फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) जनपद में चाइनीज मांझा की बिक्री पर रोक के बावजूद अवैध कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। कोतवाली पुलिस ने चाइनीज मांझा बेच रहे एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 15 प्रतिबंधित मंझे की चर्खियों को बरामद किया है।मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपित को थाने से ही जमानत दे दी गई।
शहर कोतवाली थाना क्षेत्र में पुलिस ने मोहल्ला गढ़ी अब्दुल मजीद खां स्थित अनार वाली मस्जिद के सामने की गली में एक व्यक्ति ट्राइसाइकिल पर बैठकर चाइनीज मांझा बेचते पकड़ लिया ।
पुलिस ने आरोपित युवक के पास से 15 अदद चाइनीज मांझा की चरखी/कोन बरामद की। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मोहम्मद रिजवान पुत्र मोहम्मद रफीक, उम्र करीब 35 वर्ष, निवासी मोहल्ला गढ़ी अब्दुल मजीद खां, थाना कोतवाली फर्रुखाबाद बताया।आरोपी ने स्वीकार किया कि चाइनीज मांझा की बाजार में काफी मांग है और इसे बेचने से अच्छा मुनाफा होता है। उसने यह भी बताया कि वह विकलांग है और इसी से परिवार का भरण-पोषण करता है। पुलिस ने उसे चाइनीज मांझा से होने वाले हादसों और उसके अपराध के बारे में अवगत कराते हुए हिरासत में ले लिया। शाम होते होते आरोपित युवक को थाने सही जमानत दे दी गई। कोतवाली प्रभारी दर्शन सिंह नें बताया की आरोपी को थाने से जमानत देदी गयी हैं, मुकदमा दर्ज किया गया हैं |
चाइनीज मांझा बेचते दुकान दार गिरफ्तार, थाना से जमानत
शीत लहर में मानवता की मिसाल बने महंत ईश्वरदास, जरूरतमंदों को बांटे कंबल
फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) कड़ाके की ठंड और शीत लहर के प्रकोप के बीच दूर्वाषा ऋषि आश्रम के महंत ईश्वरदास महाराज ने मानवता की मिसाल पेश की। बीती रात उन्होंने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर सड़क किनारे, फुटपाथों और सार्वजनिक स्थलों पर सो रहे जरूरतमंद, गरीब व असहाय लोगों को कंबल वितरित किए।
महंत ईश्वरदास महाराज सेन्ट्रल जेल चौराहा, आलू मंडी मार्ग, आईटीआई चौराहा, ठंडी सड़क, रेलवे स्टेशन, लोहाई रोड और लाल दरवाजा सहित कई इलाकों में स्वयं पहुंचे और ठंड से ठिठुर रहे लोगों को कंबल देकर राहत पहुंचाई। अचानक हुई इस मदद से जरूरतमंदों के चेहरे पर सुकून और खुशी साफ नजर आई| महंत ईश्वरदास महाराज ने कहा कि शीत लहर के दौरान सड़कों पर जीवन बिताने वाले लोगों को सबसे अधिक परेशानी होती है। ऐसे समय में समाज के सक्षम लोगों को आगे आकर उनकी मदद करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मानव सेवा ही सच्ची ईश्वर सेवा है और इस प्रकार के सेवा कार्य आगे भी निरंतर जारी रहेंगे। कंबल वितरण के दौरान स्थानीय लोगों ने भी सहयोग किया और महंत ईश्वरदास महाराज के इस पुनीत कार्य की सराहना की। क्षेत्रवासियों ने कहा कि इस तरह के प्रयास ठंड के मौसम में गरीबों के लिए किसी वरदान से कम नहीं हैं और समाज को सकारात्मक संदेश देते हैं।
चाइनीज मांझा के खिलाफ विकास मंच का ज्ञापन, कड़ी कार्रवाई की मांग
फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जनवरी को फर्रुखाबाद विकास मंच के जिलाध्यक्ष भईयन मिश्रा के नेतृत्व में चाइनीज मांझा के विरोध में नगर मजिस्ट्रेट संजय बंसल को ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन देते हुए भईयन मिश्रा ने कहा कि आए दिन लोग चाइनीज मांझा से कटकर गंभीर रूप से घायल हो रहे हैं। पूर्व में भी कई बार इस गंभीर
