Home Blog Page 5630

नगर पालिका ने ध्यान नहीं दिया तो करेंगे अनशन

फर्रुखाबाद: मुंशी प्रेमचंद वार्ड के निवासी नगर पालिका से इतने तंग आ चुके हैं की अब वे नगर पालिका के खिलाफ अनशन करने की योजना बना रहे हैं| वार्ड नम्बर ५ को मुंशी प्रेमचंद वार्ड कहा जाता है इसके अंतर्गत केशव नगर, बगिया चौरासी के आलावा नेकपुर चौरासी का अधिकांश भाग लगता है|

केशव नगर निवासी वीरेन्द्र मिश्र, राजेन्द्र त्रिपाठी, कमलेश पाठक, नरेन्द्र सिंह सोलंकी, राम ओतार पाठक व कमलाकरण मिश्र आदि ने jni को बताया कि इस मोहल्ले कि सबसे बड़ी समस्या जल भराव कि है, यहाँ रेलवे क्रोसिंग से लेकर बगिया चौरासी तक बरसात में पूरे रोड पर पानी भर जाता है जो कई कई दिनों तक सूखता नहीं है जिससे बहार आने जाने में बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है| नगर पालिका द्वारा इस ओर यदि कोई ध्यान नहीं दिया गया तो हम लोग अनशन करके सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देंगे|

केशव नगर के निवासी लोगों ने पानी कि टंकी के बारे में बताते हुए कहा कि यह टंकी ४ वर्ष से बनी खड़ी है लेकिन यह सफेद हाथी साबित हो रही है| टंकी निर्माण को इतना समय बीत जाने के बावजूद भी इससे पानी कि सप्लाई क्यों नहीं कि जा रही है? अगर पानी कि सप्लाई नहीं देनी थी तो इसे बनवाया क्यों गया? हम लोगों को पानी को लेकर बहुत परेशानी उठानी पड़ती है जबकि गर के सामने टंकी बनी खड़ी है|

पूर्व सांसद के शिक्षक पुत्र सहित तीन के विरुद्ध रिपोर्ट

फर्रुखाबाद, बोर्ड परीक्षा से नदारद शिक्षकों के मामले में सम्बंधित परीक्षा केंद्र स्टेटिक मजिस्ट्रेट्स ने तीन परिषदीय शिक्षकों के विरुद्ध जिला विद्यालय निरीक्षक को अपनी रिपोर्ट भेज दी है। इनमें से एक पूर्व सांसद के पुत्र भी नाम है।

विदित है कि बोर्ड परीक्षा केंद्रों पर तैनात अध्यापकों के न पहुंचने के करण केंद्र व्यवस्थापकों व केंद्रों पर तैनात स्टैटिक मजिस्ट्रेट्स को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक ने परीक्षा केंद्रों से रिपोर्ट मांगी थी। इस सम्बंध में राष्ट्रीय विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आर्यनगर खलवारा पर तैनात स्टेटिक मजिस्ट्रेट जिहला समंवयक सर्व शिक्षा अभियान एसएन मिश्रा ने अपनी रिपोर्ट में लिखा हैं कि प्राथमिक पाठशाला कुतुबुद्दीनपुर के सहायक अध्यापक विनोद कुमार व प्राथमिक विद्यालय नगला चंपत के सहायक अध्यापक मोहन यादव परीक्षा ड्यूटी से लगातार गायब चल रहे हैं। मोहन यादव पूर्व सांसद छोटै सिंह यादव के पुत्र हैं। इसी प्रकार भारतीय विद्यालय इंटर कालेज महेशनगर मोहम्मदाबाद के केंद्र व्यवस्थापक ने अनुपस्थित चल रही शिक्षिका सविता सहायक अध्यापक पट्टी खुर्द के विषय में आज तक एक भी परीक्षा में ड्यूटी न करने की रिपोर्ट दी है।

अस्पताल वालों ने की लोहिया अस्पताल में घायल के तीमारदारों की पिटाई

फर्रुखाबाद: लोहिया अस्पताल में भी गुंडागर्दी करने वालों की कमी नहीं है| अस्पताल के कर्मचारी के परिजनों ने घायल मरीज के तीमारदारों की जमकर पिटाई कर दी जिससे वह भयभीत होकर मरीज को लेकर अस्पताल से ही चले गए|

