Home Blog Page 5692

आज दिखेगा सूरज का असली नजारा

रोशनी के किसी बड़े बल्ब जैसा चमकने वाला सूरज असल में कैसा दिखता है, इसकी सतह कैसी दिखती है? अगर इन सवालों के जवाब आप भी जानना चाहते हैं, तो देर न कीजिए। आज आपको सूरज से रूबरू होने का मौका मिलने जा रहा है।

अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा आज शाम साढ़े चार बजे सूरज की सतह और इसके वातावरण का पूरा नजारा पेश करेगी। यह इस तरह की पहली कोशिश है, जिसे कोई भी नासा की वेबसाइट www.nasa.gov/stereo पर ऑनलाइन देख सकेगा।

इस दौरान सूरज का सामने वाला और पिछला भाग दोनों को ही एक साथ देखा जा सकेगा। नासा के मुताबिक, इससे स्पेस के मौसम के बारे में भविष्यवाणी करने में बड़ी कामयाबी मिलेगी। ऐसा होने पर धरती पर इसके असर के बारे में जाना जा सकेगा।

इन नजारों को नासा के दो सोलर टेरेस्ट्रियल रिलेशंस अब्जवेट्री (स्टीरियो) स्पेसक्राफ्ट पेश करेंगे। ये दोनों ही स्पेसक्राफ्ट सूरज की ठीक दो विपरीत दिशाओं में स्थित हैं। यानी इनकी एक दूसरे से दूरी 180 डिग्री है। एक जहां पृथ्वी से ऑरबिट में आगे है, वहीं दूसरा पीछे है।

अक्टूबर 2006 में लॉन्च किए गए स्टीरियो सूरज से पृथ्वी की ओर होने वाले एनर्जी और मैटर के फ्लो पर नजर रखते हैं। यही नहीं, ये सूरज-धरती के सिस्टम के गजब और अनोखे नजारे भी दिखाते हैं। इस मिशन ने पहली बार 2007 में सूरज का 3डी (तीन आयामों से) निरीक्षण किया था।

2009 में इन जुड़वां स्पेसक्राफ्ट ने सूरज से निकलने वाले खतरनाक मैटर का 3डी स्ट्रक्चर पेश किया था। इस मैटर के असर से पृथ्वी पर कम्यूनिकेशन, नेविगेशन, सैटलाइट और पावर ग्रिड फेल होने का खतरा रहता है। ये स्पेसक्राफ्ट जॉन्स हॉपकिंस यूनिवर्सिटी अप्लाइड फिजिक्स लैबरटरी ने बनाए हैं और इसके मिशन ऑपरेशंस भी यही देखते हैं।

‘बलात्कार राज’ में एक और युवती पर अत्याचार

कानपुर|| प्रदेश में भले ही महिला मुख्यमंत्री का राज क्यों न हो लेकिन बलात्कार और दलितों पर अत्याचार के मामले यूपी में बढ़ते ही जा रहे हैं। कल राज्य में एक युवती के साथ गैंगरेप में नाकाम होने पर कामांध युवकों ने उसके हाथ पैर ही काट डाले।

घटना उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के उदरौली गांव की हैं। चार कमांध युवकों ने सहेली के संग शौच के लिए खेतों पर गयी एक छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास किया। अपने गंदे मंसूबों को पूरा न होता देख बौखलाकर युवकों ने छात्रा पर कुल्हाड़ी से जान लेवा हमला कर उसका हाथ काट दिया। परिजनों ने छात्रा को उपचार के लिए देर रात कानपुर के हैलट अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना बिंदकी कोतवाली क्षेत्र की है।

पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक फतेहपुर जिला के उदरौली गांव निवासी दलित बदलूराम की बेटी नीतिका (16, नाम परिवर्तित) कक्षा 11 की छात्रा है। बीती देर शाम वह अपनी सहेली छाया के साथ शौच के लिए गयी थी। तभी पहले से घात लगाए खेतों पर बैठे गांव के शिवम् पासवान और उसके तीन साथियों ने सारिका को दबोच लिया।

