Home Blog Page 5627

महिला मरीज को नग्न देख सपाईयों ने मचाया हंगामा

लोहिया अस्पताल की पोल खुली

फर्रुखाबाद: लोहिया अस्पताल के बंद कमरे में नग्न महिला को जमीन पर पड़ा देख सपाईयों ने हंगामा मचाया| सीएमओ ने महिला के बेहतर इलाज का निर्देश देकर उत्तेजित सपाईयों को शांत किया|

समाजवादी पार्टी की पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत व सपा नेता राजकुमार सिंह राठौर बीमार मरीज को देखने लोहिया अस्पताल गए थे| वहां उन्हें आयसोलेशन के वार्ड में महिला मरीज को नग्न पड़ा दिखाया गया| सपाईयों के हंगामा मचाने पर सीएमओ डॉ पीके पोरवाल वहां पहुंचे तो वह भी जमीन पर पड़ी नग्न महिला को देखकर चकित रहे गए|

सीएमओ को बताया गया कि इस महिला मरीज को इस बार्ड में अकेला भर्ती किया गया है| बार्ड का गेट बंद था उसकी कोई देखभाल भी नहीं की जा रही है| नर्स रूम भी बंद था| डॉ पोरवाल ने नर्स को निर्देश दिया कि हर समय कर्मचारी बीमार महिला के निगरानी करके बेहतर इलाज करेगा|

मालूम हो कि अज्ञात महिला २० अप्रैल को लोहिया परिसर में लावारिस पड़ी थी उसके सर में कीड़े पड़ गए थे| एक पत्रकार की सूचना पर सीएमओ ने ही महिला को एडमिट कराया था| महिला के सर व पैर में चोट बतायी गयी| लावारिस होने के कारण महिला को टीवी के खाली वार्ड में रखा अगया है|

सेटिंग न हो पाने से रसोईघर निर्माण का 72 लाख सरेंडर

वित्तीय वर्ष के अंतिम दो दिनों मे 16 करोड़ का बजट साफ

फर्रुखाबाद, वित्तीय वर्ष के अंत के चलते विभागों में बजट खत्म करने की होड़ लगी रही। विगत दो दिनों में ही लगभग 16 करोड़ रुपये के बिल आहरित किये गये। बेसिक शिक्षा विभाग ने प्रधानाध्यापकों से सेटिंग न हो पाने के कारण 92 विद्यालयों के किचेन शेड का 72 लाख रुपया सरेंडर कर दिया है।

विदित है कि वित्तीय वर्ष के अंत में ही विभागों से बजट आने और उनके खर्च करने के नाम धनराशि आहरित कर रख लिये जाने की पुरानी परंपरा है। शासन की ओर से हर वर्ष ऐसा न होने देने की हवाई घोषणाऐ की जाती हैं और अंत में होता वही सब है। कोषागार में देर रात्रि तक गहमागहमा मची है। वरिष्ठ कोषाधिकारी श्रीनिवास शुक्ला ने बताया कि बुधवार को लगभग ढाई सौ बिल प्राप्त हुए थे, जिनके सापेक्ष चार करोड़ से अधिक का भुगतान किया गया। उन्होंने बताया कि गुरुवार को भी लगभग साढ़े पांच सौ बिल प्राप्त हुए हैं, जिनकी अनुमानित धनराशि लगभग 12 करोड़ है।

बेसिक शिक्षा विभाग ने जनपद के 92 स्कूलों के किचेड शेड इंप्रूवमेंट के लिये 78 हजार 500 रुपये प्रति की दर से आयी धनराशि शासन को वापस कर दी है। विभागीय सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार यह पैसा मध्यान्ह भोजन प्राधिकरण की ओर से आया था। इसको संबंधित विद्यालय के एमडीएम खाते में जाना था। यह खाता ग्राम प्रधान व प्रधानाधयापक के संयुक्त हस्ताक्षर से संचालित होता है। कई प्रधानाध्यापकों ने निर्माण के लिये अधिकारियों व ग्राम प्रधान द्वारा इस धनराशि में से हिस्सा मांगे जाने के कारण निर्माण कार्य करान से इनकार कर दिया था। विभाग की मजबूरी यही थी कि हिस्सा छोड़ने से एक तो परंपरा खराब पड़ने की संभावना थी और दूसरे यह कि ग्राम प्रधान पर उनका बस नहीं था। सो यह 72 लाख 22 हजार रुपये की धनराशि शासन को वापस सरेंडर कर दी गयी है। पाठ्य पुस्तकों की मद का भी 5 लाख 89 हजार का बजट वापस कर दिया गया है।

