फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो)भारतीय किसान यूनियन टिकैत की महापंचायत में शामिल होनें आ रहे चौधरी राकेश टिकैत की सभा में भीड़ जुटानें को भाकियू नें ताकत झोंक दी है| भाकियू गाँव-गाँव सम्पर्क कर ग्रामीणों को पंचायत में शामिल होनें का आवहन कर रही है|
दरअसल आगामी 22 सितंबर को शहर के हथियापुर में किसान यूनियन की महापंचायत प्रस्तावित है| जिसमे जनपद के किसानों से जुड़े कई मुद्दों पर वार्ता होगी| जिसमे लिंक एक्सप्रेस-वे, 2031 महायोजना में सेंट्रल जेल से याकूतगंज मार्ग के चौडीकरण का विरोध, भूमि अधिग्रहण में सर्किल रेट बढ़ानें, गंगा व रामगंगा पर बांध
आदि मसलो पर गहन चर्चा की जायेगी| जिलाध्यक्ष अजय कटियार ने ब्लॉक अध्यक्ष बढ़पुर, मोहम्मदाबाद, कमालगंज, के साथ हाथीपुर पहुंचे जिसमें अदिउली,बाबरपुर, न्यामतपुर,सरैया, रेहा, कर्णपुर, जिनैया साथैया में पदाधिकारियों के साथ महापंचायत में आने का सम्पर्क किया| प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद शाक्य, जिला उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मिश्रा, ब्रजेश गंगवार, सुबोध यादव, गोपी शाक्य, जिला महासचिव अभय यादव, विमलेश शाक्य, संजय यादव बिजनेश,सुग्रीव पाल आदि रहे|
भाकियू अखंड प्रदेश नें सौंपा ज्ञापन
भाकियू अखंड प्रदेश के जिलाध्यक्ष क्रांति कुमार पाठक के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पंहुचे संगठन के पदाधिकारियों ने विभिन्य समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा| जिसमे समस्याओं का निस्तारण ना होनें पर आन्दोलन की चेतावनी दी गयी| प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र सोलंकी, राष्ट्रीय महासचिव राजेश दीक्षित उर्फ बबलू,भानु वर्मा, मोहित खन्ना,मोहित खन्ना, अमित त्रिपाठी, पूरन सिंह आदि रहे|
टिकैत की महापंचायत में भीड़ जुटानें को भाकियू नें झोंकी ताकत
उपकरण पाकर खिले दिव्यांगो के चेहरे
फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो)एसएन साध ट्रस्ट द्वारा डॉ० रजनी सरीन के संयोजन में आयोजित दिव्यांग शिविर में सांसद मुकेश राजपूत एवं मिलिट्री के सीईओ ने दूसरे दिन फीता काट कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया|
शहर के एनऐकेपी डिग्री कॉलेज के सामने सेवा केन्द्र पर शिविर में जयपुर फुट नामक संस्था “भगवान महावीर दिव्यांग सहायता समिति” के विशेषज्ञ सुमित, वेद, गनेश, अवधेश, हरीश। ई.एन.टी. के स्पेशलिस्ट डॉ शिखर सक्सेना तथा उनकी टीम परीक्षण कर मरीजों को ट्रस्ट द्वारा निःशुल्क दवायें तथा कान की मशीन दे रहे है। दिव्यांग सेवा शिविर में एस० एन० साध ट्रस्ट के प्रमुख ट्रस्टी राकेश साध,
चमकेश साध अपनी विशेष सेवा दे रहे है। मधु साध, प्रिया साध, रीतेश साध, राहुल साध अमर साध, उदयपाल, विजय कुमार, आकाश सिंह कश्यप, शीष मेहरोत्रा, रोहित गर्ग, राहुल कश्यप, नितिन कश्यप, रजत कश्यप, सुजीत श्रीवास्तव, अंकुर पाठक, अमन, नरेश, जगदीश, रोविन, शेखर साध, बाशु अपनी सेंवायें दे रहे है। आज शिविर में टोटल 190 रजिस्ट्रेशन हुये जिसमें बांटे गये उपकरणों की संख्या व्हीलचेयर 10 बैशाखी 26 कैलीपर 27 वॉकर 12 वाकिंग स्टिक 34 कृत्रिम पैर 12 कृत्रिम हाथ 5 कॉन की मशीन 64 जूते 24 जोड़ी। दिव्यांग उपकरण पाकर खुश हुये|
सुशासन व्यवस्था से देश निरंतर कर रहा प्रगति
फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) सेवा पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत आयोजित एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत सांसद मुकेश राजपूत ने खानपुर स्थित एसटीपी प्लांट में पौधारोपित किया व संगोष्ठी को संबोधित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75 वें जन्मदिन से शुरू हुए सेवा पखवाड़ा अभियान कार्यक्रम 2 अक्टूबर तक चलाया जाएगा। वन विभाग द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार इस कार्यक्रम में 75 पौधे आरोपित किए गए।
