Home Blog Page 208

ई-रिक्शा चालक से मारपीट कर 10 हजार छीनने का आरोप

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद संवाददाता) ई-रिक्शा चालक के साथ मारपीट कर 10 हजार रूपये छिनने के मामले में पुलिस को तहरीर दी गयी है| पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है|
थाना क्षेत्र के ग्राम मदनापुर निवासी गीता पुत्री सिंहमान यादव ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि 28 जुलाई को शाम लगभग 7:30 बजे गीता का पति गौतम अपना ई-रिक्शा घर पर चार्जिंग पर लगाकर बाइक से बाहर जा रहा था, जैसे ही वह गाँव के बाहर निकला तो रास्ते में गांव के ही बृजकिशोर पुत्र जय दर्शन व एक अज्ञात के साथ गीता के पति गौतम की बाइक के सामने ई-रिक्शा लगाकर गाली गलौज करने लगा जब गौतम ने विरोध किया तो मारपीट कर जेब से 10 हजार छीन लिये और चले गये जब गीता नें फोन पर बात की तो गंदी-गंदी गालियां दी। थाना प्रभारी विनोद शुक्ला ने बताया तहरीर मिल गई है मामले की जांच कर कार्यवाही की जाएगी।

स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनानें की तैयारी

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में आगामी 15 अगस्त के आयोजन को लेकर तैयारी बैठक का आयोजन किया गया| जिसको धूमधाम से मनाने के निर्देश दिये|
डीएम द्वारा सभी शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में स्थापित महापुरुषों की मूर्तियों की साफ सफाई व रंगाई पुताई के लिये क्षेत्र के अधिशाषी अधिकारी व खंड विकास अधिकारी को निर्देशित किया गया, सभी सरकारी व गैर सरकारी भवनों पर सुबह 08 बजे ध्वजारोहण होगा, सुबह 6:30 बजे स्टेडियम से प्रभात फेरी निकाली जाएगी| सुबह 07 बजे से स्टेडियम से क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन किया जाएगा| 07:30 बजे डॉ. भीम राव अम्बेडकर की मूर्ति पर जिलाधिकारी द्वारा माल्यार्पण किया जायेगा।
बैठक में डीएफओ राजीव कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अवनींद्र कुमार ,अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व आदि अधिकारी रहे।

साबधान:फर्रुखाबाद समेत प्रदेश के कई जिलो में भारी बारिश की चेतावनी

लखनऊ: बीते लगभग एक सप्ताह से प्रदेश के मौसम में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। इस बीच हो रही धूप ने उमस बढ़ा दी है। जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ|विगत दिनों हुई बारिश से प्रदेश के तापमान में काफी गिरावट दर्ज कि गई|जिससे जनजीवन ने राहत की सांस ली|शहर में बादल झमाझम बरसे तो तीन दिन से उमस से बेहाल शहरवासियों को राहत मिली। सुबह से रात तक कई बार वर्षा होने से अधिकतम तापमान में गिरावट देखने को मिली। इसके साथ ही मौसम विभाग ने आज आगरा,जालौन, हमीरपुर,महोबा,झांसी और ललितपुर समेत आसपास के जिलों में अत्यधिक भारी वर्षा की चेतावनी जारी की गई है। इसके साथ हरदोई, फर्रुखाबाद,कन्नौज, कानपुर देहात,कानपुर नगर,उन्नाव,सहारनपुर,शामली,मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस एटा और मैनपुरी,बांदा,चित्रकूट,फतेहपुर समेत आसपास के जनपदों में भी भारी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है|इस दौरान करीब 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलने और वज्रपात का भी अलर्ट जारी किया गया है।

