Home Blog Page 209

मार्ग दुर्घटना में एक कांवड़िये की मौत, साथी घायल

फर्रुखाबाद:(राजेपुर/नगर संवाददाता) बाइक सबार दो कांवड़ियों को डग्गामार बस नें जोरदार टक्कर मार दी| जिससे दोनों घायलों को सीएचसी में भर्ती किया गया| जहाँ एक को मृत घोषित कर दिया गया| पुलिस नें बस को कब्जे में ले लिया|
पड़ोसी जनपद हरदोई के गोकुल बेहटा उमरेली निवासी 25 वर्षीय आयुष तिवारी पुत्र छोटे तिवारी अपनें साथी 30 वर्षीय अंकित गुप्ता पुत्र दीपू पांचाल घाट कांवड़ लेनें आये थे| हुल्लापुर की तरफ से आ रही एक डग्गामार बस ने बाइक सबार दोनों कांवड़ियों को थाना राजेपुर के डबरी तिराहे के पास कुचल दिया| जिससे दोनों घायल हो गये| दोनों को लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया| जहाँ आयुष को मृत घोषित कर दिया गया| बस को पुलिस नें पकड़ लिया, बस चालक मौके से भाग गया| अपराध निरीक्षक राजेपुर कामता प्रसाद नें बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जायेगा| शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है |

धूमधाम से निकली कांवड़ यात्रा, रुद्राभिषेक व भंडारे में उमड़ी आस्था

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) सावन के महीने मे हरियाली तीज के अवसर पर श्री शिव शक्ति महाकाल मंदिर रखा रोड़ पाल नगला विजाधरपुर फतेहगढ़ में कांवड़ यात्रा का निकाल कर जलाभिषेक किया गया, इसके साथ ही महा रुद्राभिषेक व विशाल भंडारे का आयोजन किया गया| जिसमे हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद को ग्रहण किया|
श्री शिव शक्ति महामंदिर से प्रथम बार कांवड़ यात्रा का आयोजन किया गया| यात्रा में महिलाओं और बच्चो नें भी बढ़चढ़ का भाग लिया| यात्रा मन्दिर से सेंट्रल जेल तिराहा, सेट्रल जेल चौराहा, इटावा-बरेली हाई-वे से नेकपुर ओवर ब्रिज, मसेनी चौराहा होते हुए पांचाल घाट दुर्वाषा ऋषि आश्रम पर पंहुची| जहाँ कांवड़ में जल भरने के बाद श्री दुर्वाषा ऋषि आश्रम के महंत ईश्वरदास महाराज (ब्रह्मचारी) नें यात्रा को पुन: जलाभिषेक के लिये रवाना किया| वह आश्रम से गंगा सेतु तक साथ चले| यात्रा में बटुकों नें सामूहिक मन्त्रोंचार किया| यात्रा पर जगह-जगह पुष्प वर्षा का की गयी| रिलायंस तिराहे पर मांझी रेस्टोरेंट के मालिक देवेन्द्र सक्सेना व लवली ज्वैलर्स के मालिक निर्देश सक्सेना नें कांवड़ियों को जलपान की व्यवस्था की | इसके साथ ही महंत ईश्वरदास महाराज का भव्य स्वागत किया| कांवड़ यात्री वापस मन्दिर पंहुचे और शिव जी पर जलाभिषेक किया| इसके उपरांत महारुद्राभिषेक का आयोजन हुआ| जिसमे शामिल होनें को आस्था उमड़ी| हरहर महादेव के जयकारों के मध्य वातवरण भक्तिमय हो गया| आचार्य सर्वेश कुमार शुक्ल नें मन्त्रोच्चार के साथ विधि-विधान से पूजन कराया| वही मन्दिर में पंहुचे दुर्वाषा ऋषि आश्रम के बटुकों ने सामूहिक मन्त्रोच्चार किया| इसके बाद भव्य भंडारे का श्री गणेश किया गया| भंडारा लगभग रात 10 बजे तक चलता रहा| जिससे मंदिर के जाम की स्थिति रही|
पूजना में सांसद मुकेश राजपूत, संकिसा चेयरमैंन प्रतिनिधि राहुल राजपूत, अनूप मिश्रा, पूर्व चेयरमैंन विजय गुप्ता, सुगंध गंगवार, भाकियू जिलाध्यक्ष विजय कटियार, सपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष विजय यादव, बीजेपी जिला मंत्री अभिषेक बाथम, पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष विकास पाण्डेय, रामलीला मंडल फतेहगढ़ अध्यक्ष रवीश द्विवेदी, अधिवक्ता संजय दुबे, कर्मचारी नेता प्रमोद दीक्षित, हिन्दू महासभा के युवा प्रदेश अध्यक्ष विमलेश मिश्रा, प्रदेश उपाध्यक्ष सौरभ मिश्रा, अजय दुबे अज्जू, पूर्व युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष शुभम तिवारी आदि प्रमुख रूप से शामिल हुए|
भाजपा नेता शिवम दुबे, राहुल उपाध्याय, सेन्ट्रल जेल व्यापार मंडल अध्यक्ष योगेश गुप्ता, महामंत्री डा. संजीब त्रिपाठी, अनिल सक्सेना पिंटू, उपाध्यक्ष अमित मिश्रा, पाल सेना उपाध्यक्ष पंकज पाल, गोपाल मिश्रा, आलोक राजपूत, आशाराम पाल, रंजीत पाल, अरुण सक्सेना (मलू), अनमोल शुक्ला, पवनेश उर्फ पिंकू राजपूत, सुप्रीम यादव, अंकुर दुबे, अंशुल दुबे, आपदा विशेषज्ञ आयुषमेंद्र परिहार, जिनेद्र पाठक, चिराग पाठक, सीता शुक्ला, तृप्ति दुबे, शालिनी पाठक, राजन मिश्रा, प्रधान पति भोला यादव, राजीव दुबे, अमित त्रिपाठी, सुमित त्रिवेदी, गोविन्द त्रिवेदी, आशीष यादव, मनीष मिश्रा, किशन शर्मा आदि नें व्यवस्था देखी |

