फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद संवाददाता) युवक की गला घोटकर उसके भाई के साले नें ही साथियों के साथ मिलकर हत्या कर शव फेंक दिया था| पुलिस नें जाँच पड़ताल के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया| उनके पास से के एक कार भी बरामद की है|
थाना कमालगंज क्षेत्र के ग्राम बलीपुर निवासी 22 वर्षीय युवक विक्रम पुत्र सर्वेश कुमार ने गाँव के ही लीपुर निवासी रजनेश पुत्र राजेन्द्र सिंह, प्रशान्त उर्फ कल्लू पुत्र रामनिवास तथा अंकित पुत्र प्रमोद कुमार के
खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था| आरोप है की विक्रम का भाई विकास आरोपी रजनेश की बहन संजू को भगा ले गया था और उससे विवाह कर लिया था| इसी रंजिश नें आरोपी रजनेश नें अपने साथी प्रशांत के साथ मिलकर कार के भीतर उसकी मफलर से लगा घोटकर हत्या की और उसके बाद शव को मोहम्मदाबाद क्षेत्र में नीव करोरी अड्डे के पास फेंक दिया| पुलिस नें आरोपी रजनेश व प्रशांत उर्फ कल्लू को थाना कमालगंज के नौसारा कुडरी खेड़ा की तरफ जानें वाले मार्ग पर बनी पुलिया के पास से गिरफ्तार कर हत्या में प्रयोग की गयी कार को भी बरामद कर लिया है| आरोपी के पास से आलाकत्ल मफलर भी बरामद किया है| अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार नें बताया की हत्या करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार किये गये है| उनके पास से एक कार व हत्या में प्रयोग किये गये मफलर को भी पुलिस नें बरामद किया है|
भाई के साले नें गला घोटकर उतारा था विक्रम को मौत के घाट, दो गिरफ्तार
सातनपुर मंडी में आलू की अच्छी खरीदारी, भाव स्थिर
फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) सातनपुर मंडी में आलू की खरीद-फरोख्त अच्छी रही। मंडी में आलू का भाव 381 से 531 रुपये प्रति कुंतल के बीच रहा, जिसमें ज्यादातर आलू की खरीदारी इन्हीं दामों पर हुई। व्यापारियों के अनुसार मंडी में दिनभर लेनदेन संतोषजनक बना रहा।
मंडी में पीली मिट्टी में पैदा हुए मोटे आलू की मांग अधिक रही, जिसके चलते इस किस्म के आलू के भाव अन्य किस्मों की तुलना में ऊंचे बने रहे। अच्छी गुणवत्ता और आकार के कारण खरीदारों ने ऐसे आलू में ज्यादा रुचि दिखाई।
हालांकि, आलू की आमद कल की अपेक्षा कम रही। आज मंडी में लगभग 100 मोटर आलू की आमद दर्ज की गई, जिससे बिक्री पर ज्यादा असर नहीं पड़ा और भाव स्थिर बने रहे। व्यापारियों का कहना है कि मांग बनी रहने पर आने वाले दिनों में भाव में ज्यादा उतार-चढ़ाव की संभावना नहीं है।
युवक की हत्या कर शव फेंकने का आरोप, तीन नामजद
फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद संवाददाता) कमालगंज थाना क्षेत्र के ग्राम बलीपुर निवासी 22 वर्षीय युवक विक्रम की हत्या कर उसका शव फेंके जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया था। मृतक के पिता सर्वेश कुमार ने गांव के ही कुछ लोगों पर रंजिशन हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने शव की शिनाख्त के बाद कोतवाली मोहम्मदाबाद
में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है तथा कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। पोस्टमार्टम में हत्या रस्सी से गला कसकर सोमवार को होना पाया गया, मृतक के शरीर पर आधा दर्जन चोट के निशान मिले|
मृतक के पिता सर्वेश कुमार वर्तमान में अपने परिवार के साथ मानेसर, गुरुग्राम (हरियाणा) में रहते हैं। उन्होंने बताया कि उनका छोटा पुत्र विक्रम गांव बलीपुर में उनके भाइयों डालचन्द्र व रमेशचन्द्र के साथ रह रहा था। गांव में राजेन्द्र सिंह के परिवार से पुरानी रंजिश चली आ रही थी, जिसका कारण उनके बड़े पुत्र विकास कुमार द्वारा वर्ष 2024 में राजेन्द्र सिंह की पुत्री संजू से किया गया प्रेम विवाह बताया गया है। इस विवाह से राजेन्द्र सिंह का परिवार नाराज चल रहा था।
