फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) गाँधी जयंती के अवसर पर जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण किया गया, इसके बाद सभी लोगो द्वारा राष्ट्रगान का गायन किया गया,इसके बाद जिलाधिकारी द्वारा उपस्थित सभी लोगो को शपथ दिलाई गई।
कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में सर्वप्रथम जिलाधिकारी व अन्य अधिकारियों द्वारा गाँधी जी व शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया, तत्पश्चात जिला आबकारी अधिकारी, क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी, अपर जिलाधिकारी न्यायिक व जिलाधिकारी ने गाँधी जी व शास्त्री जी के बारे मे अपने अपने विचार रखे| जिलाधिकारी ने कहा कि हमे महापुरुषों के श्रेष्ठ गुणों को अपनाना चाहिए हम तभी अच्छे अनुयायी बन सकते है, जब हम उनसे भी अच्छे कार्य करने की कोशिश करे, गाँधी जी व शास्त्री जी सादगी ईमानदारी व कर्तव्यनिष्ठा की प्रतिमूर्ति थे, जिलाधिकारी द्वारा गाँधी जी व शास्त्री जी के सिद्धांतों को अपनाने को कहा। नगर मजिस्ट्रेट संजय बंसल आदि रहे|
पांचाल घाट पर डीएम-सांसद ने लगायी झाड़ू
गांधी जयंती के अवसर पर ग्राम पंचायत सोता बहादुरपुर के पांचाल घाट पर स्वच्छता ही सेवा (स्वक्षोत्सव) कार्यक्रम के तहत सांसद मुकेश राजपूत , जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी जी, सिटी मजिस्ट्रेट संजय बंसल,
डीएफओ राजीव कुमार, उप जिलाधिकारी सदर रजनी कान्त पाण्डेय एवं जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत घाटों पर झाड़ू लगाकर स्वच्छता पखवाड़ा के समापन का कार्य किया गया। विकास भवन के सभागार में गांधी जयंती के अवसर पर महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी को माल्यार्पण करने के साथ उनकी जयंती मनाई गयी। पंचायती राज विभाग द्वारा स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद के सात विकास खण्डों में स्वच्छता के अंतर्गत अच्छा कार्य करने वाले सात सफाई कर्मचारियों को मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार गौड़ के द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया।
सादगी ईमानदारी व कर्तव्यनिष्ठा की प्रतिमूर्ति थे गाँधी-शास्त्री
विजय दशमी मन के रावण को मारने का दिन: बृजभूषण शरण
फर्रुखाबाद:(जहानगंज संवाददाता) भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआइ) के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद गोंडा बृजभूषण शरण सिंह ने फर्रुखाबाद पंहुच क्षत्रिय महासभा के विजय दशमी पर आयोजित शस्त्र पूजन व पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए| उन्होंने कहा की विजय दशमी का त्योहार मन के रावण को मारनें का दिन है|
पूर्व सांसद नें कहा कि विजय दशमी पर रावण की हार और भगवान श्रीराम की विजय का प्रतीक है| उन्होंने कहा की हर व्यक्ति के भीतर राम-रावण बैठे हैं| हमेअपने मन के रावण को मारनें की जरूरत है| हमारा इतिहास मनु स्मृति व विष्णु पुराण में मिलता है| उन्होंने कहा की क्षत्रिय वह हैं जिनका विषय में इतिहास लिखकर गोस्वामी तुलसी दास व वाल्मीकि जी महाकवि बन गये| आज के युवा को शास्त्र पढ़ने की जरूरत है| आज हमे देखना होगा कि किसी और का झगड़ा नही परिवार के लोगों का आपस में झगड़ा देखने को मिलता है| हमे समय को पहचानना होगा और कर्म करके आगे बढना होगा| आगे बढ़ने
