Home Blog Page 5690

देखता हूं शीलू को कौन हाथ लगाता है : राहुल गांधी

बांदा|| उत्तर प्रदेश का बहुचर्चित बांदा रेप केस अब राजनैतिक जामे में बदल गया है, इस केस सबसे रोंमांचक मोड़ तब आया है जब कांग्रेस महा सचिव राहुल गांधी ने बांदा पहुंच कर पीड़ित शीलू से मुलाकात कर ली है और उसे भरोसा दिलाया है कि तुम्हारा बाल भी बांका नहीं हो सकता है। राहुल ने शीलू से कहा है कि अब तुम्हें कोई हाथ नहीं लगा पाएगा ।

आज अचानक बांदा पहुंचे कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी से मुलाकात के कुछ ही देर बाद समय से बातचीत में पीड़िता शीलू ने बताया कि राहुल गांधी की उनसे क़रीब 20 मिनट लंबी बातचीत हुई। उन्होंने इस बातचीत के दौरान राहुल से अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता व्यक्त की।

मालूम हो कि शीलू वह दलित महिला है जिसके साथ बलात्कार के आरोप में स्थानीय विधायक पुरुषोत्तम नरेश द्विवेदी और दो अन्य लोगों पर मुक़दमा चल रहा है। नरेश द्विवेदी फिलहाल जेल में हैं, उसके समर्थन में उसकी पत्नी ने कहा है कि शीलू झूठ बोल रही है क्योंकि उसका पति किसी से शारीरिक संबंध बनाने लायक नहीं है।

गौरतलब है कि शीलू ने पहले भी कहा था कि उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी मिल रही है। शीलू के मुताबिक उन्होंने राहुल गांधी से कहा कि अगर किसी मंत्री या बड़े राजनीतिक व्यक्ति की बेटी के साथ ऐसा होता तो भी क्य़ा सरकार का रवैया यही होता।

शीलू ने राहुल से कहा कि मेरे रहने की व्यवस्था की जाए, मेरे पिता और परिवार की मदद की जाए। मेरे मामले में दोषी लोगों के खिलाफ पुलिस छानबीन करे, गिरफ्तारियां हों, मेरे बयान बदलवाने की कोशिशों पर भी कोई कार्यवाही नहीं हुई है। शीलू ने कांग्रेस महासचिव से पिस्तौल का लाइसेंस दिलाए जाने की भी मांग रखी। राहुल ने शीलू से कहा है कि अब तुम्हें कोई हाथ नहीं लगा पाएगा।

बहन को कलियुगी भाई से जान का ख़तरा

फर्रुखाबाद: नगर के मोहल्ला किराना बाजार पक्का पुल निवासी मोहन दुवे की पत्नी प्रीती को अपने कलयुगी भाई से जान का ख़तरा बन गया है| प्रीती ने पुलिस अधिकारियों के अलावा मुख्यमंत्री तक को प्रार्थना पत्र भेजकर भाई के कारनामो से अवगत कराया है| तथा परिवार की जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाईं है|

मोहल्ला दिल्ली ख्याली कूंचा निवासी प्रीती का 26 नवम्बर 2009 को मोहन से विवाह हुआ था| मोहन से असंतुष्ट होने के कारण अंकित व उसकी पत्नी अंजली ने बीती रात 10 बजे घर में घुस कर मोहन की जमकर पिटाई कर दी|

प्रीती ने आरोप लगाया कि अंकित किसी लफंगे से मेरी शादी करना चाहता था| चरित्रहीन अंकित मोहन से लाखों रुपये बसूलकर अपनी रखैलों पर खर्च कर चुका है| बीते माह वह कानपुर में रखैल के घर पकडे जाने के कारण जमकर पीटा गया था| प्रीती ने आशंका व्यक्त की है कि अंकित मेरी व मेरे परिवारी जानो की ह्त्या करा सकता है|

मोबाइल बंद मिला तो होगी कार्रवाई: सीएमओ

फर्रुखाबाद|| मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को देखते हुए सीएमओ ने सभी चिकित्साधिकारियों को मोबाइल 24 घंटे खुले रखने के लिए एलर्ट किया है। मंडलायुक्त के 10 फरवरी को लोहिया अस्पताल के निरीक्षण के मद्देनजर पांच दिन पहले से ही तैयारियां शुरू हो गयी हैं। साथ ही चेतावनी दी गयी है कि अगर मोबाइल बंद मिला तो कार्रवाई होगी।