थाना मऊदरवाजा के ग्राम समशेर नगर निवासी जगन्नाथ लोधे राजपूत आज दोपहर बाद अपने ३० वर्षीय घायल पुत्र शेरसिंह को स्ट्रेचर पर लेकर लोहिया अस्पताल पहुंचे तब अस्पताल के कर्मचारियों की गुंडागर्दी का खुलासा हुआ|

शेरसिंह बीते दिन प्रातः १० बजे हथियापुर बाजार में सामान खरीद रहा था उसी समय कायमगंज की ओर से आये अपाचे मोटर साइकिल नंबर यूपी ७६ जे / ७३७१ के चालक ने उसके जोरदार टक्कर मार दी| जिससे शेरसिंह के पैर की हड्डी टूट गयी|

लोगों ने बाइक चालक को मौके पर ही पकड़ लिया दुर्घटना में उसके भी मामूली चोट लग गयी थी| जगन्नाथ अपने घायल बेटे को कार से लेकर लोहिया अस्पताल पहुंचे| लोगों ने दुर्घटना करने वाले युवक अनूप को भी कार में बिठा दिया कि इसे भी यहाँ से ले जाओ कहीं गुस्से में और कोई पिटाई न कर दे|

अनूप ने बताया था कि वह लोहिया अस्पताल परिसर की कालोनी में ही रहता है उसके पिता सोबरन सिंह अस्पताल में ही चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हैं| लोहिया अस्पताल पहुँचने पर अनूप ने मोबाइल फोन से अपने साथियों को बंधक बना लिए जाने की झूंठी जानकारी देकर कई लोगों को अस्पताल में बुला लिया| जिन्होंने जगन्नाथ, राजू व ड्राईवर राजेश आदि कई लोगों की जमकर पिटाई की और अनूप को छुड़ा ले गए|

अस्पताल के कार्यवाहक सीएमएस डॉ पीएस शर्मा ने बताया कि लिखित शिकायत मिलने पर कर्मचारी व उनके परिजनों के विरुद्ध भी कार्रवाई की जायेगी|

नहीं कर पाए चक्का जाम: पूर्व विधायक सहित 60 भाजपाई गिरफ्तार

फर्रुखाबाद: प्रदेश व केंद्र सरकार की समाज विरोधी नीतियों से गुस्साए भारतीय जनता पार्टी के नेता आज चक्का जाम करने के लिए सड़कों पर उतरे| धरना देते ही पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया|

भाजपा के पूर्व विधायक एवं किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुशील शाक्य, प्रति के जिलाध्यक्ष डॉ भूदेव राजपूत, प्रियांशु दत्त द्विवेदी, सत्यपाल सिंह, प्रो० मुकेश राठौर, शैलेन्द्र सिंह राठौर, दिनेश कटियार, विमल कटियार, रवींद्र सिंह गुड्डे, आदित्य मिश्रा, भाजयूमो के जिलाध्यक्ष आशुतोष अवस्थी आदि करीब तीन दर्जन कार्यकर्ता लालगेट पर एकत्र हुए|

चक्का जाम करने के लिए भाजपा नेता सड़क पर बैठ गए| इस दौरान पूर्व विधायक सुशील शाक्य की इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार से कहासुनी हुई| इंस्पेक्टर ने वाहन में बिठालने के लिए श्री शाक्य का हनथ पकड़ा इसी बात पर श्री शाक्य ने झटका देकर हाँथ छुड़ा लिया और बोले तुम हाँथ क्यों लगा रहे हो| अन्य कार्यकर्ताओं ने भी श्री शाक्य का हाँथ पकड़ने का पुलिस से विरोध जाहिर किया|

धरना देने को लेकर प्रियांशु दत्त द्विवेदी की सीओ सिटी से कहासुनी हुई| भाजपाईयों ने मुख्यमंत्री मायावती मुर्दाबाद, पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद, भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाए| बाद में पुलिस ने दवाव बनाकर कार्यकर्ताओं को पकड़कर वहां खड़ी बस में बिठाया| बड़े नेता स्वयं बस में सवार हो गए|

