हाई-वे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

0
416

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। अज्ञात वाहन ने सामने से टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर आवश्यक कार्रवाई शुरू की।
मृतक की पहचान हरदोई जनपद के मदनापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत शहबाजपुर गांव निवासी 42 वर्षीय संजय श्रीवास्तव पुत्र मिर्खू श्रीवास्तव के रूप में हुई है। बताया गया कि संजय अपनी मोटरसाइकिल संख्या से फर्रुखाबाद के अमृतपुर थाना क्षेत्र स्थित लीलापुर गांव में तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होकर वापस अपने घर लौट रहे थे। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल संजय को 108 एम्बुलेंस के माध्यम से राजेपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। राजेपुर थानाध्यक्ष सुदेश कुमार ने बताया कि अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गयी थी। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि तहरीर प्राप्त होने पर मुकदमा दर्ज किया जायेगा |

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]