फर्रूखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बेसिक शिक्षा विभाग के मासिक कार्यो की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में बीएसए अनुपम अवस्थी नें बताया कि स्कूल चलो अभियान में 2025-26 में अभी तक 19,208 नामांकन हो गये है, पीएम सूर्यघर योजना में 200 के सापेक्ष 69 सोलर सिस्टम लग गए है, जनपद में चिन्हित 2133 दिव्यांग बच्चों के सापेक्ष 717 बच्चों का 40 प्रतिशत से ऊपर का दिव्यांग प्रमाणपत्र बन गया है, विद्यालयों में कंपोजिट ग्रांट भेजी जा रही है।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि जिन जगहों पर आपरेशन कायाकल्प के पैरामीटर्स पर कार्य नही हुआ है वहाँ के प्रधानों को नोटिस देकर कारण पूछा जाये, 141384 के सापेक्ष 128691 बच्चों के आधार कार्ड बन गये है,कायमगंज, कमालगंज व मोहम्मदाबाद के बीईओ को बच्चों के आधार कम बनने पर नोटिस जारी करने के निर्देश दिये गये। बैठक में प्रभारी सीडीओ कपिल कुमार, डीडीओ, बीएसए अनुपम अवस्थी, जिला पूर्ति अधिकारी सुरेन्द्र यादव आदि रहे|
कायमगंज, कमालगंज व मोहम्मदाबाद के बीईओ को नोटिस जारी
डग्गामार बस व आधा दर्जन ट्रक सीज
फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन सुभाष चन्द्र प्रजापति के नेतृत्व में अभियान चलाकर एक ओबर लोड बस के साथ 5 बकाया में संचालित हो रहे ट्रक सीज कर दिये गये|
एआरटीओ प्रवर्तन सुभाष राजपूत द्वारा नगर क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया । चेकिंग में जयपुर की ओर से आने वाली तथा शाहजहांपुर की ओर जाने वाली एक बस को चेक किया गया तो उसमें 60 सवारियां यात्रा कर रही थी, जबकि बस की क्षमता केवल 36 सवारियों को ले जाने की थी। एआरएम
रोडवेज राजेश कुमार के साथ बस को पकड़कर रोडवेज बस अड्डे में सीज कर दिया गया तथा उस पर 61 हजार का जुर्माना लगाया गया। एक ओवरलोड ट्रक को थाना राजेपुर में सीज किया गया व उस पर 41 हजार का जुर्माना लगाया गया । पांच बकाया में संचालित ट्रकों को भी सीज किया गया तथा 15000 का जुर्माना लगाया गया इन वाहनों पर परिवहन विभाग का 1,90,000 टैक्स बकाया है ।
काली नदी में नहानें गया युवक डूबा, रेस्क्यू जारी
फर्रुखाबाद:(कमालगंज संवाददाता) काली नदी में नहानें के लिए उतरा युवक अचानक गहरे पानी में डूब गया| सूचना पर परिजन मौके पर पंहुचे तो कोहराम मच गया| पुलिस गोता खोरों की मदद से युवक की तलाश करा रही है|
थाना क्षेत्र के ग्राम कैटहा निवासी 35 वर्षीय अनंतराम पुत्र रामचन्द्र मजदूरी का कार्य करता है| वह दोपहर लगभग 11 बजे वह नदी में नहानें के लिए उतरा, उसी दौरान अचानक वह गहरे पानी में डूब गया| मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गयी| सूचना मिलने पर खुदागंज चौकी प्रभारी शिव कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पंहुचे और आजाद नगर से गोताखोर बुलाकर उसकी तलाश करायी| लेकिन खबर लिखे जाने तक उसका पता नही चला|
एक हफ्ते बाद भी लापता युवक का नहीं लगा सुराग
फर्रुखाबाद:(अमृतपुर संवाददाता) एक हफ्ता पूर्व टहलने के लिए घर से निकले युवक का अभी तक कोई सुराग पुलिस नहीं लगा सकी है हालाकि पुलिस सम्भावित स्थानो पर ड्रोन कैमरे से इलाके की निगरानी की|
