Home Blog Page 5625

10 मकान राख, आग में झुलसी नेत्रहीन वृद्धा की मौत

फर्रुखाबाद: तहसील अमृतपुर के राजपुर में आग लगने से नेकसिंह की ७० वर्षीय नेत्रहीन पत्नी बेटीकुंवर आग से झुलसा कर मर गई| दोपहर को किसी शरारती बच्चे ने आग लगा दी जिससे नेकसिंह, रुस्तम, वेद प्रकाश, श्रीपाल, मतरे, ओमप्रकाश उदयपाल, सत्यपाल, कैलाश आदि १० लोगों के मकानों का करीब ५ लाख कीमती सभी घरेलू सामान जलकर राख हो गया|

नेत्रहीन महिला को निकालने के प्रयास में रुस्तम के हाँथ झुलस गए| मतरे की २ गाय झुलस गयीं, एक गाय ने दम तोड़ दिया| फायर बिग्रेड ने आग बुझाई, ग्रामीणों ने भी आग बुझाने की कोशिश की| झुलसी महिला को उसके नाती कल्लू ने लोहिया अस्पताल पहुंचाया जिसे डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया|

दो वर्ष से वेतन न मिलने से क्षुब्द शिक्षक की पत्नी अनशन पर बैठी

फर्रुखाबादः दो वर्ष से पति को वेतन न दिये जाने से क्षुब्द बसंती देवी रविवार को बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर धरने पर बैठ गयी।
विदित है कि कृषक जनता जूनियर हाई स्कूल नगला सेठ में प्रधानाध्यापक पद पर तैनात दीन दयाल का वेतन नवंबर 2009 से आहरित ही नहीं हुआ है। उनसे लगातार काम भी लिया जा रहा है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर धरने पर बैठी दीन दयाल की पत्नी बसंती देवी ने बताया कि परिवार बुरी तरसह भुखमरी की कगार पर आ गया है। विगत वर्ष उनकी बहू की इलाज के अभाव में मृत्यु हो गयी है। बसंती देवी ने बताया कि वेतन आहरण न किये जाने तक उसका धरना जारी रहेगा।

प्रेमी की ह्त्या से बौखलाये परिजनों ने ग्रामीणों पर उतारा गुस्सा

फर्रुखाबाद: प्रेमी युवक राजीव की ह्त्या की जानकारी मिलते ही उसके परिजनों में जबर्दस्त रोष व्याप्त हो गया है| गुस्साए लोधी समाज के लोगों ने ह्त्या करने वाले पाल समाज के लोगों पर गुस्सा उतारा|

शिवनाथ पाल के घर में उनके बेटे ब्रजेश का तेल चढने की तैयारी थी| नाई पंडित के अलावा एकत्र हो गईं थीं| बेहद खुशी का माहौल था तभी लाठी-डंडा सरिया से मौजूद करीब एक दर्जन लोगों ने हमला करके शिवपाल को घायल कर दिया| मोहम्दाबाद पुलिस ने जीप से घायल शिवनाथ को लोहिया अस्पताल पहुंचाया|

शिवनाथ की पत्नी देवश्री ने बताया कि बेटे ब्रजेश का ५ मई को विवाह होना है| तेल की तैयारी के दौरान गाँव के संतोष, रोशन, गोपाल, सुनील, सरपंच आदि एक दर्जन लोधियों ने हमला किया जिससे मेरे भी चोट आ गयी|

पुलिस अधीक्षक ओपी सागर ने शिवनाथ के परिजनों से घटना के बारे में जानकारी की तथा न्याय दिलाने का आश्वासन दिया|

बाइकर्स गिरोह ने दिन दहाड़े सैनिक के रुपयों का थैला लूटा

फर्रुखाबाद: जिले में बाइकर्स गिरोह का कहर जारी है जो मौक़ा मिलते ही लूट-पाट की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं| जिनको पकड़ना तो दूर उनके बारे में कोई जानकारी तक नहीं है|

