Home Blog Page 162

रावण, कुम्भकरण व मेघनाथ के धूं-धूं कर जले पुतले

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) रामलीला परिषद फतेहगढ़ की तरफ से प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी रामलीला के उपरांत रावण दहन किया गया| रावण दहन देखने को काफी भीड़ एकत्रित हो गयी| रावण के वध के बाद जैसे ही रावण के विशालकाय पुतले में आग ल्गीओ तो जय श्रीराम के उद्घोष से पूरा परिसर गूंज उठा|
फतेहगढ़ के एलआईसी कार्यालय के बाहर से श्रीराम रावण का युद्ध शुरू हुआ, युद्ध कानपुर रोड़ फतेहगढ़ से होते हुए सेना के करिअप्पा काम्प्लेक्स में पंहुचा| रावण का 55 फीट, मेघनाथ का 45 फिट, कुम्भ करण का 45 फीट का पुतला बनाया गया था| श्रीराम के द्वारा रावण का वध किया गया| पूरा पांडाल जय घोष से गूंज गया| रंगबिरंगी आतिशबाजी नें सभी का मन मोह लिया| कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला जज नीरज कुमार, सीजेएम घनश्याम शुक्ला, बिग्रेडियर मनीष जैन,डॉ. रजनी सरीन, लाल जी टंडन, अध्यक्ष रवीश द्विवेदी, कोषाध्यक्ष अशोक अग्रवाल, बंटी गुप्ता, भूपेन्द्र प्रताप सिंह, अनिल प्रताप सिंह, मुन्नालाल वार्ष्णेय,पप्पू फोरमैन,पंकज प्रकाश,दिनेश तिवारी,सिद्दार्थ टंडन, संजय रस्तोगी,विनय गुप्ता,धीरज दुबे,अवनींद्र सक्सेना,लक्ष्मण टंडन आदि रहे|
मधुराम लीला ने भी किया रावण दहन
मधु रामलीला मंडल की तरफ से चल रही रामलीला में शुक्रवार को श्रीराम-रावण का भीषण युद्ध हुआ, उसके बाद श्रीराम नें विभिषण के कहने पर रावण की नाभि में तीर मारा जिससे वह भीषण गर्जना करना हुआ भूमि पर गिर गया| रावण का अंत होते ही भीड़ नें जय श्रीराम का के नारे लगाये| रावण, मेघनाथ व कुम्भकरण का पुतला दहन किया गया| इस दौरान कमेटी अध्यक्ष मनमोहन मिश्रा, महामंत्री विक्की अग्निहोत्री, बारात संयोजक मंजुल मिश्रा, प्रांजल मिश्रा, आनन्द मोहन, जितेन्द्र तिवारी आदि रहे|

विवाहिता से पति ने की मारपीट, जाँच कर रही पुलिस

फर्रुखाबाद:(जहानगंज संवाददाता) थाना जहानगंज क्षेत्र के ग्रा पतौंजा निवासी रामकरन की पुत्री शिल्पी ने पति संदीप पर मारपीट व प्रताड़ना का गंभीर आरोप लगाते हुए थाना पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। शिल्पी ने तहरीर में बताया कि उसकी शादी 20 नवंबर 2012 को जिला कासगंज के गांव शराबक निवासी संदीप के साथ हुई थी।
शादी के शुरुआती दिनों के बाद से ही पति का व्यवहार बदल गया और वह अक्सर छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा करने के साथ मारपीट करता था। शिल्पी का कहना है कि 28 सितंबर को विवाद बढ़ जाने पर संदीप ने लोहे की करछी से उस पर हमला कर दिया और बेरहमी से पिटाई की। घटना में उसे गंभीर चोटें आईं।पीड़िता ने बताया कि बचाव के लिए उसने पड़ोसी महिला को आवाज लगाई, लेकिन संदीप ने उसे घर के भीतर आने से मना कर दिया। किसी तरह अपनी जान बचाकर शिल्पी अपने बच्चों के साथ मायके पहुंची और घटना की जानकारी परिजनों को दी। शिल्पी ने यह भी बताया कि इससे पहले भी कई बार मारपीट हो चुकी है और पिता व भाई की मौजूदगी में पंचायत बैठाई गई, लेकिन हालात में सुधार नहीं हुआ। शिल्पी ने थाना जहानगंज पहुंचकर पति के खिलाफ तहरीर दी। थानाध्यक्ष राजेश राय ने बताया कि पीड़िता की शिकायत दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

