Home Blog Page 5691

द्विवेदी की संकल्प सभा में शामिल होंगें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष

फर्रुखाबाद: भाजपा के पूर्व काबीना मंत्री स्वर्गीय ब्रह्मदत्त द्विवेदी के ११ फरवरी को आयोजित संकल्प दिवस सभा में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी एवं प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप सिंह शाही के अलावा अनेकों नेता भाग लेंगें| राष्ट्रीय व प्रदेश अध्यक्ष के पहली वार जिले में आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं के हौंसले बुलंद हो गए हैं|

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री एवं ब्रह्मदत्त द्विवेदी फाउन्डेशन के चेयरमैन मेजर सुनील दत्त द्विवेदी व जिलाध्यक्ष डॉ भूदेव राजपूत ने आज आवास विकास कालोनी से संकल्प सभा के प्रचार हेतु तीन बड़े वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया| इस दौरान भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक सुशील शाक्य, प्रदेश कार्य समिति के सदस्य सत्यपाल सिंह एवं महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष श्रीमती राठौर मौजूद रहीं|
१० फरवरी को भारतीय कालेज में आयोजित संकल्प दिवस पर श्री द्विवेदी के परिजन हवन पूजन कार्यक्रम में शामिल होंगें| श्री द्विवेदी की याद में कवि सम्मलेन का भी आयोजन किया गया|

धन्ना सेठों के नाम काट कर दिये गरीबों को आवास

फर्रुखाबाद, 06 फरवरी, जिलाधिकारी मिनिस्ती एस ने रविवार को कांशीराम आवास योजना के अंतर्गत पूर्व में अपात्रों के नाम आबंटित अवासों को निरस्त कर सड़कों के किनारे पालीथीन तान कर रहने वाले गरीबों को आवास आबंटित किये। जिन लाभार्थियों को रविवार को आवासों की चाबियां वितरित की गयीं उनमें चांदनी पत्नी हफीज, ममता पत्नी किशनपाल, मीना पत्नी अनिल, गुंजन बानो पत्नी कदीर, इमराना पत्नी वसी, अफसरी पत्नी छोटे मियां, व यदुवीर के नाम सम्मिलित हैं।

नोएडा व कानपुर जाने के विवाद में टूट गई लव मैरिज

फर्रुखाबाद: कानपुर बारादेवी किदवई नगर निवासी संजय वर्मा व उनकी पत्नी प्रिया के कानपुर व नोएडा चलने के विवाद में आज लव मैरिज टूट गई|

संजय वर्मा आज अपने छोटे भाई प्रदीप के साथ अपनी गायब पत्नी प्रिया को बस स्टेशन के निकट पकड़ लिया और उसे जबरन घर ले जाने लगे| विवाद होने पर पुलिस प्रेमी युगल को कोतवाली ले गई| बरेली के मोहल्ला महेंद्र गायत्री निवासी प्रेम नारायण की पुत्री प्रिया ने बताया कि मैंने पहले बरेली संजय नगर निवासी दीपक से वर्ष २००३ में विवाह किया था|

भाभी से अवैध सम्वन्ध होने के कारण पति को छोड़ दिया| उसके बाद संजय से प्रेम विवाह किया उससे ५ वर्ष का माही व २ वर्ष का जतिन है| ६ माह पूर्व एक बच्चा अस्पताल में मर गया था|

कानपुर के साइकिल कंपनी में काम करने वाले संजय ने बताया कि वह पहले बरेली के ए आरटीओ अनूप कुमार के यहाँ काम करता था| वहीं के राकेश कुमार गुप्ता ने प्रिया से मुलाक़ात कराई थी| प्रिया के मोहल्ले की रेनू चौहान ग्रेटर नोएडा आनंद बिहार के वैशाली माल में सेल्स गर्ल है|

संजय ने बताया कि रेनू ने प्रिया की भी माल में सेल्स गर्ल पर नौकरी लगवा दी है| रेनू की शोहवत में आने से प्रिया का चाल चलन बिगड गया| इसके बावजूद भी मै उसे अपने पास रखने को तैयार हूँ लेकिन वह अकेली नोएडा में ही रहना चाहती है| एक-दूसरे के साथ तैयार न होने पर पुलिस ने प्रेमी युगल को टरका दिया|

