फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) डोली भूमि गिरत दसकंधर। छुभित सिधु सरि दिग्गज भूधर।। धरनि परेऊ द्वौ खंड बढ़ाई। चापि भालु मर्कट समुदाई। गुरुवार को बुराई पर अच्छाई का प्रतीक रावण दहन किया गया। रावण की नाभि में प्रभु श्री राम का तीर लगते ही रावण जमीन पर गिर गया, जिससे धरा हिल गई|श्रीराम लीला मंडल द्वारा शहर के सरस्वती भवन से भगवान श्रीराम और रावण का युद्ध शुरू हुआ| बाजे-गाजे के साथ जगह-जगह पर श्रीराम सहित लक्ष्मण, भरत, शत्रुघन और माता सीता, बजरंग वली हनुमान
की आरती उतारी गई। श्रीराम और रावण का युद्ध रेलवे रोड़, चौक, नेहरु रोड़, घुमना, लाल दरवाजा, रोडबेज बस अड्डा होते हुए क्रिश्चियन कालेज मैदान में पंहुचा | जहाँ श्रीराम का लंका पति रावण से भीषण संग्राम हुआ| ‘डोली भूमि गिरत दसकंधर, क्षुभित सिंधु सर दिग्गज भूधर…. की चौपाई गूंजी और श्रीराम ने रावण को धराशाई कर दिया। रावण के धड़ाम होते ही चौतरफा जय-जय श्रीराम के जयघोष गूंज उठे।
जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी, एसपी आरती सिंह नें पुतले में तीर मारकर रावण दहन कराया| इसके साथ रावण के प्रतीकात्मक पुतले को आग के हवाले कर दिया गया। परंपरा के साथ शहर में विजयदशमी का त्योहार मनाया गया। रावण दहन के दौरान भगवान श्री कृष्ण की झांकी नें सभी का मनमोह लिया| श्रीराम लीला मंडल की संरक्षक डॉ. रजनी सरीन, अध्यक्ष लाल जी टंडन, मंत्री दीपक सक्सेना, व्यापार मंडल अध्यक्ष सदानंद शुक्ला, श्रीराम विविध कला केंद्र के निर्देशक मटर लाल दुबे, शिवांग रस्तोगी,संजय गर्ग आदि प्रमुख रूप से रहे|
डोली भूमि गिरत दसकंधर, छुभित सिधु सरि दिग्गज भूधर
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]



