृतक समरपाल नें तीन विवाह किये थे, पहली पत्नी नें आग लगा ली थी, दूसरी पत्नी कही चली गयी और तीसरी पत्नी हंसमुखी भी घर से जा चुकी है| हंसमुखी का एक पुत्र है जो दिल्ली में रहता है| वहीं समर पाल की दूसरी पत्नी का पुत्र नन्हे है जो समर पाल के साथ ही रहता है, घटना के दौरान भी नन्हेफार्म हाउस में सो रहा था|
क्या बोले जिम्मेदार
घटना स्थल पर पंहुचे अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह नें बताया कि ग्रामीण के कनपटी में गोली लगी है, जिससे उसकी मौत हुई है| मामले की जाँच की जा रही है| जाँच में जो भी साक्ष्य सामने आयेंगे उसके आधार पर कार्यवाही होगी|
बीजेपी नेता के फार्महाउस केयर टेकर नें गोली मारकर की आत्महत्या
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]



