Home Blog Page 203

महिला का अश्लील वीडियो बनाकर किया शारीरिक शोषण, एफआईआर दर्ज

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) महिला का नहाते हुए वीडियो बनाकर वायरल करनें की धमकी देकर शारीरिक शोषण करनें में मुकदमा दर्ज किया गया है| पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है|
शहर कोतवाली के मोहल्ला पलरिया निवासी पंकज श्रीवास्तव के ऊपर एक महिला नें एफआईआर दर्ज करायी है| जिसमे कहा है कि पंकज श्रीवास्तव के मकान में महिला किराये पर रह रही थी| महिला का आरोप है कि उसका मकान मालिक पंकज नें नहाते हुए वीडियो बना लिया| जिसके बाद उसको वायरल करनें की धमकी देकर उसका शोषण किया| 26 दिसंबर 2024 को मारपीट कर घर से निकाल दिया|महिला नें आरोपी पंकज से जान-माल का खतरा बताया है| मुकदमें की विवेचना अवर निरीक्षक विजय कुमार को दी गयी है|

मार्ग दुर्घटना में बाइक सबार दो कांवड़ियां घायल, एक की मौत

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) बाइक से जल भरने जा रहे तीन कांवडिया अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गये| जिन्हें लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया| जहाँ एक को मृत घोषित कर दिया गया|
शाहजहाँपुर अल्लागंज कुडरी निवासी 26 वर्षीय ओमप्रकाश पुत्र रामसागर अपने चचेरे भाई प्रभुदयाल व अजयवीर के साथ बाइक से पांचाल घाट जलभरने जा रहे थे| उसी दौरान थाना राजेपुर के जमापुर मोड़ के निकट किसी अज्ञात वाहन नें बाइक सवार तीनों कांवरिया घायल हो गये| जिन्हें लोहिया अस्पताल लाया गया| जहाँ ओमप्रकाश को मृत घोषित कर दिया| मृतक ओमप्रकाश की पत्नी सीता, माँ रेशमा देवी रो-रो कर बुरा हाल हो गया| मृतक ओमप्रकाश के 2 साल की पुत्री बिट्टू है| उप निरीक्षक श्यामबाबू नें शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया|

बाढ प्रभावित गांवों का डीएम-एसपी नें किया दौरा

फर्रूखाबाद:(कायमगंज संवाददाता) जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी व पुलिस अधीक्षक आरती सिंह द्वारा तहसील कायमगंज के बाढ़ से प्रभावित होने बाले चौराहर, ढाईघाट व अजीजाबाद फर्रूखाबाद का निरीक्षण किया गया।
जिलाधिकारी द्वारा गाँवो में पहुँचकर सभी ग्रामीणों से वार्ता की व बाढ़ से होने वाली समस्याओं व कटान की जानकारी प्राप्त की| सिचाई विभाग को गाँवो को कटान से बचाने के लिये आवश्यक व प्रभावी उपाय करने के निर्देश दिये गये। तहसीलदार को संवंधित गाँवो में नाव व नाविकों की व्यवस्था करने व बाढ़ राहत शरणालय व चौकियों पर आवश्यक व्यवस्था करने के निर्देश दिये, चिकित्सा विभाग को संवंधित गाँवो में आवश्यक दवाएं व डॉक्टरों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। तहसीलदार, अधिशाषी अभियंता सिंचाई व संवंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

चोरो का धावा, नकदी जेबरात साफ

फर्रुखाबाद:(जहानगंज संवाददाता) बीती रात चोरों नें घर पर धावा बोलकर नकदी जेबरात साफ कर दिये| सूचना पर पंहुची पुलिस नें जाँच पड़ताल की|
थाना क्षेत्र के ग्राम जरारी निवासी सादाव पुत्र मैनुद्दीन अपने भाइयों ऐराज व सद्दाम के साथ छत पर सो रहे थे। देर रात लगभग 2 बजे नीचे मकान से आवाजें आती सुनी| जिसके बाद उन्होंने नीचे देखा तो चोरी कर रहे थे| शोर मचाते ही चोर भाग गये, ग्रामीणों ने पीछा किया लेकिन चोर हाथ नही लगे| घर के अंदर लौटने पर पता चला कि सभी कमरों के ताले टूट चुके थे और कई कीमती सामान गायब थे। घर के अंदर लौटने पर पता चला कि सभी कमरों के ताले टूटे थे व कई कीमती सामान गायब थे। चोर लगभग 13 हजार की नकदी व कीमती जेबरात लेकर फरार हुए| सूचना मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक डा. संजय सिंह, कार्यवाहक थानाध्यक्ष आनंद शर्मा, फिल्ड यूनिट की टीम मौके पर पंहुची और जाँच की| पुलिस नें सादाब की तहरीर पर पर मुकदमा दर्ज किया गया| उपनिरीक्षक रामबाबू को जाँच दी गयी है|

