फर्रुखाबाद:(जहानगंज संवाददाता) थाना जहानगंज क्षेत्र के ग्रा पतौंजा निवासी रामकरन की पुत्री शिल्पी ने पति संदीप पर मारपीट व प्रताड़ना का गंभीर आरोप लगाते हुए थाना पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। शिल्पी ने तहरीर में बताया कि उसकी शादी 20 नवंबर 2012 को जिला कासगंज के गांव शराबक निवासी संदीप के साथ हुई थी।
शादी के शुरुआती दिनों के बाद से ही पति का व्यवहार बदल गया और वह अक्सर छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा करने के साथ मारपीट करता था। शिल्पी का कहना है कि 28 सितंबर को विवाद बढ़ जाने पर संदीप ने लोहे की करछी से उस पर हमला कर दिया और बेरहमी से पिटाई की। घटना में उसे गंभीर चोटें आईं।पीड़िता ने बताया कि बचाव के लिए उसने पड़ोसी महिला को आवाज लगाई, लेकिन संदीप ने उसे
घर के भीतर आने से मना कर दिया। किसी तरह अपनी जान बचाकर शिल्पी अपने बच्चों के साथ मायके पहुंची और घटना की जानकारी परिजनों को दी। शिल्पी ने यह भी बताया कि इससे पहले भी कई बार मारपीट हो चुकी है और पिता व भाई की मौजूदगी में पंचायत बैठाई गई, लेकिन हालात में सुधार नहीं हुआ। शिल्पी ने थाना जहानगंज पहुंचकर पति के खिलाफ तहरीर दी। थानाध्यक्ष राजेश राय ने बताया कि पीड़िता की शिकायत दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विवाहिता से पति ने की मारपीट, जाँच कर रही पुलिस
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]