विकसित भारत विकसित उत्तर प्रदेश का फीडबैड दिलायेंगे प्रधान

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार फतेहगढ़ में विकसित भारत विकसित उत्तर प्रदेश, क्रॉप सर्वे,फार्मर रजिस्ट्री, फैमली आईडी,डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन एवं स्वच्छता शुल्क बसूली,15वे वित्त एवं 5वे वित्त आयोग के व्यय की समीक्षा जनपद के सभी ग्रामप्रधानो के साथ बैठक कर की गयी।
जिलाधिकारी द्वारा ग्राम प्रधानों से अपेक्षा की गई कि वह अपनी ग्राम पंचायत के प्रत्येक वार्ड से हर घर से विकसित भारत विकसित उत्तर प्रदेश अभियान में फीडबैक दिलवाये व अपनी ग्राम पंचायत व जनपद के विकास के लिये सुझाव दे जिससे जनपद से अधिक से अधिक फीडबैक दिये जा सके,एक ग्राम प्रधान चाहे तो कम से कम 1000 फीडबैक दिला सकता है, एक नंबर से तीन बार फीडबैक दिया जा सकता है, इस अवसर पर प्रधानों को फीडबैक देने का प्रशिक्षण भी दिया गया| जिलाधिकारी द्वारा सभी प्रधानों से अपील की कि वह क्रॉप सर्वे, फार्मर रजिस्ट्री, फैमली आई0डी0, डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन व स्वच्छता शुल्क बसूली में खुद निजी रुचि लेकर कार्य कराये,15वें वित्त व 5वें वित्त में प्राप्त निधि का समय से उपयोग करे। मुख्य विकास अधिकारी विनोद गौड़ द्वारा बताया गया कि जिस पंचायत से सबसे अधिक फीड बैक प्राप्त होंगे उन्हें सम्मानित किया जाएगा।

विनोद कठेरिया दहेलिया गांव में निर्विरोध प्रधान

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) विकास खंड राजेपुर के ग्राम दहेलिया में पंचायत प्रधान पद के लिए शुक्रवार को पंचायत भवन में बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से विनोद कठेरिया को निर्विरोध नया प्रधान चुन लिया गया।
गांव की पूर्व प्रधान साधना ने अपने चार साल के कार्यकाल के बाद 2 जुलाई को किसी कारणवश जिलाधिकारी को अपना इस्तीफा सौंप दिया था। साधना के इस्तीफे के बाद प्रधान पद रिक्त हो गया था। इसके चलते आज दोपहर करीब 1 बजे पंचायत भवन में सदस्यों की बैठक बुलाई गई। बैठक में कुल 13 सदस्यों को बुलाया गया था, जिसमें से 12 सदस्य मौजूद रहे, जबकि एक सदस्य मोनू अनुपस्थित रहे। उपस्थित सभी 12 सदस्यों ने सर्वसम्मति से विनोद कठेरिया के नाम का समर्थन किया व उन्हें निर्विरोध प्रधान चुन लिया गया। निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान एडीओ पंचायत अजीत पाठक, पंचायत सचिव अश्विनी कुमार तथा राजेपुर थाने से दरोगा आस्तोष भी मौके पर मौजूद रहे। एडीओ पंचायत अजीत पाठक ने बताया कि साधना ने करीब दो माह पहले इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद आज पंचायत भवन में सदस्यों की बैठक आयोजित की गई और विनोद कठेरिया को निर्विरोध नए प्रधान के रूप में चुन लिया गया।

दीवार पर लिखा ‘आई लव मोहम्मद’ पेंटर गिरफ्तार

फर्रुखाबाद:(जहानगंज संवाददाता) थाना जहानगंज क्षेत्र के ग्राम करीमगंज में शुक्रवार को उस समय अचानक हलचल मच गई जब एक पोल्ट्री फार्म की दीवार पर बड़े अक्षरों में “आई लव मोहम्मद” लिखा हुआ नजर आया। जुमे की नमाज से पहले गांव के कुछ लोगों की नजर इस पर पड़ी तो उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। मामला संवेदनशील देखते हुए पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस के आने की खबर मिलते ही किसी ने पेंटिंग के ऊपर सफेद रंग से पुताई कर दी ताकि विवाद न बढ़ सके। ग्रामीणों में इस घटना को लेकर चर्चा का माहौल बना रहा। पुलिस ने छानबीन के दौरान पता लगाया कि यह पेंटिंग गांव के ही पेंटर आसिफ ने बनाई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने आसिफ को हिरासत में लेकर शांतिभंग की धारा में चालान कर दिया। इस घटना के बाद गांव में कुछ देर तक तनावपूर्ण माहौल बना रहा, लेकिन पुलिस की तत्परता से स्थिति सामान्य हो गई। फिलहाल गांव में शांति बनी हुई है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि इस तरह की हरकत करने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
क्या बोले जिम्मेदार
थानाध्यक्ष राजेश राय ने बताया कि गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए त्वरित कार्रवाई की गई है। किसी भी तरह का सांप्रदायिक तनाव न पनपे, इसके लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क है और गांव में लगातार निगरानी रखी जा रही है। वहीं नसरतपुर गांव में भी कुछ अरज तत्वों ने आई लव मोहम्मद का झंडा मोबाइल टावर पर लगा दिया। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर झंडा उतरवाया। इस मामले में पुलिस ने गांव के तौहीद आलम व मोहम्मद कैफ को गिरफ्तार कर शांतिभ में चालान कर दिया है।

