Home Blog Page 205

हिन्दू महासभा करेंगी नर्मदेश्वर महादेव का रुद्राभिषेक

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) बीते लगभग 7 महीने पूर्व ही कब्जा मुक्त कराये गये नर्मदेश्वर महादेव के प्राचीन मन्दिर पर रविवार को हिन्दू महासभा रुद्राभिषेक करेगी| जिसकी पूरी तैयारी पूर्ण कर ली गयीं हैं|
दरअसल 28 दिंसबर 2024 को जेएनआई न्यूज में ग्राम माधौपुर में प्राचीन शिव मन्दिर पर कब्जा करके भूसा-कंडे भरनें का समाचार प्रमुखता सेप्रकाशित किया गया था| जिसके बाद दुर्वाषा ऋषि आश्रम के महंत ईश्वर दास ब्रह्मचारी के नेतृत्व में हिन्दू महासभा नें जिला प्रशासन के सहयोग से मन्दिर को कब्जा मुक्त कराया था| उसके बाद मन्दिर में भगवान शिव के नर्मदेश्वर महादेव की विधिवत पूजन के साथ प्रतिष्ठा की गयी थी| लिहाजा साबन का महीना चल रहा है| हिन्दू महासभा के युवा प्रदेश अध्यक्ष विमलेश मिश्रा ने बताया कि संगठन की तरफ से भगवान का रुद्राभिषेक का आयोजन 3 अगस्त को सुबह 10 बजे होगा| उसके बाद प्रसाद वितरण किया जायेगा|
हिन्दू रक्षा मंच के जिलाध्यक्ष सहित कई पदाधिकारियों नें दिया इस्तीफा
अंतराष्ट्रीय हिन्दू रक्षा मंच के जिलाध्यक्ष विपिन अवस्थी,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुमन राजपूत, महामंत्री रेखा सोमवंशी , श्रद्धा दुबे, जिला प्रवक्ता डा. मनोज चतुर्वेदी, नगर अध्यक्ष वन्दना पाल,नगर अध्यक्ष रूबी चतुर्वेदी, जिला प्रभारी अतुल अग्निहोत्री नें संगठन से ही त्यागपत्र दे दिया|

दस एमबीए का ट्रांसफार्मर लगने से कई फीडरो की बिजली गुल

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) परिवर्तक की छमता वृद्धि करने के लिए दस एमबीए का ट्रांसफार्मर लगाया गया है| जिसको सुचारू करने के लिए कुछ घंटों का समय लगेगा| लिहाजा कई फीडरों की बिजली गुल हो गयी है| जिससे लोग हलकान हैं |
दरअसल भोलेपुर डिविजन उपकेंद्र पर 5 एमबीए का परिवर्तक (ट्रांसफार्मर) लगा था| जिसके बाद उसकी शनिवार को क्षमता वृद्धि करते हुए 10एमबीए का ट्रांसफार्मर स्थापित किया गया है| जिससे फतेहगढ, मिलेट्री व डिविजन फीडरों की बिजली गुल हो गयी है| पूर्व से लगे 5 एमबीए के ट्रांसफार्मर से सभी फीडरो को थोड़ी-थोड़ी देर के लिए सप्लाई दी जा रही है| सुबह लगभग 4 से 5 बजे तक इन फीडरों की सप्लाई विधिवत चालू हो सकेगी| एसडीओ अजय कुमार नें बताया कि सभी फीडरों को एक-एक घंटे की सप्लाई दी जा रही है| सुबह तक बिजली सुचारू हो सकेगी|
पेंड गिरनें से कोल्ड फीडर की भी बिजली गुल
हाई-टेंशन लाइन में कैंट एरिया में पेड़ गिरेने से कोल्ड फीडर की सप्लाई बाधित हो गयी है| जिससे लोग घरों से बाहर आ गये| इंवर्टर जबाब दे गये हैं| पेंड कटने के बादरात 9 बजे सप्लाई शुरू हो सकी|

संम्पूर्ण समाधान दिवस में राजस्व विभाग की सर्वाधिक शिकायतें

फर्रूखाबाद:(अमृतपुर संवाददाता) जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में तहसील अमृतपुर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया| जिसमे आधा दर्जन फरियादियों को न्याय मिल सका|
संम्पूर्ण समाधान दिवस में राजस्व विभाग की 62, पुलिस की 27, विकास विभाग की 19, विद्युत विभाग की 06, पूर्ती विभाग 04 व अन्य विभागों की 13 शिकायते कुल 131 शिकायतें प्राप्त हुई| जिनमे से आधा दर्जन शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया।
जिलाधिकारी द्वारा प्राप्त शिकायतों का शासन की मंशा के अनुरूप प्राथमिकता के आधार पर तय समय सीमा के अंदर निस्तारण करने के आदेश संवंधित अधिकारियो को दिये। पुलिस अधीक्षक आरती सिंह,मुख्य चिकित्सा अधिकारी अवनींद्र कुमार,पीडी. डीआरडीए, उप जिलाधिकारी उपस्थित रहे।

