Home Blog Page 5629

सपा नेत्री के कालेज में हो रही ठेकेदारी पर जमकर नक़ल

फर्रुखाबाद: जिले में अधिकांस नेताओं के शिक्षण संस्थानों में जमकर नक़ल कराई जा रही है| जिनमे समाजवादी पार्टी की पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत के कालेज में जमकर नक़ल होने का भंडाफोड़ हो गया है| मजे की बात तो यह है कि उर्मिला ने अपने समाज के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के नाम पर ही कल्याण शिक्षण संस्थान खोला है| तब उर्मिला राजपूत भाजपा में कल्याण सिंह के काफ़ी करीब थीं|

जिले में यह पहला मौक़ा है जब तहसील सदर के नायाव तहसीलदार रामजी लाल सेक्टर मजिस्ट्रेट ने कालेज के लिपिक रवि प्रताप को नक़ल सामिग्री सहित पकड़कर उसे केंद्र व्यवस्थापक राजेन्द्र पाल के हवाले कर दिया था| इसी कालेज में बेबर रोड भोलेपुर निवासी परीक्षार्थी अमन कटियार व आवास विकास चौहान डिपो के निकट रहने वाले नितिन मिश्रा इंटर की परीक्षा देते तथा भाऊटोला निवासी मुन्नालाल की पुत्री रूबी हाई स्कूल की परीक्षा देते नक़ल सहित पकड़ी गई थी|

केंद्र व्यवस्थापक श्रीपाल ने तीनों छात्रों सहित ग्राम टिकूरियन नगला निवासी लिपिक रवि प्रताप के विरुद्ध नक़ल अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज करा दी है| मालूम हो कि पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत इस कालेज की प्रबंधक हैं|

मात्र भाषा की परीक्षा मे भी 9 नकलची पकडे गये

फ़र्रुखाबाद: जनपद में शिक्षा का आलम ये है कि छात्र हाई स्कूल की परीक्षा में अपनी मात्र भाषा के पर्चे में भी नक़ल खोज रहे हैं| बुधवार को हाई स्कूल की हिंदी की परीक्षा मे भी 9 नकलची पकडे गये| जिला विद्यालय निरीक्षक ने 7 व डीपी सिंह ने 2 को नकल करते दबोचा|

डीआईओएस आर पी शर्मा ने जीजीआईसी फ़तेह्गढ मे रिनी कुमारी, स्वामी राम रामप्रकाश इंटर कॉलेज तिराहा मुरहास मे अनुराधा यादव, आरती राजपूत व बब्ली और सर्वोदय इका पिपरगाव मे प्रदीप सिह, सरिता शाक्य व संगीता को नक़ल करते पकड़ा गया| डीपी सिह के सचल दल ने राजाराम इका से रोहित बाथम व सरोज कुमारी को नकल सहित दबोचा|

कल्याण शिक्षण संस्थान टिकुरियन नगला के केंद्र व्यवस्थापक द्वारा स्टेटिक मजिस्ट्रेट की सलाह के अनुसार कार्य न करने की शिकायतों के आधार पर तहसीलदार न्यायिक रामजी ने केंद्र व्यवस्थापक की भूमिका संदिग्ध मानते हुए उनको हटाये जाने की संस्तुति जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय को भेज दी है। संस्तुति की प्रति उपजिलाधिकारी रविंद्र कुमार को भी भेजी गयी है।

लोहिया अस्पताल में पकडे गए साइकिल चोर को पीटकर बनाया मुर्गा

फर्रुखाबाद: लोहिया अस्पताल परिसर में साइकिल चुराने के आरोप में पकड़े गए दलित ग्रामीण सुभाष जाटव उर्फ़ बबलू की जमकर धुनाई की गयी|

कोतवाली फर्रुखाबाद के ग्राम अर्जुन नगला निवासी मुकेश अपनी बीमार साली सत्यवती को डाक्टर से दिखाने साइकिल से लोहिया अस्पताल ले गया| वह डाक्टर द्वारा लिखी दवा खरीदने अस्पताल के बाहर मेडिकल स्टोर पर गया|

इसी दौरान मुकेश ने एक व्यक्ति को अपनी साइकिल को ले जाते देखा तो उसने चोर-चोर कर पीछा किया और काफी दूर जाकर चोर सुभाष को पकड़ लिया और उसे अंगौछे से बांध लिया, मुर्गा बनाया| वहां मौजूद लोगों ने सुभाष पर अपने हाँथ साफ़ किये|