मंडलायुक्त अमित घोष 10 फरवरी को लोहिया अस्पताल का निरीक्षण करेंगे। आयुक्त का कार्यक्रम मिलते ही रंगाई-पुताई और सफाई शुरू हो गयी है। विंडो और ग्रिल पर जमी मिट्टी खुरची जा रही है। चटकी दीवारों में पुट्टी भरी जा रही है। रंगाई, पुताई कर दीवारों और दरवाजों को नया लुक दिया जा रहा है। सीएमएस डॉ. मुकेश रस्तोगी ने पांच दिन पहले ही चार्ज संभाला है। पिछले दिनों सीएमओ डा.पीके पोरवाल ने अस्पताल का निरीक्षण किया तो उन्हें भी सफाई की कमी मिली। सीएमएस सफाई व्यवस्था स्वयं देख रहे हैं।

उधर, मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर आंकड़े दुरुस्त किये जा रहे हैं। प्रशिक्षण कार्यक्रम स्थगित कर दिये गये हैं। डा.एनपी श्रीवास्तव और डॉ. सीबी सिंह को संक्रामक रोग से संबंधित प्रशिक्षण में जाना था। फिलहाल सीएमओ ने उन्हें रोक दिया है।

सीएमओ डॉ. पीके पोरवाल ने सभी अपर मुख्य चिकित्साधिकारियों, सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के अधीक्षक और प्रभारी चिकित्साधिकारियों, मलेरिया व कुष्ठ रोग अधिकारी को 28 फरवरी तक के सभी अवकाश निरस्त कर दिए हैं। सभी अधिकारी और कर्मचारी मुख्यालय पर उपस्थित रहेंगे तथा किसी भी दशा में मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे। अधिकरियों और कर्मचारियों के मोबाइल बंद मिलने पर सख्त कार्रवाई की जायेगी।

पेट्रोल पम्प के पास रहने वाले लोगों को कैंसर का खतरा

वैज्ञानिकों ने अध्ययन में दावा किया है कि पेट्रोल पम्प के पास रहने वाले लोगों को कैंसर हो सकता है। अध्ययन के अनुसार घरों के 100 मीटर के दायरे में स्थित पेट्रोल पम्प आपके स्वास्थ्य के लिए खतरनाक हो सकते है।

विश्वविद्यालय के शोधकर्ता व उनके साथियों ने अपने शोध में पाया है कि पेट्रोल पम्पों और उनके नजदीकी इलाकों की वायु में वाहनों से निकलने वाले धुएं के कण अधिक मात्रा में मौजूद रहते हैं, जिससे आसपास रहने वालों में कैंसर का खतरा बढ़ जाता है।

वैज्ञानिकों के मुताबिक हवा में मौजूद रहने वाले बैंजीन जैसे कुछ कार्बनिक यौगक कैंसर के खतरे को बढ़ा देते हैं। पेट्रोल पम्पों के नजदीक इनकी मात्रा शहरी इलाकों रहने वाली औसत मात्रा से बहुत ज्यादा होती है। शहरों में वायु प्रदूषण की मुख्य वजह वाहनों से होने वाले प्रदूषकों का उत्सर्जन है।

शोधकर्ताओं के दल ने मर्सिया शहर के विभिन्न इलाकों में प्रदूषकों की मात्रा की गणना की। उन्होंने पेट्रोल पम्पों वाले तीन इलाकों में वायु में मौजूद बेंजीन और हाइड्रोकार्बन के स्तर की जांच की। इस अध्ययन में पेट्रोल पम्प से 100 मीटर की दूरी तक के क्षेत्र में वाहनों से निकलने वाले प्रदूषकों का असर देखा गया।

विवादित दरोगा के जेवरात, नगदी गायब होने से हैरानी

फर्रुखाबाद: नगर के मोहल्ला अमीन खां के बाशिंदे आज सुबह चर्चित विवादित दरोगा अरुण कुमार के घर से नगदी जेवरात आदि सामान की चोरी हो जाने की जानकारी से भौंचक्के रह गए| खासकर दरोगा से प्रताड़ित लोगों के जुवान से यही निकला कि दरोगा ने चोरी की नौटंकी कराई है|