बाइकर्स गिरोह ने आज दोपहर दिन दहाड़े कोतवाली मोहम्दाबाद क्षेत्र में रुपयों का थैला लूट लिया| ग्राम मौदहा के पूर्व सैनिक देवेन्द्र सैनिक ने आज सुबह बैंक ऑफ़ इंडिया मोहम्दाबाद शाखा से 9 हजार रूपये निकाले रुपयों के झोले को साइकिल पर लटकाकर घर जा रहे थे| रास्ते में उन्होंने संकिसा रोड पर हवीव कबाड़े वाली दुकान के निकट साइकिल खड़ी की और वहां लगे हैण्ड पम्प से पानी पीने लगे| उसी समय पीछे पल्सर से दो युवक आये और झोला उतारकर भाग गए|

लोगों ने बस अड्डे के निकट पल्सर लिए खड़े युवक दिनेश कुमार यादव की पिटाई कर दी और उसे पुलिस के हवाले कर दिया| ग्राम जलापुर निवासी दिनेश ने बताया कि यह बाइक नगला इन्द्र निवासी भट्टा मालिक रामपाल यादव की है उन्ही का ट्रैक्टर चलाता हूँ जरूरी काम से यहाँ आया था| पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है|

अनोखा संयोगः एक ही दिन मारे गए हिटलर और ओसामा

दूसरे विश्वयुद्ध में यूरोप को बुरी तरह बर्बाद करने वाले जर्मनी के तानाशाह अडोल्फ हिटलर और अल कायदा के मुखिया ओसामा बिन लादेन के बीच सिर्फ यही समानता नहीं है कि दोनों ने मानवता के विनाश के लिए खूंखार कदम उठाए बल्कि एक और समानता यह भी हो गई है कि दोनों ही 1 मई को मारे गए।

दूसरे विश्वयुद्ध में …जर्मनी की हार के बाद तानाशाह हिटलर ने खुदकुशी कर ली थी। हिटलर के मारे जाने की खबर 1 मई 1945 को आई थी। कहा जाता है कि हिटलर ने 30 अप्रैल 1945 को खुदकुशी कर ली थी।

वहीं ओसामा बिन लादेन को अमेरिका की सेना ने पाकिस्तान के एबटाबाद में एक मई को मार गिराया। अमेरिका के राष्ट्रपति बराक हुसैन ओबामा ने व्हाइट हाउस से स्थानीय समयानुसार रात करीब 11.30 बजे ओसामा बिन लादेन के मारे जाने की घोषणा की।

आतंक का भयानक अंत…..मारा गया लादेन

दुनिया के सबसे खतरनाक आतंकी संगठन अल कायदा का सरगना ओसामा बिन लादेन आखिरकार मारा गया। अमेरिकी राष्‍ट्रपति बराक ओबामा ने ओसामा के मारे जाने की आधिकारिक पुष्टि कर दी है। पाकिस्‍तान की राजधानी इस्‍लामाबाद के समीप अबोटाबाद में एक आलीशान हवेली में छिपे लादेन को सीआईए के ऑपरेशन में मार गिराया गया।

रविवार देर रात को चले इस ऑपरेशन में लादेन के बेटे समेत तीन और लोग भी मारे गए। लादेन इस घर में पिछले साल अगस्त से छुपा हुआ था। 40 मिनट तक चले इस ऑपरेशन में लादेन के परिवार वालों के अलावा उसके मुख्य सहयोगी अल जवाहिरी के मारे जाने की भी खबर है। हालांकि जवाहिरी की मौत की पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन इस दौरान आतंकी संगठन तहरीके तालिबान ने एक बयान जारी कर सबको चौंका दिया कि लादेन मारा नहीं गया बल्कि महफूज है।

