फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) थाना कादरीगेट क्षेत्र अंतर्गत एक ईंट भट्ठे पर काम करने वाले मुनीम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान 60 वर्षीय रघुवीर पुत्र पुत्तूलाल निवासी कुइया खेड़ा, थाना शमशाबाद के रूप में हुई है। वह बीपी ईंट भट्ठा, थाना कादरीगेट क्षेत्र में मुनीमी का कार्य करते थे।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर रात किसी समय रघुवीर की मृत्यु हो गई। शनिवार सुबह उनका शव ईंट भट्ठे पर ही चूल्हे के पास पड़ा मिला, जिसमें उनके पैर जली अवस्था में पाए गए। घटना की सूचना मिलते ही थाना कादरीगेट पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही शुरू कर दी।
पुलिस द्वारा परिजनों को सूचना दे दी गई है। प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस नें शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया| पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।






निरीक्षण के बाद प्रभारी मंत्री सांस्कृतिक पंडाल पहुंचे, जहां चल रही धार्मिक कथा में उन्होंने सहभागिता की और श्रद्धालुओं से संवाद किया। इसके उपरांत मंत्री ने सूचना विभाग द्वारा स्थापित प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा विभागीय प्रयासों की सराहना की। मंत्री ने कहा


बैठक में यह भी सहमति बनी कि आलू विक्रय के भाव के अनुसार 6 आर दिए जाएंगे। आढ़तियों ने बताया कि अब तक भुगतान की समय-सीमा तय न होने के कारण कई बार महीनों तक भुगतान अटका रहता था, जिससे आढ़तियों के साथ-साथ किसानों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता था। नए निर्णय से किसानों को समय पर भुगतान मिलने की उम्मीद जताई गई है।