स्वतन्त्रता सेनानी वंशजों ने प्रशासन की खोली पोल

0
121

फर्रुखाबाद: 6 फरवरी|| स्वतन्त्रता सेनानी एवं सेनानी वंशज उत्थान समिति की बैठक में सम्मान करने में भेदभाव बरतने व उपेक्षा के लिए प्रशासनिक अधिकारियों की जमकर आलोचना की गई|

[adrotate banner="3"]

डॉ ओपी गुप्ता के सभागार में आयोजित बैठक में समिति के अध्यक्ष जयपाल सिंह इस बात पर रोष व्यक्त किया कि २६ जनवरी गणतंत्र दिवस पर प्रशासनिक अधिकारियों ने स्वतन्त्रता सेनानी एवं उनके वंशजों को सम्मानित करने में काफी भेदभाव बरता कहीं अधिकारी गए तो कहीं लेखपाल और कहीं कोई नहीं गया|

सेनानी वंशज ग्रीष चंद्र दुबे ने आरोप लगाया कि डॉ रामक्रष्ण राजपूत ने स्वतन्त्रता सेनानियों के कथित उत्थान का ठेका ले लिया है| फर्रुखाबाद महोत्सव में सेनानियों के स्वागत में भेदभाव बरत कर उपेक्षा की गई| उन्होंने बताया कि स्वयं की उपेक्षा के लिए वह लोग स्वयं जिम्मेदार हैं| अब हम लोग अपनी आवाज को उठाने के लिए स्वयं संघर्ष करेगें|

बैठक में १२ फरवरी को इलाहाबाद में आयोजित अखिल भारतीय सम्मलेन में शामिल होने की रणनीति तैयार की गई| बैठक में मुनेश्वर मिश्रा, गोपी नाथ मिश्रा, कैलाश चंद्र, सत्यदेव दीक्षित, राजेश कुमार सारस्वत, महेश चंद्र गुप्ता, अशोक कुमार शुक्ला मौजूद रहे|

[adrotate banner="2"]