Home Blog Page 5626

तफ्शीश: इश्कबाजी की पुरानी रंजिश में तो नहीं गयी जान!

फर्रुखाबाद: हर वारदात या क़त्ल के पीछे कोई न कोई तो वजह होती है| पुलिस की तफ्शीश भी जर, जोरू और जमीन को लेकर केन्द्रित हो गयी है| जहाँ तक सवाल आईपीएल में सट्टे बाजी और पांच लाख की रकम को लेकर है  तो इस बात में कोई ख़ास दम नजर नहीं आती| न तो लवी की इतनी हैसियत थी और न ही दोनों पक्षों में कोई सम्बन्ध अच्छे होने की बात स्वीकारता है| जुएँ और सट्टे हमेशा ही अच्छे सम्बन्धो और भरोसे के बीच होता है| लिहाजा लवी के क़त्ल के पीछे आईपीएल मैच में सट्टे में 5 लाख के हारे जाने की बात वकवास ही लगती है| मगर जब तक हत्या का राज खुल नहीं जाता इस बात पर मोहर नहीं लगती|

अब बात बची जोरू यानि हत्या के पीछे किसी महिला के होने का| पुलिस की तफ्शीश में ये बिंदु महत्वपूर्ण हो सकता है| रेलवे रोड स्थित घटनास्थल के आसपास के लोगो के मुताबिक मृतक लवी तिवारी की मौत के पीछे इश्कबाजी का पुराना मामला हो सकता है| दो ढाई साल पहले लवी तिवारी का एक प्रेम प्रसंग चल रहा था| मगर उस “प्रेम “ने पाला बदल लिया और विकास दुबे की जान पर बन आई| चर्चा के मुताबिक उस वक़्त लवी तिवारी ने विकास पर फायरिंग कर दी मगर विकास दुबे बाल बाल बच गया था| हालाँकि इस बात की कोई अधिकारिक पुष्ठी नहीं है| साहबगंज चौराहे पर कानाफूसी में मिली जानकारी के मुताबिक लवी की हत्या के पीछे सबसे बड़ी वजह वही “प्रेम” हो सकता है जिसे विकास लवी के आगोश से उड़ा लाया था| वहीँ लवी की माँ लवी के किसी भी प्रेम प्रसंग के उनकी जानकारी में होने से इंकार करती है| आज नहीं तो कल कातिल भी पकड़ा जायेगा और क़त्ल का राज भी खुलेगा| पुलिस के कई दल मामले के पीछे लग गए हैं|

दुर्घटना करने वाले रईसजादा पुलिस शिकंजे में

फर्रुखाबाद: लापरवाही से कार चलाकर दुर्घटना करने वाले रईसजादे को पुलिस ने हिरासत में ले लिया|

बढपुर स्थित होटल हिन्दुस्तान के सामने टाटा इंडिको मजा यूपी ७६ एम/ १५०५ कार एवं बाइक की जबर्दस्त टक्कर को देखकर लोगों की भीड़ लग गयी| दुर्घटना करने वाला कार चालक भय के कारण नजदीक अपने फर्रुखाबाद फीलिंग स्टेशन चला गया| उधर दुर्घटना में घायल बाइक सवार का साथी पेट्रोल पम्प से उस युवक को पकड़कर घसीट लाया|

बाद में पता चला कि दुर्घटना करने वाला युवक अर्चित पेट्रोल पम्प मालिक विनय अग्रवाल का पुत्र है| लोगों ने बताया कि नशे में होने के कारण वह कार को नियंत्रण में नहीं रख सका| मौके पर पहुँची गश्ती पुलिस ने अर्चित को हिरासत में ले लिया| घायल युवक को उसके साथी रिक्से पर बिठाकर उपचार कारन के लिए ले गए|

दुर्घटना में कार का अगला हिस्सा तथा बाइक क्षतिग्रस्त हो गयी|

बारात निकरौसी में फायरिंग, छात्र सहित कई बच्चे घायल

फर्रुखाबाद: बारात निकरौसी के दौरान लापरवाही से फायरिंग किये जाने से छात्र सहित कई बच्चे घायल हो गए| गंभीर रूप से घायल छात्र विमलेश को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया|

