फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के द्वारा जनपद न्यायालय परिसर में हड्डी एवं दांतों की जांच के लिए चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया l
जिला जज नीरज कुमार के द्वारा चिकित्सा शिविर का श्रीगणेश किया गया l उन्होंने कहा कि न्यायालय परिसर में काफी लोगों को इसका लाभ मिला उन्होंने बताया कि रेड क्रॉस समिति द्वारा डिस्ट्रिक्ट कोर्ट परिसर में दूसरा कैंप हैl
कैंप में एडिशनल जिला जज संजय कुमार ने कैंप को सुचारू रूप से करने के लिए उचित दिशा निर्देश दिए l वह समय-समय पर कैंप का जायजा लेते रहे l डॉक्टर सुबोध कुमार वर्मा, डॉक्टर अहमद हुसैन, डॉक्टर नावेद अलीम ने रोगियों को देखकर उचित परामर्श दिया l शिविर में 165 मरीजों को देखा गया और नि:शुल्क दवा वितरित की गयी|
अपर जिला जज अभिनेत्तम उपाध्याय, डॉ. अनिल सिंह, शैलेंद्र सचान, रितिका त्यागी, मेराज अहमद, संजय कुमार, घनश्याम शुक्ला, प्रतिमाला चतुर्वेदी सिविल जज सीनियर डिवीजन आदि न्यायाधीश व
रेड क्रॉस सोसाइटी के वाइस चेयरमैन शीश महरोत्रा मीडिया प्रभारी निशांत तिवारी आकाश चतुर्वेदी गुंजा जैन कौशल्या गिरी भावना गुप्ता ने व्यवस्था देखी|
चिकित्सा शिविर में हड्डी व दांतों की हुई जाँच
ट्रक से कुचलकर जरदोजी कारीगर की मौत
फर्रुखाबाद:(कमालगंज संवाददाता) बाजार करनें आये जरदोजी कारीगर को ट्रक नें कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गयी| पुलिस ने मौके पर आकर जाँच की|
थाना क्षेत्र के मोहल्ला जवाहर नगर निवासी 35 वर्षीय फहीम पुत्र सैफउल्ला जरदोजी कारीगर था| गुरुवार को कब्जे में बाजार करने गया था| उसी दौरान रेलवे तिराहे पर ट्रक नें उसे कुचल दिया| जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी| जिससे मौके पर भीड़ लग गयी| जानकारी होनें पर सैफउल्ला मौके पर पंहुचे और पहचान अपने पुत्र फहीम के रूप में की| मृतक की पत्नी सीमा व माँ किसबरी बेगम का रो-रो कर बुरा हाल हो गया| सूचना पर उपनिरीक्षक गीतम सिंह मौके पर पंहुचे और जाँच पड़ताल की| 

बिना रॉयल्टी के संचालित तीन ओवरलोड ट्रक सीज
फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) बिना रॉयल्टी के संचालित तीन ओवरलोड ट्रक जाँच के दौरान सीज कर दिये गये | जिससे खलबली मच गयी|
गुरुवार को सुबह जिला खनन अधिकारी संजय प्रताप व एआरटीओ प्रवर्तन सुभाष राजपूत द्वारा बघार पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग में तीन ओवरलोड ट्रक मिले जिनकी खनन विभाग की रॉयल्टी जमा नहीं थी। इन तीनों ट्रकों को सेंट्रल जेल पुलिस चौकी पर सीज कर दिया गया तथा खनन विभाग द्वारा रुपए 1,43,600 तथा परिवहन विभाग द्वारा रुपए 85000 का जुर्माना लगाया गया। इसके साथ ही एक अन्य ओवरलोड ट्रक को बघार से पकड़कर सीज किया गया तथा उस पर 37,000 का जुर्माना लगाया गया । 
पेंड काटने के विवाद में दो पक्षों में महाभारत
फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद संवाददाता) एक ही परिवार को के दो पक्ष पेड़ काटने के विवाद में आमने-सामने आ गये| दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई| दोनों पक्षों नें जबाबी एनसीआर दर्ज की है|
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रामनगर कुडियानी निवासी हेमराम के पुत्र विनोद ने घरके बाहर बकैना का पेंड काटनें पर अरविन्द व उसके परिजनों से विवाद हो गया| दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले| जिसमें संतोषी के पति अरविंद व दूसरे पक्ष के विनोद व उसकी पत्नी अनीता देवी के शरीर में चोट आयी| पुलिस ने दोनों बच्चों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से प्राथमिक उपचार करवाया व एनसीआर दर्ज करायी| 
गंगा स्नान कर रहे दो कांवड़िया डूबे, एक की मौत
फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) कांवड़ भरने आये दो कांवड़िया अचानक स्नान करनें के दौरान डूब गये, एक को सकुशल निकाला लिया गया| जबकि दूसरे को गोताखोरो की मदद से निकाला गया, उसे गंभीर हालत में लोहिया अस्पताल लाया गया, जहाँ उसको मृत घोषित कर दिया गया|
जनपद लखीमपुर खीरी महराजगंज पकरिया निवासी 20 वर्षीय अर्पित पुत्र रामकिशन अपने बड़े भाई अनमोल, गाँव के ही 16 वर्षीय शिवम व लगभग दो दर्जन लोगों के साथ कांवड़ भरनें पांचाल घाट दूसरी सीढ़ी पर आया था| अर्पित और शिवम गंगा में स्नान करनें लगे,अचानक दोनों गहरे पानी में डूब गये,
जिससे चीख-पुकार मच गयी| शिवम को मौके पर मौजूद लोगों नें सकुशल निकाल लिया, जबकि अर्पित गहरे पानी में समा गया| सूचना पर पंहुचे कादरी गेट के कार्यवाहक थानाध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद नें गोताखोरों की मदद से अर्पित को पानी से रेस्क्यू कराया और उपचार के लिए लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया| लोहिया में परीक्षण के उपरांत चिकित्सक नें अर्पित को मृत घोषित कर दिया| मृतक इंटर का छात्र था| कार्यवाहक थानाध्यक्ष चन्द्रिका प्रसाद नें बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जायेगा|
3 ओवरलोड व 5 ट्रक बकाया कर में संचालित मिले, सीज
फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) फर्रुखाबाद नगर व राजेपुर थाना क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाकर 8 ट्रकों को सीज किया गया है |
एआरटीओ प्रवर्तन सुभाष राजपूत ने फर्रुखाबाद नगर तथा राजेपुर थाना क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया । चेकिंग में तीन ओवरलोड ट्रक पाए गए, जिन पर 2.73 लाख रुपए जुर्माना लगाया गया । इनमें से दो ट्रक थाना राजेपुर में सीज किए गए जबकि एक ट्रक का टायर खराब होने के करण उसका चालान किया गया। चेकिंग में 5 ट्रक टैक्स बकाया के साथ संचालित हो रहे थे जिन पर 38,000 जुर्माना तथा 90,000 का टैक्स आरोपित किया गया व इनको भी सीज कर दिया गया है । एआरटीओ प्रवर्तन सुभाष राजपूत ने बताया कि आठ ट्रक सीज किये गये हैं| अभियान जारी रहेगा| 