गंगा नहाने आया युवक डूबा, तलाश जारी

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) गंगा नहानें आया युवक अचानक डूब गया| जिससे परिजनों में चित्कार मच गयी| पुलिस नें गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू की|
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नेकपुर कला निवासी राकेश शंखवार का 17 वर्षीय पुत्र मानव शंखवार अपनी बड़ी बहन रजनी व भाभी रंजना के साथ पांचाल घाट गंगा नहाने आया था| वह सभी नमामि गंगे घाट पर वह गंगा नहानें गये थे| उसी समय मानव गहरे पानी में चला गया और डूब गया| सूचना पर पांचाल घाट चौकी प्रभारी मोहित मिश्रा नें गोता खोरों की मदद से मानव की तलाश शुरू करायी लेकिन उसका कोई पता नही चला| मानव की माँ मीरा देवी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया | खबर लिखे जानें तक उसकी तलाश जारी है| चौकी प्रभारी मोहित मिश्रा नें बताया कि अभी तलाश की जा रही है|

प्रदेश में आज झमाझम बारिश के साथ वज्रपात की आशंका

लखनऊ:प्रदेश में इन दिनों मॉनसून का दौर जारी है परन्तु बीते कुछ दिनों से उमस भरी गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर रखा है|पिछले कुछ दिनों से तेज धूप और उमस ने जनजीवन बेहाल कर रखा है इस बीच मौसम विभाग ने आज बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है|
मौसम विभाग ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में अगले दो दिनों तक भारी बारिश के आसार हैं।इस दौरान कई जिलों में बिजली चमकने और तेज हवाओं के भी चलने की उम्मीद जताई जा रही है,मौसम विभाग की मानें तो यूपी में बारिश का ये सिलसिला 31 जुलाई तक जारी रहेगा|
प्रदेश के अधिक जनपदों में गरज के साथ वज्रपात की भी आशंका जताई गई है|इस चेतावनी में बांदा,चित्रकूट, कौशाम्बी,प्रयागराज,फतेहपुर,सोनभद्र,मिर्जापुर,चंदौली,उन्नाव,राजधानी लखनऊ,बाराबंकी, रायबरेली, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर,अलीगढ़,मथुरा,हाथरस, कासगंज,एटा,आगरा,फिरोजाबाद,मैनपुरी इटावा,औरैया,बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, वाराणसी, संत रविदास नगर ,सिद्धार्थ नगर, गोंडा,बलरामपुर,श्रावस्ती,बहराइच,लखीमपुर खीरी,सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, शाहजहांपुर के साथ आसपास के जिले शामिल किये गए है|
इसके साथ ही फर्रुखाबाद,शाहजहांपुर,संभल,बदायूं,जालौन,एटा, मैनपुरी, इटावा, अमरोहा, बरेली, पीलीभीत, झांसी, ललितपुर एवं इनके आसपास के इलाकों में भारी बारिश की संभावना व्यक्त की गई है|