मिसाइल हमले में मारे गए ओसामा को सिर में गोली लगी थी। उसके छह बेटे और 3 पत्नियां हिरासत में ली गई हैं। अमेरिकी सैनिक शव को अफगानिस्तान के बरगाम एयरबेस ले गए हैं। इस बीच, ‘सीएनएन’ ने खबर दी है कि ओसामा को समुद्र में दफना दिया गया है।

अमेरिकी राष्‍ट्रपति ने ओसामा के मारे जाने की पुष्टि करते हुए राष्‍ट्र को संबो‍धन में इसे अमेरिका के लोगों की जीत बताया है। ओबामा ने अपने भाषण मे कहा कि लादेन की मौत से 9/11 के पीड़ितों को आज इंसाफ मिला है। ओबामा ने कहा, ‘ये ऐतिहासिक दिन है। हमारी लड़ाई इस्‍लाम के खिलाफ नहीं है। ओसामा को उसके किए की सजा मिल गई है। लादेन पाकिस्‍तान की मदद से मारा गया है। हमने पाकिस्‍तानी राष्‍ट्रपति आसिफ अली जरदारी से बात की है।’

इसके बाद अमेरिका सरकार ने अपने नागरिकों के लिए टेरर अलर्ट जारी किया है। इसमें कहा गया है कि अमेरिकी नागरिक विदेश जाएं तो सतर्क रहें, क्‍योंकि ओसामा की मौत के बाद वे आतंकियों के निशाने पर हो सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक लादेन के मरने के बाद एहतियात के तौर पर दुनियाभर में फैले अमेरिकी दूतावासों की सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है।

आतंकवाद का चेहरा बन चुके लादेन की मौत पर वाशिंगटन सहित पूरे अमेरिका में जश्‍न का माहौल है। वाशिंगटन में ह्वाइट हाउस के बाहर हजारों लोग इकट्ठा होकर खुशी का इजहार कर रहे हैं। ‘सीएनएन’ ने सूत्रों के हवाले से बताया कि अमेरिकी नौसेना भी ओसामा को मारे जाने के लिए चलाए गए ऑपरेशन में शामिल थी।

लादेन के गुट अल कायदा पर 11 सितंबर 2001 को अमेरिका पर हुए सबसे बड़े आतंकवादी हमलों की साजिश करने का आरोप है। इस हमले में तीन हजार से अधिक लोग मारे गए थे। ऐसे में लादेन का मारा जाना अमेरिका की एक बड़ी जीत मानी जाएगी। ओसामा बिन लादेन को पकड़ने के लिए अमेरिकी सेना पिछले 10 साल से अभियान चला रही थी। अफगानिस्तान की तोरा बोरा पहाड़ियों से लेकर पाकिस्तान के उत्तर पश्चिमी कबायली इलाके तक हर जगह अमेरिकी सैनिकों ने लादेन की तलाश की।

नगर की जन समस्याओं पर शिविरों का कार्यक्रम जारी

फर्रुखाबाद: नगर क्षेत्रों में जन समस्याओं के निराकरण के लिए जिलाधिकारी कार्यालय द्वारा जन शिकायत शिविरों का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया| नगर पालिका परिषद्/ नगर पंचायत स्तर पर अपर जिलाधिकारी/ उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में विभिन्न तिथियों में शिविर आयोजित कर समस्याएं संकलित कर उनका शीघ्र निस्तारण किया जाएगा|

०९.०५.२०११ को अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में नगर पालिका परिषद् फर्रुखाबाद, ११.०५.२०११ को उप जिलाधिकारी कायमगंज की अध्यक्षता में नगर पालिका परिषद् कायमगंज, १२.०५.२०११ को उप जिलाधिकारी कायमगंज की अध्यक्षता में नगर पंचायत शमशाबाद, १३.०५.२०११ को उप जिलाधिकारी कायमगंज की अध्यक्षता में नगर पंचायत कम्पिल, १६.०५.२०११ को उप जिलाधिकारी सदर की अध्यक्षता में नगर पंचयत मोहम्दाबाद, १८.०५.२०११ को उप जिलाधिकारी सदर की अध्यक्षता में नगर पंचायत कमालगंज में जन शिकायत शिविरों का आयोजन किया जायेगा|