थाना मऊदरवाजा के दरोगा अरुण कुमार के मकान में बीती रात ताला लगा था| मकान मालिक सेवानिवृत शिक्षक बालकराम बाथम की पत्नी ने बताया कि वह दूसरे मकान से आज सुबह दरोगा के आवास के अन्दर बंधी भैंस को चारा डालने सुबह ५:४५ बजे गई तब मुख्य दरवाजे के अलावा अन्दर के ताले टूटे देखे| बेटे राहुल से दरोगा जी व बजरिया चौकी में रहने वाले फालोवर राजेश को जानकारी दी|

राजेश ने बताया कि मै बीती रात १०:३० बजे दरोगा जी का मकान देखने आया था| उनके मकान के निकट लगे हैण्ड पम्प पर मोहल्ले का नन्हे व शेरा आदि लोग शराब पी रहे थे| इन्ही लोगों पर चोरी करने का संदेह है| दरोगा के मकान के सामने रहने वाले वृद्ध भजन लाल लोधी राजपूत ने बताया कि फिर मोहल्ले वालों को परेशान करने के लिए दरोगा ने चोरी की घटना बनायी है|

सूचना मिलने पर आवास विकास कालोनी रिश्तेदारी में ठहरी दरोगा की माँ व पत्नी ने जाकर चोरी में गए सामान की जांच-पड़ताल की| एसओ अतरसिंह ने भी तहकीकात की| मौके पर मौजूद राजेश ने दो टूटे हुए ताले व कमरे में बिखरा सामान दिखाया|

मोहेल्ले वालों से विवाद हो जाने के कारण अरुण कुमार परसों रात ही आवास में ताला लगाकर पत्नी बच्चों के साथ रिश्तेदारी में चले गए थे| मोहल्ले वालों के भय से चोरी हो जाने के बावजूद भी आवास पर नहीं गए| उन्होंने मोबाइल फोन पर बताया कि चोर मकान के ५ ताले काटकर दो बड़े व एक छोटा गैस सिलेंडर, तीन अंगूठी, एक जंजीर, ५ जोड़ी पायलें, २५० ग्राम टूटी चांदी, ६ सिक्के, बच्चे की हाय वाली, पत्नी का मंगलसूत्र व ५ हजार रुपये व मेरे बक्से से १२ हजार रुपये व कपड़ों से भरा काला बैग व करीब १ लाख कीमती सामन ले गए|ले गए|

बजरिया चौकी इंचार्ज राजवीर सिंह ने बताया कि चोरी की घटना गले नहीं उतर रही है| दरोगा के कारनामों से मोहल्ले वाले परेशान हैं जांच-पड़ताल करने से ही असलियत का पता चलेगा| एसओ अतरसिंह ने बताया कि चोरी की रिपोर्ट दर्ज की जायेगी|

आज मिल सकता है समलैंगिक सेक्स का अधिकार

नई दिल्ली केंद्र सरकार समलैंगिकों के दम्पत्ति की तरह साथ रहने की वैधानिकता के सवाल पर अपनी राय जाहिर करने से बचने की कोशिश कर सकती है।

सुप्रीम कोर्ट में आज कुछ याचिकाओं पर सुनवाई होगी। इनमें दिल्ली हाईकोर्ट द्वारा दो साल पहले दिए गए फैसले को चुनौती दी गई है। फैसले में कहा गया था कि समान लिंग वाले दो व्यक्ति आपसी सहमति से सेक्स कर सकते हैं। हाईकोर्ट के मुताबिक, वह अप्राकृतिक सेक्स को आईपीसी की धारा 377 के तहत अपराध नहीं मानेगा।

जस्टिस जीएस सिंघवी और एके गांगुली की बेंच इन याचिकाओं पर सुनवाई करेगी। ये याचिकाएं राजनीतिक, सामाजिक और धार्मिक संगठनों ने दायर की हैं। इनमें दो ईसाई चर्च गठबंधन, तीन मुस्लिम एनजीओ, दो हिंदू ज्योतिषियों, योग गुरु बाबा रामदेव के एक शिष्य, दिल्ली पुलिस अधिकारियों द्वारा संचालित एनजीओ और एक पर्यावरणविद शामिल हैं। सरकार ने इस मुद्दे पर चुप्पी साध रखी है।