सट्टा माफियाओं तक नही पंहुच सका पुलिस का हाथ, दारोगा हुए थे लाइन हाजिर

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) थाना मोहम्मदाबाद क्षेत्र का एक वीडियो पिछले माह सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसने पुलिस विभाग की छवि पर गहरी चोट पहुंचाई थी। वीडियो में साफ सुना जा सकता था कि क्षेत्र के हल्का इंचार्ज अच्छे लाल पाल 15 हजार रुपये प्रतिमाह लेते हैं। तभी क्षेत्र में सट्टे का कारोबार बेखौफ चल पाता है। यह वीडियो सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था।
वीडियो वायरल होने के तुरंत बाद पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने कार्रवाई करते हुए हल्का इंचार्ज अच्छे लाल पाल को लाइन हाजिर कर दिया था। इस कदम से उम्मीद जताई जा रही थी कि क्षेत्र में सक्रिय सट्टा माफियाओं पर जल्द ही शिकंजा कसा जाएगा। लेकिन कार्रवाई के एक सप्ताह से अधिक समय गुजर जाने के बाद भी पुलिस किसी भी सट्टा माफिया तक नहीं पहुंच पाई है। सट्टा माफियाओं के खिलाफ कार्यवाही में देरी ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि खुलेआम चल रहा सट्टा कारोबार अब भी जारी है और सटोरिये पुलिस कार्रवाई से बेखौफ हैं। मामले पर क्षेत्राधिकारी मोहम्मदाबाद अजय वर्मा ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच अभी जारी है। उन्होंने कहा कि अब तक किसी भी सटोरिये की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। जल्द ही अभियान चलाकर सट्टा माफियाओं की गिरफ्तारी की जाएगी। सीओ का कहना है कि पुलिस तकनीकी जांच और निगरानी के जरिए सटोरियों की पहचान कर रही है व कार्यवाही में देरी का कारण ठोस सबूत जुटाना है।

युवती को दो सालों से फोन पर परेशान कर रहा युवक गिरफ्तार

फर्रुखाबाद:(जहानगंज संवाददाता) एक युवती ने लगातार फोन पर हो रही अभद्रता व परेशानियों से तंग आकर पुलिस से मदद मांगी। युवती ने जहानगंज थाना पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया कि क्षेत्र के गांव तरा नगला निवासी युवक धनेंद्र पिछले दो सालों से अलग-अलग मोबाइल नंबरों से कॉल कर उसे परेशान कर रहा था।
पीड़िता का कहना है कि आरोपी फोन उठाने पर उससे अश्लील बातें करता व शादी का दबाव डालता था। जब उसने साफ इनकार कर दिया तो आरोपी ने धमकी दी कि वह उसके रिश्तेदारों को फर्जी मुकदमों में फंसा देगा। युवती का कहना है कि आरोपी की लगातार बढ़ती हरकतों से उसका जीना मुश्किल हो गया था। थाना पुलिस ने आरोपी युवक धनेंद्र को गिरफ्तार कर लिया और शांतिभंग की में उसका चालान कर दिया। थानाध्यक्ष राजेश राय ने बताया कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसलिए किसी भी तरह की छेड़छाड़ या उत्पीड़न को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

