फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) डाक कांवड़ लेकर जा रहे कांवड़िया को डग्गामार बस नें कुचल दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया, उसे उपचार के लिए लोहिया अस्पताल लाया गया जहाँ मृत घोषित कर दिया गया |
पड़ोसी जनपद कन्नौज के सकरावा लोहड़ी पुलिया निवासी 30 वर्षीय दीपक पुत्र रामौतार अपने चचेरे भाई हरगोविंद दुबे अपने 19 साथियों के साथ पांचाल घाट से डाक कांवड़ लेकर जा रहे थे | थाना कादरी गेट के मसेनी चौराहे के निकट पांचाल घाट की तरफ जा रही तेज रफ्तार बस नें दीपक को कुचल दिया जिससे वह गंभीर उपचार के लिए लोहिया अस्पताल लाया गया| जहाँ चिकित्सक नें उसे मृत घोषित कर दिया| मृतक की पत्नी रानी देवी, माँ रामा देवी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया| मृतक के एक चार वर्षीय पुत्र अभी व 5 माह का बालक है| पुलिस नें शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया| 

बस से कुचलकर कांवड़िया ने तोड़ा दम
डिवाइडर से बाइक टकरानें से कांवड़ियें की दर्दनाक मौत, तीन माह पूर्व हुई थी शादी
फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) कांवड़िये की बाइक अचानक डिवाइडर से टकरा गयी, जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया|उसे गंभीर हालत में उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया| जहाँ परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया| पुलिस नें शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया|
थाना जहानगंज के ग्राम अहमिलापुर निवासी 30 वर्षीय अजीत पाल पुत्र शेर सिंह पांचाल घाट से जल भरकर नवाबगंज के पुठरी कांवड़ लेकर जा रहा था| इटावा-बरेली हाईवे पर जावा शोरूम के पास उनकी तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकरा गयी, जिससे अजीत गंभीर रूप से घायल हो गया| उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया जहाँ उसको मृत घोषित कर दिया गया| अजीत का विगत तीन माह पूर्व ही विवाह हुआ था| गांव वालों ने शोक में कावड़ यात्रा रोक दी और डीजे को वापस लौटा दिया गया।
बताया जा रहा है कि अजीत की शादी को अभी मात्र तीन महीने ही हुए थे। उनकी असमय मृत्यु से परिवार सहित पूरे गांव में मातम छा गया है।
बड़ी खबर: घर का छज्जा गिरनें से पांच मासूम गंभीर
फर्रुखाबाद:(अमृतपुर/राजेपुर संवाददाता) घर के दरवाजे के बाद खड़े पांच मासूमों के ऊपर घर का छज्जा अचानक भरभराकर गिर गया, जिससे पांचों गंभीर रूप से घायल हो गया| जहाँ उन्हें उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती किया गया, जहाँ से हालत गंभीर होनें पर सभी को लोहिया रिफर किया गया है|
थाना अमृतपुर के ग्राम हुसैनपुर हडाई निवासी धनपाल की 7 वर्षीय पुत्री आराध्या, 6 वर्षीय पुत्र कुशल पुत्र धनपाल के साथ ही महीपाल की 12 वर्षीय पुत्री पालकी, रघुपाल की 10 वर्षीय पुत्री शाशि एक ही परिवर के हैं| वह दरवाजे पर खड़े थे उसी दौरान छज्जा अचानक भरभरा कर उसके ऊपर गिर गया| जिससे हड़कंप मच गया| आनन-फानन में सभी घायलों को पहले पीएचसी अमृतपुर लाया गया जहाँ से रिफर किया गया, सीएचसी राजेपुर में भर्ती किया गया| जहाँ से हालत गंभीर होने पर सभी को लोहिया अस्पताल रिफर किया गया| 
मानसून सक्रिय,आगामी 24 घंटों में भारी बारिश का अलर्ट
