Home Blog Page 5689

SP का कहर: मुफ्तखोर दरोगा पैदल, नशेड़ी का तबादला

फर्रुखाबाद: पुलिस अधीक्षक डॉ के एजिलरशन ने कडा रुख अपनाते हुए वायरलेस से ही घुमना चौकी इंचार्ज जगमोहन सिंह भदौरिया को लाइन हाजिर कर दिया| उन्होंने बताया कि थाना मऊदरवाजा के दरोगा अरुण कुमार का तबादला अम्रतपुर थाने कर दिया गया है|

मोहल्ला तलैया फजल इमाम में नाली का पानी निकालने को लेकर संदीप व रिंकू ने अरविन्द की पिटाई कर दी| अरविन्द ने मोबाइल फोन पर घटना की जानकारी एसपी को दी तथा होल्ड फोन से चौकी इंचार्ज से बात करने को कहा तो चौकी इंचार्ज ने बात करने से मना कर दिया|

तब अरविन्द ने इंस्पेक्टर से बात करने को कहा तो उन्होंने भी सूनी अनसुनी कर दी| थोड़ी देर बाद ही एसपी मौके पर पहुँच गए| उन्होंने चौकी इंचार्ज को लाइन भेजने का निर्देश देते हुए इंस्पेक्टर को लापरवाही के लिए बुरी तरह डाटा| एएसपी भी मौके पर पहुंचे|

अवैध वसूली प्रबन्धक की जानकारी में नहीं?

फर्रुखाबाद: सिटी पब्लिक डिग्री कॉलेज के प्रबंधक विद्रोही ने जेएनआई न्यूज को बताया कि अवैध वसूली उनकी जानकारी में नहीं है। संबंधित लिपिक से वार्ता के बाद ही इसका खुलासा होगा। यदि किसी छात्र से अवैध फीस वसूली गयी होगी तो उसको वापस कर दिया जायेगा। अन्यथा कोई शुल्क वापस करने का प्रश्न ही नहीं उठता| श्री यादव के अनुसार उन्होंने केवल निर्धारित फीस ही ली है|

श्री यादव के इस बयान के बाद छात्रो के आन्दोलन पर सवालिया निशान खड़े हो जाते है| आखिर छात्र इतने क्यूँ भड़के जो उन्हें पूरे दिन भूखे प्यासे डीएम दफ्तर के सामने आन्दोलन और धरना प्रदर्शन करना पड़ा| क्या अवैध फीस वाकई में ली गयी छात्र इसका सबूत कैसे पेश करेंगे| छात्रो ने बताया की उन्हें परीक्षा में नकल कराने या न कराने और बड़े हुए अच्छे नंबर से पास कराने का लालीपॉप जैसे प्रपंच भी दिए जा सकते है मगर वो इन्साफ के लिए लड़ेंगे| जेएनआई को छात्रो ने बताया कि बीएड छोड़ना उन्हें मंजूर है, कम नम्बर पाना उन्हें मंजूर है मगर वो घूस राज के खिलाफ नहीं झुकेंगे|

अब सवाल उठता है कि क्या होगा और कौन होगा- “नौ दो ग्यारह” को?

नौ दो ग्यारह यहाँ कोई मुहावरा नहीं है ये तारीख है 9 फरबरी 2011 जिस दिन छात्रो को पता चलेगा कि उनके आन्दोलन का अंजाम क्या होगा| क्यूंकि प्रशासन और छात्रो को जो पत्र प्रबन्धक महोदय ने लिखा कर दिया उसके मुताबिक उन्हें छात्रो से हिसाब किताब 9 फरबरी को करना है|