विमलेश थाना मऊदरवाजा के ग्राम रायपुर निवासी जागेश्वर दयाल का १० वर्षीय पुत्र है| वह बाईपास स्थित ज्ञान गंगा आवासीय विद्यालय कक्षा ५ में पढ़ता है| आज सायं गाँव के शिवदयाल के बेटे बबलू की बारात कुरार जाने के लिए निकरौसी हो रही थी| उसी समय गाँव के लायेसेंसी धारक ने दोनालू बन्दूक से फायर किया| उसी समय किसी परिचित ने उनसे फायर करने के लिए बन्दूक छीनने की कोशिश की इसी दौरान ट्रेगर दब जाने से फायर हो गया|

गोली चलते ही बारात निकरौसी की खुशियाँ काफूर हो गयीं|

गोली लगने से कई बच्चे घायल हो गए| जागेश्वर ने बेटे को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया| इस दौरान उन्होंने भर्ती रजिस्टर पर लिखा कि वह कोई कानूनी कार्रवाई नहीं चाहते हैं|

गोलियों से युवक की सरेआम ह्त्या से दहशत

फर्रुखाबाद: आज दिन दहाड़े नगर के प्रमुख रेलवे रोड पर गोलियों से भूनकर युवक लवी तिवारी की ह्त्या किये जाने से भगदड़ मचकर भय व्याप्त हो गया| भयभीत दुकानदार कारोबार बंद कर खिसक गए|

21 वर्षीय लवी रेलवे रोड स्थित सरस्वती भवन के सामने टायपिस्ट मामा यतीन्द्र दुबे उर्फ मुनन्नी के यहाँ बचपन से ही रहता था तथा बी काम की तैयारी कर रहा था| वह आज सुबह करीब ११ बजे मकान के गेट के सामने सड़क पर खडा था उसी समय गोलियों से भूनकर उसकी ह्त्या कर दी गई|

परिजन लवी को डॉ हरिदत्त द्विवेदी के अस्पताल ले गए डाक्टर ने लवी को मृत घोषित कर दिया| सूचना मिलने पर इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार, रेलवे रोड चौकी इंचार्ज हरनाथ सिंह, पल्ला चौकी इंचार्ज श्री कृष्ण गुप्ता, आईटी आई चौकी इंचार्ज बीके शिरोमणि, नखास चौकी इंचार्ज प्रेमपाल सिंह फ़ोर्स के साथ अस्पताल पहुंचे|

पुलिस अधीक्षक ओपी सागर, अपर पुलिस अधीक्षक बीके मिश्र ने लवी के शव का निरीक्षण कर घटना के बारे में जानकारी की| लवी के परिजन व इंस्पेक्टर यह नहीं बता सके कि उसकी ह्त्या किस रंजिश में की गई है| लवी के शव को उठाकर पोस्टमार्टम हाउस ले जाया गया वहीं पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया गया| पोस्टमार्टम के दौरान ही पुलिस अधीक्षक वहां पहुंचे| उसी दौरान वहां मौजूद अधिवक्ता ने ह्त्या का बदला लिए जाने की बात कही|

साढ़े 47 लाख से होगी कडक्का बांध की मरम्मत

फर्रुखाबाद: गंगापार को बाढ़ की तबाही से बचाने वाले कडक्का बांध की मरम्मत का कार्य महज साढ़े 47 लाख रुपयों में करवाया जायेगा इस आशय की जानकारी आज जिलाधिकारी रिग्जियान सेम्फिल ने दी|

जिलाधिकारी ने बताया कि वर्ष 2010 में अतिवृष्टि एवं बाढ़ से जनपद की कई सार्वजनिक परिसंपत्तियां जैसे पुल एवं सड़क मार्ग छतिग्रस्त हो गईं थीं| जिनके पुनर्निर्माण की कार्ययोजना कमिश्नर को प्रस्तुत की गई थी, जिनमें कुल 7 कार्यों की स्वीकृति के साथ 50% धनराशि भी अवमुक्त कर दी गई है|

जिलाधिकारी ने बताया कि गढ़िया से फकरपुर मार्ग के किमी० 3 में तीन मीटर स्थान कि आरसीसी पुलिया एवं पहुंच मार्ग का निर्माण 34 लाख से, अमृतपुर से फकरपुर मार्ग के किमी० 3 में तीन मीटर स्थान की आरसीसी पुलिया व पहुंच मार्ग का निर्माण 27.94 लाख से, मुरादाबाद-बदायूं-फर्रुखाबाद (एस एच ४३) मार्ग के किमी० 188 में काजवे का निर्माण 22.52 लाख रुपयों की लागत से लोक निर्माण विभाग के निर्माण खंड द्वारा कराया जाएगा|