के लिए कर्म करना होगा| उन्होंने कहा क्षत्रिय समाज का इतिहास हर युग में रहा है| क्षत्रिय समाज को हर वर्ग को आगे लेकर चलने की जरूरत है| भगवान श्री राम नें हर वर्ग के लोगों को अपने साथ जोड़ा और रावण का वध किया, महाराणा प्रताप भी सभी को लेकर आये बढ़े| उन्होंने जय घोष पत्रिका का विमोचन भी किया| इस दौरान पूर्व सांसद चन्द्र भूषण सिंह, बदायूं के विधायक राजीव सिंह, हरदोई विधायक मानवेन्द्र प्रताप सिंह, एटा के विधायक सत्यपाल सिंह, एमएलसी अविनाश सिंह चौहान, कटरा विधायक वीर विक्रम सिंह, राजबहादुर सिंह राठौर, विनोद सिंह राठौर, वीरेंद्र सिंह राठौर आदि रहे| संचालन वैभव सोमवंशी नें किया|
लिंजीगंज अस्पताल में ओपन जिम का शुभारम्भ
फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) सेवा पखबाड़ा के तहत सांसद मुकेश राजपूत द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र परिसर लिंजीगंज में सांसद निधि योजना के तहत ओपन जिम का लोकार्पण किया गया|
ओपन जिम के तहत शारीरिक क्रियाओं, व्यायाम हेतु 08 प्रकार के उपकरण स्थापित किये गये। सांसद ने
कहा कि मोदी सरकार व योगी सरकार द्वारा स्वास्थ्य एवं शिक्षा पर विशेष बल दिया जा रहा है। इसी के तहत प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र व विद्यालयों का कायाकल्प किया जा रहा है। इसके अलावा अनेक जन उपयोगी भारत सरकार व प्रदेश सरकार द्वारा अनेक योजनायें चलायी जा रही है। जैसे वरिष्ठ जनो के लिये स्वारूथ हल्थ कार्ड के तहत 5 लाख तक की बीमारी का इलाज मुफ्त में किया जा रहा है। बच्चो के स्वास्थ्य व पोषण हेतु आशा व आंगनबाडी कार्यकत्री के माध्यम से लाभ दिया जा रहा है| जिलाध्यक्ष फतेहचन्द्र वर्मा, नेत्र चिकित्सक संजय बाथम सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लिंजीगंज व कपिल कुमार, परियोजना निदेशक आदि रहे।
घर से बरामद हुई पांच बोरी अबैध आतिशबाजी
फर्रुखाबाद:(कायमगंज संवाददाता) दीपावली का त्योहार नजदीक आते ही अबैध आतिशबाजी बनाने वाले सक्रिय हो गये हैं| पुलिस नें एक घर से भारी मात्रा में अबैध आतिशबाजी बरामद की है|
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम लालबाग हमीरपुर निवासी नाजिम पुत्र हकीमुद्दीन के घर पर पुलिस को आतिशबाजी होनें की सूचना मिली, सूचना मिलने पर कोतवाल अनुराग मिश्रा, एसएससाई सुरजीत यादव, कस्वा चौकी प्रभारी नागेन्द्र सिह, मण्डी चौकी इन्चार्ज अवदेश यादव आदि पुलिस बल के साथ मौके पर आ गये और दबिश दी| पुलिस नें लगभग पाँच बोरी निर्मित व अर्निमित अवैध अतिशबाजी जब्त की| अतिशबाजी का निर्माण कर रहे एक युवक को भी हिरासत मे लिया है| सीओ कायमगंज राजेश कुमार ने बताया कि छापेमारी में लगभग 60 किलो निर्मित व अनिर्मित अतिशबाजी के साथ दैमार पटाखे भी बरामद किये हैं| पुलिस विधिक कार्यवाही करेगी| 
कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के गाँव लालवाग हमीरपुर निवासी नाजिम पुत्र हकीमुद्दीन के घर पर मुखविर की सूचना पर क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार त्रिवेदी, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग मिश्रा, एसएससाई सुरजीत यादव, कस्वा चौकी इन्चार्ज नागेन्द्र सिह, मण्डी चौकी इन्चार्ज अवदेश यादव कास्टेबल विजय गूजर, कास्टेबल सचिन कुमार, कास्टेबल विनीत कुमार, कास्टेबल रोहित कुमार की टीम ने छापा मारकर लगभग पाँच वोरी निर्मित और अर्निमित अवैध अतिशवाजी जब्त की पुलिस ने मौके पर अतिशवाजी का निर्माण कर रहे एक युवक को भी हिरासत मे लिया उसे पकडकर कोतवाली लेआई क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि घापेमारी के दौरान लगभग -60 – किलो ग्राम निर्मित और अनिर्मित अतिशबाजी के साथ धैमार पटाके भी वरामद किए
ट्रेनों में चोरी को अंजाम देनें वाला आरोपी गिरफ्तार
फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) चलती हुई ट्रेनों में यात्रियों से चोरी करने वाला शातिर बदमाश जीआरपी ने गिरफ्तार कर लिया| शातिर चलती ट्रेनों में यात्रियों से मोबाइल और नकदी चोरी लेता था|
शातिर आरोपी गोविन्द पुत्र रामबक्श निवासी ग्राम अमोघपुर बाटान थाना नयागाँव जिला एटा गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक मल्टीमीडिया मोबाइल फोन, तीन हजार नकद, दो आधार कार्ड तथा रेलवे टिकट बरामद की गई है। आरोपी यात्रियों के मोबाइल व कीमती सामान चोरी करके मौके से फरार हो जाता था। आरोपी के आपराधिक इतिहास की लंबी फेहरिस्त है। उस पर पूर्व में आर्म्स एक्ट, चोरी, लूट व मालखोरी के कई मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। इनमें आर्म्स एक्ट में थाना गंजडुंडवारा जिला कासगंज, थाना कुरावली जिला मैनपुरी व थाना जीआरपी फर्रुखाबाद में दो मामले दर्ज हैं। थानाध्यक्ष जीआरपी जितेन्द्र कुमार ने बताया कि पुलिस की ओर से आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा। 
पत्नी की हत्या में सेन्ट्रल जेल के सजायाफ्ता कैदी की मौत
फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) अपनी पत्नी की हत्या में आजीवन कारावास की सजा काट रहे सेंट्रल जेल फतेहगढ़ के बंदी की हालत बिगड़नें पर उसे लोहिया अस्पताल लाया गया, जहाँ चिकित्सक नें उसे मृत घोषित कर दिया|
थाना कादरी गेट के ग्राम चाँदपुर निवासी 61 वर्षीय जबर सिंह नें अपनी पत्नी 54 वर्षीय मालती सिंह की ईंट से कुचलकर 11 अगस्त 2021 को हत्या कर दी गयी थी। चेहरा और हाथ तेजाब डालकर जला दिया
था। शव छत पर पड़ा मिला। जिसकी जानकारी पड़ोसियों नें 13 अगस्त 2021 को पुलिस को दी गयी थी, आंगन में खून से सनी ईंट मिली और दीवारों पर भी खून के निशान थे। मृतका की बड़ी बहन शांती देवी ने बहनोई पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर पर गंभीर चोट से मौत की पुष्टि हुई। शरीर पर कई अन्य चोटों के निशान मिले हैं।
पत्नी मालती की हत्या में आरोपी जबर सिंह को अप्रैल 2024 को फतेहगढ़ न्यायालय से आजीवन कारावास की सजा मिली थी| जबर सिंह सेंट्रल जेल में सजा काट रहा था| उसकी हालत खराब होनें पर उसे लोहिया अस्पताल बंदी रक्षक अमन सिंह चौहान व प्रदीप राणा लोहिया अस्पताल सुबह 10:33 पर लेकर पंहुचे, चिकित्सक नें उसे मृत घोषित कर दिया| पुलिस नें शव का पंचनामा भरकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया|
भगवान शिव की बरात में उमड़ी आस्था, पुष्प वर्षा के साथ जगह-जगह स्वागत
फर्रुखाबाद:(अमृतपुर संवाददाता) भगवान शिव की बरात में भीड़ उमड़ी, शोभायात्रा निकाल जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया|
बुधवार को कस्बे में शिव बरात निकाली गयी| जिसमे श्रद्धालुओं का उत्साह देखने को मिला। ढोल-नगाड़ों की गूंज व हर-हर महादेव के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो उठा। सुंदर सजे-धजे रथ पर विराजमान
भोले बाबा का स्वरूप दिव्य व भव्य नजर आ रहा था। कस्बे के पवित्र भारत दास बाबा मंदिर परिसर से बारात का शुभारम्भ हुआ। बारात कस्बे की प्रमुख गलियों से होते हुए पुनः भारत दास बाबा मंदिर पर आकर संपन्न हुई, अध्यक्ष रामदुलारे अवस्थी, मुख्य मेला प्रबंधक राजेश पाठक उर्फ पीकू भैया, सुनील अवस्थी तथा रंगमंच के कलाकार कुंज विहारी अवस्थी ने विधिवत आरती कर बाबा के स्वरूप का पूजन किया। शिवम् पाठक, प्रशांत अवस्थी, जितेंद्र अवस्थी, विनोद यादव, मोहित अवस्थी, शिवम अवस्थी, विकल अग्निहोत्री, कुन्नू अग्निहोत्री, सौरभ अवस्थी, सत्यम औदिच्य मौजूद रहे|
घरों में कन्या भोज के साथ नवरात्र का समापन, जगह-जगह भंडारे
फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) मां भगवती की साधना का पर्व नवरात्र नवमी के साथ ही संपन्न हो गया। श्रद्धालुओं ने नवमी पर मां के नौवें स्वरूप सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना की। शारदीय नवरात्र की नवमी पर घर-घर कन्या भोज के आयोजन हुए। विधि-विधान से माता रानी का पूजन कर नौ दिन व्रत रखे जातकों ने उपवास खोला। नवरात्र समापन पर मा जगदंबा हाथी पर सवार होकर विदा हुईं। शहर के प्रमुख देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं का जमावड़ा सुबह से लेकर देर रात तक लगा रहा। जय माता दी के उद्घोष गूंजते रहे। जगह-जगह भंडारे के आयोजन हुए।
शारदीय नवरात्र की नवमी पर श्रद्धालुओं ने मां सिद्धिदात्री का पूजन-अर्चन विधि-विधान से किया। तड़के से ही घरों में लोग जाग गए और पूजन की तैयारियों में जुट गए। पूजा करने के बाद भक्तों ने कन्याओं को
बुलाकर भोज कराया। किसी ने पूड़ी-सब्जी, खीर तो किसी ने दही जलेबी से कन्याओं को भोज कराया। टिफिन, रूमाल, प्लेट, ग्लास आदि के साथ ही दक्षिणा भेंट कर भक्तों ने पैर छूकर आशीर्वाद लिया। कन्या भोज कराने के बाद नौ दिन व्रत रखे लोगों ने प्रसाद छका और फिर व्रत खोला। नवमी पर शीतला देवी मंदिर बढ़पुर में तड़के से ही भक्तों का पहुंचना शुरू हो गया। भीड़ होने पर लाइन लगाकर भक्तों ने
दर्शन किए। वैष्णों देवी मंदिर भोलेपुर, गुरुगांव देवी मंदिर खंदिया व श्री गमा देवी माता मंदिर फतेहगढ़, श्री संतोषी माता मंदिर बढ़पुर, रेलवे रोड स्थित मठिया देवी, श्री शिव शक्ति महाकाल मन्दिर पाल नगला विजाधरपुर में भी भक्तों की भीड़ रही। नवमी के चलते मंदिर रंग-बिरंगी झालरों से भव्यता से सजाए गए थे, जो रात में दूधिया रोशनी से जगमगा रहे थे। आचार्य योगीराज दवे ने बताया कि शारदीय नवरात्र पर मातारानी पालकी पर सवार होकर आई थीं और हाथी पर सवार होकर विदा हुई हैं। लाला दरवाजे पर भव्य भंडारे का आयोजन हुआ| 
अस्पताल में मरीज की मौत, स्वजनों का हंगामा
फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) अस्पताल में मरीज की उपचार के दौरान मौत हो गयी, परिजनों ने लापरवाही में मौत होने का आरोप लगाया,
सूचना पर पंहुची पुलिस ने जाँच पड़ताल की | जनपद मैनपुरी के किशनी कुसमरा निवासी 26 वर्षीय गोलू सक्सेना पुत्र सुभाष चंद को मार्ग दुर्घटना में घायल होने पर आवास विकास के एक हड्डी रोग विशेषज्ञ के अस्पताल में भर्ती किया गया था| जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी, स्वजनों ने लापरवाही से मौत का आरोप लगाया, सूचना मिलने पर पुलिस बल भी आ गया, पुलिस ने तहकीकात की, शव कब्जे में लेकर जाँच पड़ताल की |
स्मार्ट मीटर लगाने आये कर्मियों के साथ मारपीट में मुकदमा
फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) स्मार्ट मीटर लगाने आए बिजली विभाग के कर्मियों के साथ उपभोक्ताओं ने मारपीट कर दी, मामले में शहर कोतवाली में तहरीर दी गई, कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया है| शहर कोतवाली के मोहल्ला मदारबाड़ी निवासी ऋषभ गुप्ता ने मुकदमा दर्ज कराया, ऋषभ गुप्ता ने दर्ज कराए गए मुकदमे में कहां है कि वह अपने साथी हिमांशु गुप्ता व पारस मिश्रा निवासी हैबतपुर गढ़िया के साथ स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य करते हैं| उनका क्षेत्र भोलेपुर से लेकर मोहल्ला खटकपुर फर्रुखाबाद तक है| 29 सितम्बर को वह मोहल्ला खटकपुरा इज्जत खा में गए थे, उसी दौरान खटकपुरा निवासी मो. अलीम का मीटर बदल रहे थे, अलीम ने मीटर लगाने पर आपत्ति की, और कहा कि सरकार हम लोगों को जीने नहीं देगी | आरोपी गाली -गलौज कर मारपीट पर अमादा हो गए |