थाना क्षेत्र के ग्राम गुजरपुर पमारान निवासी 27 वर्षीय ओमवीर राठौर हरिद्वार में रहकर नौकरी करता था| वह एक हफ्ता पूर्व घर से टहलने के लिए निकला था|जब वह शाम तक घर नहीं पहुँचा तो युवक के परिजनों ने ओमवीर के साथी रामू से पूछतांछ की रामू से संतोष जनक उत्तर ना मिलने पर पत्नी धर्मशिला ने इसकी सूचना पुलिस को दी| पुलिस ने घटना को गम्भीरता से लेते हुए मौके पर पहुच जांच पड़ताल की इसके साथ ही रामू से भी ओमवीर के बारे में जानकारी की| पुलिस रामू को लेकर गाँव के ही खेतो में जाकर खोजबीन की|
सपा नें भूतपूर्व सांसद वीरांगना फूलन देवी को पुन्यतिथि पर किया याद
फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय आवास विकास पर जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल सिंह यादव की अध्यक्षता में भूतपूर्व सांसद वीरांगना फूलन देवी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें याद कर गोष्ठी व श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल सिंह यादव ने कहा कि जुल्म के खिलाफ फूल से अंगारा बनीं फूलन देवी जी को पुण्यतिथि पर नमन करते हुए हम सिर्फ इतना ही कहना चाहते हैं कि उनकी स्मृतियाँ पीडीए परिवार अनमोल धरोहर हैं| पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत ने कहा दुनियाँ में जितनीं भी देवियाँ हैं उन सबमें सबसे ऊपर मैं फूलन देवी जी को पूजती हूँ, वो आधी आबादी की महान प्रेरणास्रोत हैं। मुलायम सिंह यादव ने
फूलन देवी को जुल्म की हथकड़ियों से आजाद किया व देश की सबसे बड़ी पंचायत में पहुँचाया। पूर्व मंत्री सर्वेश अंबेडकर ने कहा कि जुल्म करने बालों के खिलाफ़ क्रांति का प्रतीक हैं फूलन देवी उनका जीवन अन्याय के खिलाफ़ क्रांति से परिपूर्ण रहा| जिला महासचिव इलियास मंसूरी ने कहा कि जुल्म करने वालों
को फूलन देवी जी की जीवनशैली से सबक लेना चाहिए | जिला उपाध्यक्ष पुष्पेन्द्र यादव ने कहा आजाद हिन्दुस्तान में वीरांगना की परिभाषा को धरातल पर उतारने का श्रेय फूलन देवी को जाता है। जिला सचिव राधेश्याम सविता, महिला सभा की प्रदेश उपाध्यक्ष सुनीता शाक्य, महिला सभा की प्रदेश सचिव प्रतिभा यादव, चांद मोहम्मद खाँ, अरविंद कश्यप , केके यादव, अशोक अंबेडकर आदि रहे|
ट्रैक्टर से बाइकों की भिंडत में घायल तीसरे युवक की मौत
फर्रुखाबाद:(कायमगंज संवाददाता) ट्रैक्टर से दो बाइक पर सबार चार के टक्कर से दो युवको की गुरूवार को ही मौत हो गई थी|इस हादसे में दो युवक घायल हो गए थे,घायल के परिजनों ने उनको निजी अस्पताल में भर्ती कराया था|हालत गंभीर होने पर एक युवक को परिजन लोहिया अस्पताल लेकर पहुचे जहाँ चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया मौत कि खबर पर परिजनों में कोहराम मच गया|