मेरिज हाल से छात्र प्रेमी के साथ फुर्र

फर्रुखाबाद: नगर के बीएस गार्डन में बीती रात आयोजित विवाह समारोह से छात्रा आरती ( परिवर्तित नाम ) परिजनों व रिश्तेदारों को चकमा देकर अपने प्रेमी के साथ फुर्र हो गई| सर्विलांस से उसका लोकेशन शिकोहाबाद में मिला है| छात्रा को बरामद करने के लिए पुलिस के अलावा एसओजी टीम भी लगा दी गई है|

कमालगंज अशोक नगर निवासी राजेन्द्र गुप्ता की बेटी का बीती रात मुनीश गुप्ता के साथ बीएस गार्डन में विवाह सम्पन्न हुआ| मुनीश गाजियाबाद एम १४८ मनोज बिहार इन्द्रापुरम निवासी आरसी गुप्ता का पुत्र है| आरसी गुप्ता गाजियाबाद स्टेट बैंक के उप प्रवन्धक हैं|

प्रभावशाली बसपा नेता की है पुत्री

इसी विवाह में गुरसहायगंज के बसपा के प्रभावशाली नेता के परिवार की युवती अपनी दादी के साथ आई थी| रात ११ बजे वरमाला के दौरान आरती के दिखाई न पडने पर उसे पूरे मैरिज हाल में तलाशा गया|

प्रेमी का आया था फोन

मोबाइल स्विच आफ होने पर परिजन डोकोमो कंपनी के अधिकारी गुप्ता के आवास विकास स्थित निवास पर गए| जहां से पता चला कि आरती के फोन पर १०:१५ बजे काल आयी थी| आरती ने ११ बजे फोन पर बात की घबडाये परिजन रात में ही एमएलसी मनोज अग्रवाल के आवास पर पहुंचे| मनोज की पहल पर पुलिस अधीक्षक डॉ के एजिलरशन ने छात्रा के बारे में पूरी जानकारी के करने के बाद उसके फोन को सर्विलांस पर लगाया गया जिससे उसकी लोकेशन शिकोहाबाद में मिली|

पहले ही बन गई थी भागने की योजना

गुरसहायगंज के मोहल्ला रामगंज निवासी नंदकिशोर भारद्वाज का बेटे शैलेन्द्र बीए व कंप्यूटर का कोर्स करने के बाद कानपुर में अपने चाचा के पास रहता था| वह कल सुबह ७ बजे ही लखनऊ में साक्षात्कार की बात कहकर आया था| उसने पहले भी आरती को फोन किया था| इस बात का खुलासा हो जाने पर परिजनों ने शैलेन्द्र को बुलाकर उसे प्रताडित कर आरती से दूर रहने के लिए धमकाया था|

एमएलसी व विधायक पैरवी में लगे

क्षेत्र का मामला होने के कारण कमालगंज के बसपा विधायक ताहिर हुसैन सिद्दीकी ने भी छात्रा को बरामद कराने के लिए पैरवी की| पुलिस ने बीती रात ही कपडे की फेरी लगाने वाले नन्द किशोर को दबोच लिया| काद्रीगेट चौकी प्रभारी प्रमोद पाण्डेय नंदकिशोर व आरती के परिजनों के साथ वाहन नंबर यूपी ७४ बी / ०६५१ से आज सुबह ही शिकोहाबाद चले गए थे| आरती का कोई सुराग न मिलने पर सायं वापस लौट आये|

6 फरवरी: फर्रुखाबाद की अपराधिक घटनायें

दंपत्ति को घायल किया

फर्रुखाबाद: थाना कमालगंज के ग्राम मकूनगला निवासी महेश शंखवार व उनकी पत्नी मुन्नी को पीटकर घायल कर दिया गया|

महेश ने छत से निकाली गई बिजली के तार का विरोध किया था| इसी बात पर पड़ोसी सुखवासी लाल ने डंडों से हमला कर दिया| घटना की सूचना दर्ज कराई गई|

श्री बड़े-बूढ़े हनुमान जी महाराज की मची धूम

फर्रुखाबाद:6 फरवरी||नगर के मोहल्ला अढ़तियान सबसे प्राचीन मंदिर में श्री बड़े-बूढ़े हनुमान जी महाराज की धूम मची है| चल रहे वार्षिकोत्सव कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालु पूजा पाठ के कार्यक्रमों में बढ़-चढकर हिस्सा ले रहे हैं| हनुमान जी की विशाल प्रतिमा के साथ ही मंदिर को आकर्षित ढंग से सजाया गया है|

