फर्रुखाबाद: छात्रा प्रिया हत्याकांड में आरोपी की माँ नाफीसन आज विधायक लुईस खुर्शीद की शरण में पहुँची|
केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद व उनकी पत्नी लुईस खुर्शीद जिले के दौरे के दौरान कायमगंज पितौरा स्थित आवास पर पहुँची| मोहल्ला बजरिया ब्रन्दावन निवासी जहान्शेर की पत्नी नाफीसन कई लोगों के साथ लुईस खुर्शीद के आवास पर पहुँची और करीब १५ मिनट तक लुईस से अकेले में आपबीती सुनाकर मदद करने की फ़रियाद की|
नाफीसन ने नजदीकी लोगों को बताया कि लुईस ने उनकी बात को बड़े गौर से सुना और हर संभव मदद करने का वायदा किया है| मालूम हो कि छात्रा प्रिया हत्याकांड में पुलिस को मुख्य अभियुक्त नाफीसन के पुत्र गुड्डा उर्फ नगीम की काफी जोरों से तलाश है| गुड्डा १८ जनवरी की रात में प्रिया को उसके घर से ही भगा ले गया था| २७ जनवरी को प्रिया का शव कन्नौज काली नदी में मिलने के बाद गुड्डा के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई|
पुलिस को अभी तक गुड्डा व उसके दोस्त गुड्डू चश्मे वाले का कोई सुराग नहीं मिला है|
प्रिया हत्याकांड में आरोपी की माँ ने लुईस से माँगी मदद
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]