नागरूपी विधायक को भी नागपंचमी की हार्दिक शुभकामनायें

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) माननीय विधायक को लेकर इस कार्यकर्ता का क्या दर्द है यह तो नही पता लेकिन जो पोस्ट सोशल मीडिया पर की उसनें चर्चा जरुर बटोरी है| लोग तरह तरह की प्रतिक्रिया दे रहें है|
दरअसल बीजेपी के फतेहगढ़ मंडल के उपाध्यक्ष नें अपनी फेसबुक साइड पर पोस्ट कीम जिसमे लिखा कि उस नागरूपी विधायक को भी नाग पंचमी की हार्दिक बधाई, जो गरीबों और कमजोरों की जमीन पर कब्जा करवा रहा और थानों, चौकियों, लेखपालों और कोटेदारों पर बसूली कर मजलूमो पर अबैध वसूली करवा रहा है| पोस्ट बीजेपी के साथ ही विपक्ष के नेताओं में चर्चा बनी हुई है | माना जा रहा जिस भी विधायक के लिए यह पोस्ट की गयी है वह शायद इनकी उम्मीदों पर खरा नही उतरा……

डिंपल पर टिप्पणी से मौलाना रशीदी के खिलाफ सपा ने की कार्यवाही की मांग

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) मौलाना साजिद रशीदी के द्वारा सपा सांसद व पूर्व सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव की पत्नी डिम्पल यादव के ऊपर अभद्र टिप्पणी की गयी| जिसका जबरदस्त विरोध हो रहा है| सपा महिला सभा नें भी एसपी को ज्ञापन देकररशीदी के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है|
पुलिस अधीक्षक कार्यालय पंहुचे सपा जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल यादव, महिला सभा जिलाध्यक्ष सुलक्षणा सिंह, जिला उपाध्यक्ष पुष्पेन्द्र सिंह यादव आदि नें एएसपी को ज्ञापन देकर मौलाना साजिद रशीदी द्वारा की गई अशोभनीय एंव अभद्र टिप्पणी के विरोध में कार्यवाही की मांग की| मौलाना के खिलाफ मुकदमा दर्ज करनें की मांग की गयी है|
सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि आज पूरे प्रदेश में मौलाना साजिद रशीदी के खिलाफ़ महिला सभा की पदाधिकारियों ने कार्यवाही की मांग की है, यदि प्रशासन कार्यवाही नहीं करता है तो फिर समाजवादी पार्टी सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करेगी। पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत ने कहा कि नारी सशक्तिकरण और स्वाभिमान की प्रतीक सांसद डिंपल यादव के पहनावे को लेकर की गई घृणित टिप्पणी समूचे महिला समाज का अपमान है, और इस अपमान पर महिला समाज चुप नहीं बैठेगा। प्रदेश सचिव प्रतिभा यादव, प्रदेश सचिव रागिनी यादव, प्रेम शुक्ला, लक्ष्मी राजपूत, सुनीता शाक्य, दीक्षा शाक्य व नीलम चौहान आदि रहे|

अतिक्रमण किये 30 व्यापारियों को नोटिस जारी

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) सरकारी भूमि पर अबैध अतिक्रमण किये जाने पर बीडीओ नें 30 व्यापारियों को नोटिस जारी किया है| जिससे अतिक्रमण किये दुकानदारों में हडकंप है|
विकास खंड राजेपुर के खंड विकास अधिकारी सुनील कुमार जयसवाल नें जारी किये गये नोटिस में कहा है कि ग्राम राजेपुर राठौरी के प्रधान व सचिव शिव सिंह नें सयुक्त रूप से शिकायत की है| जिसमें कहा कि अनुसूचित वस्तु विक्रेता और जन सेवा केंद्र का निर्माण सड़क किनारे कराया गया है| लेकिन मुख्य द्वार पर अनधिकृत रूप से दुकानदार अतिक्रमण किये हैं| जिससे अराजक तत्वों का जमाबड़ा रहता है| दुकान पर आने वाले लोगों के वाहन भी ठीक से खड़े नही होते | लिहाजा बीडीओ की तरफ से कब्जा खुद हटा लेनें के निर्देश दुकानदारों को दिये गये हैं| यदि अतिक्रमण नही हटाया गया तो नियमानुसार बीडीओ के माध्यम से हटाने की चेतावनी भी दी है|