पुरोहित पंडित शैलेन्द्र औदिच्य ने आज सुबह हवन-पूजन का कार्यक्रम कराया एवं शांतिस्वरूप तिवारी, बालचंद्र गुप्ता, संदीप त्रिवेदी, संजीव शुक्ला व राम सनेही आदि श्रद्धालु भंडारा कार्यक्रम के सहयोग में लगे रहे| कल सोमवार को सायं ५ बजे सुन्दरकाण्ड का पाठ तथा मंगलवार को दोपहर २ बजे महिला संकीर्तन तथा १३ फरवरी को प्रातः ११ बजे घटिया घाट स्थित श्री दुर्वाशा ऋषी आश्रम में भंडारे का आयोजन किया गया है|

स्वतन्त्रता सेनानी वंशजों ने प्रशासन की खोली पोल

फर्रुखाबाद: 6 फरवरी|| स्वतन्त्रता सेनानी एवं सेनानी वंशज उत्थान समिति की बैठक में सम्मान करने में भेदभाव बरतने व उपेक्षा के लिए प्रशासनिक अधिकारियों की जमकर आलोचना की गई|

डॉ ओपी गुप्ता के सभागार में आयोजित बैठक में समिति के अध्यक्ष जयपाल सिंह इस बात पर रोष व्यक्त किया कि २६ जनवरी गणतंत्र दिवस पर प्रशासनिक अधिकारियों ने स्वतन्त्रता सेनानी एवं उनके वंशजों को सम्मानित करने में काफी भेदभाव बरता कहीं अधिकारी गए तो कहीं लेखपाल और कहीं कोई नहीं गया|

सेनानी वंशज ग्रीष चंद्र दुबे ने आरोप लगाया कि डॉ रामक्रष्ण राजपूत ने स्वतन्त्रता सेनानियों के कथित उत्थान का ठेका ले लिया है| फर्रुखाबाद महोत्सव में सेनानियों के स्वागत में भेदभाव बरत कर उपेक्षा की गई| उन्होंने बताया कि स्वयं की उपेक्षा के लिए वह लोग स्वयं जिम्मेदार हैं| अब हम लोग अपनी आवाज को उठाने के लिए स्वयं संघर्ष करेगें|

बैठक में १२ फरवरी को इलाहाबाद में आयोजित अखिल भारतीय सम्मलेन में शामिल होने की रणनीति तैयार की गई| बैठक में मुनेश्वर मिश्रा, गोपी नाथ मिश्रा, कैलाश चंद्र, सत्यदेव दीक्षित, राजेश कुमार सारस्वत, महेश चंद्र गुप्ता, अशोक कुमार शुक्ला मौजूद रहे|

महंगी पड़ी जखैया महाराज की जात, वृद्धा मरी 16 घायल

फर्रुखाबाद:6 फरवरी|| लोगों को जखैया महाराज की जात करना काफी महँगा पड़ गया| हिन्दुओं में मान्यता है कि प्रत्येक बच्चे की जखैया की जात कराना अनिवार्य है जात न कराने वाले पूरे परिवार को जखैया महाराज का कोपभाजन बनना पड़ता है| यदि एक भी व्यक्ति का जाते समय इरादा गलत होता है तो जखैया महाराज दंड भी दे देते हैं|

जखैया महाराज की जात के लिए ग्रामीण बच्चों को साथ लेकर सुबह करीब 6 बजे मैजिक नंबर यूपी 76 के 9771 से जा रहे थे| मैजिक कायमगंज मार्ग पर ग्राम मिलिकया के निकट से गुजर रही थी तभी सामने से आ रहे ट्रक ने मैजिक को सीधी टक्कर मारी, मैजिक काफी दूर तक ट्रक के साथ घिसटती चली गई| भयभीत चालक ट्रक छोड़कर भाग गया|

ग्राम लहरा निवासी ड्राईवर आंछेलाल कठेरिया उर्फ़ पप्पू बुरी तरह फंस गया| वाहन से निकली चिंगारी से उसके पेंट में आग लग गई| वहां से गुजरने वाले भट्टा मजदूरों ने आग बुझाकर पप्पू को बाहर निकाला| घायलों को कायमगंज सीएचसी ले जाने के बाद लोहिया अस्पताल के लिए रिफर किया गया|

लहरा निवासी स्वर्गीय रामचंद्र पाल की 60 वर्षीय पत्नी रामबेटी को डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया| दुर्घटना में रामबेटी का पुत्र अरविन्द उसकी पत्नी ममता व तीन साल का पुत्र तथा एक अन्य पुत्र छोटेलाल भी घायल हुआ|