सरकारी स्कूलों का समय बदला

फर्रुखाबाद, शुक्रवार से परिषदीय विद्यालयों का समय बदल गया है। बेसिक शिक्षा परिषद की समय सारिणी के अनुसार एक अप्रैल से गीष्म कालीन सारिणी लागू हो जायेगी। अब सभी प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक स्कूल प्रातः साढ़े सात बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक खुलेंगे। कक्षा तीन तक की कक्षायें प्रातः साढ़े सात से साढ़े दस बजे तक ही लगेंगी।

रिसेप्शनिस्ट से बदसलूकी के आरोप में अस्पताल मालिक की धुनाई

फर्रुखाबाद: नगर के आवास विकास तिराहा स्थित प्रयाग नरायन गुप्ता ट्रामा सेंटर के मालिक को रिसेप्शनिस्ट के साथ बदसलूकी करना काफी महँगा पड़ा| गुस्साए रिसेप्शनिस्ट के पिता ने उनकी जमकर धुनाई कर दी| अस्पताल के कर्मचारियों ने बताया कि हमलावर की पिटाई कर अस्पताल में तोड़फोड़ व मालिक के अपहरण के प्रयास में थे| वहीँ लड़की के पिता का कहना है कि वो केवल शिकायत दर्ज कराने अकेले गए थे|

आवास विकास कालोनी निवासी पूर्व सैनिक के एस चौहान ने बताया कि अस्पताल मालिक प्रयाग नरायन गुप्ता ने बीते दिनों रिसेप्शनिष्ट अंशू के साथ बदसलूकी की| बीए की छात्रा अंशू ने इस बात की शिकायत घर जाकर की तो उन्होंने अंशू का अस्पताल जाना बंद करा दिया| आज सायं वो अस्पताल के मालिक से बदसलूकी कि घटना पर शिकायत करने गए थे|

गुस्साए पूर्व सैनिक ने प्रयाग नरायन से बेटी के साथ बदसलूकी किये जाने की शिकायत की तो वह उल्टे रिसेप्शनिष्ट के बारे में अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए हमलावर हुए| इसी बात पर किशन सिंह ने उनकी धुनाई कर दी| प्रयाग नरायन उस समय कक्ष में अकेले थे बाद में अस्पताल के कर्मचारियों ने किशन सिंह की पिटाई कर दी|

किशन सिंह जब जान बचाकर अस्पताल से बाहर निकले तो अस्पताल में प्रयाग नरायन के परिजनों ने लाईसेंसी रायफल दिखाकर उन्हें मार डालने तक की धमकी दी| उस दौरान किशन सिंह ने वहां मौजूद लोगों से बेटी के साथ बदसलूकी किये जाने की जानकारी दी| भीड़-भाड़ देखकर लेफर्ड ड्यूटी करने वाले सिपाही भी वहां पहुँच गए|

अस्पताल कर्मचारियों ने बताया कि 3,4 लोगों ने कक्ष बंद कर प्रयाग नरायन की पिटाई कर कमरे में तोड़फोड़ की तथा उनक्जा अपहरण करने का प्रयास किया| हमलावर ३,४ पहिया वाहनों से आये थे| आवास विकास चौकी पुलिस ने बताया कि महिला कर्मचारी के साथ बदसलूकी करने के कारण अस्पताल मालिक की पिटाई की गयी है| जिसके कारण उन्होंने पुलिस से कोई शिकायत नहीं की| बल्कि कक्ष में तोड़फोड़ व अपहरण का ड्रामा किया है|

बेसिक शिक्षा: बिना अनुमोदन की एनजीओ का भुगतान

फर्रुखाबाद, नगर क्षेत्र में जिलाधिकारी के नवीनीकरण अनुमोदन के बिना ही मध्यान्ह भोजन वितरण के लिये लगी एनजीओ को बेसिक शिक्षा विभाग ने भुगतान कर दिया है।

