फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) लगभग 14 साल पूर्व सोते समय युवक की उसके घर में ही नाक-मुंह दबाकर हत्याकर दी गयी थी| मामले में चली सुनवाई के बाद शुक्रवार को विशेष न्यायाधीश दस्यु प्रभावित क्षेत्र, तृतीय न्यायाधीश दस्यु प्रभावित क्षेत्र शैलेन्द्र सचान ने अभियुक्त दम्पति को संदेह का लाभ प्रदान करते हुए बरी कर दिया| जबकि मृतक के भाई को दोष सिद्ध किया है|
शहर कोतवाली में 4 सितंबर 2011 को ग्राम चाँदपुर निवासी अरुण कुमार पुत्र ग्रीश चन्द्र कटियार नें मुकदमा दर्ज कराया था| जिमसे कहा की उसका बड़ा भाई 60 वर्षीय मुन्नू सिंह कटियार उसके साथ रहता था| दोनों भाईयों का विवाह नही हुआ था| 4 सितंबर को दोनों भाईयों नें मिलकर खाना बनाया और खाया| अरुण नें कहा कि भाई मुन्नू सिंह को घर पर छोड़कर खेती की रखवाली करनें के लिए चला गया | जब वापस आया तो बड़े भाई मृत अवस्था में तख़्त पर पड़े थे| पुलिस नें मुकदमा दर्ज किया| जिसके बाद
विवेचक नें मृतक के भाई अरुण कुमार के साथ ही होरीलाल व उनकी पत्नी मीरा देवी अवस्थी निवासी अमृतपुर के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया गया| लिहाजा न्यायालय नें मीरा देवी और उनके पति को दोष मुक्त कर मृतक मुन्नू सिंह के सगे छोटे भाई अरुण कुमार को दोषी करार देते हुए सजा की सुनवाई के लिए 5 अगस्त 2025 की तारीख तय की है| 

युवक की हत्या में दम्पति बरी, भाई दोषसिद्ध
चौकी में युवक की पिटाई में दोनों निलंबित सिपाहियों व लोधी नेता को मिली जमानत
फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) पुलिस चौकी में बुलाकर युवक की पिटाई के बाद युवक द्वारा आत्महत्या करनें के मामले में जेल में निरुद्ध दो सिपाहियों व लोधी नेता को न्यायालय से जमानत मंजूर हो गयी है|
बीते 14 जुलाई को थाना मऊदरवाजा क्षेत्र की ग्राम पंचायत गुतासी के मजरा गांव छेदा नगला निवासी 25 वर्षीय दिलीप राजपूत ने अपने कमरे में साड़ी से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।मृतक दिलीप के पिता राम रहीश ने कहा था कि मृतक दिलीप की पत्नी नीरज की शिकायत पर हथियापुर चौकी पुलिस ने दिलीप व उसे चौकी बुलाया। इस दौरान दिलीप से मारपीट की गई। शाम को पुलिस कर्मियों ने 40 हजार रुपये लिए और नीरज से समझौता लिखवाकर दिलीप को छोड़ दिया। इस दौरान पुलिस कर्मियों ने उनके
साथ भी गाली-गलौज की। इसी से आहत होकर दिलीप ने खुदकुशी की है। मामले में मृतक के पिता रामरहिस नें दिलीप के ससुर वानवारी लाल, साला राजू , लोधी नेता रजनेश राजपूत के साथ ही हथियापुर पुलिस चौकी के सिपाही यशवंत यादव, सिपाही महेश उपाध्याय के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था| 17 जुलाई को निलंबित सिपाही यशवंत यादव, महेश उपाध्याय व पुलिस पर सत्ता का दबाब बनाकर
पिटाई करानें वाले लोधी नेता रजनेश राजपूत को न्यायालय नें 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा था| शुक्रवार 1 अगस्त को सेशन न्यायाधीश नीरज कुमार नें मामले में सुनवाई के दौरान निलंबित सिपाही यशवंत यादव, महेश उपाध्याय व रजनेश राजपूत की जमानत मंजूर कर ली| उन्हें एक लाख रूपये का निजी बंधपत्र, समान राशि के दो प्रतिभू सम्बन्धित न्यायालय की संतुष्टी के अनिरूप दाखिल करनें पर जमानत पर रिहा किया जायेगा|
कांग्रेस का मंडल व बूथ स्तर पर संगठन का मजबूत सृजन करनें पर जोर
फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद संवाददाता) संगठन को सशक्त और मजबूत बनाने के लिए कांग्रेस का संगठन सृजन अभियानचल रहा है| शुक्रवार को जिले में भी अभियान के तहत मंडल व बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करनें को लेकर मंथन हुआ| नये पदाधिकारियों को शपथ दिलाकर उनके कर्तव्यों को याद दिलाया गया|
कस्बे के भारतीय इंटर कालेज में आयोजित व्लाक मोहम्मदाबाद के संगठन सृजन अभियान की बैठक का आयोजन किया गया| जिसमे कांग्रेस के जोंन प्रभारी पूर्व राष्ट्रीय सचिव, पूर्व विधायक व जिला प्रभारी विवेक बंसल नें कार्यकर्ताओं व जिले के नेताओ में ऊर्जा भरी| उन्होंने कहा कि संगठन सृजन से ही नई ऊर्जा का
संचार होगा व संगठन सृजन से ही संघर्ष का रास्ता निकलेगा व संघर्ष से सत्ता का रास्ता निकलेगा| बैठक में मंडल व बूथ को मजबूत करनें पर जोर दिया गया| जिला कोआर्डिनेटर प्रकाश प्रधान, पूर्व विधायक लुईस खुर्शीद,जिलाध्यक्ष शकुंतला गौतम, पूर्व जिलाध्यक्ष मृत्युंजय शर्मा, शहर अध्यक्ष अंकुर मिश्रा, खालिद उस्मानी, कैलाश यादव, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अनुपमा शर्मा,रमा कान्त मिश्रा, डॉ. आदर्श मिश्रा, अशोक गोयल, वरुण त्रिपाठी आदि रहे| 