बड़ी खबर: छज्जा गिरने से घायल मासूम भाई-बहनों की मौत

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर संवाददाता) बीते दिन छज्जा गिरनें से घायल हुए पांच मासूमों में से दो सगे भाई-बहनों की उपचार के दौरान मौत हो गयी| जिससे कोहराम मच गया| घर शुभचिंतकों की भीड़ लग गयी| परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया|
थाना क्षेत्र के ग्राम हुसैनपुर हड़ाई निवासी महिपाल के मकान के गेट का छज्जा सोमवार की सुबह वर्षा के दौरान गिर गया। जिसमें महिपाल की 14 वर्षीय पुत्री प्रीती, 10 वर्षीय पालकी, रघुपाल की 5 वर्षीय पुत्री शशी, धनपाल की 7 वर्षीय पुत्री आराध्या, व 5 वर्षीय कुशल उर्फ मोदी घायल हो गये। वह सभी बच्चे विद्यालय जा रहे थे। जैसे ही बच्चे स्कूल जाने के लिए घर से निकले वैसे ही छज्जा गिर गया। सभी को लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया था| लिहाजा आराध्या व कुशल को कानपुर रिफर किया गया था| जहाँ दोनों भाई बहनों की उपचार के दौरान मौत हो गयी| मृतकों की माँ रूबी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया| धनपाल के अभी एक पुत्र खिलाड़ी व एक पुत्री नन्ही है|

बीजेपी विधायक को गाली-गलौज की आडियो वायरल होने पर जिप. सदस्य पर मुकदमा

फर्रुखाबाद:(नवाबगंज संवाददाता) बीजेपी विधायक सुशील शाक्य का नाम लेकर फोन पर एक पीड़ित से फोन कर उनके लिए गाली-गलौज करने के मामले में पुलिस नें आरोपी जिला पंचायत सदस्य के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कर लिया है| पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गयी है|
दरसल एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमे एक पीड़ित व्यक्ति से फोन पर सपा के लोक सभा प्रत्याशी रहे डा. नबल किशोर शाक्य वार्ता कर रहें हैं| लिहाजा पीड़ित व्यक्ति डॉ. नबल किशोर पर आरोप प्रत्यारोप लगा रहा है| इसी बीच फोन लेकर जिला पंचायत सदस्य नरेद्र शाक्य निवासी नगला खैरबंद गाली-गलौज अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य के लिए भी करता है| मामले में वीडियो वायरल होनें के बाद विधायक के समर्थन आक्रोशित हो गयी| राजेपुर में भी आरेंन्द्र सिंह राजपूत नें नरेंद्र शाक्य के खिलाफ तहरीर दी| वहीं नवाबगंज में सभासद आकाश निवासी मेन मार्कीकेट नवाबगंज की तहरीर पर पुलिस नें आरोपी नरेंद्र शाक्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया| जाँच दारोगा राजेश कुमार को दी गयी है|
नवाबगंज प्रभारी निरीक्षक अबध नारायण पाण्डेय नें बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है| आरोपी की तलाश की जा रही है|