एक शीर्ष वकील व विधि मंत्रालय के सूत्र ने इस बारे में बताया, ‘हम इस मामले के असर को लेकर सचेत हैं। हाईकोर्ट ने नया कुछ नहीं कहा। अगर दो वयस्क लोग सहमति से सेक्स करते हैं तो कानून कुछ नहीं कर सकता। जब सहमति नहीं होती तब महिला के साथ हुआ सेक्स दुष्कर्म होता है।’

लेकिन जब सुप्रीम कोर्ट में विवाह के अधिकार के बड़े मसले पर विचार होगा तब सरकार के सामने गंभीर स्थिति होगी। शादी, उत्तराधिकार, गोद लेने और गुजारा भत्ता से जुड़े विभिन्न कानूनों पर असर पड़ेगा क्योंकि इनमें महिलाओं और बच्चों को खासा महत्व दिया गया है।

प्रिया हत्याकांड में आरोपी की माँ ने लुईस से माँगी मदद

फर्रुखाबाद: छात्रा प्रिया हत्याकांड में आरोपी की माँ नाफीसन आज विधायक लुईस खुर्शीद की शरण में पहुँची|
केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद व उनकी पत्नी लुईस खुर्शीद जिले के दौरे के दौरान कायमगंज पितौरा स्थित आवास पर पहुँची| मोहल्ला बजरिया ब्रन्दावन निवासी जहान्शेर की पत्नी नाफीसन कई लोगों के साथ लुईस खुर्शीद के आवास पर पहुँची और करीब १५ मिनट तक लुईस से अकेले में आपबीती सुनाकर मदद करने की फ़रियाद की|
नाफीसन ने नजदीकी लोगों को बताया कि लुईस ने उनकी बात को बड़े गौर से सुना और हर संभव मदद करने का वायदा किया है| मालूम हो कि छात्रा प्रिया हत्याकांड में पुलिस को मुख्य अभियुक्त नाफीसन के पुत्र गुड्डा उर्फ नगीम की काफी जोरों से तलाश है| गुड्डा १८ जनवरी की रात में प्रिया को उसके घर से ही भगा ले गया था| २७ जनवरी को प्रिया का शव कन्नौज काली नदी में मिलने के बाद गुड्डा के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई|
पुलिस को अभी तक गुड्डा व उसके दोस्त गुड्डू चश्मे वाले का कोई सुराग नहीं मिला है|

मुफ्त में शराब न देने पर सेल्समैन को घायलकर लूटा

फर्रुखाबाद: मुफ्त में शराब न पिलाए जाने पर थाना मऊदरवाजा के ग्राम जनैया सिठैया निवासी चंद्रशेखर राजपूत को पीटकर घायल कर दिया गया|
चंद्रशेखर अपने पिता राजेन्द्र, चाचा हाकिम सिंह आदि के साथ शिकायत करने रायपुर पुलिस चौकी पहुंचे|

उसने चौकी प्रभारी तुषार दत्त त्यागी को बताया कि वह गाँव के ब्रजेश कुमार राजपूत के ठेके पर शराब बेंचता है| आज सुबह गाँव के विमल, हरिगोविंद व संजू ने मुफ्त में शराब पिलाने को कहा मना करने पर लाठी डंडों से पीटा और शराब बिक्री के रखे १० हजार रुपये लूट लिए|
एसओ अतर सिंह ने बताया कि चंद्रशेखर का परिजनों से क्रिकेट खेलने को लेकर ठेके से काफी दूर मारपीट हुई है लूट की घटना गलत है| बीते दिनों भी मारपीट हो चुकी है|