जबकि सहेली बच कर भाग निकली। वह दौड़ कर पास के खेत में काम कर रहे सारिका के चाचा राम बिसाल के पास पहुची और सारी बात बताई। जानकारी होते ही लाठी डंडों से लैस गांव वालों के साथ चाचा खेत की चल पड़े। उधर हवस में पागल युवकों ने छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास करते हुए उसके कपड़े फाड़ डाले।

भीड़ को अपनी ओर आता देख दुराचार में नाकाम युवकों ने कुल्हाड़ी से सारिका पर कुल्हाड़ी से कई प्रहार कर उसके उसके दाहिने हाथ का पंचा काट डाला। इसके अलावा नाक, कान, आंख और उसके चेहरे को भी लहूलुहान कर शरीर के कई हिस्सों पर घातक वार कर मौके से फरार हो गए। घटना स्थल पर पहुंचे परिजनों खून से लथपथ सारिका को फौरन बिंदकी सीएचसी ले गए। जहां से देर रात उसे हैलट अस्पताल रिफर कर दिया गया।

महिलाओं ने की मायावती का काफिला रोकने की कोशिश

अलीगढ||  उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में शनिवार को कुछ महिलाओं ने मुख्यमंत्री मायावती के काफिले को रोकने की कोशिश की। महिलाएं राज्य सरकार के एक मंत्री पर हत्या और अपहरण का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग कर रही थीं।

पुलिस ने इस संबंध में दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। विकास कार्यो का जायजा लेने पहुंची मुख्यमंत्री मायावती का काफिला जैसे ही अलीगढ़ के सलेमपुर गांव पहुंचा, नारे लगाती कुछ स्थानीय महिलाओं ने अचानक मायावती की कार के आगे लेटकर काफिले को रोकने की कोशिश की। वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियां ने तत्काल सभी महिलाओं को घसीटकर रास्ते से हटा दिया।

प्रदर्शनकारी महिलाएं राज्य मंत्री जयवीर सिंह पर हत्या और अपहरण का आरोप लगा रही थी और उनके खिलाफ प्रदर्शन कर रही थीं। प्रदर्शनकारी महिलाओं में एक का आरोप था कि राज्य मंत्री ने उसके पिता की हत्या करवा दी जबकि एक अन्य महिला ने मंत्री पर पति का अपहरण करवाने का आरोप लगाया।

अलीगढ़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र वीर सिंह ने देर शाम बताया कि मुख्यमंत्री का काफिला रोकने की कोशिश करना गम्भीर मामला है।
इस मामले में दो महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है जबिक दो अन्य की तलाश की जा रही है। प्रदर्शनकारी महिलाओं के आरोपों के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कुछ भी कहने से इंकार कर दिया।

ससुर को गोली से उड़ाया

बुलंदशहर|| दामाद-ससुर के बीच उधारी वसूली को लेकर हुई नोंकझोंक के दौरान दामाद ने ससुर की कनपटी से तमंचा सटाकर गोली दाग दी। ससुर की मौत होते ही आरोपी मौके फरार हो गया। घटना बुलंदशहर के खुर्जा देहात के गांव दीनोल में घटी।

अलीगढ़ के सुखपाल (70) से उसके दामाद जगुवा ने 10 साल पहले 50 हजार रुपये उधार लिए थे। शुक्रवार की शाम सुखपाल रकम वापस मांगने दीनोल आया था। उधारी वसूली की कहा सुनी के दौरान जगुवा ने सुखपाल की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सुखपाल के बेटे श्यामलाल ने अपने जीजा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

माया के लिए कायमगंज का मेदपुर चमकाया

फर्रुखाबाद: मुख्यमंत्री मायावती के दौरे के लिए जिले के आलाधिकारियो ने आज दिन भर की कवायद के बाद कायमगंज के आंबेडकर गाँव मेदपुर को लगभग चमचम कर दिया है| हेलीपेड से लेकर सम्पर्क मार्ग तक की तयारी पूर्ण कर ली गयी है|विकास भवन में दिन भर इस गाँव की प्रगति पुस्तिका पुस्तिका को तैयार करने में अधिकारी जुटे रहे|