फल विक्रेता की जेब काटकर 10 हजार साफ
फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) फल विक्रेता की जेब काटकर लगभग 10 हजार की नकदी साफ कर दी गयी| टप्पेबाज काम को अंजाम देकर फरार हो गया| पुलिस शिकायत मिलने पर जाँच कर रही है|
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नाला फिदाई खां निवासी मो. रमजान ने बताया कि उसकी घुमना सुभाष गेट में फल की दुकान है| बुधवार को वह ई-रिक्शा पर सबार होकर आ रहा था| उसी दौरान सधबांडा से संदिग्ध ई-रिक्शा पर बैठा और घुमना पर उतर गया, ई-रिक्शा के पीछे चल रही बाइक से वह फरार हो गया | जानकारी होनें पर रमजान नें पुलिस को सूचना दी| सूचना पर पुलिस नें मौके पर आकर जाँच पड़ताल की| पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही है| घुमना चौकी प्रभारी अमित गुप्ता नें बताया कि जाँच की जा रही है| 


उप निबंधक कार्यालय में लाखों की चोरी में सप्ताह के बाद भी पुलिस खाली हाथ
फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) तहसील सदर के उपनिबंधक कार्यालय में लाखों की चोरी के मामले में फिलहाल सप्ताह गुजर जानें के बाद भी पुलिस के हाथ खाली नजर आ रहें हैं|
दरअसल थाना मऊदरवाजा क्षेत्र की सदर तहसील के उप निबंधक रवि कान्त यादव नें मुकदमा दर्ज कराया| जिसमे कहा कि बीते 22 जुलाई को शाम 7 बजे निबंधक शुल्क को धनराशि को सुरक्षितकैश बाक्स में रखवाकर ताला बंद किया गया| 23 जुलाई को एमटीएस आदेश कुमार सुबह 9:45 बजे रजिस्ट्री
कार्यालय को खोला| भीतर देखा तो कम्प्यूटर रूम में 2 ताले चैनल के गेट पर लगाये गये थे, वह टूटे पड़े हैं| जिसकी सूचना पर उप निबंधक रवि कान्त, निबन्धन लिपिक सुमित अवस्थी, प्रदीप सक्सेना कम्प्यूटर आपरेटर के साथ पंहुचे| जहाँ 2 ताले रिकार्ड रूम में लगे थे वह भी टूटे है। कुन्डी उखाड़ दी गयी है और कैश चेस्ट दीवार से अलग और खुला टूटा पड़ा था। जिसमे निबन्धन शुल्क की धनराशि 4,58,840 रुपये चोरी की गयी थी| तहरीर के आधार पर मऊदरवाजा थाना पुलिस नें कार्यालय कर्मी बाइस्तेवा अमित, सोनू, रवि, शिवम, रमेश चन्द्र, रोहित व बाइस्तेवा मुंशियों के लेखकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था | मामले में पुलिस नें नामजद कर्मियों से कई चरणों में पूंछतांछ की, लेकिन पुलिस किसी नतीजे पर नही निकला| थानाध्यक्ष बलराज भाटी नें बताया कि जाँच की जा रही है| नामजद आरोपियों से भी पूंछतांछ की गयी है| लेकिन कोई सुराग नही लगा है| पुलिस जल्द खुलासा करेगी|