थाने से हटेगा नशेड़ी दरोगा

फर्रुखाबाद: थाना मऊदरवाजा के चर्चित नशेड़ी दलित दरोगा अरुण कुमार का अब थाना मऊदरवाजा से किसी समय भी राशन पानी बंद हो सकता है| वह किसी भी समय थाने से हटाये जा सकते हैं|
पुलिस अधीक्षक डॉ के एजिलरशन ने बताया कि जनता के साथ बदसलूकी करने वाले दरोगा अरुण कुमार को थाना मऊदरवाजा से हटाया जाएगा| मालूम हो कि दरोगा अरुण कुमार मोहल्ला अमीन खान में किराए पर रहते हैं| बीती रात वह पड़ोसी युवक को मोबाइल पर गाना सुनते भड़क गए थे| उन्होंने मोहल्ले के करीब आधा दर्जन लोगों की पिटाई कर दी थी|
पूर्व जिलापंचायत अध्यक्ष मुकेश राजपूत के भाई राकेश राजपूत आलू आढती ने सीओ सिटी डीके सिसोदिया आदि से घटना के प्रति काफी नाराजगी जाहिर की थी| उन्होंने पिटने वाले लोगों की पैरवी में १ करोड रुपये तक खर्च करने की बात करते हुए कहा था कि वह भी घर में घुसकर दरोगा को मार सकते हैं| अभी पुलिस की कार्रवाई देख रहे हैं|
सीओ के द्वारा आखें टेंडी किये जाने पर राकेश खामोश हो गए| सीओ ने मकान मालिक से दरोगा से कमरा खाली कराने को कहा था| दरोगा के द्वारा आज मकान खाली न किये जाने के कारण लोग सहमे रहे|

कोटेदार से गुस्साए साधुओं ने पुलिस को जमकर धुना, २ दरोगा घायल

फर्रुखाबाद: जिले के ढाईघाट मेले में आज सायं कोहराम मच गया| कालाबाजारी के सहयोग के आरोप में पूर्ति निरीक्षक को जमकर धुना और फिर पुलिस की बदसलूकी से गुस्साए साधुओं ने हमलाकर मेला प्रभारी सहित २ दरोगाओं को घायल कर दिया| सिपाही जान बचाकर भाग गए|
शांतिप्रिय ढंग बीते तीन सप्ताह से चल रहे मेले में आज सायं करीब ५ बजे भूचाल आ गया जब कोटेदार रामचरण के साथ मार्केटिंग इंस्पेक्टर बिंद्रा प्रसाद साधुओं के राशन कार्ड के बारे जानकारी करने के बहाने खाना पूर्ति करने पहुचे| मेला में फैली राशन अवव्यस्था से साधुओं का गुस्सा सातवें आसमान पर था| आरोप है की कोटेदारों ने मेले का राशन कालाबाजारी कर बाजार में बेच दिया था और साधुओं और मेले में कल्प्वसिओन को वितरण नहीं किया था| राशन न मिलने से गुस्साए साधुओं ने कार्ड बनवाने से मना कर दिया और कोटेदार पर राशन बेंच लेने का आरोप लगाकर हंगामा मचाने लगे|
मेला प्रभारी कमलकांत तिवारी, दरोगा सूरतराम व ७ सिपाहियों के साथ वहाँ पहुंचे| बातचीत के दौरान ही साधू-संत भड़क गए| पहले तो साधुओं ने पूर्ति निरीक्षक बिंद्रा प्रसाद को दौड़ा दौड़ा कर पीता उसके बाद बीच बचाव करने आये पुलिस को भी पीट दिया| करीब एक सैकडा साधुओं ने कांता, तलवार व डंडो से लैस होकर पुलिस वालों को खदेड़ा| पुलिस कर्मी कासिमपुर गाँव की ओर जान बचाने को भागे| साधुओंने मेला की सरहद पर दोनों दरोगाओं को पकड़ लिया और जमकर प्रहार किया|

बताया जाता है कि घायल हो जाने पर दरोगाओं ने हाँथ-पैर जोड़कर जान बचाई| उधर पिटाई होते ही सिपाही भाग गए थे| दरोगा तिवारी का सिर फट गया उन्होंने शम्साबाद के डाक्टर उमेश चंद्र त्रिपाठी के यहाँ टाँके लगवाए| दरोगा वर्मा की बांह में चोट लगी|

उधर सभी साधू-संत एकजुट होकर पुलिस से निबटने को तैयार बैठे रहे| साधुओं ने आरोप लगाया कि जब पुलिस वालों ने उनसे अपशब्द कहे तभी उन लोगों को गुस्सा आ गया|
एसओ प्रेमचंद्र मैनपुरी में सूबे की मुख्यमंत्री के दौरा कार्यक्रम में गए थे| उन्होंने बताया कि थाने पहुँचने के बाद ही घटना के बारे में जानकारी मिलेगी|
पुलिस अधीक्षक डॉ के एजिलरशन ने बताया कि मामले की जांच के लिए अपर पुलिस अधीक्षक को भेजा गया है| राशन का मिट्टी तेल न मिलने के कारण विवाद हुआ है|