जिलाधिकारी मिनिस्टी एस पुलिस अधीक्षक डॉ एजिलरशन व सीडीओ चन्द्र प्रकाश त्रिपाठी अधीनस्थ अधिकारिओ और कर्मचारियो की फ़ौज के साथ सुबह से ही विकास खंड कायमगंज के आंबेडकर ग्राम मेदपुर में जाकर डट गए| एक एक गली और नाली की सफाई और मरम्मत के अतिरिक्त प्राथमिक विद्यालय के पास पड़ी गंदगी और मलवे तक की सफाई आला अधिकारिओ ने खड़े होकर करवाई|

सूबे की मुख्यमंत्री के दौरे के लिए गाँव में ही हेलीपेड की व्यवस्था की गयी| हेलीपेड के आसपास के पेड़ कटवाकर मैदान को दुरुस्त किया गया| इसके अतिरिक्त अतियाहतन कायमगंज के ही आंबेडकर ग्राम ब्रहिपुर जागीर में भी तैयारियां लगभग पूर्ण कर ली गयी हैं| अधिकारिओ का एक गुट विकास भवन में शनिवार को दिन भर आंबेडकर ग्राम मेदपुर व ब्रहिम्पुर जागीर की प्रगति पुस्तिकाओं में व्यस्त रहा| जिलाधिकारी ने मायावती के दौरे के मद्देनजर मोहम्दाबाद हवाई पट्टी, पुलिस लाइन व आंबेडकर गाँव सियापुर में भी हेलीपेड तैयार करवा दिया है|

मोबाइल पर गाना सुन दरोगा ने मोहल्ले वालों की कर दी पिटाई, हंगामा

फर्रुखाबाद:किराए पर रहने वाले दरोगा ने मोबाइल फोन पर गाना बजने के विवाद में एक ही परिवार के वृद्ध सहित ४ लोगों को पिटाई कर दी| गुस्साए लोगों ने हंगामा मचा दिया| सूचना मिलने पर एसओ मऊदरवाजा अतर सिंह, इंस्पेक्टर क्रष्ण कुमार, सीओ सिटी डीके सिसोदिया मौके पर पहुँच गए| मोहल्ला अमीन खां निवासी कुलदीप राजपूत व् उसका भाई रामेश्वर व उनके बहनोई संजीव बाजार से घर जा रहे थे|

जब वह मोहल्ले के बालकराम के दरवाजे से गुजर रहे थे कुलदीप मोबाइल पर गाना बजा रहा था| गाने की आवाज सुनकर बालकराम के घर पर किराए पर रहने वाले दरोगा अरुण कुमार बाहर निकल आये, और बिना पूंछे कुलदीप की पिटाई कर दी|

जव संजीव व उसके बहनोई ने कुलदीप को बचाया उनके साथ भी मारपीट कर दी| इनकी पिटाई होने के बाद यह लोग भाग गए तब गुस्साए दरोगा ने गली में खड़े रामशरण व् राहुल, सुनील राजपूत, व प्रकति के साथ भी मारपीट की जब प्रकति को बचाने उसके ७० वर्षीय बाबा भजन लाल पहुंचे तो दरोगा ने उनके साथ अभद्रता की|

दलित द्वारा अकारण पिटाई कर दिए जाने से मोहल्ले वालों में रोष व्याप्त हो गया| इसके बाद दरोगा ने अपने घर में जाकर दरवाजा बंद कर लिया| मोहल्ले वालों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई| सीओ सिटी ने पीड़ितों को आश्वाशन दिया कि जाँच-पड़ताल कर दरोगा के खिलाफ कार्रवाई करेंगें|

नशेड़ी सिपाही ने मचाया हंगामा

फर्रुखाबाद: पुलिस लाइन का सिपाही नरेन्द्र कुमार सायं शराब के नशे में धुत होकर डीएम व एसपी आवास आफीसर्स कालोनी के बाहर कन्हैया होटल पर हंगामा मचा रहा था|