अफसरों के लिखित आश्वासन के बाद व्यापार मंडल का धरना समाप्त

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) अफसरों के लिखित भरोसे के बाद रेलवे रोड़ निर्माण के लिए धरना कर रहे व्यापार मंडल ने आंदोलन समाप्त कर दिया गया|
फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल के प्रदेश मंत्री डॉ. अरविन्द गुप्ता, जिलाध्यक्ष मनोज मिश्रा व जिला महामंत्री विमलेश मिश्रा के नेतृत्व में रेलवे रोड़ निर्माण को लेकर धरना प्रदर्शन चौक पर किया| व्यापारियों नें कहा कि रेलवे रोड निर्माण को लेकर केबल व्यापारियों को लालीपॉप ही दिया जा रहा है| जबकि सड़क निर्माण, बिजली व्यवस्था आदि के निर्माण के लिए बजट भी पास हो चुका है| लेकिन उसके बाद भी सड़क निर्माण नही हुई| लिहाजा जब तक प्रशासन कोई ठोस कदम नही उठायेगा तो प्रदर्शन उग्र होगा| सुबह लगभग 10 बजे धरना प्रदर्शन शुरू हुआ और दोपहर में ईओ नगर पालिका विनोद कुमार आदि अधिकारी मौके पर पंहुचे | व्यापारियों नें लिखित आश्वासन की मांग की| जिसके बाद ईओ विनोद कुमार नें लिखित रूप से आश्वासन दिया कि दो महीने में बिजली विभाग पोल शिफ्ट करने के ठीक एक सप्ताह के बाद सड़क निर्माण शुरू करा दिया जायेगा| अनूप गुप्ता, राजू भारद्वाज, मनोज दीक्षित, प्रशांत शुक्ला, सेंट्रल जेल व्यापार मंडल अध्यक्ष योगेश गुप्ता, जिला महामंत्री डा. संजीब त्रिपाठी, अनिल सक्सेना पिंटू , सौरभ मिश्रा, सौरभ पाठक, आदि रहे|


भीषण गर्मी व उमस से जनजीवन बेहाल

फर्रुखाबाद(जेएनआई ब्यूरो) विगत कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी ने जनपद को अपने आगोस में ले रखा है चहुओर जनजीवन तेज गर्मी से बेहाल है|उमस भरी गर्मी और तेज धूप से व्याकुल जनपदवासी केवल इन्द्रदेव के मेहरवान होने की आस मे है|बीते दिन शाम को हुई बारिश ने लोगो को राहत तो प्रदान की लेकिन आज सुबह से तेज धूप ने पुनः जनजीवन को प्रभावित कर दिया| गर्मी की भीषण मार व उमस से जनजीवन पूरी तरह से बेहाल होता जा रहा है तथा लोगों को बचाव का मार्ग नहीं सूझ रहा है।तेज गर्मी के बीच पंखे कूलर गर्म हवा फेंक रहे हैं तथा एसी भी अपेक्षित शीतलता प्रदान नहीं कर रहे है। उधर हल्की बारिश के बाद मौसमी बीमारियां भी जोर पकड़ने से लोगों की चिता बढ़नी शुरू हो गई है। बदलते मौसम में पारा भी निरंतर उठता गिरता रहा है|मौसम विभाग ने आगामी दिनों में मौसम बदलने का पूर्वानुमान जारी किया है|जिससे गर्मी से राहत मिलने के आसार है|