समस्या को लेकर आवाज उठाई गई और आंदोलन किए गए, लेकिन हालात जस के तस बने हुए हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि चाइनीज मांझा बेचने वालों के खिलाफ ऐसी कठोर कार्रवाई की जाए, जिससे उनके भीतर इतना भय पैदा हो कि वे इसकी बिक्री करने की हिम्मत न कर सकें।
सीओ सिटी ऐश्वर्या उपाध्याय ने आश्वासन दिया कि पुलिस चाइनीज मांझा की बिक्री करने वाले नेटवर्क के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी और दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगे| राष्ट्रीय बजरंग दल के विभाग अध्यक्ष कोमल पांडे ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि एक सप्ताह के भीतर चाइनीज मांझा की बिक्री बंद नहीं हुई तो चौक पर धरना दिया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक चाइनीज मांझा पूरी तरह बंद नहीं होगा, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से निशित दुबे (पूर्व सभासद), आलोक मिश्रा भरे, ओम निवास पाठक, सनी बाथम, रईस नवाब, लकी शुक्ला, राजा मिश्रा, पंकज राठौर आदि रहे |
यह स्कूल नही मानता डीएम का आदेश, ठिठुरन में अवकाश के बाद भीं खुला विद्यालय
फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जिले में कड़ाके की ठंड और शीतलहर के बावजूद कई निजी स्कूल जिलाधिकारी के आदेशों का उल्लंघन कर खोले गये| क्या जिलाधिकारी के आदेश के ऊपर भी यह स्कूल हैं? जो आदेश होनें के बाद भी विद्यालय का शीत कालीन अवकाश करनें से इंकार कर रहें हैं| दरअसल शहर के सेनापति स्थित सरस्वती शिशु मन्दिर मंगलवार को भी खुला रहा| वाकायदा बच्चे कंपकंपाते हुए स्कूल पंहुचे और स्कूली ठिठुरते हुए वापस घर गये| इसके अलावा भीं कई निजी विद्यालय खोले गये जो यह बताता हैं की इन पर जिलाधिकारी व बीएसए का आदेश बेअसर हैं | बीएसए विश्व प्रताप सिंह नें बताया की आदेश के बाद भीं स्कूल खोलना गलत हैं, लिहाजा जाँच कराकर कार्यवाही की जायेगी |

निजी स्कूलों के ठेंगे पर बीएसए का आदेश, अवकाश के बाद भी स्कूल जाने को मजबूर नौनिहाल
फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) भीषण ठंड के बीच कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों की व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में है। जनपद के कई कस्तूरबा विद्यालयों में छात्राओं की उपस्थिति न के बराबर है। हालात यह हैं कि अधिकांश विद्यालय खुले तो हैं, लेकिन कक्षाओं में पढ़ने वाली छात्राएं नजर नहीं आ रही हैं। ऐसे में यह सवाल उठना लाजमी है कि आखिर स्कूल खोलने का औचित्य क्या है।
बताया जा रहा है कि मुख्यालय स्तर के एक जिम्मेदार अधिकारी ने
शीतकालीन अवकाश को लेकर मौखिक रूप से आश्वासन दिया था। इस पर भरोसा करते हुए कुछ विद्यालयों ने छात्राओं को उनके घर भेज दिया। लेकिन इसके बाद औपचारिक रूप से शीतकालीन अवकाश की घोषणा नहीं की गई। नतीजतन अब स्थिति यह है कि विद्यालय तो खुले हैं, लेकिन छात्राएं घरों में ही रह रही हैं।
दूसरी ओर, बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) के स्पष्ट आदेशों के बावजूद जनपद के कई विद्यालयों में पढ़ाई शुरू कर दी गई है। खासकर निजी विद्यालयों के प्रबंधक शासन और शिक्षा विभाग के आदेशों को दरकिनार करते हुए स्कूल खोल रहे हैं। कुछ प्रबंधकों का कहना है कि ठंड को लेकर जारी आदेश स्पष्ट नहीं हैं, जबकि अभिभावक बच्चों की सेहत को लेकर चिंतित हैं।
कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में स्थिति और भी गंभीर है। ये विद्यालय दूर-दराज क्षेत्रों की छात्राओं के लिए बनाए गए हैं, जहां आवासीय व्यवस्था के साथ पढ़ाई होती है। ठंड के चलते छात्राओं के स्वास्थ्य पर खतरा बढ़ गया है। इसके बावजूद न तो ठोस अवकाश आदेश समय पर जारी हुए और न ही व्यवस्थाओं को लेकर कोई स्पष्ट दिशा-निर्देश दिया गया।
इस संबंध में बीएसए विश्वनाथ प्रताप सिंह ने स्पष्ट किया कि कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय आवासीय है । इसलिए शीतकाल8न अवकाश की आवश्यकता नहीं लग रही है। कड़ाके की सर्दी को देखते हुए बच्चों के बचाव के लिए कक्षा 1से 8तकविद्यालयों को बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं। यदि इसके बावजूद कोई विद्यालय खोला जा रहा है तो यह गंभीर लापरवाही है। ऐसे विद्यालयों के खिलाफ जांच कराकर सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल अभिभावकों और शिक्षकों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। ठंड के बीच छात्राओं की गैरहाजिरी और आदेशों की अनदेखी ने शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
हाड़ कपाऊ ठंड व शीतलहर से जनजीवन अस्त-व्यस्त
फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) शीतलहर के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। धूप नहीं निकलने के साथ ही तेज सर्द हवाओं ने मौसम को गलनभरा बना दिया है। इसके चलते कंपकंपी फैली हुई है। दिन और रात के तापमान में ज्यादा अंतर नहीं रह गया है।
सर्द हवाओं के साथ ही घने कोहरे ने लाेगों की परेशानी बढ़ा दी है। वहीं सर्दी से बीमार होने वालों की
संख्या बढ़ गई है। एक्सपर्ट ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। वहीं, घर से बाहर निकलते समय गर्म कपड़े पहनने पर जोर दिया जा रहा है।जिलाधिकारी ने शहरों से लेकर गांवों तक में अलाव जलाने के आदेश दिए हैं। वहीं, रैन बसेरों में व्यवस्था को दुरुस्त रखने और लगातार निगरानी करने को कहा गया है। मौसम विभाग ने शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। एक सप्ताह से चल रही शीतलहर तेज ठंडी हवाओं के चलने से और भयावह हो गई है। भीषण सर्दी के साथ ही गलनभरा मौसम हो गया है।धूप नहीं निकलने से दिनरात तापमान कम बना हुआ है। अधिकतम व न्यूनतम तापमान के मध्य अंतर कम रहने से लोगों को सर्दी का अहसास ज्यादा हो रहा है। न्यूनतम व अधिकतम तापमान में कमी के साथ ही बर्फीली हवाओं का सामना करना पड़ रहा है। विशेषज्ञों ने रात में खुली हवा में बाहर निकलने से परहेज करने की सलाह दी है।
सड़क किनारे मिला अज्ञात युवक का शव, गला घोंटकर हत्या की आशंका
फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद संवाददाता) कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नगला चम्पत मार्ग पर बहादुर नगला अंदर के पास करीब 50 कदम की दूरी पर एक अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। कुछ ही देर में अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार, क्षेत्राधिकारी अजय वर्मा तथा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।