विदित है कि नगर क्षेत्र में मध्यान्ह भोजन वितरण का कार्य चार एनजीओ के माध्यम से कराया जा रहा है। इन संस्थाओं का चयन दो वर्ष पूर्व एक वर्ष के लिये किया गया था। बिना जिलाधिकारी से नवीनीकरण अनुमोदन प्राप्त किये ही संस्थाओं से काम लियं जाने को अपर निदेशक मध्यान्ह भोजन ने अवैधानिक ठहराया था। इन संस्थाओं के नवीनीकरण के बिना ही बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा भुगतान कर दिया गया है|

NGO-REPORT-Addl-Dir-NDM-Santosh-Kumar.pdf

हादसे में बसपा नेता सहित आधा दर्जन घायल

फर्रुखाबाद: मार्ग दुर्घटना में बसपा के जिला सचिव सदर विधान सभा प्रभारी प्रेमचंद्र सहित आधा दर्जन लोग घायल हो गए| घायलों को लोहिया अस्पताल ले जाया गया|

थाना कमालगंज के ग्राम पकरा निवासी प्रेमचंद्र ग्राम नरायनपुर गढ़िया निवासी कमलेश व लालाराम टैम्पो में सवार होकर कमालगंज जा रहे थे| रास्ते में महरूपुर के निकट मारूती वैन की टक्कर से टैम्पो पलट गया और तीनों लोग घायल हो गए|

बसपा नेता के पैर की हड्डी टूट गयी| दुर्घटना में शहर कोतवाली के मोहल्ला खड़ीयाई निवासी सुमंत कुमार तिवारी का २३ वर्षीय पुत्र शिवम् उर्फ़ गगन गंभीर रूप से घायल हो गया| वह बाइक से ग्राम लेन गाँव में बीमार नानी अनारवती को देखने जा रहा था| याकूतगंज चौकी के निकट वह पेड़ से जा भिड़ा और काफी देर तक घायल पड़ा रहा| परीक्षा देने जाने वाले छात्रों ने उसे लोहिया अस्पताल पहुंचाया| बताया गया कि गगन नशे में था परिजन उसे अस्पताल से रिफर करा ले गए|

दुर्घटना में थाना नवावगंज के ग्राम नगला हीरासिंह निवासी घनश्याम व राजेश सिंह घायल हो गये| दोनों युवक बाइक से फर्रुखाबाद में सामान खरीद कर घर जा रहे थे| रोडवेज बस स्टेशन के निकट टैम्पो ने बाइक में टक्कर मार दी|

डीएम का निरीक्षणः भवन प्रभारी से रिकवरी के आदेश

एबीएसए, शिक्षक व आंगनबाड़ी का वेतन रुका

फर्रुखाबाद, जिलाधिकारी रिग्जिन सैम्फेल गुरुवार को ब्लाक राजेपुर में निरीक्षण के दौरान बेसिक शिक्षा विभाग की खस्ताहाली से रू-ब-रू हुए। प्राथमिक विद्यालय खरगपुर में नदारद मिले शिक्षक, शिक्षा मित्र व आंगनबाड़ी का एक दिन का वेनत रोक दिया गया है। घटिया भवन निर्माण व मुख्य भवन की रंगाई पुताई न किये जाने में एबीएसए का वेतन रोका गया है,  व भवन प्रभारी से रिकवरी किये जाने के आदेश किये गये हैं। गंदे बदबूदार शौचालय देख कर डीएम ने प्रधान की भी क्लास लगायी।

