फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में तहसील सदर का संपूर्ण समाधान दिवस ऑफिसर्स क्लब फतेहगढ़ में आयोजित किया गया। समाधान दिवस में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 53 शिकायतें प्राप्त हुईं।
प्राप्त शिकायतों में राजस्व विभाग की 35, पुलिस विभाग की 10, विकास विभाग की 02, विद्युत विभाग की 04 तथा अन्य विभागों की 08 शिकायतें शामिल रहीं। इनमें से 03 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।
जिलाधिकारी ने शेष शिकायतों के संबंध में संबंधित अधिकारियों को शासन की मंशा के अनुरूप प्राथमिकता के आधार पर तय समय-सीमा में निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक आरती सिंह, मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार गौड़, उप जिलाधिकारी सदर रजनीकांत आदि रहे |
संपूर्ण समाधान दिवस में 53 शिकायतें, 3 का मौके पर निस्तारण
कन्नौज जिला जेल से दो कैदी दीवार फांदकर फरार
कन्नौज: उत्तर प्रदेश के कन्नौज के अनौगी स्थित जिला कारागार में जेल प्रशासन को चकमा देकर दो कैदी फरार हो गए। बताया जा रहा है कि दोनों कैदी जेल की दीवार फांदकर भाग गए। इस प्रकरण के सामने आने के बाद जिले में हंडकंप मच गया। मामले की सूचना मिलते ही जिला और पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है। कन्नौज के जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री और पुलिस अधीक्षक ने मौके पर निरीक्षण किया है।
दरअसल जिला जेल से सोमवार को दो कैदी फरार हुए हैं। इसमें से एक कैदी चोरी और आर्म्स एक्ट में बंद था, जबकि दूसरा कैदी पॉक्सो एक्ट में बंद था। दोनों कैदियों की उम्र लगभग 22 साल बताई जा रही
है। कन्नौज डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने बताया कि दोनों कैदी जेल में बंद थे। एक कैदी जून महीने से बंद था और दूसरा कैदी दिसंबर महीने में बंद हुआ था। डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने बताया कि इस संबंध में जेल प्रशासन की ओर से एफआईआर दर्ज कराई जा रही है। बताया कि जो भी बंदी रक्षक दोषी होंगे, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। डीएम आशुतोष ने बताया कि पुलिस अधीक्षक की ओर से पुलिस टीम लगा दी गई है। पुलिस टीमें भागे हुए दोनों कैदियों की लगातार तलाश कर रहे हैं।
ट्रेन की चपेट में आने से सात गौवंशों की दर्दनाक मौत
फर्रुखाबाद:(कमालगंज संवाददाता) कमालगंज थाना क्षेत्र के नगला दाउ द के निकट देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से लगभग सात गौवंशों की मौके पर ही मौत हो गई। सुबह घटना की जानकारी होने पर आसपास के ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई।
सूचना मिलते ही कमालगंज थाना पुलिस के साथ गौ रक्षक दल की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची। गौ रक्षक दल के सदस्यों ने कड़ी मशक्कत के बाद रेलवे ट्रैक पर पड़े मृत गौवंशों के शवों को हटवाकर किनारे कराया। इसके बाद जेसीबी की सहायता से शवों का विधिवत भू-विसर्जन कराया गया। घटना के कारण कुछ समय के लिए क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को सामान्य कराया।
प्रदेश में जारी रहेगा ठण्ड का टॉर्चर,फिलहाल राहत के आसार नहीं
लखनऊ:उत्तर प्रदेश में आगामी दिनों में ठंडी का सितम जारी रहने का पूर्वानुमान है अधिकतर जिलों में रात ही नहीं दिन में भी शीतलहर की स्थिति बनी रहेगी। दिन में धूप निकल सकती है, लेकिन गलन बनी रहेगी। जिसमे आम जनमानस को ठण्ड का सामना करना पड़ेगा फिलहाल मौसम विभाग की तरफ से अभी ठण्ड से राहत के कोई आसार नहीं दिख रहे है|
प्रदेश के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि प्रदेश के अधिकतर जनपदों में घना कोहरा पड़ सकता है। इससे दृश्यता में कमी आ सकती है।तापमान में अधिक बदलाव देखने को नहीं मिलेगा।अधिकतम तापमान में एक से दाे डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है। 

सुशासन और राष्ट्रवाद के प्रतीक थे बाबू जी कल्याण सिंह:सीएम योगी
लखनऊ:सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की 94वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।सीएम योगी ने कहा कि बाबूजी कल्याण सिंह का कार्यकाल सुशासन, विकास और राष्ट्रवादी मिशन के लिए जाना जाएगा जिन्होंने राम जन्मभूमि आंदोलन के दौरान सत्ता का बलिदान करने में तनिक भी संकोच नहीं किया।पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के सियासत के ऐसे मझे हुए नेता थे, जिन्होंने जिस ओर कदम बढ़ा दिए फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा। हानि, लाभ की चिंता नहीं की। सियासत में न तो कभी झुके और न समझौता किया। अपनी शर्तों पर राजनीति की। 


राम मंदिर आंदोलन के समय निर्भीक निर्णय से वह पूरी दुनिया में विख्यात हो गए। उन्होंने विवादित ढांचे की जिम्मेदारी लेते हुए सीएम की कुर्सी छोड़ दी। इसलिए सियासत में कल्याण सिंह के मायने होने लगे। अयोध्या में ढांचा गिरने के बाद प्रदेश में हुए उप चुनाव में भाजपा ने एक पोस्टर जारी किया था। उस पर लिखा स्लोगन जो कहा, सो किया.. पार्टी का प्रतीक चिह्न था। तब बाबूजी ह्दय सम्राट की छवि में उभरकर आए।