तुर्कललैया निवासी राजेश कुमार राठौर उनकी पत्नी गीता छोटा भाई विजेंद्र उसकी पत्नी शीला व माँ सूरजमुखी गंभीर रूप से घायल हो गए| बच्चों के भी चोटें लगीं|

दुर्घटना में ग्राम लहरा के रामदास पाल उनका बेटा राजेश पाल, राजेश की पत्नी अनीता व 14 वर्षीय पुत्र प्रदीप घायल हुए हैं| ग्राम लहरा का सर्वेश जाटव भी घायल हुआ है जो हेल्परी कर रहा था| सर्वेश ने बताया कि मैजिक ग्राम अरियारी के पूर्व प्रधान राम नरेश की है| दुर्घटना में उनके भी चोट लगी हैं|

कोतवाली कायमगंज के इंस्पेक्टर बीके मिश्र ने बताया कि कोहरे के कारण हुई दुर्घटना में 17 लोग घायल हुए हैं| ट्रक को कब्जे में लिया गया|

सीएमओ डॉ पीके पोरवाल ने घायलों के हालचाल लेकर डाक्टरों को बेहतर इलाज करने को कहा|

ये कैसा लोकतंत्र?

दुनिया में लोकतंत्र का क्या मतलब होता है ये कम से कम उत्तर प्रदेश के ग्रामीण और पिछड़े इलाको की जनता आजादी के 60 साल बाद भी नहीं जानती| उन्हें ये तो मालूम है कि वे अंग्रेजो की गुलामी से मुक्त हो गए मगर वे अब राजतन्त्र में नहीं लोकतंत्र में जी रहे है इसका ठीक से आभास अभी तक नहीं हो पाया|

जिस देश का नागरिक अपने चुने हुए प्रतिनधि से मिल कर अपनी बात न कह सके, जिस देश के पीड़ित को उसकी आवाज उठाने पर लाठी की मार मिलती हो क्या उसे लोकतंत्र का नागरिक कहना ठीक होगा| उत्तर प्रदेश में मायावती मुख्यमंत्री की कुर्सी पर आसीन जिस गरीब और दलित जनता के आधार पर बैठी उसी गरीब दलित और पीड़ित जनता और मुख्यमंत्री के बीच एक नयी दीवार कड़ी करवा दी| अपने संगठन की दीवार| बिलकुल राजतन्त्र की तरह बिना बसपा संगठन की मर्जी के मुख्यमंत्री से नहीं मिल जनता मुख्यमंत्री मायावती से| मायावती प्रदेश के फर्राटा दौरे पर निकली, अलीगढ में एक इंजीनियर जिसकी हत्या कर दी गयी उसकी बेटी अपनी कुछ व्यथा मायावती से कहना चाहती थी| मगर उसकी मुलाकात सहज करने की जगह बड़ी असहज हो गयी, सरकारी लोगो ने माया के सामने ही पीड़ित महिला धक्का मुक्की कर दी| अलीगढ में जो कुछ देखने को मिला वो किसी लोकतान्त्रिक देश में सबसे बदनुमा दाग से कम नहीं था| कुछ महिलाएं जो मुख्यमंत्री से मिलना चाह रही थी उन्हें सरकारी अमला जिस तरह बदतमीजी से धकिया रहा था बेहद ही शर्मनाक था| और ऊपर से जनता के टैक्स से अपना घर चलाने वाले नौकरशाह प्रदेश के प्रमुख सचिव शशांक शेखर का मीडिया को दिया गया बयान कि ये महिलाएं मायावती से जिस तरह से मिलना चाह रही थी वो ठीक नहीं था इसलिए इन्हें गड़बड़ी फैलाने के आरोप में अभियोग पंजीकृत करा दिया गया|

शशांक बताये या फिर राजाज्ञा जारी करे कि उत्तर प्रदेश का आम आदमी मुख्यमंत्री से कैसे मिल सकता है और कब मिल सकता है| क्या कभी कोई ऐसा आदेश जारी हुआ है| क्या प्रदेश के सूचना विभाग ने ऐसा जनता को बताया है शायद नहीं| जब मुलाकात ईमानदारी से न हो सके तो मिलने के लिए गाडी रोकना लोकतान्त्रिक तरीका है ये शायद लोकतंत्र के नौकरशाहों को ठीक से पता नहीं है|

या फिर यू कहे कि सत्ता और कुर्सी की अंधी दौड़ में सब कुछ करने को तैयार रहते है ये नौकरशाह| कभी झूठा केक खाते है तो कभी चरण वंदना करते दिखाई पड़ते है| समझ में नहीं आता कि ये लोकतंत्र के नौकरशाह है या फिर किसी व्यक्ति विशेष के?