लखनऊ:प्रदेश में इन दिनों मानसून सक्रिय है जिसके परिणामस्वरूप कई जनपदों में भारी बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में प्रदेश के 46 जिलों में अत्यधिक बारिश और 64 जिलों में गरज के साथ बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है|
मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डा. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आज लखनऊ,बाराबंकी, रायबरेली,महाराजगंज,हरदोई,फर्रुखाबाद,कन्नौज,कानपुर देहात,कानपुर नगर,उन्नाव,सिद्धार्थनगर,गोंडा बलरामपुर, श्रावस्ती,बहराइच,लखीमपुर खीरी,सीतापुर,मथुरा,हाथरस,आगरा,बरेली,पीलीभीत,शाहजहांपुर,संभल,बदायूं, संतकबीरनगर,बस्ती,अमेठी,अयोध्या,सहारनपुर मुजफ्फरनगर,मेरठ,हापुड,बुलंदशहर,अलीगढ़,कासगंज,एटा, फिरोजाबाद,मैनपुरी इटावा,औरैया,बिजनौर,अमरोहा,मुरादाबाद,रामपुर,जालौन के आसपास के जनपदों में भारी बारिश के आसार है| साथ ही कुछ जनपदों में मेघगर्जन के साथ आकाशी बिजली गिरने की आशंका व्यक्त की गई है।
धूमधाम से निकली कांवड़ यात्रा, जगह जगह हुआ स्वागत
फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) नगर में रविवार को विशाल कांवड़ यात्रा गाजे बाजे के साथ धूमधाम के साथ निकाली गई। यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। कांवड यात्रा में वाहनों पर सवार कांवडिए बम-बम भोले के जयकारों के साथ अबीर गुलाल उड़ा रहे थे। कुछ कांवड़िए भक्ति गीतों पर नृत्य भी कर रहे थे।
नंदी सेना के माध्यम से निकाली गयी कांवड़ यात्रा पांचाल घाट से खानपुर, चाँदपुर, कादरी गेट होते हुए पांडेश्वर नाथ मंदिर पंहुची| जहाँ भगवान शिव का जलाभिषेक किया गया| कांवड़ यात्रा को देखने के लिए बाजार में सड़क के दोनों ओर जगह-जगह महिलाओं, पुरुषों व बच्चों की भीड़ लगी रही। जगह- जगह
कांवड़ यात्रा पर पुष्पों की वर्षा की गई। पांचाल घाट से गंगा जल लेकर कांवडियां जैसे शहर में की सीमा में प्रवेश किया तो सांसद मुकेश राजपूत, सरदार तोषित प्रीत सिंह नें पुष्प वर्षा की| लोगों ने अबीर गुलाल
उड़ाकर उनका स्वागत किया। बम-बम भोले के जयकारे लगाए। बाबा सत्यगिरी, शैलेन्द्र सिंह राठौर, भइयन मिश्रा, कोमल पाण्डेय, विशाल दुबे, धीरज पाण्डेय, क्रांति पाठक, नन्हे पंडित, शशांक शेखर सभासद,नवनीत कनौजिया, सौरभ दीक्षित, कुलदीप गुप्ता, मोहित खन्ना, अभय सिंह, विश्व नाथ राजपूत आदि रहे|
पांचाल घाट से छिबरामऊ जाकर चढ़ाई कांवड़
रविवार सुबह कांवड़ यात्रा पांचाल घाट से शुरू हुई| जिसके बाद यात्रा सेट्रल जेल चौराहा, बघार, जहानगंज, छिबरामऊ, होते हुए अकबरपुर पंहुची और शिव मंदिर पर जलाभिषेक किया| यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया| जगह-जगह जलपान की व्यवस्था की गयी| जलाभिषेक के बाद भंडारे का आयोजन हुआ| शिव गोपाल वर्मा, प्रमोद द्विवेदी भोले, इन्द्रेश कुमार, राजेश,सर्वेश वर्मा, रमाकांत शर्मा, राहुल, प्रमोद,अमन, आकाश, सचिन, राजू, अनिल, प्रभात, सुभास, नरेंद्र, बृज गोपाल, ललित, जोगन, संजू आदि रहे| 
नर्मदेश्वर महादेव का हुआ महा रुद्राभिषेक, जीर्णोद्धार का भी खाका तैयार
फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) शहर के माधौपुर में विगत दिसंबर में कब्जा मुक्त कराये गये भगवान महादेव के नर्मदेश्वर मन्दिर में महारुद्राभिषेक का आयोजन किया गया| जिसमे भारी भीड़ उमड़ी प्राचीन आस्था की धरोहर इस मन्दिर का जीर्णोद्धार करानें का खाका भी तैयार किया गया है| लिहाजा अब जल्द |