सातनपुर मंडी में आलू के भाव गिरे, 50 रुपये की गिरावट
फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) सातनपुर मंडी में सोमवार को आलू के भाव में 50 रुपये की गिरावट दर्ज की गई। मंडी में आलू की ज्यादातर बिक्री 431 से 561 रुपये प्रति कुंतल के भाव पर हुई। आज मंडी में
आलू की आमदनी बढ़कर लगभग 100 मोटर रही।
सुबह के समय शुरुआती घंटों में बिकवाली की स्थिति संतोषजनक रही, लेकिन जैसे-जैसे मंडी में आमद बढ़ती गई, वैसे-वैसे बाद में बिकवाली ढीली पड़ गई। व्यापारियों के अनुसार अधिक आवक के चलते भाव में दबाव देखने को मिला, जिससे दिन चढ़ने के साथ खरीदारी की रफ्तार धीमी हो गई।
मोहम्मदाबाद हबाई पट्टी के विकास के लिये सीएम योगी से मिले सांसद
फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जनपद फर्रुखाबाद के विकास को लेकर सांसद मुकेश राजपूत ने आज लखनऊ में उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ से भेंट की। इस दौरान जनपद के समग्र विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई तथा पत्र के माध्यम से विकास कार्यों से संबंधित सुझाव प्रस्तुत किए गए।
मुख्यमंत्री को सौंपे गए पत्र में प्रमुख रूप से मोहम्मदाबाद हवाई पट्टी के विकास के लिए लेआउट तैयार कराने, फर्रुखाबाद को विकास प्राधिकरण घोषित किए जाने, कानपुर-कासगंज रेल सेक्शन अंतर्गत फतेहगढ़–फर्रुखाबाद मार्ग पर रेल समपार संख्या 154 स्पेशल एवं फर्रुखाबाद–नीमकरौरी रेल सेक्शन पर दो लेन रेल उपरिगामी सेतु के निर्माण की मांग की गई।
इसके अतिरिक्त कायमगंज–अलीगंज मार्ग पर कानपुर-कासगंज रेल सेक्शन के समपार संख्या 182 स्पेशल पर दो लेन रेल उपरिगामी सेतु के निर्माण तथा फर्रुखाबाद में प्राणी उद्यान (चिड़ियाघर) की स्थापना का प्रस्ताव भी मुख्यमंत्री के समक्ष रखा गया। मुख्यमंत्री ने प्रस्तुत सुझावों को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के संकेत दिए। भेंट के दौरान सांसद मुकेश राजपूत एवं संकिसा चेयरमैन राहुल राजपूत भी मौजूद रहे।
वेतन भुगतान न होने से मीटर रीडरों ने सौंपा ज्ञापन
फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) बीते लगभग एक माह से वेतन लंबित होने पर विद्युत मीटर रीडरों ने ज्ञापन सौंपकर शीघ्र भुगतान की मांग की है।
मीटर रीडर संगठन के अध्यक्ष शिव त्रिवेदी के नेतृत्व में मीटर रीडरों ने सर्किल इंचार्ज को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि कंपनी द्वारा दिसंबर माह का वेतन अब तक भुगतान नहीं किया गया है, जिससे मीटर रीडरों के सामने आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। मीटर रीडरों ने मांग की कि लंबित वेतन का शीघ्र भुगतान कराया जाए, जिससे उन्हें राहत मिल सके| इस दौरान अमन अवस्थी, अजीत कुमार, राजन द्विवेदी, विनय कुमार, चांद मियां सहित अन्य मीटर रीडर मौजूद रहे।
रोडबेज बस में तमंचा प्रकरण में हिस्ट्रीशीटर की तलाश में कई जिलों में दबीश
फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) रोडवेज बस के अंदर पार्सल में तमंचा भेजने वाले हिस्ट्रीशीटर की तलाश में फर्रुखाबाद पुलिस ने कई जनपदों में दबीश दी है, लेकिन आरोपी अभी तक पुलिस के हाथ नहीं आया |
पूछताछ में पुलिस को पता चला कि जनपद हरदोई के पाली निवासी हिस्ट्रीशीटर संजय शुक्ला की तलाश में पुलिस ने राजधानी लखनऊ में भी है उसके साथ ही हरदोई और आसपास के जिलों में भी पुलिस की छापेमारी चल रही है लेकिन आरोपी अभी तक पुलिस के हाथ नहीं आया
है मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी पर हत्या ल आज से संबंधित लगभग 8 मुकदमे पाली व अन्य थानो में पंजीकृत हैं| अशोक जी को भी इस मामले में लगाया गया है, सर्विलांस टीम भी मामले को लेकर सक्रिय है | थानध्यक्ष सुदेश कुमार नें बताया की दबीश दी जा रही हैं, जल्द गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं|
फूलमती मंदिर में भोग प्रसाद का वितरण
फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो)शहर के कुचिया स्थित फूलमती मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा बाबा भोलेनाथ एवं माता रानी को तहरी का भोग अर्पित कर भव्य प्रसाद वितरण किया गया। धार्मिक आयोजन के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल में डूबा रहा और जयकारों से गूंजता रहा।
कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भोग अर्पित किया, जिसके बाद प्रसाद वितरण किया गया। बड़ी संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। आयोजन के चलते सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ बनी रही।
इस अवसर पर नवनीत मिश्रा, मंटू मिश्रा, रामू दीक्षित, अतुल दुबे, शिवम मिश्रा, आकाश, अजय दीक्षित, मा. राजन, कुलदीप, गुड्डू अग्रवाल, हर्ष, रामू मिश्रा, गुंजन रस्तोगी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।