इस बात की शिकायत मिलने पर पुलिस लाइन के दरोगा चंद्रपाल सिंह नशेड़ी सिपाही का वाहन से लोहिया अस्पताल ले गए वहाँ उसका डाक्टरी परीक्षण कराया|

इस दौरान सिपाही ने अपने साथियों के साथ जमकर गली-गलौज किया, और कहा कि वह अपने रुपयों की शराब पीता है तुम लोगों से क्या मतलब|

डॉ प्रदीप सिंह ने डाक्टरी परीक्षण के दौरान सिपाही के शरीर में एल्कोहल पाया| आरआई राजेन्द्र सिंह ने बताया कि सिपाही नरेन्द्र कुमार पुलिस लाइन की गारद में है| वह आफीसर्स कालोनी के सामने हंगामा मचा रहा था| पुलिस अधीक्षक को घटना की रिपोर्ट दी जायेगी|

नगर पालिका ने मांगी सलमान खुर्शीद से सांसद निधि

फर्रुखाबाद: वोर्ड की वैठक में आज सत्ता पक्ष के सभासद डॉ रामलाल वर्मा ने प्रतिनिधि के विकाश कार्य कराये जाने के एवज में केन्द्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद से सांसद निधि दिलाये जाने की मांग कर दी|

श्री खुर्शीद के प्रतिनिधि पूर्व प्रकाश शुक्ला उर्फ पुन्नी ने महादेवी वर्मा की प्रतिमा से बजरिया ट्रांसफार्मर तक सड़क आदि 15 निर्माण कार्य कराये जाने का प्रस्ताव दिया था| जब पुन्नी से सांसद निधि दिलाये जाने की मांग की गई तो उन्होंने कहा कि नगर पालिका लिखित रूप से मांग करे तो वह सांसद निधि दिलवाने में सहयोग करेंगे|

वैठक शुरू होने पर इओ राजकुमार गुप्ता की पहल पर चेयर मैन मनोज कुमार अग्रवाल के पिता विशनश्वरूप अग्रवाल के निधन पर २ मिनट का मौन धारण किया गया| चेयर मैन ने 15 मिनट तक कार्यवाही स्थगित कर दी|

रेहान अली ने जैसे ही प्रस्ताव पढने शुरू किये तो सभासद रामलाल वर्मा, प्रकाश नारायण आदि ने सभी निर्माण कार्यों का प्रस्ताव एक साथ मंजूर कर लिए जाने को कहा| कश्यप वाथम समाज के लोगों द्वारा वरात घर के लिए मांगी गई घूंस के मामले में चेयरमैन को कमेटी वनाने के लिए अधिकृत किया गया| श्री कालेश्वर नाथ पुस्तकालय एवं वाचनालय के अनुदान के लिए 5 हजार रुपये की धनराशि मंजूर की गई|

आवासीय भवनों के स्वमूल्यांकन व्यवस्था द्वारा गृहकर के निर्धारण के मामले में इओ को बाइलाज बनाने के लिए अधिकृत किया गया| बैठक के खत्म होने पर चेयरमैन की अनुपस्थिति में पुन्नी शुक्ला ने पालिका परिषद स्वामी जी की प्रतिमा पर छतरी लगवाये जाने की मांग की तो चेयरमैन श्री अग्रवाल ने बताया कि पूरे नगर पालिका कार्यालय का सुन्दरीकरण होने जा रहा है|तभी मूर्ती पर छतरी भी लग जायेगी |

श्री अग्रवाल ने सभासदों से कहा कि वे अपने क्षेत्र में पेयजल की समस्या के बारे में हैडपंप के लिए प्रस्ताव लिखकर दे दे| विधायक निधि से पेयजल समस्या को दूर किया जाएगा| बैठक में नेता विरोधी दल अशलम शेर खां नहीं पहुचे जबकि बिरोधी सभासद श्यामसुंदर वर्मा उर्फ़ लल्ला, नौसाद अली, कृष्णकांत कटियार, चुपचाप बैठे रहे|