श्री दुर्वाषा ऋषि आश्रम के महंत ईश्वरदास महाराज के नेतृत्व में हिन्दू महासभा के साथ ही अन्य सामाजिक संगठनों नें मन्दिर पंहुचकर महा रुद्राभिषेक में भाग लिया| आचार्य प. सर्वेश कुमार शुक्ला ने वैदिक मंत्रों व पारंपरिक विधि विधान से रुद्र पूजा सह रुद्राभिषेक करवाया। महंत ईश्वरदास महाराज ने कहा कि रुद्राभिषेक के आयोजन से लोगों के मन के अंदर असीम शांति का अनुभव होता है। जहां-जहां भी रुद्रम
का उच्चारण होता है, वहां से दूर दूर तक वातावरण शुद्ध हो जाता है। वहीं, मनुष्य के अंदर व आसपास के नकारात्मक विचारों का त्याग हो जाता है और माहौल भक्तिपूर्ण हो जाता है।
मन्दिर जीर्णोद्धार को लेकर बनी रणनीति
दरअसल दिसंबर 2024 को माधौपुर के इस मन्दिर को जेएनआई न्यूज की पहल के बाद ईश्वर दास
महाराज के नेतृत्व में हिन्दू महासभा व अन्य संगठनों नें जिला प्रशासन की मदद से कब्जा मुक्त कराया था| मन्दिर तकरीबन 1000 साल पुराना बताया जाता है| लिहाजा मन्दिर का जीर्णोद्धार को लेकर भी
रणनीति बनायी गयी है| जल्द ही जीर्णोद्धार का कार्य शुरू कराने को लेकर खाका तैयार किया गया है|
हिन्दू महासभा युवा प्रदेश अध्यक्ष विमलेश मिश्रा, प्रदेश उपाध्यक्ष सौरभ मिश्रा, आशीष मिश्रा, अजय दुबे अज्जू, हरीओम वाल्मीकि, विनोद अग्निहोत्री , अतुल मिश्रा, नारायण दत्त द्विवेदी, दिलीप भारद्वाज, शिवम दुबे, आलोक त्रिवेदी, वैभव सोमवंशी, अश्वनी शुक्ला, राजू यादव, दीपक शाक्य आदि प्रमुख रूप से रहे|
श्रंगीरामपुर मन्दिर के पुजारी व पुत्रों सहित 9 के खिलाफ एफआईआर
फर्रुखाबाद:(कमालगंज संवाददाता) युवक को घर के भीतर लेजाकर मारपीट करने और धमकी देनें, जबरिया तमंचा पकड़ा कर वीडियो आदि बनाने के मामले में पुलिस नें श्रंगीरामपुर मन्दिर के पुजारी व पुत्रों सहित 9 के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है|
थाना क्षेत्र के ग्राम श्रंगीरामपुर निवासी जौगीश दुबे उर्फ जग्गू ने अपने गाँव के ही श्रंगीऋषि मन्दिर के पुजारी सुरेश चन्द्र दुबे उनके पुत्र अरुण दुबे, पिंटू दुबे के साथ ही बबली, वैष्णवी, डाली, प्रीति, आनन्द कुमार व अनूप के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है| पीड़ित जग्गू नें बताया कि वह विगत तीन दिनों सी गाँव के ही शिवम कुमार के घर पर मजदूरी का कार्य कर रहा था| शनिवार को जब वह मन्दिर जा रहा था उसी दौरान आरोपियों ने उसे पकड़ लिया और कमरे में बंद कर दिया और मारपीट की| पुजारी सुरेश नें
शिवम के घर काम करनें से मना किया| काम करोगे तो जान से मार देंगे| आरोपियों नें जबरन तमंचा पकड़ाकर वीडियो भी बनाया| मारपीट में चोट भी आयीं| वहीं दूसरी तरफ सी अरुण कुमार नें पुलिस को
शिकायत कर कहा कि उनके घर में चोर घुसा है| पुलिस ने मौके पर जाकर जाँच की| अरुण कुमार नें पुलिस को बताया कि आरोपी तमंचा लेकर आया था उसे पकड़ लिया|
थानाध्यक्ष राजीव कुमार नें बताया कि दोनों तरफ से मुकदमा दर्ज किया गया है| पीड़ित युवक के गंभीर चोट होनें पर उसे थानें से ही जमानत पर छोड़ दिया गया|
‘फैम’ व्यापार मंडल नें किया संगठन विस्तार
फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल (फैम) नें संगठन विस्तार कर नये पदाधिकारियों की घोषणा की|