कम्पिल थाना क्षेत्र के ग्राम बढ़ार निवासी 30 वर्षीय अनिल पुत्र कप्तान सिंह बाइक से अपनी छोटी बहिनों की किताबें लेने के लिए कंपिल बाजार आ रहे थे। वहीं ग्राम बहबलपुर निवासी 50 वर्षीय दाबिर अली पुत्र इंशाअल्ला, 23 वर्षीय आसिफ पुत्र सलीम व 25 वर्षीय रियाज़ मोहम्मद पुत्र मोहम्मद इसरार बाइक से फतेहगढ़ जा रहे थे। जब वह लोग कम्पिल थाना क्षेत्र के गांव सवितापुर पेट्रोलपंप के पास से गुजर रहे थे उसी समय मोरम लदी ट्रैक्टर ट्राली से दोनों बाइकों की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। जिसमें चारों बाइक सबार युवक गम्भीर रूप से घायल हो गये थे। थाना प्रभारी विश्वनाथ आर्य ने सभी घायलों को निजी वाहनों से सीएचसी कायमगंज में भर्ती कराया था,जहां चिकित्सक अमित कुमार ने आसिफ व रियाज़ मोहम्मद को मृत घोषित कर दिया। साथ ही गम्भीर रूप से घायल अनिल व दाबिर अली को प्राथमिक उपचार के बाद लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन घायलों को निजी अस्पताल के गए शुक्रवार की शाम अनिल की हालत चिंताजनक होने पर परिजन उसे लोहिया अस्पताल लेकर पहुचे यहाँ मौजूद चिकित्सक डॉ अभिषेक चतुर्वेदी ने घायल अनिल को मृत घोषित कर दिया|मौत कि खबर पर परिजनों में कोहराम मच गया|मामले की सूचना अस्पताल कर्मचारियों ने कादरीगेट थाना पुलिस को दी|एक अन्य घटना में मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के नेकपुर खुर्द निवासी गौतम पुत्र झब्बू लाल हादसे में घायल हो गए जिन्हें आनन फानन में भाई मोहित ने लोहिया अस्पताल में भरी कराया|
फालोअप:लापता व्यापारी के खाते से नकदी की हुई निकासी
फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) लापता व्यापारी के सकुशल होनें से सबूत लगातार मिल रहे हैं| पहले उसने परिजनों से फोन पर बात की थी अब ताजा अपडेट यह है कि व्यापारी के खुद के खाते से नकदी की निकासी की है| पुलिस टीमें लगातार उसकी खोजबीन में लगी हैं|
थाना क्षेत्र के ग्राम जमापुर निवासी व्यापारी रितेश पाल पुत्र स्वर्गीय मातादीन पाल 15 जुलाई से रहस्यमय तरीके से लापता हैं| पुलिस की कई टीमें लगातार उसकी तलाश में लगी हैं| पुलिस की टीमों ने आस-आस के कई जनपदों में सम्बन्धित जगहों पर दबिश दी| लेकिन सफलता हाथ नही लगी| इसी बीच उसकी बाइक खड्ड के पानी में बरामद हुई थी| पुलिस टीमें लगातार उसकी तलाश कर रहीं है| पुलिस नें देहरादून, गुडगांव, हरिद्वार आदि जगहों पर दबिशे दी| लेकिन पता ही चल सका | लापता रितेश नें अपने
परिजनों को बीते दिनों फोन पर हरिद्वार होनें की जानकारी दी थी, उसका कहना था कि वह अब बाबा बनकर ही लौटेगा| मिली जानकारी के अनुसार लापता रितेश नें अपने खुद के खाते से लगभग 2 हजार रूपये की निकासी की है| रूपये गुडगाँव से निकालने की जानकारी मिली है| जानकारी मिलने पर पुलिस सक्रिय हो गयी| पुलिस नें उसे खाते की जाँच की और साइबर अपराध शाखा को जांच में लगा दिया है|
कार्यवाहक थाना प्रभारी कामता प्रसाद नें बताया कि लापता रितेश नें खाते से रूपये निकाले हैं| उसके खाते में रूपये डाले भी गये हैं| पुलिस मामले की जाँच कर रही है| रितेश की तलाश में टीमें रवाना हैं |
शहीद स्मारक पर डीएम नें अर्पित की पुष्पांजलि
फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी द्वारा शहीद स्मारक स्थल ग्राम मौधा विकास खंड मोहम्दाबाद पहुँचकर पुष्पांजलि अर्पित की व शहीदों के बारे में जानकारी प्राप्त की|