बेसिक शिक्षा विभाग की दुर्दशा गुरुवार को डीएम रिग्जिन सैम्फेल ने विकास खंड राजेपुर के प्राथमिक विद्यालय खरगपुर में अपनी आंखों से देखी। यहां पहुचने पर विद्यालयक के अध्यापक रामवीर और उन्हीं के नामारासी रामवीर शाक्य नदारद मिले। विद्यालय प्रांगण में ही चलने वाले केंद्र की आंगनबाड़ी अनीता पांडेय भी गायब थीं। जाते ही जाते डीएम ने तीनों का बेतन काटने के आदेश कर दिये। स्कूल का शौचालय गंदा पड़ा था, ग्राम प्रधान की क्लास लगी और ग्राम पंचायत अधिकारी का वेतन रुक गया।  विद्यालय परिसर और यहां तक कि कक्षा कक्षों की भी हालत खराब थी। ऐसा साफ नजर आ रहा था कि मानों बर्षों से पुताई ही नहीं की गयी हो। जगह जगह पप्पड़ छूट रहे थे। बाल अधिकार तो लगभगभग मिट ही चुका लग रहा था। जिलाधिकारी ने विद्यालय की इस दुर्दशा के लिये एबीएसए नागेंद्र चौधरी को आड़े हाथों लिया तो छींटे साथ चल रहे बेसिक शिक्षा अधिकारी पर भी पड़। उन्होंने श्री चौधरी का वेतन रोकने के भी निर्देश दिये।

डीएम के दौरे का अगला पड़ाव नगला घाघ था। यहां पर अतिरिक्त कक्षा कक्षों के घटिया निर्माण को देख कर डीएम का पारा चढ़ गया। पूछने पर बीएसए डा. कौशल किशोर ने बताया कि भवन निर्माण कार्य अध्यापक राम हरी पाठ ने कराया है। जिलाधिकारी ने भवन निर्माण में गड़बड़ी का आंकलन कराने के उपरांत निर्माण प्रभारी से रिकवरी के आदेश दिये। इस अवसर पर उपलिधाकिरी अमृतपुर आरबी वर्मा, तहसीलदार एके सिंह चंद्रौल व स्टेनो फतेहचंद्र पाल भी साथ रहे।

विदित है कि जनपद में अधिकांश भवन निर्माण कार्य कुछ ही चुनिंदा शिक्षकों द्वारा परोक्ष या अपरोक्ष रूप से कराये गये है। कई निर्माण तो बेनामी प्रणाली से कराये जाते हैं। इन शिक्षकों की स्थिति विभाग में भवन निर्माण माफिया से भी अधिक मजबूत है। जाहिर है कि इसमें ब्लाक से लेकर जनपद स्तर तक के अधिकारी संलिप्त नहीं है, ऐसा मान पाना जरा मुश्किल है।

20 रुपये न मिलने पर सिपाही ने टैम्पो चालक पर गुस्सा उतारा

फर्रुखाबाद: वाहन चालकों से पुलिस की अवैध बसूली कोई नई बात नहीं है| आश्चर्य जनक बात तो यह है कि बसपा सरकार का भय न होने के कारण सिपाही खुलेआम रिश्वत न देने वाले चालकों की पिटाई कर गुस्सा उतार रहे हैं|

यह नजारा आज नगर के मुख्यमार्ग नेहरू रोड सेठ गली नुक्कड़ पर देखा गया| कोतवाली फतेहगढ़ के मोहल्ला बजरिया निवासी चालक शेखू टैम्पो नंबर यूपी ७६ के / १६०४ को लेकर यात्रियों के इन्तजार में खड़ा था| वह चौक बाजार इसलिए नहीं गया था कि वहां जाने पर पुलिस को २० रुपये देने पड़ेंगें|

टैम्पो चालक को पुलिस से २० रुपये बचाने का प्रयास काफी महँगा पड़ा| वह घुमना चौकी के सिपाही की तीखी नज़रों से नहीं बच सका| उसने २० रुपये न देने पर शेखू की पिटाई कर दी और बंद करने के लिए टैम्पो सहित कोतवाली ले गया| वहां जब मीडिया वालों ने जांच-पड़ताल की तो पुलिस ने चालक को टैम्पो के कागजात लाकर दिखाने के बहाने छोड़ दिया|

शेखू ने बताया कि उसके पिता महफूज अली ड्राईवर काफी बीमार हैं| उन्ही के इलाज के लिए टैम्पो चलाने आया था|

बसपा नेता ने 3 परिजनों को पकड़वाकर पुलिस की वाहवाही लूटी

फर्रुखाबाद: बसपा नेता महेश सिंह राठौर ने आज ३ परिजन व रिश्तेदारों को पकड़वाकर पुलिस की वाहवाही लूटी| राजनैतिक दवाव पड़ने पर पुलिस मुकद्दमे से महेश सिंह राठौर को केस से निकालने की तैयारी में है|

