Home Blog Page 5628

दहेज़ न देने पर महिला को ज़िंदा फूंकने का प्रयास

फर्रुखाबाद: दहेज़ न दिए जाने की रंजिश में महिला की जमकर पिटाई की गई और बाद में मिट्टी तेल डालकर ज़िंदा ही जलाने का प्रयास किया गया|

थाना जहानगंज पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई न किये जाने पर ग्राम नगला हरिदास निवासी विजय कुमार तिवारी की पत्नी शीला ने लोहिया अस्पताल में डाक्टरी परीक्षण कराया|

दुखी शीला ने बताया कि २६ जून २००७ को विवाह के दौरान माँ-बाप ने अपनी सामर्थ्य के अनुसार काफी दहेज़ दिया था| लालची ससुराल वाले मोटर साइकिल व ५० हजार रुपये नगद की मांग करते रहे| दहेज़ न मिलने पर बीते दिनों पति के अलावा सास गौरा देवी, जेठ अजय, जिठानी गोबिंद आदि ने दहेज़ लाने का ताना दिया| जब मैंने दहेज़ न मिल पाने की जानकारी दी तो उन्होंने लाठी-डंडों से पीटा और बाद में मिट्टी का तेल डालकर आग लगाने का प्रयास किया|

पीड़ित शीला ने बताया कि बुरी तरह घायल होने के बावजूद रिपोर्ट लिखाने थाने गई तो पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की| एसपी से भी शिकायत की गयी विरोधियों की सांठ-गाँठ के कारण पुलिस उनके विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं कर रही है| शीला के कोई संतान नहीं है|

नक़ल रोक प्रयास! डीएम ने बदले 4 स्टेटिक मजिस्ट्रेट

फर्रुखाबाद: कैसे सुधरे व्यवस्था जब कहावत चरितार्थ हो रही हो- “हर शाख पर उल्लू बैठा है, अंजाम गुलिस्ता क्या होगा”| 100 में नब्बे बेईमान फिर कहाँ से लाये मय ईमान| इस वर्ष नक़ल पर अंकुश रखने को जनपद के कर्मठ व् जुझारू जिलाधिकारी रिगजिन सेम्फेल ने नक़ल के लिए कुख्यात हाई स्कूल के बोर्ड परीक्षा केन्द्रों को चिन्हित कर 33 केन्द्रों पर जिले के अधिकारिओ की फ़ौज स्टेटिक मजिस्ट्रेट के तौर लगा दी थी| मगर लगभग आधे पेपर होते होते इन बदनाम केन्द्रों पर नक़ल रोकने में कामयाबी शायद इन अधिकारिओ की फ़ौज की ईमानदारी से कर्तव्यो के पालन न कर पाने के कारण नहीं मिल सकी| बुधवार को जिलाधिकारी ने 4 केन्द्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट बदलने के आदेश कर दिए|

* डी पी एस इका मूसखिरिया में स्टेटिक मजिस्ट्रेट के तौर पर पहले परिजोजना निदेशक रामकृत राम को लगाया गया था अब उनके स्थान पर सहायक अभियंता लघु सिंचाई सुमित डंग को लगाया गया है|
*मैकूलाल इका सिरोंज कमालगंज में पिछड़ा वर्ग के राम अनुराग वर्मा को हटा कर जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेश वर्मा को लगाया गया है|
*प्रेम इका रैसेपुर मोहम्दाबाद में मनोरजन कर अधिकारी लल्लूराम को हटा कर जिला आबकारी अधिकारी श्रीनिवास तैनात होंगे|
*गंगापार महात्मा गाँधी इका में अधिशाषी अभियंता समाज कल्याण निगम के स्थान पर जिला पंचायत राज अधिकारी इन्द्रपाल यादव अब केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट का काम देखेंगे|

देर सवेर कॉलेज में पहुचकर ड्यूटी करने वालो के लिए जिलाधिकारी ने सख्ती से आदेश दिया है की ये स्टेटिक मजिस्ट्रेट अपने सामने पेपर की सील खुलवायेंगे| और सील कराने के बाद ही लौटेंगे|