पुलिस सुरक्षा में हुई जुमे की नमाज, जिले भर में हुआ फ्लेगमार्च

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) शुक्रवार को जुमे की नमाज शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए थे। सुबह से ही सभी थाना प्रभारी क्षेत्र में गश्त करते रहे। पुलिस अधीक्षक आरती सिंह व डीएम आशुतोष कुमार द्विवेदी ने भी नगर क्षेत्र में भ्रमण कर हालात का जायजा लिया। दोपहर बाद जिले भर में जुमा की नमाज सकुशल संपन्न होने पर पुलिस ने राहत की सांस ली।
शुक्रवार को सुबह से ही एसपी के निर्देश पर जिले के सभी थानों की पुलिस ने क्षेत्र में गश्त शुरु कर दी थी। सभी मस्जिदों के बाहर पुलिस बल तैनात रहा। दोपहर 12 बजे से विभिन्न मस्जिदों में नमाज शुरु हुई। वहीं सभी सीओ उनके क्षेत्र में थाना प्रभारियों के साथ गश्त पर रहे। दोपहर तक जिले में सभी जगह जुमा की नमाज सकुशल संपन्न हो गई। एसडीएम सदर रजनी कान्त पाण्डेय नें पुलिस फोर्स के साथ कमालगंज में फ्लेग मार्च किया|
लोगों से की ये अपील
एसपी आरती सिंह नें लोगों से अपील करते हुए कहा कि त्योहारों को आपसी सौहार्द, भाईचारे व शांति के साथ मनाया जाए। एसपी ने बताया कि जिलेभर में त्योहारों को देखते हुए पैदल गश्त एवं सतत भ्रमण कर आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया। कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें तथा सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने में पुलिस प्रशासन को सहयोग दें।

बाइक के हिट एंड रन से सड़क पर खड़े युवक की मौत

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद संवाददाता) सड़क किनारे खड़े युवक को तेज रफ्तार बाइक सबार नें टक्कर मार दी, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया| परिजन उसे लेकर लोहिया अस्पताल पंहुचे, जहाँ उसे चिकित्सक नें मृत घोषित कर दिया|
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बिडहल जहानगंज निवासी 20 वर्षीय जितेन्द्र यादव उर्फ जीतू पुत्र अजय यादव गुडगाँव में नौकरी करता था| बीते कुछ दिन पूर्व ही वह अपने घर पर आया था| परिजनों की मानें तो वह बेबर किसी काम से गया था| वापस वह किसी वाहन से पिपरगाँव बिडहल चौराहे पर उतरा, उसी दौरान तेज रफ्तार बाइक सबार नें उसके जोरदार टक्कर मार दी| जितेन्द्र गंभीर रूप से घायल हो गया| उसे दोपहर 1:35 बजे घायल जितेन्द्र की बहन बंदना नें लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया| मृतक तीन भाईयों में सबसे छोटा था| मामले की सूचना पुलिस को दी गयी| मृतक की माँ शांति देवी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया|

डोली भूमि गिरत दसकंधर, छुभित सिधु सरि दिग्गज भूधर

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) डोली भूमि गिरत दसकंधर। छुभित सिधु सरि दिग्गज भूधर।। धरनि परेऊ द्वौ खंड बढ़ाई। चापि भालु मर्कट समुदाई। गुरुवार को बुराई पर अच्छाई का प्रतीक रावण दहन किया गया। रावण की नाभि में प्रभु श्री राम का तीर लगते ही रावण जमीन पर गिर गया, जिससे धरा हिल गई|श्रीराम लीला मंडल द्वारा शहर के सरस्वती भवन से भगवान श्रीराम और रावण का युद्ध शुरू हुआ| बाजे-गाजे के साथ जगह-जगह पर श्रीराम सहित लक्ष्मण, भरत, शत्रुघन और माता सीता, बजरंग वली हनुमान की आरती उतारी गई। श्रीराम और रावण का युद्ध रेलवे रोड़, चौक, नेहरु रोड़, घुमना, लाल दरवाजा, रोडबेज बस अड्डा होते हुए क्रिश्चियन कालेज मैदान में पंहुचा | जहाँ श्रीराम का लंका पति रावण से भीषण संग्राम हुआ| ‘डोली भूमि गिरत दसकंधर, क्षुभित सिंधु सर दिग्गज भूधर…. की चौपाई गूंजी और श्रीराम ने रावण को धराशाई कर दिया। रावण के धड़ाम होते ही चौतरफा जय-जय श्रीराम के जयघोष गूंज उठे। जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी, एसपी आरती सिंह नें पुतले में तीर मारकर रावण दहन कराया| इसके साथ रावण के प्रतीकात्मक पुतले को आग के हवाले कर दिया गया। परंपरा के साथ शहर में विजयदशमी का त्योहार मनाया गया। रावण दहन के दौरान भगवान श्री कृष्ण की झांकी नें सभी का मनमोह लिया| श्रीराम लीला मंडल की संरक्षक डॉ. रजनी सरीन, अध्यक्ष लाल जी टंडन, मंत्री दीपक सक्सेना, व्यापार मंडल अध्यक्ष सदानंद शुक्ला, श्रीराम विविध कला केंद्र के निर्देशक मटर लाल दुबे, शिवांग रस्तोगी,संजय गर्ग आदि प्रमुख रूप से रहे|