शहर के जोगराज मोहल्ले में जिलाध्यक्ष मनोज मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में संगठन विस्तार किया गया| जिसमे कुल भूषण श्रीवास्तव को अध्यक्ष साहबगंज चौराहा, मुकेश दीक्षित उपाध्यक्ष, सुंदर सिंह उपाध्यक्ष, राजू भारद्वाज नगर महामंत्री, श्याम गुप्ता उपाध्यक्ष, रवि चौहान वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कमल वाजपेयी
को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, नीरज गुप्ता नगर कोषाध्यक्ष, गौरव मिश्रा को नगर सलाहकार, कमल वाजपेयी को नगर उपाध्यक्ष, कार्तिकेय तिववारी को सेठगली अध्यक्ष, हरी किशन नगर मंत्री, आशीष अग्रवाल नगर कोषाध्यक्ष, अजय मेहरोत्रा को नगर अध्यक्ष की जिम्म्मेदारी दी गयी है| इस दौरान अनूप गुप्ता, विमलेश मिश्रा, लाखन सिंह, संजू वर्मा, सेंट्रल जेल व्यापार मंडल अध्यक्ष योगेश गुप्ता, महामंत्री संजीब त्रिपाठी, देवेन्द्र सक्सेना, आशीष पाल, अनुभव सरस्वत, विशाल रस्तोगी आदि रहे| 
छपाई कारखाने से चोरी 30 कुंतल एल्मुनियम दुकान से बरामद
फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) छपाई कारखानें से चोरी हुए लाखों रूपये कीमत के एल्युमिनियम के एंगल चोरी हुए| चोरी एक बार नही बल्कि दस दिनों के भीतर दो बार हुई, लेकिन उसके बाद भी पुलिस की तरफ से कोई लिखापढ़ी नही की गयी थी| पीड़ित नें खुद चोरी का सामान पुलिस को बरामद कराया | अब पुलिस अपनी पीठ खुद ही ठोकने में लगी है|
थाना कादरी गेट के मोहल्ला शांति नगर निवासी प्रवेश गुप्ता का ग्राम खानपुर में छपाई का कारखाना है| जिसमे बीते 21 जुलाई को 10 कुंतल एल्युमिनियम की फंट्टी चोरी हुए जिसकी शिकायत थाना कादरी गेट में की गयी थी लेकिन पुलिस जाँच के नाम पर मामले को टरकाती रही, बाद में ठीक दस दिन बाद फिर चोरों नें प्रवेश के वहीं दूसरे छपाई कारखानें पर हमला बोला और 20 कुंतल एल्युमिनियम की फंट्टी चोरी
कर ली गयी,पुलिस नें कोई कार्यवाही नही की| पीड़ित के शिकायत करनें के बाद भी पुलिस नें कोई अहम कार्यवाही नही की| लिहाजा पीड़ित नें खुद ही तलाश अपने साथियों के साथ शुरू की| शनिवार को लोहाई रोड़ स्थित एक बर्तन की दुकान के बाहर प्रवेश को अपने चोरी किये गये एल्युमिनियम की फंट्टी रखी मिली| जिसके बाद पुलिस को सूचना पुलिस को दी गयी| मौके पर पंहुची पुलिस नें माल को कब्जे में लेकर थानें ले आयी| कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक चन्द्रिका प्रसाद नें बताया कि जाँच की जा रही है| जाँच के बाद कार्यवाही की जायेगी|
बाढ प्रभावित क्षेत्र का डीएम-एसपी नें लिया जायजा
फर्रूखाबाद:(अमृतपुर संवाददाता) जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी व पुलिस अधीक्षक आरती सिंह द्वारा बाढ़ से प्रभावित होने बाले पंखियन की मड़ैया तहसील सदर फर्रूखाबाद व तीसराम की मड़ैया तहसील अमृतपुर का निरीक्षण किया गया।
जिलाधिकारी द्वारा गाँवो में पहुँचकर सभी ग्रामीणों से संबाद कर उनसे बाढ़ से होने बाली समस्याओं व कटान की जानकारी प्राप्त की गई व सिचाई विभाग को गाँवो को कटान से बचाने के लिये आवश्यक व प्रभावी उपाय करने के निर्देश दिये गये, उपजिलाधिकारी को संवंधित गाँवो में नाव व नाविकों की व्यवस्था करने व बाढ़ राहत शरणालय व चौकियों पर आवश्यक व्यवस्था करने के निर्देश दिये, चिकित्सा विभाग को संवंधित गाँवो में आवश्यक दवाएं व डॉक्टरों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।