छात्र आन्दोलन कामयाब- प्रबन्धक ने लिखकर दिया- वापिस दूंगा बीएड की अवैध वसूली फीस

फर्रुखाबाद, 07 फरवरी, विगत कई दिनों से चल रही सिटी पब्लिक स्कूल के बीएड छात्रों का अवैध फीस वसूली के विरुद्ध चल रहा आंदोलन सोमवार को सफल हो गया। प्रबंधक ने प्रशासन के सामने न केवल अवैध वसूली का मामला स्वीकार किया बल्कि साथ ही अवैध रूप से वसूली गयी फीस की वापसी का भी आश्वासन दिया।
विदित है कि सिटी पब्लिक स्कूल के बीएड के छात्र और छात्रायें विगत कई दिनों से विद्यालय प्रबंध तंत्र की ओर से की जा रही अवैध वसूली के विरंद्ध आंदोलन कर रहे थे। कलक्ट्रेट में भी धरना प्रदर्शन किये जा रहे थे। उल्लेखनीय है कि छात्र शासन की ओर से निर्धारित 32 हजार की फीस जो पहले ही लखनउ विश्वविद्यालय में जमा करायी जा चुकी है के अतिरिक्त 40 हजार रुपये और मांगे जाने की शिकायते कर रहे थे। छात्रों ने आरोप लगाये थे कि अतिरिक्त फीस न दिये जाने पर परीक्षा फार्म भरने से भी रोका जा रहा था।

सोमवार को भी छात्रों ने भारी संख्या में कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री मायावती के संभावित दौरों के मददेनजर जिला प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तेजी दिखायी और नगर मजिस्ट्रेट व एसडीएम रविंद्र कुमार को प्रकरण के निस्तारण के निर्देश दिये। प्रशासन के बुलावे पर प्रबंधक विजय सिंह विद्रोही कलक्ट्रेट पहुंचे। उनके पहुंचते ही छात्रों ने उनका स्वागत मुर्दाबाद के नारों से किया। नगर मिजस्ट्रेट के सामने छात्रों का उग्र रूप देख कर श्री विद्रोही दबाव में आ गये। काफी बहस के बाद श्री विद्रोही ने लिखित रुप से 9 फरवरी को अवैध वसूली फीस वापसी का लिखित रुप से आश्वासन दे दिया। उन्होंने अपने लिखित आश्वासन में कहा है कि जिन छात्रों से अवैध धनराशि वसूली गयी है वह 9 फरवरी को वापस कर दी जायेगी।
श्री विद्रोही ने जेएनआई न्यूज को बताय कि अवैध वसूली उनकी जानकारी में नहीं है। संबंधित लिपिक से वार्ता के बाद ही इसका खुलास होगा। यदि किसी छात्र से अवैध फीस वसूली गयी होगी तो उसको वापस कर दिया जायेगा।

बीएड छात्रों का डीएम कार्यालय पर धरना

फर्रुखाबाद: अवैध फीस बसूली से गुस्साए बीएड के छात्र छात्राओं ने आज जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना दे दिया| छात्र डीएम से वार्ता करने की मांग कर रहे थे|

नेकपुर चौरासी स्थित सिटी पब्लिक के बीएड छात्र-छात्राओं का धैर्य जवाब दे गया| करीब 3 दर्जन छात्र जिलाधिकारी कार्यालय हांथों में पट्टियां लिए हुए पहुंचे| छात्रों ने अवैध बसूली रोके जाए एवं प्रवन्धक की गिरफ्तारी किये जाने के लिए धरना दिया|

नगर मजिस्ट्रेट हरिशंकर व उपजिलाधिकारी राजेन्द्र वर्मा गुस्साए छात्रों को मनाते रहे| लेकिन छात्र डीएम को ही बुलाने की मांग पर अड़े रहे| छात्रों ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा की नियमों को ताक पर रखकर ८०,८० हजार रुपये तक बसूले गए| कई बार शिकायतें करने के बाद प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की| अब यह प्रशासन की उदासीनता के कारण अपने शिकायत मुख्यमंत्री से करेंगें|

घबडाए अधिकारियों ने मामले को निबटाने के लिए कालेज के प्रवन्धक विजय सिंह विद्रोही , प्रधानाचार्य, समाज कल्याण अधिकारी आरएन द्विवेदी आदि सम्बंधित अधिकारियों को बुला लिया|

महिला की हत्या या आत्महत्या पर सवालिया निशान ?