संगोष्ठी को संबोधित करते हुए सांसद मुकेश राजपूत ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सिर्फ देश के ही नहीं बल्कि विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता है, उनकी सरकार द्वारा सुशासन व्यवस्था से देश निरंतर प्रगति के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है तेजी से बढ़ रही अर्थव्यवस्था भारत को वैश्विक पटल पर मजबूत करने का कार्य कर रही है वह वर्तमान भारत की युवा पीढ़ी के आइकॉन है संगठन और सरकार द्वारा उनके जन्मदिन से आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों में एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम भी महत्वपूर्ण है। 2014 में केंद्र में
सरकार बनने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी निरंतर पर्यावरण के संतुलन के लिए पौधारोपित करने के लिए प्रेरित करते रहे हैं समय-समय पर ऐसे कार्यक्रम आयोजित करके संगठन और सरकार ने जागरूकता पैदा करने की कोशिश की है।
जिला महामंत्री डीएस राठौर ने कहा 2014 से भारत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नेतृत्व मिला देश प्रगति के नए-नए आयाम स्थापित कर रहा है, रक्षा सुरक्षा महिला कल्याण जैसे गंभीर मुद्दों पर भी सरकार ने ऐतिहासिक निर्णय लेने में अपने पांव पीछे नहीं खींचे। आत्मनिर्भर भारत पूरी दुनिया शक्तिशाली देश के लिए चुनौती बन रहा है। भारत की प्रगति के बिना किसी दूसरे देश की प्रगति संभव नहीं है। संचालन जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र कठेरिया ने किया| जिला मंत्री धर्मेंद्र राजपूत, जिला मंत्री अभिषेक बाथम,जिला संयोजक जितेंद्र सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष विकास पांडेय, जिला कोषाध्यक्ष संजीव गुप्ता, आरएफओ अनूप कुमार, इंजीनियर आनंद दीक्षित,पिछड़ा मोर्चा जिला महामंत्री कृष्ण मुरारी राजपूत, शिवम मिश्रा, अमन बाथम, शिवांग रस्तोगी आदि रहे।
तलघर में आग लगने से मची अफरा-तफरी
फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) कपड़े की गोदाम में लगी आग से अफरा-तफरी मच गयी| स्थानीय लोगों नें समर आदि से आग पर काबू पाया|
शहर के मोहल्ला सधवाड़ा निवासी आकाश साध के मकान के नीचे तलघर में कपड़े की कतरन रखी थी। बीती गुरुवार रात उसमे अचानक आग लग गयी। लोगों ने पानी डालकर आग बुझा ली थी। दमकल को सूचना दी गई थी। लेकिन आग पहले ही बुझ गयी, जिसके बाद फोन कर दमकल को मना कर दिया गया। 

पड़ोसी नें अधिवक्ता से की मारपीट, अभिलेख फाड़े
फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) पड़ोसी नें अधिवक्ता के साथ जमकर मारपीट कर दी, आरोप है कि उनके अभिलेख फाड़ दिये| मामले में पुलिस को तहरीर दी गयी, पुलिस नें आरोपी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया|
शहर के मोहल्ला नुनहाई कटरा निवासी दिवाकर द्विवेदी ने दर्ज करायी गयी एफआईआर में कहा कि उनके पड़ोस में अजीत पुत्र मुन्ना लाल अवस्थी दबंग किस्म का व्यक्ति है| गली में आये दिन अपनी गाड़ी खड़ी कर देतें हैं, बीते गुरुवार को दिवाकर द्विवेदी न्यायालय जानें के लिए निकले, तो गाड़ी रास्ते में खड़ी थी, जब गाड़ी हटानें को कहा तो गाली-गलौज कर मारपीट कर दी| आरोपी दबंग है और शहर के बड़े माफियाओं से सम्बन्ध हैं| जाँच उपनिरीक्षक यतेंद्र सिंह को दी गयी| 
जिले में खुलेंगे 75 ओपन जिम, एक शुरू
फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) सांसद मुकेश राजपूत व जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी द्वारा सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास निधि के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 से जिला ग्राम्य विकास अभिकरण फर्रूखाबाद में स्थापित ओपन जिम का लोकार्पण किया गया|