आरोप है कि 5 जनवरी 2026 को ग्राम बलीपुर निवासी रजनेश पुत्र राजेन्द्र सिंह, प्रशान्त उर्फ कल्लू पुत्र रामनिवास तथा अंकित पुत्र प्रमोद कुमार ने बहाने से विक्रम को गांव की गुमटी के पास बुलाया और चार पहिया वाहन में बैठाकर अपने साथ ले गए। बाद में उसकी हत्या कर शव को नीव करोरी अड्डे के पास फेंक दिया गया। विक्रम को ले जाते समय उसके चाचा डालचन्द्र ने उन्हें देखा था।
पुलिस ने शव बरामद होने के बाद पहचान कराई और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है तथा जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। मृतक विक्रम के ऊपर चोरी व आर्म्स एक्ट के लगभग आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं| मिली जानकारी के अनुसार विक्रम गांव के बाहर श्रीचंद के अंडे की दुकान पर कार्य करता था, श्री चंद नें कमीशन 80 हजार रूपये विक्रम के दोस्त को दे दिये थे, पुलिस का मानना हैं की रुपयों के बंटबारे को लेकर हत्या को अंजाम दिया गया, पुलिस जाँच में जुटी हैं |
भीषण ठण्ड और शीतलहर से काँप उठा जनमानस,घरो में दुबके लोग
फर्रुखाबाद(नगर संबाददाता) जनपद मे भयंकर ठण्ड और शीतलहर का प्रकोप ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है,जिससे लोग घरों में दुबके हुए हैं, कोहरे और बर्फीली हवाओं से सामान्य जनजीवन प्रभावित है,बाजारों में सन्नाटा है बुजुर्गों, बच्चों व बीमार लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है, साथ ही ठंडी से बचाव के लिए गर्म कपड़े,अलाव और रैनबसेरों की व्यवस्था जिला प्रशासन और नगर पालिका द्वारा की जा रही है|बर्फीली हवाओं के तीखे तेवरों ने न केवल तापमान में भारी गिरावट दर्ज की है, बल्कि लोगों को घरों में दुबकने पर मजबूर कर दिया है।स्थानीय लोग अब केवल अति-आवश्यक कार्यों के लिए ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। शीतलहर और गलन की स्थिति इतनी गंभीर है कि बीते दिन निकली हल्की धूप भी लोगों को राहत दिला पाने में नाकाम साबित हुई|बर्फीली हवाओं के थपेड़ों ने मानो रफ्तार को थाम सा दिया है, जिससे जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित है। क्षेत्र में मौसम का यह मिजाज आने वाले दिनों के लिए भी चिंता का विषय बना हुआ है।

सातनपुर मंडी में आलू के भाव स्थिर, आमद बढ़ी
फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जनपद की प्रमुख सातनपुर आलू मंडी में 7 जनवरी को आलू के भाव में कोई खास उतार-चढ़ाव देखने को नहीं मिला। मंडी में आलू के दाम पिछले दिन के समान ही बने रहे, जिससे किसानों और व्यापारियों ने राहत की सांस ली।
मंडी सूत्रों के अनुसार सातनपुर मंडी में आलू 351 रुपये से लेकर 531 रुपये प्रति कुंतल तक बिका। दिन भर चली खरीद-फरोख्त में गुणवत्ता के अनुसार भाव तय हुए। बेहतर किस्म के आलू को अपेक्षाकृत अच्छा मूल्य मिला, जबकि सामान्य किस्म के आलू न्यूनतम दर पर बिके।
इस दिन मंडी में आलू की आमद 100 मोटर से अधिक रही। सुबह के समय कारोबार सामान्य रहा, जबकि आमद अधिक होने के कारण दोपहर बाद बिकवाली कुछ धीमी पड़ गई। बावजूद इसके भाव स्थिर बने रहने से किसानों में संतोष देखा गया। व्यापारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में आवक और मांग के आधार पर भाव में बदलाव संभव है।
हाई-वे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत
फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। अज्ञात वाहन ने सामने से टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर आवश्यक कार्रवाई शुरू की।