लुटेरे को पहचानने पर की गई थी रिंकू व दुर्गेश की सामूहिक ह्त्या

फर्रुखाबाद: एसओजी टीम ने ड्राईवर रिंकू शाक्य व हेल्पर दुर्गेश शाक्य की ह्त्या कर लुटे गए लोडर की घटना का पर्दाफ़ाश कर दिया है|

थाना मऊदरवाजा के ग्राम अर्रा पहाड़पुर निवासी कैलाश चन्द्र का पुत्र रिंकू ड्राईवर व नरेश का एकमात्र पुत्र दुर्गेश हेल्पर २४ फरवरी को बिर्राबाग निवासी रावेन्द्र दुबे के लोडर नंबर यूपी ७६ के / ०३६३ को बुकिंग पर ले गए थे| दूसरे दिन सुबह दोनों युवकों के शव गोली लगे थाना नवावगंज के ग्राम करनपुर गेंहूं के खेत में मिले थे|

एसओजी प्रभारी नरेन्द्र सिंह के मुताबिक़ ग्राम जसमई निवासी जबरसिंह, रवि दुबे व ह्रदेश तथा हथियापुर के हिस्ट्रीशीटर बदमाश मुनातर नाई ने मिलकर लोडर को लूटने की योजना बनाई थी जबरसिंह गिरोह का सरगना है|

मुनातर ने ही ग्राम जिजुईया का चंद्रशेखर बताकर फर्जी नाम से ठंडी सड़क स्थित जय महाकाल ट्रांसपोर्ट कंपनी से लोडर को यह कहकर बुक कराया था कि बहन के दहेज़ के सामान को गाँव से सीपी गेस्ट हाउस कायमगंज ले जाना है|

मुनातर ट्रांसपोर्ट कंपनी से ही लोडर पर बैठकर गया था| रास्ते में हथियापुर में मिले रवि, जबरन सिंह व ह्रदेश को भी लोडर में बिठा लिया| इस दौरान ड्राईवर रिंकू ने ड्राईवर रवि दुबे को पहिचान लिया था| इसी लिए रिंकू व दुर्गेश की ह्त्या कर दी गयी थी| रवि ने माह जनवरी में जय महाकाल ट्रांसपोर्ट कंपनी में ड्राईवरी की नौकरी की थी|

लूटे गए लोडर को जबर सिंह ले गया उसने अपने साथियों को बताया था कि यदि लोडर नहीं बिका तो कानपुर के फजलगंज इलाके में लोडर को कटवा देगा| बुलेरो लूट की घटना में सुनील के चाचा का लड़का अतिराज भी शामिल रहा| जबरसिंह सुनील के बड़े भाई का साला है|

पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सागर ने घटना की जानकारी देते हुए एसओजी के कार्यों की सराहना की है|

टिकुरियन नगला के केंद्र व्यवस्थापक बदले गए

सचल दलों ने कुल 11 नकलची पकड़े

फर्रुखाबाद: स्टेटिक मजिस्ट्रेट/तहसीलदार न्यायिक रामजी की शिकायतों के आधार पर कल्याण शिक्षण संस्थान टिकुरियन नगला के केंद्र व्यवस्थापक को हटा दिया गया है। विदित है कि स्टेटिक मजिस्ट्रेट ने केंद्र व्यवस्थापक राजेन्द्र पाल के विरुद्ध नकल रोकने में संदिग्ध भूमिका की शिकायत की गयी थी। रामजी ने बताया कि श्री पाल निर्धारित योजना के अनुरूप सीटि्ग प्लान तक नहीं बना रहे थे। गवर्मेंट इंटर कॉलेज फतेहगढ़ के दुर्योधन सिंह केंद्र व्यवस्थापक की जिम्मेदारी सम्भालेंगे|

सांध्यकालीन पाली में दो नकलची और पकड़े जाने के बाद आज सचल दलो का कुल स्कोर 11 हो गया है। सचल दलों के छापे मे शाम की पाली मे महात्मा गांधी इंटर कालेज मे देव सिह को और डीपीबीपी इका० फर्रुखाबाद मे अमित कुमार नाम के परीक्षार्थी को नकल करते दबोचा। विदित है कि प्रातः कालीन पाली में 9 नकलची पकड़े गये थे।