अस्पताल से डाक्टर, स्कूल से टीचर व कार्यालय से बाबू नदारद

फर्रुखाबाद: कायमगंज के एसडीएम को जिलाधिकारी रिग्जियान सेम्फिल ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फैजबाग, प्राथमिक विद्यालय चिलौली व सहायक बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय का निरिक्षण करने का आदेश कुछ दिन पूर्व दिया गया था| एसडीएम कायमगंज हरिशंकर ने निरिक्षण कर अपनी रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंप दी|

जिलाधिकारी ने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फैजबाग के निरिक्षण में डॉ राम जी भारद्वाज, एसएम नरेन्द्र कुमार, एएनएम कमला देवी व लक्ष्मी देवी, एचवी बिटाना चौहान अनुपस्थित पाई गई| प्राथमिक विद्यालय चिलौली के प्रधानाचार्य रंधीर सिंह पिछली २८.०४ .२०११ से गायब चल रहे हैं| एबीएसए कार्यालय में प्रातः १०.१० पर ताला लटकता पाया गया, कार्यालय में एक भी कर्मचारी मौजूद नहीं था|

जिलाधिकारी ने बताया कि सभी अनुपस्थित कर्मचारियों के सम्बंधित विभाग के अधिकारीयों को निर्देश दिए गए हैं कि अनुपस्थित अवधि का वेतन काटकर एक सप्ताह के अन्दर स्पष्ठीकरण प्राप्त कर आख्या प्रस्तुत करें|

अधिवक्ता के शस्त्र जब्त, आरोपियों पर लगेगा रासुका

फर्रुखाबाद: दिन दहाड़े फायरिंग कर युवक लवी की ह्त्या करके दहशत फैलाने वाले आरोपियों पर राष्ट्रीय सुरक्षा क़ानून के तहत कार्रवाई की जायेगी| पुलिस अधीक्षक ओपी सागर ने बताया कि ह्त्या की रंजिश की बजह स्पष्ट नहीं हुई है| आरोपियों के पकडे जाने पर ही इस बात का पता चलेगा कि उन्होंने किस कारण ह्त्या की है| उन्होंने बताया कि आरोपियों पर रासुका लगाया जाएगा|

पुलिस ने नगर के मोहल्ला इस्माईलगंज सानी निवासी अधिवक्ता देव प्रकाश अवस्थी की लायेसेंसी बन्दूक व रिवाल्वर कब्जे में ले ली| लवी के पोस्टमार्टम के दौरान पीड़ित परिजन लवी की ह्त्या करने वालों के प्रति भड़ास निकाल रहे थे| उसी समय अधिवक्ता ने भी बदला लिए जाने की बात कही| यह बात वहां मौजूद पुलिस अधीक्षक ओपी सागर ने सुनी| उन्होंने शस्त्र जब्त कर लाईसेंस निलंबित कराये जाने के निर्देश दिए| उनके निर्देश पर इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार ने अधिवक्ता के शस्त्र अपने कब्जे में ले लिए|  जिससे वहां मौजूद लोगों में हडकंप मच गया|

नगर मजिस्ट्रेट को एसओसी का चार्ज

फर्रुखाबाद : पर्व नगर मजिस्ट्रेट हरी शंकर के एसडीएम बना दिये जाने के बाद से बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी के चार्ज को लेकर भ्रम की स्थित बनी हुई थी। चूंकि एसओसी का चार्ज पद नाम से नहीं अपितु अधिकारी के नाम से आंबंटित था, इस लिये नये नगर मजिस्ट्रेट एमके मिश्रा इस पद का कार्य नहीं देख पा रहे थे। जिलाधिकारी रिग्जिन सैम्फेल ने नये सिरे से आदेश कर श्री मिश्रा को एसओसी के प्रशासनिक अधिकार सौंप दिये हैं।