पुलिस की बिना इजाजत ड्रोन उड़ाया तो खैर नहीं, होगी गैंगेस्टर की कार्यवाही  

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो)जनपद में रात या दिन के समय उड़ते ड्रोन को लेकर लोगों में डर और बेचैनी का माहौल बनता है| कभी धार्मिक स्थलों के ऊपर तो कभी संवेदनशील इलाकों में मंडराते भी देखा जाता है, लेकिन अब कोई प्रशासन की अनुमति के बिना ड्रोन उड़ाता है तो ऐसा करना उससे भारी पड़ सकता है और उसकी कानून से सीधी टक्कर मानी जाएगी| दरअसल राज्य सरकार ने ड्रोन उड़ाने को लेकर बड़ा फैसला लिया है| बिना अनुमति ड्रोन उड़ाना अब अपराध की श्रेणी में रखा गया है| बिना अनुमति यदि ड्रोन उड़ाया तो पुलिस सख्त कार्यवाही करेगी| जिला पुलिस नें इसके लिए कमर कस ली है| इसके साथ ही पुलिस अधीक्षक की तरफ से फरमान भी जारी किया गया है| यदि बिना अनुमति के ड्रोन उड़ाया तो गैंगेस्टर की कार्यवाही की जायेगी| मुकदमा भी दर्ज होगा|
दरअसल जिले में अब बिना पंजीकरण और अनुमति के ड्रोन उड़ाना पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया गया है। ड्रोन संचालन को लेकर महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जिले में अब बिना पंजीकरण और पुलिस-प्रशासन की अनुमति के ड्रोन उड़ाना पूर्णतया प्रतिबंधित रहेगा। वर्ष 2023 की ड्रोन संचालन नियमावली के अनुसार किसी भी व्यक्ति को ड्रोन उड़ाने से पहले उसका पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा। यदि कोई बिना अनुमति ड्रोन उड़ाता है या नियमों का उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने चेतावनी दी कि ड्रोन के जरिए किसी भी अप्रिय घटना को अंजाम देने पर दोषियों पर सख्त कानूनी धाराओं में मामला दर्ज किया जाएगा।
अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह ने बताया कि सभी ड्रोन मालिकों को जल्द ही रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया और अनुमति से जुड़े आवश्यक दिशा-निर्देश उपलब्ध करा दिए जाएंगे। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे नियमों का पालन करें। किसी भी प्रकार की जानकारी या अनुमति के लिए संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों से संपर्क करें। जनपद के सभी थानों पर रजिस्टर रखा जायेगा, जिसमे ड्रोन संचालक अपना पंजीकरण करायेंगे, ऑन लाइन भी पंजीकरण कराना होगा| इसके बाद भी जिस जगह ड्रोन उड़ाना है उसकी अनुमति भी लेनी होगी|

उच्चीकृत कस्तूरबा गाँधी में शिक्षकों की भर्ती पता नही, दांव पर छात्राओं का भविष्य!

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) उच्चीकृत कस्तूरबा गाँधी आवासीय बालिका विद्यालय में शिक्षा व्यवस्था मखौल बनी है! कस्तूरबा गाँधी आवासीय बालिका विद्यालय से कक्षा 8 तक की शिक्षा पूर्ण करनें के उपरांत उनका उच्चीकृत कस्तूरबा गाँधी में दाखिला होना है| सत्र अप्रैल से शुरू होना था| कई महीने गुजर जानें के बाद अभी तक विद्यालय में शिक्षकों की भर्ती नही हो सकी है| जिससे छात्राओं का भविष्य दांव पर है!
दरअसल कमालगंज के कस्तूरबा गाँधी आवासीय बालिका विद्यालय से जिन छात्राओं नें कक्षा आठ तक की पढ़ाई पूर्ण करनें के बाद उनका दाखिला उच्चीकृत कस्तूरबा गाँधी आवासीय बालिका विद्यालय में कक्षा 9 में किया जाना है| जिसमे छात्राओं का दाखिला कक्षा 9 से इंटर तक में होना है| जिसके सापेक्ष कुल 28 छात्राओं का पंजीकरण किया गया है| उच्चीकृत कस्तूरबा गाँधी आवासीय बालिका विद्यालय का भवन भी बनकर तैयार है| लेकिन जिम्मेदारों की उदासीनता के चलते कार्य प्रगति पर नही हो रहा है| जिससे छात्राओं का भविष्य अधर में लटका है| शिक्षकों की भर्ती अधर में है|
विद्यालय में इन पदों पर होनी है भर्ती
प्रधानाचार्य एक पद, पीजीटी हिंदी एक, अंग्रेजी एक, गणित एक, जीव विज्ञान एक, रसायन विज्ञान एक, भौतिक विज्ञान एक, कम्प्यूटर एक , लैब असिस्टेंट के तीन पदों के साथ ही चौकीदार व चपरासी पद पर भर्ती होना है|
डीसी बालिका शिक्षा जितेन्द्र कुमार ने बताया कि अभी तक दाखिले नही किये गये हैं| अभी दाखिले की 25 अगस्त को अंतिम तिथि है| बोर्ड के फार्म नही भरे गये है | शिक्षक भर्ती की फाइल तैयार हैं| सीडीओ के हस्ताक्षर के बाद भर्ती होगी|