टीबी से पीड़ित पांच को बांटी गई पौष्टिक आहार किट

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत क्षय (टीवी) रोग से पीड़ित मरीजों को पौष्टिक आहार किट प्रदान की गयी| इसके साथ ही उनका उत्साहवर्धन कर अन्य को भी टीवीरोग के प्रति जागरूक किया गया |
वरिष्ठ हदय रोग विशेषज्ञ डा. उदय राज सिंह व टीवी व दमा रोग विशेषज्ञ लोहिया अस्पताल डा. ध्रुव राज सिंह नें एक महिला व चार पुरुष क्षय मरीजों को पौष्टिक आहार प्रदान किया गया| डॉ. ध्रुव राज नें कहा कि वह उनकी सेहत का ख्याल रखें। छह माह तक पौष्टिक आहार का ध्यान रखना है। मरीज से अगर हम प्यार से वार्तालाप करेंगे, तो उनके मन को बहुत शांति मिलेगी और जल्द स्वस्थ होंगे।

संगठन को संजीवनी देनें में जुटी सपा, निष्क्रिय पदाधिकारियों पर गिरेगी गाज

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) समाजवादी पार्टीं नें आगामी पंचायत चुनाव व विधान सभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन के लिए सपा नें संगठन को संजीवनी देनें में लग गयी है| जिसके लिए फ्रंटल संगठन के अध्यक्षों के साथ बैठक कर रणनीति बनायी है|
सपा के जिला कार्यालय आवास विकास में जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल सिंह की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया| जिसमे आगामी पंचायत चुनाव व उसके तुरन्त बाद होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए संगठन को चुस्त-दुरुस्त करने व चुनावों में प्रत्याशियों की जीत दर्ज कराने की भूमिका पर चर्चा हुई| बैठक में मासिक बैठक व संगठन की सक्रियता के साथ बूथ कमेटियों को लेकर विशेष रूप से चर्चा हुई, इस दौरान निष्क्रिय पदाधिकारियों की छंटनी करने की भी चर्चा हुई। जिलाध्यक्ष नें अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में भर्ती व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष रोमित सक्सेना के परिजन की मदद के निर्देश महासचिव इलियास मंसूरी को दिये|


माननीयों की प्रतिष्ठा से लटकी बीजेपी के तीन मंडल अध्यक्षों की घोषणा, जल्द होनें के आसार

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) बीजेपी के तीन मंडल अध्यक्षों की घोषणा अभी होना बांकी है| जिसकी गुणा-गणित लगानें में दावेदार और उनके नेता लगे हुए है| जिले के माननीयों नें बचे हुए मंडलों में अपने चहेते चेहरे को मंडल अध्यक्ष का ताज पहनानें के लिए अपनी बीटो लगा दी है, जिससे तीनों मंडल अध्यक्षों की घोषणा नही हो पायी है| फिलहाल घोषणा जल्द होनें के आसार नजर आ रहे हैं|
दरअसल बीते 10 जनवरी 2025 को बीजेपी के 18 मंडलों में से 15 मंडलों के अध्यक्षों की विधिवत घोषणा कर दी गयी| लेकिन फर्रुखाबाद पूर्वी, नवाबगंज मंडल व बढ़पुर पूर्वी मंडल के अध्यक्षों की घोषणा में माननीयों का पेंच फंसने से घोषणा लटक गयी| कई माननीय अपने-अपने चहेते की ताजपोशी चाहते है, लिहाजा घोषणा में ब्रेकर लगा है| माना जा रहा है की पार्टी आला कमान जुझारू कार्यकर्ताओं में से ही मौका देगी, जो पार्टी के लिए निष्ठां के साथ कार्य करे | आगामी पंचायत चुनाव में भी अहम भूमिका अदा करे |
जिले से अनुमोदन के लिए गया पैनल
तीन मंडलों के अध्यक्ष पदों के लिए दावेदारों का पैनल क्षेत्रीय संगठन के पास अनुमोदन के लिए भेजा गया है| क्षेत्रीय नेतृत्व के अनुमोदन के बाद ही घोषणा होगी|
क्या बोले जिलाध्यक्ष
बीजेपी जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा नें बताया की मंडल अध्यक्ष के दावेदारों का पैनल अनुमोदन के लिए भेजा गया है| क्षेत्रीय नेतृत्व के अनुमोदन के बाद घोषणा की जल्द की जायेगी|