जिलाधिकारी द्वारा प्राथमिक विद्यालय मौधा का निरीक्षण किया, विद्यालय में पंजीकृत 24 के सापेक्ष 21 छात्र उपस्थिति पाये गये, जिन पर 02 अध्यापकों की तैनाती पाई गई, मिड डे मील में मेन्यू के अनुसार तहरी बनी पाई गई जिसकी गुडवत्ता ठीक पाई गई, शिक्षा का स्तर ठीक पाया गया,तत्पश्चात जिलाधिकारी द्वारा आयुर्वेदिक अस्पताल के निर्माणाधीन भवन व जलजीवन मिशन के अंतर्गत बन रही पानी की टंकी का निरीक्षण किया गया, मौके पर परियोजना का कार्य बंद पाया गया जिसपर जिलाधिकारी द्वारा नाराजगी व्यक्त की गई।

‘फैम’ व्यापार मंडल की रेलवे रोड़ निर्माण ना होनें पर धरना प्रदर्शन की घोषणा
फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) रेलवे रोड़ निर्माण का इंतजार करते हुए चार साल यानी लगभग 1400 दिन गुजर गये, लेकिन रेलवे रोड़ का निर्माण केबल कागजों में ही चला| सड़क पर चार कदम भी कार्य नें प्रगति नही की| जिम्मेदारों की उदासीनता के चलते आदर्श सड़क की जगह रेलवे रोड़ हास्य का विषय बनी हुई है| अब रेलवे रोड़ के निर्माण के लिए आन्दोलन करनें के लिए फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल नें कमर कसी है|
संगठन के प्रदेश मंत्री डॉ. अरविन्द गुप्ता के अस्पताल बढ़पुर में व्यापार मंडल की पत्रकार वार्ता हुई| जिसमे प्रदेश मंत्री ने कहा कि शहर की प्रमुख रेलवे रोड़ का ना बनना जनप्रतिनिधियों की उदासीनता का परिचय देती है| व्यापार मंडल इसके लिए शांति पूर्ण ढंग से धरना प्रदर्शन चौक पर 26 जुलाई से करेगा| रेलवे रोड़ निर्माण के लिए संगठन लगातार प्रयास कर रहा है|, डीएम, ईओ और अन्य अधिकारियों से लगातार शिकायतें की गयी लेकिन कोई लाभ नही हुआ| लिहाजा अब व्यापार मंडल धरना प्रदर्शन को
बाध्य है| व्यापारियों का सड़क को लेकर करोड़ो का नुकसान हुआ है| इस समय मीडिया सत्य परख खबरे छापे तो उस पर कोई कार्यवाही नही होती है|
जिलाध्यक्ष मनोज मिश्रा नें कहा कि संगठन धरना देगा| यदि जरूरत पड़ी तो आमरण अनशन तक आन्दोलन को ले जाया जायेगा, लेकिन अब व्यापारियों के प्रति जिम्मेदारों की उदासीनता नही चलेगी| जिला महामंत्री विमलेश मिश्रा नें कहा कि रेलवे रोड़ को आदर्श सड़क बनाने के लिए लापरवाही का जो आदर्श पेश किया गया वह जग जाहिर है| अब व्यापारियों की लड़ाई आर-पार की होगी| रेलवे रोड़ निर्माण शुरू होनें तक आंदोलन जारी रहेगा| इस दौरान मनोज दीक्षित, गोपाल राठौर, अभिषेक वाजेपयी, दीपू सिंधी, अजय मेहरोत्रा, अनूप गुप्ता व अजय वर्मा आदि रहे|
प्रदेश में आगामी चार दिनों तक भारी बारिश का पूर्वानुमान जारी
लखनऊ:प्रदेश में विगत कुछ दिनों से तेज धूप और उमस की वजह से दिन और रात के तापमान में करीब चार डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि हुई है जिसने लोगो की परेशानी को सातवे आसमान पर पंहुचा रखा है|बीते कुछ दिनों से भीषण गर्मी से आवाम त्राहि त्राहि कर रहा है|मौसम विभाग ने आगामी चार-पांच दिनों तक लखनऊ समेत पूर्वी और पश्चिमी यूपी के जिलों में मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। जिससे लोगो को उमसभरी गर्मी से राहत मिलेगी और दिन व रात के तापमान में गिरावट होने की सम्भावना है|

प्रदेश के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बारिश का सिलसिला पूर्वी यूपी से शुरू होगा और शनिवार रात तक इसका असर लखनऊ समेत मध्य यूपी तक दिखेगा।आगामी तीन-चार दिनों तक रुक-रुककर बरसात होती रहेगी। जिससे प्रदेश के तापमान में गिरावट होगी|