शहर कोतवाली पुलिस ने आज अपरान्ह नाटकीय ढंग से लोहिया अस्पताल के डॉ कमलेश कुमार शर्मा के तीन हमलावरों की गिरफ्तारी कर ली|

थाना राजेपुर के ग्राम हरिहरपुर निवासी ब्रजेश्वर सिंह राठौर, रामनिवास राठौर तथा ग्राम हमीरपुर निवासी राजेश उर्फ़ कल्लू तोमर को योजना वद्ध तरीके से आवास विकास कालोनी में बसपा नेता महेश सिंह राठौर के आवास पर बैठाया गया वहीं से सीओ सिटी डीके सिसोदिया तीनों लोगों को जीप से कोतवाली ले गए|

ब्रजेश्वर सिंह महेश के चचेरे भाई रामनिवास भतीजा तथा राजेश चचेरा साला बताया गया| मुकद्दमे के विवेचक एवं आवास विकास चौकी प्रभारी इन्द्रपाल सिंह, डॉ कमलेश शर्मा को आरोपियों की शिनाख्त कराने के लिए कोतवाली ले गए|

डॉ शर्मा ने पुलिस को वयान दिया है कि हमले के समय महेश राठौर मौजूद थे लेकिन उन्होंने पिटाई नहीं की| इसी आधार पर पुलिस अब बसपा नेता को क्लीन चिट देने के प्रयास में हैं|

मालूम हो कि लोहिया अस्पताल में महेश के बड़े भाई घायल सोनपाल की मौत हो जाने से गुस्साए परिजनों ने डॉ शर्मा की जमकर पिटाई कर दी थी| गुस्साए कर्मचारियों ने इमरजेंसी सहित अस्पताल के सभी सेवायें ठप कर दी थीं| डीएम के दवाव में इमरजेंसी सेवायें चालू हुईं|

पुलिस ने तीन दिन के अन्दर हमलावरों की गिरफ्तारी का वायदा करके हड़ताल खत्म कराई थी|

केबिल कटने से बीएसएनएल की सेवायें ध्वस्त

फर्रुखाबाद: भारत संचार निगम की केबिल कट जाने के कारण विभागीय सेवायें ध्वस्त हो गयी जिसके कारण उपभोक्ता काफी परेशान हो गया और बीएसएनएल को भी लाखों रुपये का घाटा हो गया|

आज सुबह तड़के बीएसएनएल मोबाइल फोन का नेटवर्क गायब हो गया| जब लोगों ने मोबाइल फोन मिलाया और फोन न मिलने पर उनका ध्यान नेटवर्क की ओर गया तो उन्हें नेटवर्क ढूंढें नहीं मिला जिसके कारण वह काफी परेशान हो गए|

अपरान्ह १:४० बजे तक मोबाइल फोन नहीं चालू हुए दिखाबे के लिए एक-दो सिग्नल आते-जाते रहे| २जी,३जी के अलावा ब्रांड बैंड एवं बैंकिंग सेवायें भी ठप हो गयी| पता चला कि साहबाद में ओएफसी की केबिल कट जाने से बीते तीन दिनों से सेवायें बाधित चल रही थीं| आज सुबह कानपुर मार्ग के बीच की केबिल भी कट गयी|

भारत संचार निगम के जीएम एसबी शुक्ला ने बताया कि सुबह ६ बजे कानपुर के बीच ओएफसी की केबिल काट दी गयी है| केबिल कहाँ कटी है इस बात की खोज की जा रही है पता लगते ही जोड़ने का कार्य शुरू किया जाएगा| फिलहाल डाईवर्जन करके सेवायें रिस्टोर की गयी हैं| कुछ बीटीएस चालू हो गएँ हैं ३जी की सेवायें चालू कर दी गयीं हैं| अन्य सेवायें चालू करने का प्रयास किया जा रहा है|

उन्होंने स्वीकार किया कि नेत्वोर्क ध्वस्त होने से विभाग को लाखों रुपये की क्षति हुयी है|