फर्रुखाबाद:(कमालगंज संवाददाता) कमालगंज थाना क्षेत्र के नगला दाउ द के निकट देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से लगभग सात गौवंशों की मौके पर ही मौत हो गई। सुबह घटना की जानकारी होने पर आसपास के ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई।
सूचना मिलते ही कमालगंज थाना पुलिस के साथ गौ रक्षक दल की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची। गौ रक्षक दल के सदस्यों ने कड़ी मशक्कत के बाद रेलवे ट्रैक पर पड़े मृत गौवंशों के शवों को हटवाकर किनारे कराया। इसके बाद जेसीबी की सहायता से शवों का विधिवत भू-विसर्जन कराया गया। घटना के कारण कुछ समय के लिए क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को सामान्य कराया।
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]