फर्रुखाबाद: विवाहिता मीना की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई ससुराल वालों का कहना है कि मीना ने चूहामार दवा खाकर आत्महत्या की है| जबकि मायके बालों का आरोप है कि उसे जहर खिलाकर मारा गया है| ह्त्या या आत्महत्या को लेकर मीना की मौत का मामला उलझ गया है|

मीना थाना नवाबगंज के ग्राम पहाडपुर नबादा निवासी ऋषी पाल की २८ वर्षीय पत्नी थी नवाबगंज पुलिस ने उसके शव का पोस्टमार्टम कराया टाउनहाल स्थित महामाया आवासीय कालोनी निवासी सोहन लाल की पुत्री मीना का ८ वर्ष पूर्व विवाह हुआ था| उसके २ बच्चे है मीना के मरने के गम में उसके पिता भाई संतोष व परिजन काफी दुखी हो गए है|

डा योगेन्द्र सिंह ने शव का पोस्टमार्टम किया उसका बिसरा सुरक्षित रखा गया है बिसरा रिपोर्ट लिखने पर ही उसकी मौत से पर्दा हटेगा|

छात्रा आरती के अपहरण से सनसनी

फर्रुखाबाद: नगर के मोहल्ला दिलाबर जंग निवासी विनोद बढ़ई की १२ वर्षीय पुत्री आरती को बाइक सवार दिन दहाड़े भगा ले गए| कक्षा ४ की छात्रा आरती जब बाजार से घर नहीं लौटी तब उसे तलाश किया गया|

आरती असगर रोड निवासी सुमित शाक्य को मिली वह उसे घर छोड़ने जा रहे थे तभी कबाड़े का काम करने वाला आफताब व उसका चचेरा भाई सलमान बाइक से आरती को भगा ले गए| आरती के भाई सोनू ने सुमित को पकड़कर पुलिस के हवाले किया| तब सुमित ने आरती को भगा लिए जाने की जानकारी दी|

बालक के पेट में जनरेटर का पाईप घुसा

फर्रुखाबाद: नगर के मोहल्ला बजरिया में आज बब्लू का ७ वर्षीय पुत्र अमन छत पर पतंग उड़ा रहा था| पतंग उड़ाते समय उसका पैर फिसल जाने से वह छत से नीची आ गिरा|

नीचे जनरेटर रखा हुआ था अमन के जनरेटर के ऊपर गिराने से उसके धुएं का पाईप पेट में घुस गया| हालत गंभीर होने पर उसे आवास विकास कालोनी स्थित आरके हॉस्पिटल के ICU में भर्ती कराया गया|

प्रशासन की उपेक्षा से गुस्साए नागाओं की भूंख हड़ताल

फर्रुखाबाद: जिला प्रशासन की उपेक्षा से गुस्साए ढाई घाट मेले के साधुओं का आज भी धैर्य टूट गया| आज दोपहर बाद मौनी व दो नागा बाबा अपने तम्बू के बाहर भूंख-हड़ताल पर बैठ गए|

मौनी बाबा ने स्लेट पर लिखकर बताया कि जब तक जिलाधिकारी मिनिस्ती एस व पुलिस अधीक्षक डॉ के एजिलरशन स्वयं आकर समस्याओं का समाधान नहीं करेंगें तब तक वह भूंख-हड़ताल पर रहेंगें|

मेले में राशन आदि की सुबिधायें न मिलने के मामले में उपजिलाधिकारी व दोषी एसओ व दो दरोगाओं को तबादला किये जाने की मांग की|

