सातनपुर मंडी में आलू की अच्छी खरीदारी, भाव स्थिर

0
366

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) सातनपुर मंडी में आलू की खरीद-फरोख्त अच्छी रही। मंडी में आलू का भाव 381 से 531 रुपये प्रति कुंतल के बीच रहा, जिसमें ज्यादातर आलू की खरीदारी इन्हीं दामों पर हुई। व्यापारियों के अनुसार मंडी में दिनभर लेनदेन संतोषजनक बना रहा।
मंडी में पीली मिट्टी में पैदा हुए मोटे आलू की मांग अधिक रही, जिसके चलते इस किस्म के आलू के भाव अन्य किस्मों की तुलना में ऊंचे बने रहे। अच्छी गुणवत्ता और आकार के कारण खरीदारों ने ऐसे आलू में ज्यादा रुचि दिखाई।
हालांकि, आलू की आमद कल की अपेक्षा कम रही। आज मंडी में लगभग 100 मोटर आलू की आमद दर्ज की गई, जिससे बिक्री पर ज्यादा असर नहीं पड़ा और भाव स्थिर बने रहे। व्यापारियों का कहना है कि मांग बनी रहने पर आने वाले दिनों में भाव में ज्यादा उतार-चढ़ाव की संभावना नहीं है।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]