फर्रुखाबाद:(जहानगंज संवाददाता) थाना जहानगंज क्षेत्र के ग्राम करीमगंज में शुक्रवार को उस समय अचानक हलचल मच गई जब एक पोल्ट्री फार्म की दीवार पर बड़े अक्षरों में “आई लव मोहम्मद” लिखा हुआ नजर आया। जुमे की नमाज से पहले गांव के कुछ लोगों की नजर इस पर पड़ी तो उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। मामला संवेदनशील देखते हुए पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस के आने की खबर मिलते ही किसी ने पेंटिंग के ऊपर सफेद रंग से पुताई कर दी ताकि विवाद न बढ़ सके। ग्रामीणों में इस घटना को लेकर चर्चा का माहौल बना रहा। पुलिस ने छानबीन के दौरान पता लगाया कि यह पेंटिंग गांव के ही पेंटर आसिफ ने बनाई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने आसिफ को हिरासत में लेकर शांतिभंग की धारा में चालान कर दिया। इस घटना के बाद गांव में कुछ देर
तक तनावपूर्ण माहौल बना रहा, लेकिन पुलिस की तत्परता से स्थिति सामान्य हो गई। फिलहाल गांव में शांति बनी हुई है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि इस तरह की हरकत करने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
क्या बोले जिम्मेदार
थानाध्यक्ष राजेश राय ने बताया कि गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए त्वरित कार्रवाई की गई है। किसी भी तरह का सांप्रदायिक तनाव न पनपे, इसके लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क है और गांव में लगातार निगरानी रखी जा रही है। वहीं नसरतपुर गांव में भी कुछ अरज तत्वों ने आई लव मोहम्मद का झंडा मोबाइल टावर पर लगा दिया। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर झंडा उतरवाया। इस मामले में पुलिस ने गांव के तौहीद आलम व मोहम्मद कैफ को गिरफ्तार कर शांतिभ में चालान कर दिया है।
दीवार पर लिखा ‘आई लव मोहम्मद’ पेंटर गिरफ्तार
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]



