अस्पताल में मरीज की मौत, स्वजनों का हंगामा

0
616

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) अस्पताल में मरीज की उपचार के दौरान मौत हो गयी, परिजनों ने लापरवाही में मौत होने का आरोप लगाया, सूचना पर पंहुची पुलिस ने जाँच पड़ताल की | जनपद मैनपुरी के किशनी कुसमरा निवासी 26 वर्षीय गोलू सक्सेना पुत्र सुभाष चंद को मार्ग दुर्घटना में घायल होने पर आवास विकास के एक हड्डी रोग विशेषज्ञ के अस्पताल में भर्ती किया गया था| जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी, स्वजनों ने लापरवाही से मौत का आरोप लगाया, सूचना मिलने पर पुलिस बल भी आ गया, पुलिस ने तहकीकात की, शव कब्जे में लेकर जाँच पड़ताल की |

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]