कोतवाली मोहम्दाबाद के ग्राम लखरौआ निवासी राम भरोशे के ३५ वर्षीय पुत्र सुभाष ने बताया कि मै स्वयं साइकिल से दवा लेने आया था मेरी साइकिल उठा ली गयी इसलिए मै दूसरे की साइकिल लिए जा रहा था| सुभाष को पुलिस के हवाले कर दिया गया|

हादसे में दलित युवक सहित 3 की मौत, साथी घायल

फर्रुखाबाद: मार्ग दुर्घटना में दलित युवक विनोद की मौत हो गयी|

विनोद थाना जहानगंज के ग्राम भाऊपुर खुर्द निवासी पातीराम जाटव का २५ वर्षीय पुत्र था| वह बीती रात नशे में बाइक से कोतवाली फतेहगढ़ के मोहल्ला पुल मंडी में ससुर ग्रीश चन्द्र ससुराल जा रहा था| जब विनोद कास्तकार कोल्ड्स स्टोरेज के निकट से गुजर रहा था तभी किसी वाहन की चपेट में आ जाने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया|

कर्नलगंज चौकी इंचार्ज भारद्वाज ने उसे रात ९:४० बजे उसे लोहिया अस्पताल पहुंचाया| हालत गंभीर होने के कारण विनोद को उसके परिजन कानपुर ले जा रहे थे| रात १ बजे उसकी कन्नौज में ही मौत हो गई|

विनोद का बीते ९ माह पूर्व ही रचना देवी से विवाह हुआ था| माँ तारादेवी आदि परिजन शोक में बुरी तरह बिलखते रहे|

*दुर्घटना में एटा थाना पटियाली के ग्राम हकीमगंज निवासी पर्वतलाल जाटव का २२ वर्षीय पुत्र शीलेन्द्र कुमार घायल हो गया| उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया| बीएड का छात्र शीलेन्द्र कोतवाली मोहम्दाबाद के ग्राम माडल शंकरपुर में पत्नी पिंकी को छोड़कर बाइक से घर जा रहा था| रास्ते में अलीगंज गौतम बुद्ध इंटर कालेज के निकट ट्रैक्टर की टक्कर से घायल हो गया|

कोतवाली अलीगंज के इंस्पेक्टर ने बताया कि इसी दुर्घटना के दौरान स्थानीय निवासी बाइक सवार युवक आलोक की मौत हो गई|

हादसे में 2 परीक्षार्थियों की मौत, साथी की हालत गंभीर

फर्रुखाबाद: परीक्षा देकर वापस जाते समय मार्ग दुर्घटना में २ छात्रों की मौत हो गई| गंभीर रूप से घायल छात्र को आगरा ले जाया गया|

पड़ोसी जिला एटा थाना अलीगंज के ग्राम पुराहार निवासी रामदास का पुत्र उपेन्द्र, प्रवेश का पुत्र राजीव एवं विश्राम सिंह का पुत्र आशीष ने सायं थाना नवावगंज क्षेत्र के डिग्री कालेज में बीए द्वितीय वर्ष की परीक्षा दी| तीनो परीक्षार्थी एक ही बाइक से वापस घर जा रहे थे|

परीक्षार्थी की बाइक देर सायं थाना नवावगंज के ग्राम लखुईया के निकट से गुजर रही थी तभी उनकी बाइक जुगाड़ गाडी से भिडंत हो गयी| उपेन्द्र व राजेव की मौके पर ही मौत हो गई|

बिजली चोरी के मुकद्दमे में स्कूल के मैनेजर फंसे

फर्रुखाबाद: काफी सख्ती के बावजूद भी लोग बिजली की चोरी करने से नहीं चूकते|

विधुत विभाग मीटर परीक्षणशाला के अवर अभियंता श्री शंकर लाल तिवारी ने विभागीय कर्मचारियों की टीम के साथ आज नगर के मोहल्ला बाग़कूंचा में छापा मारा वहां ग्रीन वेली पब्लिक स्कूल में कटिया डालकर बिजली की चोरी की जा रही थी|