सैनिक का शव घर आते ही हर आँख हुई नम

फर्रुखाबाद:(जेएनआई न्यूरो) सैनिक का शव घर आते ही कोहराम मच गया| हर किसी की आँख नम हो गयी| मौके पर भीड़ मौजूद रही|
कोतवाली फतेहगढ़ के शिवाजी कालोनी नेकपुर निवासी 28 वर्षीय मोहित सिंह पुत्र नरेंद्र सिंह 2016 में सेना में भर्ती हुआ था| वह हवलदार के पद पर जम्मू कश्मीर के पुंछ राजौरी में तैंनात था| बीते लगभग एक सप्ताह पूर्व ही वह डियूटी पर गया था| उसके शव को लेकर आये जेसीओ राकेश कुमार नें बताया कि मोहित नें अपनी बैरक में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली| उसका शव घर आते ही पत्नी सीमा व अनीता व बहन नीतू का रो-रो कर बुरा हाल हो गया| मृतक अपने परिवार का इकलौता चिराग था|

टेंकर से कुचलकर जिम जा रहे सैनिक की मौत

फर्रुखाबाद:(कमालगंज संवाददाता) जिम करनें जा रहे सैनिक की ट्रक से कुचलकर हालत नाजुक हो गयी| परिजन उसे सीएचसी लेकर आये| प्राथमिक उपचार के बाद इसे रिफर कर दिया गया| जहाँ उसकी मौत हो गयी|
थाना कमालगंज के नगला जोध निवासी 30 वर्षीय कमल सिंह पुत्र रंजित सिंह सेना में तैनात था| बीते लगभग 15 पूर्व ही अवकाश पर घर आया था| मिली जानकारी के मुताबिक वह शनिवार सुबह जिम करने गाँव से रजीपुर जा रहा था, उसी दौरान रजीपुर में ही कानपुर से आ रहे टेंकर नें बाइक सबार कमल को कुचल दिया | जिससे उसकी हालत नाजुक हो गयी| उसे सीएचसी में भर्ती किया गया| जिसके बाद परिजन उसे इलाज हेतु मिलेट्री अस्पताल फतेहगढ़ ले गये| जहाँ उसकी मौत हो गयी| मृतक की पत्नी दीपा व माँ रेनू का रो-रो कर बुरा हाल हो गया| मृतक पठानाकोट में तैनात था, 50 दिन के अवकाश पर जून माह में आया था | प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार नें बताया कि कमल की मौत हो गयी है| तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जायेगा|

स्कूल प्रबन्धक के घर के ताले तोड़कर लाखों की चोरी

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) बीती रात स्कूल प्रबन्धक के घर के ताले तोड़कर लाखों की नकदी व जेबरात साफ हो गये| सूचना पर पुलिस मौके पर पंहुची और जाँच पड़ताल की| पुलिस को तहरीर दी गयी|
थाना कादरी गेट के ग्राम चाँदपुर निवासी अशोक कुमार गाँव में ही एक निजी स्कूल के प्रबन्धक है| अशोक कुमार नें बताया कि बीती रात उनके परिजन अपने-अपने कमरे में सो रहे थे| सुबह उनका छोटा भाई नितीश कुमार मोबाइक में चार्जर लगानें के लिए उठा| तो कमरे में बक्से आदि का ताला टूटा पड़ा था| बक्से में रखे लगभग दो लाख रूपये और काफी सोने-चांदी का जेबरात चोरी हो गया था| सामान अस्त-व्यस्त था| चोर मकान के पीछे लगे जंगले से मकान में दाखिल हुए और घटना को अंजाम देकर चले गये| नितिश नें डायल 112 को सूचना दी| सूचना पर डायल 112 व थाना कादरी गेट के रोडबेज बस अड्डा चौकी प्रभारी कपिल कुमार ने जाँच पड़ताल की| चौकी प्रभारी नें बताया कि जाँच की जा रही है| जाँच के बाद कार्यवाही की जायेगी|

दुकान का ताला खोलकर हजारों साफ

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) इलेक्ट्रानिक दुकान का ताला खोलकर दुकान के भीतर से हजारों की नकदी साफ हो गयी| सूचना पर पंहुची पुलिस नें जाँच पड़ताल की|
शहर कोतवाली के मोहल्ला खटकपुरा सिद्दीकी निवासी फिरोज खान पुत्र रईस खान की लाल दरवाजे पर खान कुलिंग सेंटर के नाम से दुकान है| जहाँ फ्रिज, बाशिंग मशीन कूलर आदि की रिपेयरिंग का कार्य होता है| फिरोज नें बताया कि 31 जुलाई को शाम 6:30 शाम को दुकान बंद कर कायमगंज अपनी रिश्तेदारी में चला गया था| शुक्रवार को दुकान नही खुली| शनिवार को जब फिरोज दुकान खोलने पंहुचे तो दुकान के बाहर लगा गेट खोला| जिसके बाद पता चला कि दुकान के भीतर गुल्लक में रखे लगभग 31 हजार रुपए व 20 हजार का सामान गायब थे| सूचना डायल 112 को दी| जिसके बाद बस अड्डा चौकी प्रभारी कपिल कुमार व घुमना चौकी प्रभारी अमित गुप्ता मौके पर पंहुचे और जाँच की | दुकानदार नें पुलिस को तहरीर दी| घुमना चौकी प्रभारी अमित गुप्ता ने बताया कि सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं| जाँच के बाद कार्यवाही की जायेगी|