धन्ना सेठों के नाम काट कर दिये गरीबों को आवास

0
98

फर्रुखाबाद, 06 फरवरी, जिलाधिकारी मिनिस्ती एस ने रविवार को कांशीराम आवास योजना के अंतर्गत पूर्व में अपात्रों के नाम आबंटित अवासों को निरस्त कर सड़कों के किनारे पालीथीन तान कर रहने वाले गरीबों को आवास आबंटित किये। जिन लाभार्थियों को रविवार को आवासों की चाबियां वितरित की गयीं उनमें चांदनी पत्नी हफीज, ममता पत्नी किशनपाल, मीना पत्नी अनिल, गुंजन बानो पत्नी कदीर, इमराना पत्नी वसी, अफसरी पत्नी छोटे मियां, व यदुवीर के नाम सम्मिलित हैं।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]