टीम के सदस्यों ने जब जांच-पड़ताल की तब पता चला कि स्कूल के मैनेजर रमेश सिंह सक्सेना बिजली की चोरी करवा रहे हैं| कर्मचारियों ने बिजली चोरी में प्रयोग किये जाने वाला तार कब्जे में लेकर बागकूंचा निवासी रमेश चन्द्र सक्सेना के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई|

दबंगों की फायरिंग से बच्चों सहित 8 घायल, 3 रिफर किये गए

फर्रुखाबाद: कोतवाली मोहम्दाबाद के ग्राम गोन सहाय ग्राम पंचायत नगरिया में दबंगों ने दुश्मनों को मार डालने के लिए धुआंधार फायरिंग की| गोली लगने से बच्चों सहित ८ लोग घायल हो गए| घायलों को लोहिया अस्पताल ले जाया गया|

संजू यादव ने गाँव के रामबाबू के गेंहूं के खेत से पहले खाली और बाद में आलू से भरा ट्रैक्टर निकाला| रामबाबू इसी बात की शिकायत करने संजू के घर गए तो वहां विवाद होने पर संजू ने अपने पिता की दोनाली बन्दूक, बलवीर सिंह ने अधिया बन्दूक व रनवीर सिंह ने तमंचे से दर्जनों फायर किये|

गोली लगने से रामबाबू का बेटा सुनील, छोटा भाई प्रमोद तथा भतीजा ब्रजेश के अलावा जयवीर सिंह का ११ वर्षीय पुत्र आलोक, कलट्टर सिंह का १२ वर्षीय पुत्र राजू, जमादार सिंह की ४५ वर्षीय पत्नी अन्नपूर्णा, ५० वर्षीय धर्मवीर कठेरिया, कलट्टर सिंह की ४० वर्षीय पत्नी अमरा देवी घायल हो गईं| पुलिस ने घायलों को लोहिया अस्पताल पहुंचाया|

दलित धर्मवीर अपने खेत में आलू की छटाई कर रहा था जबकि अन्य घायल अपने दरबाजों पर खड़े थे| हालत गंभीर होने के कारण अन्नपूर्णा, प्रमोद व सुनील को रिफर कराकर बाहर ले जाया गया|

पुलिस अधीक्षक ओपी सागर ने बताया कि हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम भेजी गयी है|

कांशीराम योजना: नगला पीतम के निवासियों के भाग्य खुले

फर्रुखाबाद, शासन के निर्देशानुसार शहर की एक दलित बहुल बस्ती का चयन मान्यवर कांशीराम शहरी दलित बाहुल्य बस्ती समग्र विकास योजना के अंतर्गत किया जाना था। इसके लिये फतेहगढ़ के मोहल्ला नगला पीतम का चयन किया गया है। अपर जिलाधिकारी सुशील चंद्र ने बताया कि नगला पीतम में शत प्रतिशत दलित आबादी हैं। चयन के क्रम में मंगलवार को जिलाधिकारी रिग्जिन सैम्फेल ने योजना से जुड़े सभी विभागीय अधिकारियों के साथ बस्ती का दौरा कर नागरिकों की समस्यायें सुनीं। भ्रमण के उपरांत उन्होंने बस्ती में ही चौपाल लगाकर नागरिकों से वार्ता की। इस दौरान एक महिला बबली जाटव ने बताया कि कई लोगों ने सार्वजनिक हेण्डपंप बाउंड्री बनाकर अपने घरों के अंदर कर लिये हैं। जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी को ऐसे सभी हेण्डपंप निजी अधिपत्य से मुक्त कराने के निर्देश दिये।

चयनित बस्ती में सी.सी. रोड, विद्युतीकरण, आवास, पेयजल, जलनिकासी, स्वास्थ्य सेवायें, सफाई, रोजगार सृजन, पेंशन आदि योजनाओं को चरणबद्ध ढंग से लागू किया जाना है। जिलाधिकारी के भ्रमण कार्यक्रम के दौरान सीडीओ सशील चंद्र श्रीवास्तव,एडीएम सुशील चंद्र,एसडीएम रविंद्र कुमार, सीएमओ पीके पोरवाल, डीडीओ अशोक कुमार सिंह चंद्रौल, पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी रामअनुराग वर्मा, एसडीओ हाइडिल, पीओ डूडा जेडए खान, नगर पालिका अधिशासी अधिकारी, आशाराम, एमएलसी सतीश जाटव, बुद्धसेन, विनोद कुमार, अभिलाष जाटव, गेंदालाल सभासद, राकेश फौजी सागर आदि मौजूद रहे।