झमाझम बारिश से सुहाना हुआ मौसम, लोगों को गर्मी से मिली राहत

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) गर्मी के बीच मंगलवाल को हुई बारिश से मौसम सुहावना हो गया। इससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली। इससे तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई।
जिले में कई जगह मंगलवार रात से ही हल्की बारिश हो रही है। शहर में मंगलवार को तो झमाझम बारिश हुई| इस दौरान लोग छाता लगाकर ही घरों से निकले। बारिश रुकने के बाद लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। बारिश होने से सड़कों पर वाहनों की रफ्तार थमी रही। देहात में बारिश से किसानों के चेहरे खिल गए। इस समय धान और गन्ने को बारिश की सबसे ज्यादा जरूरत है। बारिश के बाद खेती के काम में अब तेजी आएगी। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी बारिश होने की उम्मीद है। शहर में कई जगह जल भराव नजर रहा|

पत्नी से विवाद में फांसी लगाकर दी जान

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद संवाददाता) पत्नी से विवाद में युवक नें फांसी लगाकर जान दे दी| परिजनों में कोहराम मच गया| पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया|
कोतवाली मोहम्मदाबाद क्षेत्र के ग्राम निसाई निवासी 40 वर्षीय जबर सिंह पुत्र छंगे लाल नशे का आदी बताया गया है| वह आये दिन शराब पीकर घर में विवाद कता था| बीते दिन उसने पत्नी दीपमाला से झगड़ा किया और उसके बाद कमरे में चला गया| कमरे में छत के कुंडे में रस्सी क फंदा बनाकर फांसी लगा ली| जानकारी होनें पर परिजनों नें दरवाजा तोड़कर जबर सिंह को बाहर निकाला| परिजनों नें डायल 112 को सूचना दी| डायल 112 नें 108 एम्बुलेंस से उसे सीएचसी मोहम्मदाबाद भेजा| जहाँ उसे चिकित्सक सनी मिश्रा नें मृत घोषित कर दिया| जबर सिंह के तीन पुत्र व चार पुत्री है| पत्नी दीपमाला का रो-रो कर बुरा हाल हो गया| उपनिरीक्षक अच्छे लाल पाल नें शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा|


मार्ग दुर्घटना में दो कांवड़ियों नें तोड़ा दम

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद संवाददाता) मार्ग दुर्घटना में दो कांवडियों की दर्दनाक मौत हो गयी| उनका पुलिस नें पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया |
जनपद मैनपुरी के वाल्मीकि पुलिया निवासी विजय गुप्ता पुत्र कैलाश मार्ग दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया| उसे सीएचसी में भर्ती किया गया| जिसे डॉ. मोहित यादव नें मृत घोषित कर दिया| वहीं दूसरी घटना में जनपद मैनपुरी के भोगांव माखनपुर निवासी 27 वर्षीय सोनू पुत्र सत्यपाल अपने साथियों के साथ बाइक से कांवड़ लेकर निकला |वह भी मार्ग दुर्घटना में घायल हो गया, जिसे सीएचसी में मृत घोषित कर दिया गया|

विवाहिता नें संदिग्ध हालत में फांसी लगाकर दी जान

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) विवाहिता की संदिग्ध हालत में फांसी लगानें से मौत हो गयी| पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। मृतका के स्वजनों ने दामाद सहित अन्य ससुरालियों पर गंभीर आरोप लगाये है।
थाना क्षेत्र के कमालुद्दीनपुर निवासी पवन पांडे की 6 साल पूर्व मोहम्मदाबाद के ग्राम मदनपुर निवासी रीता पांडेय से हुई थी। सोमवार को रीता पांडेय अपने घर के बरामदे में पंखे के कुंडे से फांसी पर फंदे पर लटकी मिली। जेठ मनोज ने जब फांसी के फंदे पर लटके देखा तो परिजनों को सूचना दी। पुलिस भी पहुंची और शव को कब्जे में लिया। मृतका का पति पवन दिल्ली में निजी कंपनी में नौकरी करता है, वह सोमवार को ही घर वापस आया था। मृतका के 2 पुत्र अन्यया, अन्वी हैै| बेटियों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। सीओ अमृतपुर अजय वर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है| अन्य आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।