प्रापर्टी डीलर की पत्नी की नौकरी लगवाने के नाम पर 5 लाख ठगी करनें में तीन फंसे
फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) प्रापर्टी डीलर की पत्नी की बाल विकास व पुष्टाहार विभाग में सुपरबाइजर के पद पर नौकरी लगवाने के नाम पर दो चरणों में 5 लाख रूपये की ठगी की गयी| न्यायालय के आदेश पर पुलिस नें दो नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है|
कोतवाली मोहम्मदाबाद के निवासी गोसरपुर व हाल पता जेएनवी रोड फतेहगढ़ अनूप सिंह राठौर पुत्र नरेश सिंह ने मुख्य न्यायायिक दंडाधिकारी के आदेश पर मुकदमा दर्ज कराया| जिसमे कौशलेन्द्र पुत्र श्याम सिंह, कमल सिंह पुत्र शिववीर सिंह निवासी आवास विकास व एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है| आरोप है कि आरोपियों ने उसकी पत्नी की बाल विकास व पुष्टाहार विभाग में सुपरबाइजर के पद पर नौकरी लगवाने के बदले 5 लाख रूपये दो चरणों में ले लिये और फर्जी नियुक्ति पत्र दे दिया| जब उसे लेकर फतेहगढ़ विकास भवन पंहुचे तो नियुक्ति पत्र फर्जी निकला| 

युवक से मारपीट व जान से मारनें की धमकी में एफआईआर
फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) युवक एक साथ मारपीट करने व जान से मारनें की धमकी के मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है|
थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के कटरा बक्शी मऊदरवाजा निवासी रजनेश गुप्ता पुत्र तिलकराम नें एफआईआर दर्ज करायी| जिसमे कहा कि बीते 31 जुलाई को उसका पुत्र देव गुप्ता शाम 6 बजे बजरिया फिल्ड के पास खड़ा थ| उसी दौरान मोहल्ला शमशेर खानी मऊदरवाजा निवासी सत्यम राजपूत पुत्र नन्हे राजपूत आया और बिना बात के गाली-गलौज करनें लगा, जब मना किया तो उसनें मारपीट कर जान से मारनें की धमकी दी| बाइक की चाबी मार दी जिससे देव के चोट लगी| एफआईआर की विवेचना थानाध्यक्ष बलराज भाटी को दी गयी है| 