दो करोड़ के गबन के आरोपी लिपिक को नहीं जानते पोस्ट मास्ट जनरल

फर्रुखाबाद, डाक विभाग में गरीब जनता के किसान विकास पत्रों के रुप में की गयी छोटी-छोटी बचत के लगभग दो करोड़ रुपये के गबन के आरोपी लिपिक को अब विभाग के आला अधिकारी भी भुला चुके है। लिपिक की पत्नी के नाम संपत्ति की कुर्की की कार्रवाई भी विभाग ने तब शुरू की जब केस ‘कालातीत’ हो चुका है। हद तो यह है कि कानपुर मंडल के अधिकारी पोस्ट मास्टर जनरल राम भरोसा भी इस विषय में कुछ नहीं जानते।
लगभग पांच वर्ष पूर्व डाक विभाग में गरीब जनता की गाढ़ी कमाई से खरीदे गये किसान विकास पत्रों का फर्जी ढंग से एक लिपिक ने लगभग दो करोड़ रुपये का भुगतान निकाल लिया और विभाग को खबर भी नहीं हुई। जब तक लोगों को भनक लगती और कार्रवाई होती करोड़पति लिपिक अपनी पत्नी के नाम पर सम्पत्ति खरीद कर पैसा सुरक्षित कर चुका था। मामला लंबा होने के कारण सीबीआई को संदर्भित कर दिया गया। विभाग ने लिपिक के नाप पर लगभग एक लाख रुपये की संपत्ति की कुर्की भी कर ली परंतु पत्नी के नाम पर खरीदी गयी समपत्ति की कुर्की का खयाल विभाग को तब आया जब मामला पांच वर्ष पूर्ण होने के बाद कालातीत हो चुका है। इसमें विभागीय अधिकारियो की मिली भगत नहीं तो लापरवाही से तो इनकार नही ही किया जा सकता। परंतु विभाग सरकारी धन का गबन करने वालों को सजा दिलाने और जनता की खून पसीने की कमाई को वापस लाने के लिये कितना सजग है कि इसका अंदाज इसी से लगाया जा सकता है कि कानपुर मंडल के पोस्ट मास्टर जनरल राम भरोसा को प्रगति तो दूर प्रकरण तक से अनभिज्ञ नजर आये। जेएनआई द्वारा मामला उठये जाने पर डाक अधीक्षक एसआर पाल ने पहले तो पीएमजी को उच्च न्यायाल के स्थगन आदेश की घुट्टी पिलाने का प्रयास किय परंतु बाद में बताया विभाग इस दिशा में प्रयासरत है।


ग्रामीण बैंकिग प्रणाली से दहशत में है डाक विभाग

फर्रुखाबाद, राष्ट्रीयकृत बैंकों द्वारा दो हजार तक की आबादी वाले ग्रामों में बैंक शाखायें खोले जाने की घोषणा के बाद से डाक विभाग के अधिकारी दहशत में है। दौरे पर आये पोस्ट मास्टर जनरल राम भरोसा ने मंगलवार को यहां नवभारत सभा भवन में जनपद फर्रुखाबाद व कन्नौज के शाखा डाकपालों की बैठक के दौरान प्रतियोगता में पिछड़ने पर विभाग के ही आस्तित्व को खतरे में बताया।
श्री भरोसा ने कहा कि अब समय आ गया है कि आपको घर घर जाकर अपनी सेवाओं के विषय में लोगों को बतायें और उनको अपने उत्पाद बेचें, तभी विभाग का आस्तित्व बचा रह सकेगा अन्यथा बैंकों की प्रतियोगिता में आप पिछड़ जायेंगे।

घरेलू कलह के कारण दलित महिला ने जान दी

फर्रुखाबाद: थाना कम्पिल के ग्राम सिवारा निवासी दलित नेत्रपाल जाटव की पत्नी ऊषा ने घर में ही रस्सी से फांसी लगाकर जान दे दी|

बताया गया कि घरेलू कलह के कारण ३५ वर्षीय ऊषा काफी परेशान थी| वह गले में रस्सी का फंदा डालकर लटक गई|
महिला अपने पीछे दो बच्चों को छोड़ गई है| पुलिस का कहना है कि विक्षिप्त होने के कारण महिला ने फांसी लगाई है|