भारतीय संस्कृति व सभ्यता से जोड़ने का कार्य करती हरियाली तीज

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) संस्कार भारती द्वारा पावस उत्सव (हरियाली तीज) का कार्यक्रम शहर के बजरिया स्थित स्कूल में सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि गुञा जैन, विशिष्ट अतिथि डॉ. पूनम मिश्रा द्वारा भगवान शिव तथा लड्डू गोपाल जी पर दीप प्रज्वलित कर किया गया। सभी लोगों ने भगवान शिव का रूद्राभिषेक कर सम्पूर्ण विश्व कल्याण की कामना की। सचिव गौरव मिश्रा द्वारा संस्कार भारती ध्येय गीत गाया गया ।
कार्यक्रम में सावन से संबंधित किवज प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन,सावन गीत,झूला गीत, कजरी गीत तथा भजनों के समवेत स्वरों ने माहौल को भारतीय परंपरा से जोड़ने काम किया। गुञा जैन ने हरियाली तीज त्यौहार पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह त्यौहार सभी को भारतीय संस्कृति और सभ्यता से जोड़ने काम करती है| डॉ. पूनम मिश्रा ने कहा कि हम सभी को अपनी भारतीय संस्कृति और सभ्यता को कभी भूलना नहीं चाहिए। स्कूल की प्रधानाचार्य तमन्ना दुवे ने कहा समाज में भारतीय संस्कृति के संस्कारों का निर्माण करते हैं जिसमें मानवी संवेदनाएं होती है| अध्यक्ष अनिल प्रताप सिंह ने भी विचार रखे|
कार्यक्रम संयोजिका पारूल सैनी ने कार्यक्रम की व्यवस्था संभाली। कार्यक्रम का संचालन चित्रा अग्निहोत्री ने किया । नवीन मिश्र (नब्बू भैया), समरेंद्र शुक्ला, रविंद्र भदौरिया,अरविंद दीक्षित, अर्पण शाक्य, अनुराग पांडेय ,शशिकांत पांडेय, नमन पाण्डेय, दीपक सक्सेना, अंकुर सक्सेना,अजय दीक्षित, अखिलेश पाण्डेय, कविता शुक्ला, ऋतू शुक्ला, तमन्ना दुबे, वंदना दीक्षित, अंजू अवस्थी,शिवानी शुक्ला, राधा पाण्डेय, गौरी पाण्डेय, हेमलता श्रीवास्तव, नेहा सक्सेना, नरेंद्र नाथ मिश्रा, साधना श्रीवास्तव, रजनी लौंगवानी ,राम अवतार शर्मा, अमन अवस्थी, सुबोध शुक्ला आदि रहे।

केबिल बक्सा फुंका, कोल्ड फीडर की बिजली को लेकर हाहाकार

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) बेवर रोड भोलेपुर के 132 केवी उपकेंद्र में केबिल बक्सा फुंक जानें से कई गांवों की बिजली गुल हो गयी है| जिससे हाहाकार मचा है|
दरअसल उपकेंद्र में केबिल बक्सा फुंक के बाद दोपहर लगभग 11 बजे से बिजली गुल है| जिससे लोगों के घरों में लगे इंवर्टर भी जबाब दे गये हैं| लिहाजा घरों के भीतर उमस से लोग बेहाल हो रहे हैं| केबिल बक्से को ठीक करनें की कवायद शुरू हो गयी है| एक बार केबिल बक्सा ठीक कर सप्लाई चालू करने का प्रयास किया गया लेकिन 33 हजार वोल्ट लाइन में खराबी आ गयी| जिसके बाद बिजली कर्मी उसे ठीक करने में लगे हैं | उसके बाद केबिल बक्सा दुरस्त किया जायेगा|
अवर अभियंता अनिल गौतम नें बताया कि भोलेपुर उपकेंद्र पर केबिल बक्सा फुंक जानें से बिजली गुल हुई है| ठीक करनें का प्रयास चल रहा है| जल्द सप्लाई चालू करनें का प्रयास हो रहा है|