पुलिस ने बढपुर मंदिर के पास भाजपा के प्रदेश मंत्री मेजर सुनील दत्त द्विवेदी, पूर्व जिलाध्यक्ष मानसिंह पाल आदि नेताओं को भी गिरफ्तार कर लिया| पकडे गए लोगों को पुलिस लाइन ले जाकर गिरफ्तारी की कार्रवाई की गयी| भाजपा नेता विमल कटियार ने बताया कि 60 लोगों की गिरफ्तारी हुयी है| गिरफ्तार सभी लोगों को निजी मुचलके पर रिहा कर दिया गया|

लालगेट पर भाजपाईयों को गिरफ्तार करने के लिए एसडीएम रवींद्र वर्मा, सीपी उपाध्याय, सीओ सिटी डीके सिसोदिया, सीओ मोहम्दाबाद बीके शर्मा आदि मौजूद रहे|

कोटेदारों और प्रधानों के चायपानी पर 36 हजार खर्च

*नये प्रधानों और पुराने कोटेदारों के बीच नोक-झोंक
फर्रुखाबाद, प्रदेश सरकार की ओर से ग्राम प्रधानों और कोटेदारों को विभागीय नियमों की जानकारी देने के लिये तहसीलवार कार्यशालाओं के आयोजन के लिये 36 हजार रुपये का बजट स्वीकृत किया था। तहसील सदर की सोमवार को आयोजित कार्यशाला के दौरान प्रधानों और कोटेदारों के बीच कई बार नोंक-झोंक भी हुई।
नगर क्षेत्र की सीमा से सटी अर्रापहाड़पुर फल मंडी में सोमवार को कोटेदारों व प्रधानों की एक कार्यशाला का आयोजन पूर्ती विभाग की ओर से किया गया। इस कार्यशाला के दौरान एसडीएम सदर अनिल ढींगरा ने कोटेदारों को विपणन गोदाम से उठान करते समय खाद्यान्न की गुणवत्ता परखलेने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि यदि खाद्यान्न खराब हो तो उठान कदापि न करें। वितरण के विषय में भी उन्होंने पारदर्शिता और ईमानदारी बरतने की सलाह दी। इस दौरान कुछ नये प्रधानों ने कोटेदारों की कार्यप्रणाली के विषय में असंतोष जताया। वितरण में मनमानी की शिकायतें भी की गयी। कोटेदारों ने भी प्रधानों पर अनुचित दबाव बनाये जाने के आरोप जड़े। एसडीएम ने कहा कि वितरण के लिये अधिकारियों की नियुक्त हर माह की जाती है। ग्राम प्रधान भी वितरण दिवस पर राशन दुकान पर मौजूद रहकर अपने सामने वितरण करा सकते है। फिर भी यदि कोई शिकायत होती है तो कार्रवाई की जायेगी। विदित है कि कार्यशालओं के लिये कुल मिले 36 हजार में से 16 हजार कायमगंज को, 15 हजार तहसील सदर को और 5 हजार अमृतपुर तहसील को दिये गये हैं।

वृद्ध पति-पत्ती दोनों को मिलेगी पेंशन

फर्रुखाबाद, जिलाधिकारी रिग्जिन सैम्फेल ने बताया कि बृद्धावस्था पेंशन पति.पत्नी दोनों को मिल सकती है। इसके लिये लाभार्थी का निराश्रित होना आवश्यक नहीं है।
श्री सैम्फेल ने बताया कि वृद्धावस्था पेंशन के लिये पात्रता ग्रामीण क्षेत्र में बीपीएल सूची में नाम सम्मिलित होना और नगर क्षेत्र में बीपीएल कार्ड धारक होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि यदि पति व पत्नी दोनों पात्रता की सूची में आते हैं तो दोनों को पेंशन दी जा सकती है। उन्होंने कहा कि इसके लिये लाभार्थी का निराश्रित होना भी आवश्यक नहीं है। विदित है कि अनेक मामलों में कर्मचारी लाभार्थियों को इस लिये टरखा देते हैं कि उनके बालिग पुत्र या पति जीवित है।

दबंग युवक ने दलित किशोरी को गोली मारकर किया घायल

फर्रुखाबाद: दबंग युवक ने तमंचे से गोली मारकर दलित किशोरी ज्योती जाटव को घायल कर दिया| हड़ताल होने के कारण घायल किशोरी का लोहिया अस्पताल में डाक्टरी परीक्षण नहीं हो सका|