बताया गया कि सुबह करीब 6 बजे शौच के लिए जा रहे दलवीर सिंह के पुत्र सुमित कुमार ने सड़क पर शव पड़ा देखा। शव को देखकर वह
भयभीत हो गया और तत्काल डायल 112 पर सूचना दी। डायल 112 टीम ने मौके पर पहुंचकर कोतवाली पुलिस को अवगत कराया।
मृतक के दाहिने हाथ की कलाई पर “विक्रम” नाम का टैटू तथा बाएं हाथ पर “ॐ” का टैटू गुदा हुआ है। मृतक की उम्र लगभग 30 वर्ष लगभग बतायी जा रही है। उसने फिरोजी रंग की जॉकी अंडरवियर, हल्की चेकदार लाइट पिंक रंग की शर्ट, काले व सफेद रंग की लाइनदार गर्म टी-शर्ट, हल्के ग्रे रंग की लाइन वाली शर्ट, बदामी रंग की पैंट और ब्राउन रंग की बेल्ट पहन रखी थी। एक पैर में काला जूता (एयर-9) पाया गया।
शव की गर्दन पर रस्सी या तार से गला घोंटने जैसा काला निशान तथा
मुंह से खून निकलने के निशान मिले हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्र किए। जांच के दौरान घटनास्थल पर शव या वाहन को घसीटकर लाने के निशान नहीं मिले।चौकी प्रभारी यतेंद्र सिंह ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। वहीं क्षेत्राधिकारी अजय वर्मा ने कोतवाली प्रभारी को निर्देश दिए कि कोहरा कम होने के बाद पुनः घटनास्थल की बारीकी से जांच कर साक्ष्य एकत्र किए जाएं। अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया शव कहीं और से लाकर यहां फेंके जाने की आशंका प्रतीत हो रही है। शव की पहचान के लिए पुलिस प्रयास कर रही है| 
डी-फार्मा की फर्जी डिग्री देनें में कालेज चेयरमैंन को कोर्ट नें किया तलब
फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) माही कॉलेज ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी से जुड़े एक कथित फर्जीवाड़े के मामले में अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट फतेहगढ़ ने कॉलेज के चेयरमैन इंजीनियर रजत त्रिपाठी निवासी पक्का बाग तिराहा, इटावा को आगामी 3 फरवरी को न्यायालय में तलब किया है।
वादी अनमोल जलोटा पुत्र संतोष कुमार जलोटा, निवासी खतराना, थाना कोतवाली फर्रुखाबाद ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि वर्ष 2017-18 में डी-फार्मा सत्र में प्रवेश के नाम पर रजत त्रिपाठी ने उनसे तीन किस्तों में 1 लाख 20 हजार रुपये तथा उनके चाचा विनय कुमार जलोटा से 60 हजार रुपये लिए। आरोप है कि पैसे लेने के बाद रसीदें दी गईं और डिस्टेंस लर्निंग के माध्यम से कोर्स पूरा कराने का आश्वासन दिया गया।
प्रार्थना पत्र में कहा गया है कि सत्र समाप्त होने पर बार-बार पूछताछ के बावजूद टालमटोल की जाती रही। बाद में नवंबर 2020 में गीतांजलि यूनिवर्सिटी, उदयपुर (राजस्थान) के नाम से फर्जी व कूटरचित अंकपत्र उपलब्ध कराए गए। यूनिवर्सिटी से संपर्क करने पर अंकपत्रों के जाली होने की पुष्टि हुई। इसके बाद जब प्रार्थी ने धनराशि वापस मांगी तो आरोपी ने साफ इनकार कर दिया। न्यायालय ने प्रथम दृष्टया तथ्यों को गंभीर मानते हुए आरोपी को तलब किया है। मामले में पैरवी अधिवक्ता डॉ. दीपक द्विवेदी ने की, जबकि अधिवक्ता संजय दुबे ने सहयोग प्रदान किया।
ग्राम प्रधानों को सड़क सुरक्षा की दिलायी शपथ
फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत ब्लॉक बढ़पुर में ग्राम प्रधानों एवं पंचायत सचिवों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में एआरटीओ-प्रवर्तन सुभाष राजपूत एवं यातायात प्रभारी सत्येंद्र कुमार ने सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम में 23 ग्राम प्रधानों ने सहभागिता की।