इतिहास की किताबो में पड़ा था कि जब राजतन्त्र था तब भी राजा जनता के सुख दुःख जानने के लिए भेष बदल कर निकला करते थे ताकि वो हकीकत जान सके| मगर लोकतंत्र में जनता की समस्या सुनने के लिए निकलना तो दूर कोई अपनी बात कहने आ जाये तो लाठी मिले बेहद ही शर्मनाक है| लोकतंत्र में ये तरीका बेहद की खतरनाक है, राजनीती और सत्ता दोनों के लिए| इतिहास गवाह है जिस जिस राजा ने चाटुकारों से घिर कर सिर्फ तारीफ सुनना पसंद करने में प्राथमिकता दी उसकी सत्ता बहुत अधिक दिनों तक नहीं चली| चाटुकार सिर्फ और सिर्फ वो बात राजा को बताना पसंद करते है जो राजा सुनना पसंद करता हो| और ऐसे में प्रजा का शोषण उसके चाटुकार चंडाल चौकड़ी करने लगती है नतीजा जनता में आक्रोश भड़क उठता है| ऐसे में लोकतंत्र में पांच साल के लिए मिली गद्दी दुबारा मिलने के लिए दूर की कौड़ी हो सकती है| मायावती को जमीनी हकीकत जानने के लिए जमीन पर उतरना होगा, जनता से मिलना होगा वर्ना ऐसा न हो कि उसे उसका संगठन ही ले डूबे और माया को पता ही न चल पाए कि हुआ क्या था|

मायावती का सर्वे: अफसरों पर गाज गिरने का सिलसिला जारी…

लखनऊ||  सीएम मायावती ने शनिवार को वेस्टर्न यूपी के तीन जिले अलीगढ़-हाथरस एवं मथुरा में डिवेलपमेंट वर्क का जायजा लिया। दौरे में अफसरों पर गाज गिरने का सिलसिला जारी रहा। हाथरस में एक आंबेडकर पार्क में वहां के भूमाफिया का कब्जा होने की शिकायत मिलते ही मायावती ने तहसीलदार एवं एसडीएम को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया।

हाथरस के सिकंदराराऊ में निरीक्षण के दौरान स्थानीय लोगों ने उन्हें भूमाफिया के आंबेडकर पार्क पर कब्जा होने की जानकारी दी। मायावती ने तहसीलदार और एसडीएम से कार्रवाई न किए जाने का कारण पूछा तो दोनों अधिकारी बगलें झांकने लगे। इससे कुपित सीएम ने उन्हें मौके पर ही सस्पेंड कर दिया।

टूर के दौरान मायावती ने कई आंबेडकर विलेजों का निरीक्षण करने के साथ थाने का भी निरीक्षण किया। इसके बाद अलीगढ़ पहुंची मायावती ने विकास भवन एवं कलेक्ट्रेट परिसर का जायजा लिया। इस दौरान सीएम ने अलीगढ़ में सलेमपुर सहित कई अन्य आंबेडकर गांव-मलिन बस्तियों में भी पहुंचीं। यहां खामियां मिलने पर उन्होंने अफसरों की जमकर क्लास ली। इसी तरह मथुरा दौरे में उन्होंने उन प्रोजेक्टों के बारे में जानकारी ली जिनका शिलान्यास किया था। वहीं उन्होंने यहां भी ग्रामीण अंचलों में विकास की हकीकत से खुद रूबरू हुई।

मिली जानकारी के मुताबिक सीएम देर रात अलीगढ़-मथुरा एवं हाथरस के कई अधिकारियों पर कठोर कार्रवाई कर सकती हैं। ऐसा प्रशासनिक अमलों में माना जा रहा है। मायावती यूपी में अपने तूफानी दौरे में अभी तक एक दर्जन से अधिक अधिकारियों के ट्रांसफर-सस्पेंड कर चुकी हैं। कहा जा रहा है कि कानून व्यवस्था और विकास कार्यों में ढिलाई के कारण देर रात तक वेस्टर्न यूपी के कई अफसर नप सकते हैं।