मृतक की पहचान हरदोई जनपद के मदनापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत शहबाजपुर गांव निवासी 42 वर्षीय संजय श्रीवास्तव पुत्र मिर्खू श्रीवास्तव के रूप में हुई है। बताया गया कि संजय अपनी मोटरसाइकिल संख्या से फर्रुखाबाद के अमृतपुर थाना क्षेत्र स्थित लीलापुर गांव में तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होकर वापस अपने घर लौट रहे थे। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल संजय को 108 एम्बुलेंस के माध्यम से राजेपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। राजेपुर थानाध्यक्ष सुदेश कुमार ने बताया कि अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गयी थी। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि तहरीर प्राप्त होने पर मुकदमा दर्ज किया जायेगा |
लिंक एक्सप्रेस-वे के लिए जा रही जमीनों का सर्किल रेट बढ़ाने की मांग, आंदोलन की चेतावनी
फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जनपद में निर्माणाधीन लिंक एक्सप्रेसवे के लिए अधिग्रहित की जा रही किसानों की जमीनों का मुआवजा बढ़ाए जाने की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) फर्रुखाबाद संगठन ने बुधवार को ग्राम पंचायत कन्हुयाकूबपुर के मजरा लुखरयाई में किसान पंचायत का आयोजन किया। पंचायत में किसानों ने एक स्वर में सरकार से सर्किल रेट बढ़ाने की मांग करते हुए कहा कि वर्तमान दरों पर मिलने वाला मुआवजा उनकी क्षति की भरपाई नहीं कर पा रहा है।
पंचायत को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अजय कटियार ने कहा कि किसानों की जमीन हमेशा के लिए जा रही है, ऐसे में सरकार को भी यह समझना चाहिए कि मुआवजा ऐसा हो जिससे किसानों और उनके बच्चों का भविष्य सुरक्षित रह सके। उन्होंने कहा कि पूरे जनपद में सर्किल रेट एक समान होना चाहिए। यदि सरकार ने इस मांग पर गंभीरता से विचार नहीं किया तो आने वाले समय में जनपद में बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
अजय कटियार ने आगे बताया कि प्रयागराज में 15 से 18 जनवरी तक चिंतन शिविर का आयोजन किया जाएगा, जिसमें फर्रुखाबाद जनपद से बड़ी संख्या में किसान भाग लेने के लिए तैयार हैं। उन्होंने किसानों से एकजुट रहने और अपने अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रखने का आह्वान किया| जिला संरक्षक छविनाथ शाक्य, कानपुर मंडल के पूर्व सचिव अफरोज मंसूरी, जिला महासचिव अभय यादव, जिला प्रवक्ता गोपी शाक्य, जिला संगठन मंत्री अरविंद गंगवार, जिला प्रचार मंत्री संजीव यादव, राजेश गंगवार, जिला सह सचिव दिनेश सिंह गौर, सदर तहसील अध्यक्ष रामप्रकाश पाल, तहसील उपाध्यक्ष अनुज राजपूत, तहसील महासचिव रजत गंगवार सहित बड़ी संख्या में किसान व पदाधिकारी मौजूद रहे।
धर्मशाला की दुकानों पर अवैध कब्जे की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार
फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) शहर के लक्ष्मी नारायण धर्मशाला के सचिव सुनील कुमार अग्रवाल ने अवैध कब्जा, रंगदारी और जान से मारने की धमकी देने के गंभीर आरोप लगाते हुए थाना पुलिस में तहरीर दी थी। प्रकरण में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसको गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