नलकूप के कुएं में घुसे तीन, दो गंभीर, एक की मौत
फर्रुखाबाद:(जहानगंज संवाददाता) नलकूप के कुएं में गिरे कबूतर को निकालने के लिए घुसे तीन ग्रामीणों की हालत जहरीली गैस होने से नाजुक हो गयी| उन्हें ग्रामीणों नें बमुश्किल बाहर निकाला| जहाँ से तीनो को अस्पताल में भर्ती किया गया| अस्पताल में एक को मृत घोषित कर दिया गया| जबकि दो का उपचार किया गया|
थाना क्षेत्र के ग्राम मझगवां निवासी 40 वर्षीय सुघर सिंह पुत्र रामस्वरूप गाँव के ही कोतवाल उर्फ नन्हे, बादाम व सुरेन्द्र शाक्य के साथ अपने नलकूप के निकट बैठे थे| उसी दौरान नलकूप के कुएं में एक कबूतर चला गया, जिसकों निकालने के लिए सुधर सिंह कुएं में उतर गया, लगभग 45 मिनट तक सुघर सिंह जब ऊपर नही आया तो नन्हे व बादाम सिंह सुघर सिंह की तलाश में कुएं में उतर गये, जिसके बाद
जहरीली गैस कुएं में होनें पर उनकी भी हालत बिगड़ गयी| वह भी कुएं से निकल नही पाये| जिस पर सुरेन्द्र शाक्य नें गाँव में सूचना दी| जिसके बाद ग्रामीणों की मदद से तीनो को गंभीर हालत में बाहर निकाला गया| उन्हें छिबरामऊ के अस्पताल में भर्ती किया गया| जहाँ सुघर सिंह को मृत घोषित किया गया| जबकि बादाम और नन्हे का उपचार किया गया| सुघर सिंह को परिजन लोहिया अस्पताल लेकर पंहुचे वहां दोबारा मृत की पुष्टि की गयी| 
किसान की करंट लगने से हुई मौत
फर्रुखाबाद:(जहानगंज संवाददाता) घर में सोकर उठे किसान की करंट की चपेट में आनें से दर्दनाक मौत हो गयी| परिजनों में कोहराम मच गया| पुलिस नें मौके पर आकर जाँच पड़ताल की| परिजनों नें शव का पोस्टमार्टम करानें से मना कर दिया|
थाना क्षेत्र के ग्राम घटमापुर निवासी 42 वर्षीय नरेंद्र पुत्र उधम सिंह घर पर सो रहे थे, वह पेशाब करनें के लिए उठे, घर के बाहर लगे लोहे के खम्भे में करंट आ रहा था, जिसकी चपेट में नरेंद्र सिंह आ गये,उनकी मौके पर ही मौत हो गयी| चीख सुनकर पड़ोसी महिला पूजा देवी पत्नी श्याम सिंह नरेंद्र सिंह को बचाने के लिए गयी और बिजली की चपेट में आनें से गंभीर हो गयी| उसे तत्काल लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया| मृतक नरेंद्र की पत्नी रामादेवी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया| मृतक के दो पुत्र एक पुत्री है| सूचना पर उपनिरीक्षक कुअरवीर मौके पर पंहुचे| 

झमाझम बरसे मेघ, मिली गर्मी से राहत
फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जनपद के कई स्थानों में झमाझम बारिश होनें से लोगों को गर्मी से राहत मिली| मौसम ठंडा होनें से पंखें भी एसी की हवा देनें लगे|
शुक्रवार को भी शहर के साथ ही साथ अन्य कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई| जिससे शहर में बारिश से जगह-जगह जलभराव भी हुआ है। इस्कूल की छुट्टी के दौरान बच्चे घर जानें के लिए छाता लगाये नजर आये, जिनके पास छाता नही था वह भीगते हुए नजर मस्ती करते घर जाते दिखे| बारिश से खेतों में खड़ी मक्के व चारे की फसल को लाभ नजर आ रहा है| जिससे किसानों के चेहरे खिले नजर आ रहें है|
फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो)
निर्माणाधीन रेलवे स्टेशन परिसर के कार्य की धीमी गति देख एडीआरएम खफा
फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) निर्माणाधीन रेलवे स्टेशन परिसर में मंद गति से चल रहे कार्य की रफ्तार बढ़ाने के निर्देश एडीआरएम मनोज कुमार नें दिये|
अमृत योजना के तहत फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन पर निर्माण कार्य चल रहा है| गुरुवार को पूर्वोत्तर रेलवे के एडीआरएम मनोज कुमार,चीफ कमर्शियल मैनेजर विजय कुमार मौर्य, सीनियर डीई सत्येंद्र यादव, चीफ इंजीनियर आशीष श्रीवास्तव आदि अधिकारियों के साथ निरीक्षण करनें पंहुचे| उन्होंने धीमी गति से चल रहे
रेलवे स्टेशन निर्माण को देखा और अधिकारियों को गति बढानें के निर्देश दिये| बन रही बिल्डिंग में अभी तक लेटर भी नहीं पढ़ सका है, निर्माण इतना धीमा हो रहा है कि यात्रियों को काफी समस्या हो रही है| नए भवन को तोड़फोड़ के बाद भी उस पर अभी तक कार्य चालू नही हुआ है| मौके पर ठेकेदार बुलाने के बाद भी नही आया| प्लेटफॉर्म सहायक स्टेशन मास्टर कार्यालय और रेलवे ट्रैक का निरीक्षण किया| स्टेशन प्रबंधक मनोज कुमार, स्टेशन मास्टर निधि शाक्य आदि रहे| 
शंकरानंद को थानाध्यक्ष राजेपुर का चार्ज
फर्रूखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) पुलिस अधीक्षक आरती सिंह नें खाली चले राजेपुर के थानाध्यक्ष के पद पर नई तैंनाती है|
दरअसल निरीक्षक नवींन कुमार सिंह का इटावा में आरटीसी को प्रशिक्षण देनें के लिउए भेजा गया|जिसके बाद से थानाध्यक्ष राजेपुर क पद खाली चल रहा था| दारोगा शंकरानंद को कमालगंज से हटाकर राजेपुर का थानाध्यक्ष बनाया गया है|