इसी प्रकार राजेपुर-कढहर मार्ग के किमी० 14 में बढ़ से छतिग्रस्त 200 मीटर मार्ग 37.90 लाख से, जसमयी-सिरोली मार्ग 52.80 लाख से, कायमगंज-सराय अगहत मार्ग 37.32 लाख रुपयों से मरम्मत का कार्य करवाया जाएगा|

जिलाधिकारी ने कहा कि सभी सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित कर दिया गया है कि वह कार्य को शीघ्र प्रारंभ करें तथा गुणवत्ता एवं पारदर्शिता का विशेष ध्यान रखें|

मार्ग दुर्घटना में दंपत्ति घायल, महिला अस्पताल में

फर्रुखाबाद: हरदोई मार्ग पर दुर्घटना में बाइक सवार दंपत्ति घायल हो गए| गंभीर रूप से घायल महिला को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया|

पड़ोसी जिला कन्नौज कोतवाली छिबरामऊ के ग्राम सराय सुन्दर निवासी प्रदीप कुमार बाइक से अपनी पत्नी मीरा देवी को अपनी बहन सवायजपुर बुलाकर ले गए थे और आज सायं वहीं से वापस लौट रहे थे| जब वह रास्ते में हुल्लापुर क्षेत्र से गुजर रहे थे तभी पीछे से आ रही मारूती कार चालक ने टक्कर मार दी|

प्रदीप ने घायल मीरा को लोहिया अस्पताल पहुंचाया| प्रदीप ने बताया कि टक्कर मारने वाली कार खाई में गिर गयी थी| उसमे सवार लोग भी घायल हो गए|

घर को खुला छोड़कर भागे विकास के परिजन

भू माफिया का पोता है विकास दुबे

फर्रुखाबाद: लवी तिवारी के हत्यारों में प्रारम्भिक जांच-पड़ताल के दौरान विकास दुबे का नाम आया है| पुलिस ने विकास दुबे की तलाश में उसके मकान पर छापा मारा, उनको मकान खाली मिला|

दिन दहाड़े युवक लवी की ह्त्या किये जाने से इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार क्रोधित हो गये , उन्होंने अस्पताल के बाहर चीखते हुए पुलिस कर्मियों से कहा कि तुरंत जाकर विकास के घर पर छापा मरो और जो भी माँ-बहन मिले उसे भी पकड़ लाना| रेलवे रोड व पल्ला चौकी इंचार्ज जीप से साहबगंज चौराहे पहुंचे| पुलिस ने मन्दिर के निकट मकान में विकास दुबे को तलाश किया, वहां किसी के न मिलने पर दुबे पर पड़ोस के मकान में युवती से विकास के बारे में पूंछा|

जानकारी देने में आनाकानी किये जाने पर पुलिस ने महिला को बुरी तरह लताड़ा तो महिला बोली मेरे पिता भी पुलिस में हैं और मै ग्रीश चन्द्र दुबे की बहू हूँ| विकास दुबे यहाँ नहीं रहता है, तब पुलिस वाले पीछे गली के रास्ते विकास दुबे के मकान में घुसे| पुलिस ने पूरे मकान  को खंगाला लेकिन घर में कोई भी सदस्य नहीं था| मुख्य दरबाजे के अलावा सभी कमरों के ताले खुले हुए थे| पुलिस अपनी भड़ास निकालकर वापस लौट गई|

अनुमान लगाया गया कि पुलिस की तोड़फोड़ की कार्रवाई से बचने के लिए जान-बूझकर पूरा मकान खुला छोड़ा गया| विकास भू माफिया बाबा विमल चन्द्र दुबे का पोता है|

अकेले बेटे की ह्त्या के गम में गुमसुम हुई अध्यापिका

दूसरा बेटा एक वर्ष पूर्व ही था खोया

फर्रुखाबाद: एकमात्र बेटे लवी तिवारी की ह्त्या के गम में उसकी माँ नीलम गुमशुम हो गईं| वह बेटे के शव को निहारती रहीं तथा आँखों से आंसू बहते रहे| बेहद गम के कारण उनके गले से रोने की तेज आवाज भी नहीं निकल पा रही थी| लवी के शव को अस्पताल के बाहर स्ट्रेचर पर रखा गया था|