सुनील अग्रवाल निवासी नुनहाई के अनुसार लक्ष्मी नारायण धर्मशाला के सचिव पद पर वह स्वयं कार्यरत हैं, जबकि इसके अध्यक्ष पद पर तहसीलदार सदर हैं। उक्त संपत्ति पूर्व में संजीव पारिया के नाम कुर्क हुई थी, जिसे बाद में जिलाधिकारी के आदेश से तहसीलदार सदर व अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका फर्रुखाबाद के पक्ष में मुक्त कर दिया गया था। आरोप है कि रोहित गुप्ता पुत्र भानु प्रताप गुप्ता, निवासी मदारवाड़ी, अवैध तरीके से धर्मशाला की दुकानों पर कब्जा करने की नीयत से लगातार गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देता था। वह स्वयं को फर्जी अधिकारी बताकर रुपये की मांग करता रहा। उसके साथ कुछ अज्ञात व्यक्ति भी थे, जिनकी पहचान सामने आने पर की जा सकेगी। पीड़ित के अनुसार रोहित गुप्ता ने भय दिखाकर पहले 10,000 और बाद में दबाव बनाकर 1,000 और ले लिए तथा लगातार और रुपये की मांग कर रहा था। इतना ही नहीं, आरोपी ने तहसीलदार सदर के सीयूजी व व्यक्तिगत मोबाइल नंबर पर स्वयं को उपमुख्यमंत्री बताकर फोन किया और दुकान देने की धमकी दी, अन्यथा ताले तोड़कर कब्जा करने की बात कही।
धमकी दी गई कि यदि दुकान या रुपये नहीं दिए गए तो प्रार्थी व उसके परिवार की हत्या कर दी जाएगी और जबरन कब्जा कर लिया जाएगा।
मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया और आरोपी रोहित गुप्ता को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस अन्य संदिग्धों की भूमिका की भी जांच कर रही है।
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करमें में मुकदमा
फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के खिलाफ सोशल मीडिया पर अवधपुरी करने के मामले में पुलिस ने एफआईआर पंजीकृत की है| सपा जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव नें प्रमोद बाथम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया हैं | दर्ज कराए गए मुकदमे में सपा जिला अध्यक्ष ने कहा है कि प्रमोद बाथम ने अपने सोशल प्लेटफॉर्म पर सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के खिलाफ अभद्र पोस्ट की है जिससे सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की छवि धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है, पुलिस ने एफआई आर पंजीकृत कर मुकदमे की विवेचना उप निरीक्षक इमरान फरीद को दी है |
वंदेमातरम यात्रा की तैयारियों पर मंथन, 26 जनवरी को निकलेगी यात्रा
फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) हर वर्ष की भांति फर्रुखाबाद में निकलने वाली वंदेमातरम यात्रा की तैयारियों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 23 जनवरी को बसंत पंचमी होने के कारण इस वर्ष यात्रा 26 जनवरी (गणतंत्र दिवस) के अवसर पर निकाली जाएगी।
बैठक के दौरान यात्रा को अधिक भव्य, अनुशासित और जनभागीदारी से परिपूर्ण बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने सुझाव रखे। यात्रा के मार्ग, व्यवस्थाओं, प्रचार-प्रसार तथा युवाओं की सक्रिय सहभागिता को लेकर विशेष चर्चा हुई। बैठक में मुख्य रूप से
युवा प्रदेश अध्यक्ष विमलेश मिश्रा, प्रदेश उपाध्यक्ष सौरभ मिश्रा, जिलाध्यक्ष क्रांतिकारी पाठक, जिलाध्यक्ष प्रभारी अजय दूबे अज्जू, मंडल अध्यक्ष राघवेंद्र अग्निहोत्री उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त गोरक्षा प्रकोष्ठ से सचिन शर्मा व भानु श्रीवास्तव, विधि प्रकोष्ठ से आशीष मिश्रा बिट्टू दूबे व सचिन शर्मा, ब्राह्मण सभा से अरविंद अवस्थी व पंकज अवस्थी, तथा युवा टीम से मोनू तिवारी, संन्योश त्रिवेदी, अंकित शाक्य मौजूद रहे।
नगर अध्यक्ष शिवम मिश्रा, सन्नी शुक्ला एवं आशुतोष अग्निहोत्री सहित अन्य कार्यकर्ताओं की भी सक्रिय सहभागिता रही। बैठक के अंत में सभी ने संकल्प लिया कि 26 जनवरी को निकलने वाली वंदेमातरम यात्रा को देशभक्ति, सांस्कृतिक एकता और सामाजिक समरसता का प्रतीक बनाते हुए ऐतिहासिक स्वरूप दिया जाएगा।