नशीला इंजेक्शन लगाकर बंटू को बनाया गया अंजली किन्नर

फर्रुखाबाद: उस्ताद द्वारा प्रताड़ित किये जाने पर अंजली किन्नर ने खुलासा किया है कि उसे धोखे से जबरन हिजड़ा बनाया गया है|

नगर के मोहल्ला सेनापति निवासी अंजली किन्नर ने मोहल्ला गढ़ी कोहना निवासी अंसार किन्नर चेला अव्वास किन्नर व उनके ५ साथियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए इंस्पेक्टर क्रष्ण कुमार को आज तहरीर दी| अंजली ने आपबीती बताते हुए कहा कि वह ५ वर्ष पूर्व बंटू था|

अंसार किन्नर बरगलाकर अपने घर ले गया वहां धोखे से नशीला इंजेक्शन लगाकर बेहोश कर दिया और अपने डाक्टर से जबरन मुझे हिजड़ा बना दिया| होश आने पर जब विरोध किया तो अंसार ने धमकी दी कि यदि पेशा छोड़कर गए तो जान से मरबा देंगें|

अंजली ने आरोप लगाया कि मैंने अंसार की पुलिस से शिकायत की थी| इसी बात अंसार रंजिश मान गया| ३ फरवरी को अंसार ५ साथियों के साथ आल्टो कार से मेरे घर आया मैंने जैसे ही दरबाजा खोला सभी ने मुझे दबोच लिया और कमरे के अन्दर ले गए| राजीनामा लिखकर देने को कहा मना करने पर डंडो से बुरी तरह पिटाई की|

मार डालने के लिए गर्दन भी दबाई| शोर मचाने पर ढुलकिया राजकुमार व ड्राईवर राजा ने बचाया| उसने आरोप लगाया कि अंसार के दवाव में पुलिस ने मेरी पहले रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी| अंसार की रेलवे रोड चौकी इंचार्ज हरनाथ सिंह से दोस्ती है जिन्होंने मुझे राजीनामा करने के लिए धमकाया|

दुबली-पतली अंजली ने रोते हुए बताया कि अंसार नेग की बसूली भी नहीं करने देता है जिससे वह भुखमरी की कगार पर पहुँच गई है| इंस्पेक्टर ने कार्रवाई का आश्वाशन देकर उसे चलता कर दिया|

सिपाहियों को चकमा देकर भाग गया बारंटी, गिरफ्तार

फर्रुखाबाद: कायमगंज कोतवाली का रिंकू जेल जाते समय सिपाहियों को चकमा देकर बारंटी भाग गया| पुलिस ने उसे काफी तलाश कियी लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा|

कायमगंज के जेएम के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने ग्राम पितौरा निवासी शेरसिंहके २२ वर्षीय पुत्र रिंकू बारंटी को गिरफ्तार किया था| कोतवाली के सिपाही राकेश कुमार व होमगार्ड सरोज कुमार ने रिंकू को जेएम के अदालत में पेश किया|

अदालत ने रिंकू को न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया| रिंकू को एक्सप्रेस ट्रेन से फतेहगढ़ रेलवे स्टेशन लाया गया वहाँ से उसे पैदल रेलवे लाइन के रास्ते से जिला जेल ले जाया जा रहा था| जब रिंकू करीब ढाई बजे जयनारायण वर्मा रेलवे क्रासिंग के निकट से गुजर रहा था| तभी वह भाग गया थोड़ी दूर तक उसका पीछा किया गया| नौजवान होने के कारण पुलिस उसे नहीं पकड़ सकी|

कोतवाली फतेहगढ़ के इंस्पेक्टर विजय बहादुर सिंह सिपाही होमगार्ड की मदद से रिंकू को तलाशते रहे| सिपाही राकेश ने बताया कि रिंकू फतेहगढ़ स्टेशन की भीड़-भाड़ में रस्सी को ढीली कर दीवार फांदकर बस्ती की ओर भाग गया| बाद में उसे पकड़ लिया गया|