नवोदय विद्यालय में दाखिले को ऑन लाइन आवेदन की तिथि बढ़ी
फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो)नवोदय विद्यालय समिति की ओर से जवाहर नवोदय विद्यालयों में वर्ष 2025-26 कक्षा 6 में एडमिशन के लिए आवेदन की अंतिम तिथि को 13 अगस्त 2025 तक बढ़ा दिया गया है| ऐसे अभिभावक जो अपने बच्चों को नवोदय विद्यालय में प्रवेश दिलवाना चाहते हैं और तय तिथि में आवेदन नहीं कर पाए थे वे अब बढ़ाई गई तिथि तक फॉर्म भर सकते हैं।
एप्लीकेशन फॉर्म ऑनलाइन माध्यम से एनवीएस की ऑफिशियल वेबसाइट
https://cbseitms.rcil.gov.in/nvs/ पर जाकर किया जा सकता है। आपकी सहूलियत के लिए इस पेज पर भी आवेदन का डायरेक्ट लिंक दिया जा रहा है, जिस पर क्लिक करके सीधे अप्लाई किया जा सकता है। नवोदय विद्यालय के प्रधानाचार्य राकेश बाबू नें बताया कि ऑन लाइन आवेदन की तिथि 13 अगस्त तक बढ़ा दी गयी है| 

भाकियू नें लिंक एक्सप्रेस-वे के विरोध में कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन
फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) किसानों की समस्याओं और लिंक एक्सप्रेस-वे को लेकर किसानों की अधिग्रहण की गयी भूमि को बाजिब दाम ना दिये जानें से आक्रोशित किसान यूनियन नें कलेक्ट्रेट का घेराव कर प्रदर्शन किया| इसके साथ ही डीएम को संबोधित मांगपत्र नगर मजिस्ट्रेट संजय बंसल को सौंपा|
भाकियू जिलाध्यक्ष अजय कटियार के नेतृत्व में दर्जनों भाकियू पदाधिकारी व कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पंहुचे| जहाँ उन्हें कलेक्ट्रेट परिसर में प्रवेश नही करने दिया गया| गेट नम्बर 1 बंद कर दिया गया| जिसके बाद उन्होंने कलेक्ट्रेट गेट पर ही अपना बैनर लगाकर प्रदर्शन शुरू किया| जिलाध्यक्ष नें कहा कि जिले को गंगा एक्सप्रेस-वे से जोड़ने के लिए लिंक एक्सप्रेस-वे की आवश्यकता नही है| केबल इटावा-बरेली हाई-वे का
जलालाबाद तक 4 या 6 कर चौड़ीकरण कर दिया जाये| जिससे गंगा एक्सप्रेस-वे और लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे जिले से जुड़ जायेंगे| इसके साथ ही कहा कि लिंक एक्सप्रेस-वे के लिए जिन किसानों की भूमि अधिग्रहण की जा रही है उनका सर्किल रेट कम है| यदि चार गुना भी किसानों को दिया जाये तो भी उनका भला नही होगा | सर्किल रेट का निर्धारण किसानों के साथ बैठकर किया जाये | जिलाध्यक्ष ने
कहा कि लिंक एक्सप्रेस-वे के तीन कट दिये जा रहें है, जिसमे नीम करौली, बरौन,राजेपुर के गाँधी के निबिया चौराहे के पास कट दिये गये हैं| जिनको काफी घुमाकर बनाया जा रहा है, जिससे किसान की काफी भूमि जा रही है| लिहाजा लिंक एक्सप्रेस-वे पर आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के समांतर की कट बनें जिससे किसानों का कम नुकसान होगा|
सेन्ट्रल जेल चौराहा से याकूतगंज मार्ग से हरितपट्टी हटानें की मांग
महायोजना के तहत सेन्ट्रल जेल चौराहे निनौआ, रम्पुरा होते हुए सड़क याकूतगंज जायेगी| जिसमे मध्य सड़क से 30 मीटर सड़क व उसके बाद 30 मीटर हरित पट्टी निर्धारित की गयी है| लिहाजा भाकियू नें केबल सड़क की जगह लेनें की और हरित पट्टी खत्म करने की मांग की गयी है| इस दौरान मंडल उपाध्यक्ष लक्ष्मी शंकर जोशी, प्रदेश उपाध्यक्ष अरविन्द शाक्य, सियाराम शाक्य, अंकेश गंगवार, अजय पाल सिंह, धर्मेन्द्र गंगवार, अभय यादव, सुशील दीक्षित, मुकेश शर्मा आदि रहे|



