श्रंगीरामपुर मन्दिर के पुजारी व पुत्रों सहित 9 के खिलाफ एफआईआर

0
432

फर्रुखाबाद:(कमालगंज संवाददाता) युवक को घर के भीतर लेजाकर मारपीट करने और धमकी देनें, जबरिया तमंचा पकड़ा कर वीडियो आदि बनाने के मामले में पुलिस नें श्रंगीरामपुर मन्दिर के पुजारी व पुत्रों सहित 9 के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है|
थाना क्षेत्र के ग्राम श्रंगीरामपुर निवासी जौगीश दुबे उर्फ जग्गू ने अपने गाँव के ही श्रंगीऋषि मन्दिर के पुजारी सुरेश चन्द्र दुबे उनके पुत्र अरुण दुबे, पिंटू दुबे के साथ ही बबली, वैष्णवी, डाली, प्रीति, आनन्द कुमार व अनूप के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है| पीड़ित जग्गू नें बताया कि वह विगत तीन दिनों सी गाँव के ही शिवम कुमार के घर पर मजदूरी का कार्य कर रहा था| शनिवार को जब वह मन्दिर जा रहा था उसी दौरान आरोपियों ने उसे पकड़ लिया और कमरे में बंद कर दिया और मारपीट की| पुजारी सुरेश नें शिवम के घर काम करनें से मना किया| काम करोगे तो जान से मार देंगे| आरोपियों नें जबरन तमंचा पकड़ाकर वीडियो भी बनाया| मारपीट में चोट भी आयीं| वहीं दूसरी तरफ सी अरुण कुमार नें पुलिस को शिकायत कर कहा कि उनके घर में चोर घुसा है| पुलिस ने मौके पर जाकर जाँच की| अरुण कुमार नें पुलिस को बताया कि आरोपी तमंचा लेकर आया था उसे पकड़ लिया|
थानाध्यक्ष राजीव कुमार नें बताया कि दोनों तरफ से मुकदमा दर्ज किया गया है| पीड़ित युवक के गंभीर चोट होनें पर उसे थानें से ही जमानत पर छोड़ दिया गया|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]