कारगिल युद्ध सैनिकों की असाधारण वीरता,साहस और अटूट दृढ़ संकल्प का प्रतीक

नई दिल्ली:राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने आज कारगिल विजय दिवस के अवसर 26 जुलाई 1999 के कारगिल युद्ध के शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा यह दिन हमारे सैनिकों की असाधारण वीरता,साहस और अटूट दृढ़ संकल्प का प्रतीक है उन्होंने कहा कि राष्ट्र के लिए उनका समर्पण और सर्वोच्च बलिदान हर नागरिक को प्रेरित करता रहेगा।”जय हिंद! जय भारत!”
पीएम नरेन्द्र मोदी ने कारगिल युद्ध के शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि यह अवसर देश को अपने उन सैनिकों के अद्वितीय साहस और वीरता की याद दिलाता है जिन्होंने देश के गौरव की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी। उन्होंने कहा कि मातृभूमि के लिए खुद को बलिदान करने का उनका जज्बा हर पीढ़ी को प्रेरित करेगा।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी शहीद वीरों को श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि कारगिल विजय दिवस पर, मैं उन वीरों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं जिन्होंने सबसे कठिन परिस्थितियों में भी हमारे राष्ट्र के सम्मान की रक्षा में असाधारण साहस, धैर्य और दृढ़ संकल्प का परिचय दिया।कारगिल युद्ध के दौरान उनका सर्वोच्च बलिदान हमारे सशस्त्र बलों के अटूट संकल्प की एक शाश्वत याद दिलाता है।Kashvi Aesthetics Farrukhabad

कायमगंज, कमालगंज व मोहम्मदाबाद के बीईओ को नोटिस जारी

फर्रूखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बेसिक शिक्षा विभाग के मासिक कार्यो की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में बीएसए अनुपम अवस्थी नें बताया कि स्कूल चलो अभियान में 2025-26 में अभी तक 19,208 नामांकन हो गये है, पीएम सूर्यघर योजना में 200 के सापेक्ष 69 सोलर सिस्टम लग गए है, जनपद में चिन्हित 2133 दिव्यांग बच्चों के सापेक्ष 717 बच्चों का 40 प्रतिशत से ऊपर का दिव्यांग प्रमाणपत्र बन गया है, विद्यालयों में कंपोजिट ग्रांट भेजी जा रही है।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि जिन जगहों पर आपरेशन कायाकल्प के पैरामीटर्स पर कार्य नही हुआ है वहाँ के प्रधानों को नोटिस देकर कारण पूछा जाये, 141384 के सापेक्ष 128691 बच्चों के आधार कार्ड बन गये है,कायमगंज, कमालगंज व मोहम्मदाबाद के बीईओ को बच्चों के आधार कम बनने पर नोटिस जारी करने के निर्देश दिये गये। बैठक में प्रभारी सीडीओ कपिल कुमार, डीडीओ, बीएसए अनुपम अवस्थी, जिला पूर्ति अधिकारी सुरेन्द्र यादव आदि रहे|

डग्गामार बस व आधा दर्जन ट्रक सीज

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन सुभाष चन्द्र प्रजापति के नेतृत्व में अभियान चलाकर एक ओबर लोड बस के साथ 5 बकाया में संचालित हो रहे ट्रक सीज कर दिये गये|
एआरटीओ प्रवर्तन सुभाष राजपूत द्वारा नगर क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया । चेकिंग में जयपुर की ओर से आने वाली तथा शाहजहांपुर की ओर जाने वाली एक बस को चेक किया गया तो उसमें 60 सवारियां यात्रा कर रही थी, जबकि बस की क्षमता केवल 36 सवारियों को ले जाने की थी। एआरएम रोडवेज राजेश कुमार के साथ बस को पकड़कर रोडवेज बस अड्डे में सीज कर दिया गया तथा उस पर 61 हजार का जुर्माना लगाया गया। एक ओवरलोड ट्रक को थाना राजेपुर में सीज किया गया व उस पर 41 हजार का जुर्माना लगाया गया । पांच बकाया में संचालित ट्रकों को भी सीज किया गया तथा 15000 का जुर्माना लगाया गया इन वाहनों पर परिवहन विभाग का 1,90,000 टैक्स बकाया है ।

काली नदी में नहानें गया युवक डूबा, रेस्क्यू जारी

फर्रुखाबाद:(कमालगंज संवाददाता) काली नदी में नहानें के लिए उतरा युवक अचानक गहरे पानी में डूब गया| सूचना पर परिजन मौके पर पंहुचे तो कोहराम मच गया| पुलिस गोता खोरों की मदद से युवक की तलाश करा रही है|
थाना क्षेत्र के ग्राम कैटहा निवासी 35 वर्षीय अनंतराम पुत्र रामचन्द्र मजदूरी का कार्य करता है| वह दोपहर लगभग 11 बजे वह नदी में नहानें के लिए उतरा, उसी दौरान अचानक वह गहरे पानी में डूब गया| मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गयी| सूचना मिलने पर खुदागंज चौकी प्रभारी शिव कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पंहुचे और आजाद नगर से गोताखोर बुलाकर उसकी तलाश करायी| लेकिन खबर लिखे जाने तक उसका पता नही चला|