अस्पताल वालों ने की लोहिया अस्पताल में घायल के तीमारदारों की पिटाई

0
114

फर्रुखाबाद: लोहिया अस्पताल में भी गुंडागर्दी करने वालों की कमी नहीं है| अस्पताल के कर्मचारी के परिजनों ने घायल मरीज के तीमारदारों की जमकर पिटाई कर दी जिससे वह भयभीत होकर मरीज को लेकर अस्पताल से ही चले गए|

[adrotate banner="3"]

थाना मऊदरवाजा के ग्राम समशेर नगर निवासी जगन्नाथ लोधे राजपूत आज दोपहर बाद अपने ३० वर्षीय घायल पुत्र शेरसिंह को स्ट्रेचर पर लेकर लोहिया अस्पताल पहुंचे तब अस्पताल के कर्मचारियों की गुंडागर्दी का खुलासा हुआ|

शेरसिंह बीते दिन प्रातः १० बजे हथियापुर बाजार में सामान खरीद रहा था उसी समय कायमगंज की ओर से आये अपाचे मोटर साइकिल नंबर यूपी ७६ जे / ७३७१ के चालक ने उसके जोरदार टक्कर मार दी| जिससे शेरसिंह के पैर की हड्डी टूट गयी|

लोगों ने बाइक चालक को मौके पर ही पकड़ लिया दुर्घटना में उसके भी मामूली चोट लग गयी थी| जगन्नाथ अपने घायल बेटे को कार से लेकर लोहिया अस्पताल पहुंचे| लोगों ने दुर्घटना करने वाले युवक अनूप को भी कार में बिठा दिया कि इसे भी यहाँ से ले जाओ कहीं गुस्से में और कोई पिटाई न कर दे|

अनूप ने बताया था कि वह लोहिया अस्पताल परिसर की कालोनी में ही रहता है उसके पिता सोबरन सिंह अस्पताल में ही चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हैं| लोहिया अस्पताल पहुँचने पर अनूप ने मोबाइल फोन से अपने साथियों को बंधक बना लिए जाने की झूंठी जानकारी देकर कई लोगों को अस्पताल में बुला लिया| जिन्होंने जगन्नाथ, राजू व ड्राईवर राजेश आदि कई लोगों की जमकर पिटाई की और अनूप को छुड़ा ले गए|

अस्पताल के कार्यवाहक सीएमएस डॉ पीएस शर्मा ने बताया कि लिखित शिकायत मिलने पर कर्मचारी व उनके परिजनों के विरुद्ध भी कार्रवाई की जायेगी|

[adrotate banner="2"]