एसओजी ने लूटी गई बुलेरो बरामद कर गिरोह के 3 सदस्य दबोचे

फर्रुखाबाद: एसओजी टीम ने बीते माह बुकिंग के बहाने ड्राईवर को घायल कर लूटी गई बुलेरो बरामद कर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया|

एसओजी प्रभारी नरेन्द्र सिंह व उनकी टीम के सदस्यों ने काफी मेहनत करने के बाद थाना मऊदरवाजा के ग्राम जसमई निवासी ड्राईवर रवि दुबे, हथियापुर निवासी हिस्ट्रीशीटर मुनातर नाई तथा पड़ोसी जिला मैनपुरी थाना कुर्रा के ग्राम अनूपपुर निवासी सुनील चौहान को गिरफ्तार कर लिया| जिनकी निशादेही पर लूटी गई बुलेरो बरामद कर की गई|

१२ मार्च को कोतवाली मोहम्दाबाद क्षेत्र में लूटी गई बुलेरों नम्बर up ७६जे/ ९१३५ शिक्षा मित्र प्रमोद लोधे राजपूत की थी उन्होंने २-३ व्यक्तियों के विरुद्ध लूट की रिपोर्ट दर्ज कराई थी| कोतवाली मोहम्दाबाद के सिपाही सुनील ने थाना मऊदरवाजा के ग्राम ढकेलापुर निवासी घायल ड्राईबर सुनील लोधे को १२ मार्च की रात १.४० बजे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया था|

सुनील के द्वारा बताई गई घटना इस प्रकार थी कि १२ मार्च को जब सुनील बुलेरों की बुकिंग के साथ औरैया में था दिन के २ बजे फोन पर गाडी की बुकिंग कराकर बताया गया कि थाना बेबर के ग्राम जलालपुर में फिरोजाबाद से भांजी की लगुन आ रही है उसी कार्यक्रम में चलना है| जब सुनील सांय ५ बजे टाउनहाल पर था तभी पुनः फोन कर उसे बताया गया कि हम लोग चौक बाजार में है तुम स्टेशन पर मिलो सुनील के स्टेशन पहुचने पर वहां मौजूद २० से २६ वर्ष के तीन युवक वाहन में बैठ गए उन्होंने रात १२ बजे के बाद डबल भाड़ा देने का वायदा किया जब सुनील ढीलावल चौराहा पहुंचा तो उससे फतेहगढ़ में सामान खरीदने को कहा गया|

सुनील नाला वघार होकर भोलेपुर पहुंचा वहां युवको ने अंग्रेजी ठेके से शराब की बोतल नमकीन तथा प्लास्टिक के गिलास खरीदे मुरहास कन्हैया में गाडी रुकवाकर तीनों ने जमकर शराब पी और ड्राईबर से भी शराब पीनो को काफी जोर दिया| रोहिला चौराहा पहुचने पर सुनील को यह कहकर गोसरपुर ले जाया गया कि माँ को भी साथ ले चलना है गोसरपुर के जंगल में पेशाव के बहाने गाडी रोकने को कहा गया तो उसने संदेह होने पर गाडी नहीं रोकी तभी एक युवक ने उसकी गर्दन दवाई दूसरे ने गाडी का स्विच आफ कर दिया और तीनो ने मिलकर उसे मार-मारकर अधमरा कर दिया जेब से ४ हजार रुपये मोबाइल ८००९२६७२९३ व डायरी निकाल कर उसे फेक दिया|

बीस मिनट बाद होश आने पर रात करीव ८.३० बजे सुनील बनपोई गाँव पहुंचा और एक ग्रामीण से फोन कराकर मालिक को जानकारी दी| बाद में पुलिस अधीक्षक व इंस्पेक्टर ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की थी|

चोरों ने ताले काट मोबाइल शॉप की दुकान से लाखों का माल उड़ाया

फर्रुखाबाद: चोरों ने बीती रात कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र में कहर ढाया|

चोरों ने रात के समय मोहल्ला जाफरी स्थित यादव मोबाइल शॉप की दुकान के ५ तालों की कुंडी काटी और दुकान से ३० मोबाइल, ३५ हजार रुपये कीमती रिचार्ज, ९ हजार की नगदी, चार्जर, बैटरी आदि सभी कीमती सामान निकाल ले गए|