बैठक में बताया गया कि जनपद में वर्ष 2025 के दौरान सड़क दुर्घटनाओं में चिंताजनक वृद्धि दर्ज की गई है। दिसंबर 2025 तक 490 दुर्घटनाओं में 284 लोगों की मौत हुई, जबकि वर्ष 2024 में 390 दुर्घटनाओं में 213 मौतें हुई थीं। अधिकारियों ने ओवरलोडिंग, तेज गति, नशे में वाहन चलाने तथा मोबाइल फोन के प्रयोग को दुर्घटनाओं का प्रमुख कारण बताया।
ग्राम प्रधानों से अपील की गई कि वे अपने-अपने गांवों में सड़क सुरक्षा समितियों के माध्यम से ग्रामीणों को जागरूक करें और ट्रैक्टर-ट्रालियों में रिफ्लेक्टर व रिफ्लेक्टिव टेप अनिवार्य रूप से लगवाएं। साथ ही नो हेल्मेट, नो पेट्रोल अभियान को सफल बनाने में सहयोग करने का अनुरोध किया गया। राह-वीर योजना एवं हिट एंड रन मुआवजा योजना की जानकारी देते हुए बताया गया कि दुर्घटना में घायल व्यक्ति को गोल्डन ऑवर में अस्पताल पहुंचाने पर पुरस्कार तथा अज्ञात वाहन से दुर्घटना में मृत्यु या गंभीर घायल होने पर मुआवजा दिए जाने का प्रावधान है। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित ग्राम प्रधानों व पंचायत सचिवों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई गई।
विशेष ग्राम चौपाल में सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं
फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) संपूर्ण समाधान दिवस के उपरांत विकासखंड बढ़पुर की ग्राम पंचायत बुढ़ानामऊ में विशेष ग्राम चौपाल का आयोजन आदरणीय जिलाधिकारी फर्रुखाबाद आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में किया गया।
कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत बुढ़ानामऊ के प्रधान मनोज कुमार द्वारा जिलाधिकारी महोदय का पुष्प भेंट कर स्वागत किया गया। इसके पश्चात विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी और उनकी समस्याएं सुनीं। पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने ग्रामीणों को साइबर अपराध से बचाव के संबंध में विस्तार से जानकारी देते हुए जागरूक किया। वहीं जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने चौपाल में उपस्थित ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और उनके शीघ्र निराकरण के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए। ग्रामीणों द्वारा प्रमुख रूप से पेंशन,
आवास योजना एवं पानी की टंकी से जुड़ी समस्याएं जिलाधिकारी के समक्ष रखी गईं। कार्यक्रम के अंत में जिलाधिकारी द्वारा कंबल वितरण किया गया। ठंड से बचाव हेतु गांव के बुजुर्ग एवं गरीब परिवारों के पात्र लाभार्थियों राजरानी, प्रेमचंद, नन्ही बिटिया, मंजू सहित अन्य ग्रामीणों को कंबल वितरित कर लाभान्वित किया गया। ग्राम चौपाल में जिलाधिकारी के साथ पुलिस अधीक्षक आरती सिंह, मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार गौड़, जिला विकास अधिकारी श्याम कुमार तिवारी, परियोजना निदेशक कपिल कुमार, उप जिलाधिकारी सदर रजनीकांत, सीओ सिटी ऐश्वर्या उपाध्याय, खंड विकास अधिकारी बढ़पुर योगेश कुमार पांडेय रहे। कार्यक्रम की सफल व्यवस्था में खंड विकास अधिकारी बढ़पुर के निर्देशन में एडीओ सहकारिता गोविंद नारायण, ग्राम पंचायत सचिव आलोक त्रिवेदी, एडीओ पंचायत श्रीओम पांडेय, एडीओ आईएसबी प्रदीप कुमार तथा पंचायत सहायक कुमारी रूपाली रहे|