माँ नीलम अस्पताल के चबूतरे पर बैठी बेटे के शव को टकटकी लगाए देखती रहीं बाद में परिवार की अन्य महिलायें भी पहुँची जो शव को देखकर फूट-फूटकर रोने लगीं| शव को देखने के लिए काफी भीड़ लगी रही| नीलम हैवातपुर गढ़िया स्थित सरस्वती ज्ञान मंदिर में अध्यापिका हैं| उनका मानिकचौक अलीगढ़ निवासी सुरेन्द्र तिवारी से विवाह हुआ था| नीलम की पति से अनबन चल रही है| उनके १६ वर्षीय छोटे बेटे दीपांशु की बीते वर्ष अलीगढ़ में ट्रेन दुर्घटना में मौत हो गयी थी|

बाइकर्स गिरोह के चक्रव्यूह में फंस गया था लवी

मामा भी बाल-बाल बचे
फर्रुखाबाद: युवक लवी बाइकर्स गिरोह के चक्रव्यूह में बुरी तरह फंस गया था| वह चाहकर भी अपनी जान को बचाने के लिए कोई प्रयास नहीं कर सका|

लवी की ह्त्या के लिए योजना वद्ध तरीके से ठोस रणनीति बनायी गयी थी| करीब एक दर्जन हमलावर शस्त्रों से लैस होकर ५ बाइकों से सरस्वती भवन के सामने पहुंचे| हमलावरों का सौभाग्य था कि उन्हें लवी सड़क पर ही खड़ा मिल गया, जन्होने चारों तरफ से लवी को घेर लिया और उसे २ युवकों ने पकड़ लिया था बाइक पर बिठाकर ले जाने की प्रयास करने लगे| जाने का विरोध करने पर लवी के ऊपर गोली चलाई गईं| एक गोली सर में तथा दूसरी गोली पेट में लगने के बावजूद भी सर में तमंचे की बटें मारी गईं|

मामा मुनन्नी जब भांजे को बचाने गए तो हमलावरों ने उनके ऊपर भी फायर कर दिया जिससे वह बाल-बाल बच गए| कोई विरोध न होने के कारण हमलावर आराम से चले गए|

मौके पर एक नीले रंग की हवाई चप्पल पड़ी देखी गयी हो सकता है कि चप्पल किसी हमलावर व भागते हुए किसी राहगीर की हो| मुनन्नी ने एसपी को बताया कि ५ बाइकों से १२ लोग आये थे जिनके पास तमंचे थे जब मै लवी को बचाने गया तो मेरे ऊपर भी गोली चलाई गयी|

गंभीर मरीज को रिफर करते ही हालत बिगड़ी

फर्रुखाबाद: लोहिया अस्पताल से गंभीर रूप से घायल युवक लालबहादुर को रिफर करते ही उसकी हालत बिगड़ गयी| उसे पुनः अस्पताल में भर्ती कराया गया|

कोतवाली फतेहगढ़ के ग्राम याकूतगंज निवासी राजकुमार सैनी के २० वर्षीय पुत्र लाल बहादुर को बीती रात चाकू मारकर घायल कर दिया गया था| आज अपरान्ह डॉ अजीत सिंह ने लाल बहादुर को रिफर कर दिया| जब घायल को अस्पताले के गेट से ले जाया जा रहा था तभी उसकी हालत और बिगड़ गयी| डॉ सिंह विक्रम कटियार ने उसे पुनः भर्ती कर तुरंत उपचार शुरू किया|

जरदोजी कारीगर लाल बहादुर को पड़ोसी सर्वेश नाई ने सीने पर तीन चाकू मारकर घायल कर दिया था| सर्वेश ने लाल बहादुर के बड़े भाई बबलू का रिंकी से विवाह करवाया था| रिंकी का सास रामदुलारी से विवाद हुआ था, सर्वेश ने रिंकी का पक्ष लेकर रामदुलारी के साथ बदसलूकी की थी| इसी बात का लाल बहादुर ने विरोध किया था| तभी सर्वेश व उसकी पत्नी तथा पुत्री अर्चना ने लाल बहादुर पर हमला कर दिया|