आज सुबह पड़ोसियों ने मोहल्ला भूसा मंडी में रहने वाले जितेन्द्र कुमार यादव को घटना की जानकारी दी| जितेन्द्र ने जब दुकान पर जाकर नजारा देखा तो उनके होश उड़ गए| उन्होंने अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई|

पुलिस व विरोधियों ने घरेलू सामान तोड़ गोली चलाने का मजा चखाया

फर्रुखाबाद: विरोधियों के साथ ही पुलिस ने फायरिंग करने वालों के घर में जबर्दस्त तोड़फोड़ कर उन्हें फायरिंग करने का जमकर मजा चखाया कि अब शायद कोई दबंग दिनदहाड़े जानलेवा फायरिंग करने की हिम्मत नहीं करेगा|

यह दिल दहला देने वाली घटना कोतवाली मोहमदावाद के ग्राम नगला गोनसहाय में हुई है| हमलावरों के भाग जाने पर प्रमोद कुमार ने गाँव के अरुण कुमार उर्फ़ संजू, रनवीर व बलवीर के विरुद्ध जानलेवा फायरिंग करने की रिपोर्ट दर्ज कराई|

बीते दिन हमलावरों की फायरिंग से प्रमोद, सुनील, ब्रजेश के अलावा बच्चों व महिलाओं सहित ८ लोग घायल हो गए थे| गंभीर तीन घायलों को लोहिया अस्पताल से रिफर कराया गया था| हमलावरों के भाग जाने के बाद उनके मकानों में पुलिस के कहर के बाद भी तोड़फोड़ भी की गयी|

आज जब मीडिया वाले गाँव पहुंचे तो ह्रदय पाल यादव की पत्नी संतोष कुमारी बुरी तरह सहमी थी उसने घर में की गयी तोड़फोड़ के नज़ारे दिखाते हुए बताया कि गाँव के सोवरन सिंह, किशन पाल, रामबाबू, सुरेन्द्र सिंह, वीरभान, सुनील, सिपाही, जमादार व रिंकू घर में घुस आये थे| जिन्होंने तोड़फोड़ कर घर में रखे ५० हजार रुपये की नगदी व ४० हजार रुपये के जेवर लूटे|

पीड़ित महिला ने बताया कि बाइक नंबर यूपी ७६ एफ / ३५३१ के अलावा, हैण्ड पम्प उखाड़ दिया, तख्त, चकिया, अलमारी, बर्तन, दरबाजा, साइकिल, चारा मशीन, सौर ऊर्जा की प्लेट आदि कीमती सामान तोड़कर नष्ट कर दिया तथा सभी जानवर खोलकर भगा दिए|

कैमरे की नजर से तोड़फोड़ का नजारा-

आंधी पानी से गेंहू और तम्बाकू की फसल बर्बाद

फर्रुखाबाद, बुधवार प्रातः अयी तेज आंधी व वर्षा के कारण खेतों में तैयार खड़ी गेंहू की फसल को काफी नुकसान हुआ वहीं तम्बाकू की कटी पड़ी फसल भी बर्बाद हो गयी। आम के बौर को भी भारी नुकसान हुआ है।

बाढ़ की त्रासदी झेल चुके किसान की कमर बुधवार को आये तूफान ने तोड़ कर रखदी। बुधवार को प्रातः लगभग 5 बजे से ही तेज हवाओं का रुख देख कर किसनो के चेहरे पर चिंता की लकीरे उभर आयीं। प्रकृति का रौद्र रूप देखकर भगवान के आगे हाथ जोड़े किसान केवल रहम की भीख ही मांगता रहगया। आंधी पानी ने किसानों की लहलहाती फसलों को बुरी तरह नष्ट कर दिया। आंधी के बाद आयी वर्षा के कारण किसान को काफी नुकसान हुआ है। तेज हवाओं के कारण खेतों में तैयार खड़ी गेंहू की फसल तो जैसे जमीन में बिछ गयी। कायमगंज क्षेत्र में खेतों में कटी पड़ी तम्बाकू की फसल भी बुरी तरह बर्बाद हो गयी है। गेंहू के जिन खेतों में पानी लगा हुआ था उनमें अधिक नुकसान हुआ है। वह तो भगवान ने रहम किया और बारिश अधिक नहीं हुई अन्यथा गेंहू तो खेतो में ही जमने लगता। आंधी के कारण आम के बौर को भी नुकसान हुआ है।