घायल ज्योती थाना मेरापुर के ग्राम कोकापुर निवासी राम सनेही की १५ वर्षीय पुत्री है| रामसनेही का गाँव के ही दाताराम से रास्ता निकलने को लेकर विवाद चल रहा है| इसी रंजिश के कारण रात करीब ७:३० बजे दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ मारपीट के दौरान ज्योती के कपड़े फट गए| दाताराम के पुत्र सुरेन्द्र ने तमंचे से राम सनेही को गोली मारी, निशाना चूक जाने से राम सनेही बालबाल बच गए और वहां खड़ी उनकी बेटी ज्योती घायल हो गई|

पुलिस ने केस दर्जकर हमलावर को तलाश करना शुरू कर दिया| पुलिस झगड़ा करने के मामले में दोनों पक्षों को पहले गिरफ्तार भी कर चुकी है|

डॉ की हड़ताल खत्म: 3 दिन में होगी गिरफ्तारी, सुरक्षा के लिए फ़ोर्स

फर्रुखाबाद: मांगे पूरी हो जाने पर लोहिया अस्पताल के कर्मचारियों ने अपनी हड़ताल खत्म कर दी है|

बसपा नेताओं के द्वारा की गई पिटाई के शिकार डॉ कमलेश कुमार शर्मा सहित लोहिया अस्पताल के सभी डाक्टरों ने जिलाधिकारी रिगजिन सेम्फेल से भेंट की| डाक्टरों ने हमलावरों की गिरफ्तारी व स्थायी सुरक्षा के लिए अस्पताल परिसर में ही पुलिस चौकी खोले जाने की मांग की|

वार्ता के दौरान नगर मजिस्ट्रेट हरिशंकर, सीओ सिटी डीके सिसोदिया मौजूद रहे| मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ पीके पोरवाल ने बताया कि डाक्टरों की मांगें मान ली गयी हैं| प्रशासन ने तीन दिन में हमलावरों को गिरफ्तार किये जाने के साथ ही अस्पताल परिसर में पुलिस चौकी खोले जाने का वायदा किया|

डॉ पोरवाल ने बताया कि जब तक चौकी के लिए भवन की व्यवस्था नहीं होगी तब तक के लिए कल से २ सिपाही इमरजेंसी अस्पताल के रिसेप्शन काउंटर पर २४ घंटे तैनात रहेंगें|

सांयकालीन बोर्ड परीक्षा में चार नकलची और धरे गये

फर्रुखाबाद, यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट की भौतिक विज्ञान की सोमवार सायंकाल हुई परीक्षा में चार नकलची धरे गये। प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक डीपी सिंह ने जनसेवक इंटर कालेज बरखेड़ा में छापा मारकर अवनेश कुमार, रवींद्र कुमार शाक्य व प्रमोद कुमार को नकल करते पकड़ा। वहीं डिप्टी बीएसए जगरूप सिंह शंखवार के सचल दल ने जवाहरलाल इंटर कालेज जरारी में छापा मार कर  छात्रा अनुप्रिया को नकल कर ते पकड़ा| इससे पूर्व प्रातः कालीन पाली में कुल 14 नकलची पकडे गए थे|

लिपिक नकल सहित दबोचा, पुलिस ने एफआईआर लौटाई

फर्रुखाबाद, सोमवार को वित्तविहीन मान्यता प्राप्त विद्यालय कल्याण शिक्षण संस्थान टिकुरियन नगला में तैनात स्टैटिक मजिस्ट्रेट तहसीलदार न्यायिक रामजी ने विद्यालय के ही एक लिपिक रविप्रकाश को नकल सामग्री सहित दबोच लिया। लिपिक के पास से बरामद नकल सामग्री का एक परीक्षार्थी की उत्तर पुस्तिक से मिलान किया गया। पुष्टि के उपरांत रामजी ने केंद्र व्यवस्थापक राजेंद्र पाल को सम्बंधित के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिये।

देर शाम केंद्र व्यवस्थापक राजेंद्र पाल ने बताया कि उन्होंने एफआईआर हेतु तहरीर थाना मऊदरवाजा भेजी थी। पुलिस ने यह कह कर तहरीर वापस करदी कि मुचलका भी भरवाकर साथ लाओ। शाम हो जाने के कारण मुचलका तैयार नहीं हो सकता था सो आरोपी लिपिक को घर भेज दिया गया है। एफआईआर कल करायी जायेगी।