मानसून सक्रिय,आगामी 24 घंटों में भारी बारिश का अलर्ट

0
398

लखनऊ:प्रदेश में इन दिनों मानसून सक्रिय है जिसके परिणामस्वरूप कई जनपदों में भारी बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में प्रदेश के 46 जिलों में अत्यधिक बारिश और 64 जिलों में गरज के साथ बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है|

मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डा. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आज लखनऊ,बाराबंकी, रायबरेली,महाराजगंज,हरदोई,फर्रुखाबाद,कन्नौज,कानपुर देहात,कानपुर नगर,उन्नाव,सिद्धार्थनगर,गोंडा बलरामपुर, श्रावस्ती,बहराइच,लखीमपुर खीरी,सीतापुर,मथुरा,हाथरस,आगरा,बरेली,पीलीभीत,शाहजहांपुर,संभल,बदायूं, संतकबीरनगर,बस्ती,अमेठी,अयोध्या,सहारनपुर मुजफ्फरनगर,मेरठ,हापुड,बुलंदशहर,अलीगढ़,कासगंज,एटा, फिरोजाबाद,मैनपुरी इटावा,औरैया,बिजनौर,अमरोहा,मुरादाबाद,रामपुर,जालौन के आसपास के जनपदों में भारी बारिश के आसार है| साथ ही कुछ जनपदों में मेघगर्जन के साथ आकाशी बिजली गिरने की आशंका व्यक्त की गई है।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]