क्रिश्चियन इका में नक़ल का इंतजाम- विषय शिक्षक को ड्यूटी पर लगाया

फर्रुखाबाद: हिंदी विषय की परीक्षा में हिंदी के शिक्षक की ड्यूटी लगा क्रिश्चियन इंटर कॉलेज में परीक्षा नियमो की खुलेआम धज्जियाँ उडाई गयी| शिकायत पर छापा मारने पहुचे नगर मजिस्ट्रेट को देख हिंदी शिक्षक देवेन्द्र यादव परीक्षा कक्ष से बाहर निकल आये और बरामदे में टहलने लगे, लेकिन पूछताछ में पकडे गए| बोर्ड परीक्षा के नियमो की धज्जिया उड़ाने वाले केंद्र व्यवस्थापक को चेतावनी और शिक्षक को तत्काल ड्यूटी से मुक्त करने के आदेश मात्र से रहम दिखाया नगर मजिस्ट्रेट ने|

साल भर पढ़ा कर बच्चो को अच्छी शिक्षा देकर अच्छे नंबर लाने का प्रयास करने की जगह बच्चो को नक़ल की सुविधाए उपलब्ध कराना शिक्षको और प्रधानाध्यापकों की नयी नियति है| न अपनी फजीहत की चिंता न देश के नौनिहालों के भविष्य की| नगर के मुख्य मार्ग पर स्थित क्रिश्चियन इंटर कॉलेज के केंद्र व्यवस्थापक की नियमो को तोड़ने की हिम्मत की दाद ही देनी पड़ेगी| यहाँ बुधवार को हिंदी विषय के हाई स्कूल की बोर्ड परीक्षा में बड़े ही शातिराना चाल से एक हिंदी के शिक्षक को ही रीलिवर शिक्षक के रूप में ड्यूटी पर लगा दिया| यहाँ ये बता दे कि रीलिवर का काम परीक्षा के दौरान परीक्षा कक्ष में ड्यूटी पर तैनात निरीक्षको को आवश्यक निवृत काम के दौरान उनकी जगह पर ड्यूटी देना होता है|

हर कमरे में बीस बीस मिनट रीलिविंग दे रहे थे देवन्द्र यादव- विलकिंसन (केंद्र व्यवस्थापक)

क्रिश्चियन कॉलेज के प्रधानाचार्य एस विलकिंसन ने जेएनआई को फ़ोन पर बताया कि हिंदी शिक्षक देवेन्द्र यादव लगातार किसी कमरे में ड्यूटी नहीं कर रहे थे बल्कि पांचो कक्ष में बीस-बीस मिनट के लिए रीलिवर के तौर पर जा रहे थे| नक़ल के दौर में अब हिंदी का एक विषय शिक्षक हर कमरे में बीस बीस मिनट कोई हनुमान चालीसा पढ़ने गया होगा ये बात हजम करने लायक नहीं दिखती| वो भी तब जब उसी कॉलेज के एक अध्यापक हरपाल सिंह का पुत्र कक्ष संख्या 5 में हिंदी का पेपर दे रहा हो| यानि इंतजाम कुछ यूं कि हिंदी के शिक्षक की नक़ल सेवायें हर कक्ष के बच्चो को मिल जाए| हालाँकि केंद्र व्यवस्थापक ने कॉलेज में किसी भी प्रकार की नक़ल से इनकार किया है|

हिंदी की परीक्षा में हिंदी का टीचर कक्ष के बाहर टहलते पकडे गए- नगर मजिस्ट्रेट

इस मामले में नगर मजिस्ट्रेट ने जे एन आई को बताया कि वो किसी सटीक सूचना पर छापा मरने गए थे उन्हें हिंदी का शिक्षक देवेन्द्र यादव परीक्षा कक्ष के बाहर टहलते हुए मिला, पूछताछ में उसने बताया कि वो रीलिवर के रूप में ड्यूटी पर है और हिंदी का शिक्षक है| तत्काल केंद्र व्यवस्थापक को शिक्षक को परीक्षा ड्यूटी से मुक्त करने के लिए कहा गया|