मौनी बाबा ने बताया कि यदि उनकी समस्यायों का समाधान नहीं किया गया तो सभी साधू समाज एकत्र होकर कुछ भी कदम उठाने को तैयार हो जायेंगें| भूंख हडताली साधुओं के समर्थन में करीब आधा सैकड़ा साधू संत मौजूद रहे|

शादी के वर्तन चोरी जाने से महिला बेहाल

फर्रुखाबाद: शादी में मिले बर्तन चोरी चले जाने से विधवा महिला मीना परेशान हो गई| पुलिस ने इस मामले में किशोर को हिरासत में लिया है|

कोतवाली फतेहगढ़ के मोहल्ला नेकपुर कलां की नई  कालोनी में स्वर्गीय रामू की पत्नी मीरा गाँव के किनारे मकान में अकेली रहती है| उसके ससुर महेश बाबा हो गए है जो मेला रामनगरिया में डेरा डाले है मीरा बीती रात अपने बच्चों के साथ कमरे में सो रही थी उसी दौरान चोर कमरे में घुस गए और टाण पर छिपाए गए पीतल के वर्तन व झोले में रखी २ हजार रुपये की नगदी चोर ले गए|

सुबह जागने पर जब महिला की नजर टाण पर गई तो वहां बर्तन व रुपयों का थैला न देखकर उसके होश उड़ गए| महिला ने बताया कि खराब होने के कारण दरवाजे बंद नहीं होते पड़ोस में रहने बाले अनंतराम का वेटा दिन में ससुर के बारे में जानकारी करने आया था लगता है कि उसी ने चोरी की है| उधर पुलिस ने ब्रजेश को हिरासत में ले लिया है|

CM के दौरे से बंद हो गई FIR

फर्रुखाबाद: मुख्यमंत्री के दौरे से भयभीत कोतवाली प्रभारी ने रिपोर्ट दर्ज करना तक बंद कर दिया है|

पड़ोसी जिला हरदोई थाना हरपालपुर के ग्राम कनत्थूखेडा निवासी स्वर्गीय अजीत कुमार की पत्नी सोनी देवी आज पति की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कोतवाली में डटी रही सोनी ने इंस्पेक्टर को रिपोर्ट की तहरीर देकर आरोप लगाया कि गाँव के रामनरेश, मनोज कुमार, आमोद कुमार आदि ने ही जमीन जायदाद की रंजिश में पति की ह्त्या कर उनके शव को टावर पर लटका कर आत्महत्या दर्शा दिया|

मालूम हो कि अजीत का शव 3 दिन पूर्व ग्राम नौगवां GTL के टावर पर लटका मिला था| वह वहां गार्ड की नौकरी करता था| इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार ने यह कहकर महिला को टरका दिया कि परसों आना तभी रिपोर्ट दर्ज करेंगें कल मुख्यमंत्री आ रही है|

मुख्यमंत्री के आगमन के कारण कोतवाली के भवन के रंग रोशन में इंस्पेक्टर के हजारों रुपये जेब से खर्च हो गए है| इंस्पेक्टर लंबित मुकदमों को ख़त्म कराने रिकार्ड को दुरुस्त कराने के कारण बेहद परेशान है पुलिस वालों पर ही झल्ला जाना गाली गलौज करना आम बात हो गई है

लावारिस ट्रैक्टर मिला, लिखा-पढी नहीं
फर्रुखाबाद: कोतवाली फतेहगढ़ सेन्ट्रल जेल चौकी पुलिस को बीती रात एक लावारिस ट्रैक्टर मिला| मुख्यमंत्री के दौरे के कारण ट्रैक्टर का दाखिला नहीं किया गया|

आज चौकी इंचार्ज एसके भारद्वाज ने स्वीकार किया कि बिना नंबर का सोनालिका ट्रैक्टर बीती रात १ बजे लावारिस मिला है| कल मुख्यमंत्री के कार्यक्रम निबट जाने के बाद परसों ट्रैक्टर का दाखिला किया जाएगा|