दो दिन पहले नक़ल न कराने के आरोप में अपनी पिटाई की रिपोर्ट लिखाने गए थे देवेन्द्र यादव

DEVENDRA YADAV

वही देवेन्द्र यादव जो बुधवार को नियमो के उलंघन करते हुए परीक्षा केंद्र पर ड्यूटी करते पकडे गए, वो दो दिन पहले कोतवाली फर्रुखाबाद में अपनी पिटाई की रिपोर्ट दर्ज कराने गए थे| जिला प्रशासन पर नक़ल रोकने में हीलाहवाली के आरोप जड़ रहे थे| उस दिन उनका आरोप था कि कुछ लोग एक छात्र को नक़ल कराने के लिए दबाब बना रहे थे और मन करने पर उनकी जमकर पिटाई कर गए|

पिछली खबर देखने के लिए क्लिक करें

ज़िला पंचायत की बैठक मे जमकर बूंके सदस्य पति

*सौभाग्यवती अनुपस्थित, अभी तक नहीं ली जिलापंचायत सदस्य पद की शपथ

फ़र्रुखाबाद, ज़िला पंचायत की बुध्वार को संपन्न बैठक के दौरान 15  करोड का सालाना बजट ध्वनि मत से बिना बहस के पारित हो गया। बैठक के दौरान अनेक महिला ज़िला पंचायत सदस्यो के पतियो ने जमकर गला साफ़ किया।  बैठक के दौरान बीएसपी कार्यकर्ताओ की भी भरमार रही।

बुधवार को विकास भवन सभागार में संपन्न बैठक के दौरान जिला पंचायत का आगामी वित्तीय वर्ष के लिये 15 करोड़ 43 लाख 99 हजार 293 का बजट प्रस्तुत किया गया। जोकि चालू वित्तीय वर्ष की तुलना में लगभग 6 करोड़ रुपये कम है। यह कमी निर्माण मद में कम बजट आने की संभावना के तहत दिखायी गयी है। चालू वित्तीय वर्ष में जहां 17 करोड़ रुपये से अधिक का बजट निर्माण कार्यों के लिये प्राप्त दिखाया गया है, वहीं आगामी वर्ष में इस मद में मात्र 12 करोड़ रुपये के बजट प्राप्त होने का अनुमान लगाया गया है। जिलापंचायत के कर्मचारियों के वेतन व पेंशन की मद में भी लगभग 50 प्रतिशत की कटौती बजट मे दिखायी गयी है। मजे की बात है कि सदन की पहली बैठक के दौरान किसी भी सदस्य ने इस बिंदु पर अपनी प्रक्षा प्रस्तुत करना आवश्यक नहीं समझा। कुछ महिला जिला पंचायत सदस्यों के पति या पुत्र अवश्य अपनी पहचान स्थापति करने के लिये या क्षेत्र में हेंडपंप लगवाने के लिये प्रयासरत नजर आये।  बैठक मे नरेगा के 74 करोड 7 लाख 57 हज़ार का लेबर बजट भी पास करा लिया गया। पूर्व मे शपथ न ले सके 8 सदस्यो ने आज शपथ ग्रहण की।  पूर्व अध्यक्ष सौभाग्यवती आज भी बैठक मे नज़र नही आयी।

एमएलसी सतीश जाटव ने अध्यक्ष के भाषण के बाद भी बैठक जारी रखने का विरोध किया। ज़िला पंचयत अध्यक्ष तह्सीन सिद्दीक़ी ने सदस्यओ को चुनाव के मतभेद भुलकर एक साथ मिलकर जनपद का विकास कराने का आश्वासन दिया। डा. अनीता यादव, रीता राज्पूत, चंद्रमुखी कठेरिया, रोहिताष वर्मा, ग्रीश यादव, पवन कुमार, अर्विंद शाक्य, ममता मथुर ने शपथ ग्रहण की।