ओपन जिम में जनता के इस्तेमाल के लिए साइकिल रोअर,बोनी राइडर, क्रॉस ट्रेनर, एयर वाकर, आर्म व्हील, एडोमिनल बोर्ड एवं चेस्ट एवं सोल्डर प्रेस उपकरण के साथ कास्ट आयरन की दो बैंच व एक सोलर
लाइट लगाई गई है जिसकी लागत मय जीएसटी 8.226 लाख है, सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खेलों इंडिया मिशन के अंतर्गत उनकी प्रेरणा से जनपद में ऐसी कुल 75 ओपन जिम की स्थापना की जाएगी। परियोजना निदेशक जिला ग्राम्य विकास अभिकरण कपिल कुमार, संवंधित कार्यदायी संस्था के अधिकारी, डीआरडीए व विकास भवन के कर्मचारी रहे।
डीएम नें किया दिव्यांग शिविर का शुभारम्भ
फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता)एसएनसाध ट्रस्ट द्वारा डॉ० रजनी सरीन के संयोजन में आयोजित दिव्यांग शिविर का उदघाटन जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने किया निकट एन० ऐ० के० पी० डिग्री कॉलेज के सामने सेवा केन्द्र पर शिविर में जयपुर फुट नामक संस्था “भगवान महावीर दिव्यांग सहायता समिति” के विशेषज्ञ सुमित, वेद, गनेश, अवधेश, हरीश। ई.एन.टी. के स्पेशलिस्ट डॉ शिखर सक्सेना तथा उनकी टीम परीक्षण कर मरीजों को ट्रस्ट द्वारा निःशुल्क दवायें तथा कान की मशीन दे रहे है। दिव्यांग सेवा शिविर में एस० एन० साध ट्रस्ट के प्रमुख ट्रस्टी राकेश साध, चमकेश साध अपनी विशेष सेवा दे रहे है। श्रीमती मधु साध, श्रीमती प्रिया साध, रीतेश साध, राहुल साध अमर साध, उदयपाल, विजय कुमार, आकाश सिंह कश्यप, शीष मेहरोत्रा, रोहित गर्ग, राहुल कश्यप, नितिन कश्यप, रजत कश्यप, सुजीत श्रीवास्तव, अंकुर पाठक, अमन, नरेश, जगदीश, रोविन, शेखर साध, बाशु अपनी सेंवायें दे रहे है। आज शिविर में टोटल 212 रजिस्ट्रेशन हुये जिसमें बांटे गये उपकरणों की संख्या व्हीलचेयर 12 बैशाखी 28 कैलीपर 29 वॉकर 14 वाकिंग स्टिक 26 कृत्रिम पैर 10 कृत्रिम हाथ 6 कॉन की मशीन 65 जूते 28 जोड़ी। दिव्यांग उपकरण पाकर खुश हुये शिविर में उपस्थित दिव्यांगों को दवाइयां तथा उनके साथ आये तीमारदारों को भोजन की सुव्यवस्था भी रही।
शौचालय निर्माण के 292 आवेदन लंवित, तत्काल सत्यापन के निर्देश
फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार फतेहगढ़ में जिला स्वच्छ भारत मिशन समिति ग्रामीण की बैठक का आयोजन किया गया।
जिला पंचायतराज अधिकारी राजेश चौरसिया ने बताया कि राज्य वित्त आयोग में उपलब्ध धनराशि में से 97.67 प्रतिशत व 15वें वित्त आयोग में 90.28 प्रतिशत भुगतान हो गया है, जिलाधिकारी द्वारा 22 सितंबर तक पूरा भुगतान कराने के निर्देश दिये, व्यक्तिगत शौचालय निर्माण के मात्र 292 आवेदन लंवित है जिलाधिकारी द्वारा सभी आवेदनों का तत्काल सत्यापन कराने के निर्देश दिए,।
डी0पी0आर0ओ0 ने बताया कि ओ0डी0एफ0 प्लस घोषित गाँवो में से 97.46 प्रतिशत का सत्यापन हो गया है, कुल चयनित 580 आर0आर0सी0 में से 568 का निर्माण कार्य पूरा हो गया है
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, पीडी डीआरडीए आदि रहे|
साइबर अपराध रोकने के पुलिसकर्मियों को सिखाये गुर
फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) पुलिस ने साइबर अपराध से निपटने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए साइबर सुरक्षा कार्यशाला कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमे पुलिस कर्मियों को साइबर अपराध से निपटने से गुर बताये गये|
पुलिस लाइन फतेहगढ़ में नोयडा से आये साइबर विशेषज्ञ रक्षित टंडन नें साइबर अपराधों के बढ़ते खतरों, डिजिटल सुरक्षा उपायों, सोशल मीडिया पर साबधानी, ऑनलाइन धोखाधड़ी की पहचान, डेटा प्रोटेक्शन कानूनों आदि की विस्तृत जानकारी पुलिस कर्मियों को दी गयी| अपर पुलिस अधीक्षक डा. संजय सिंह ने बताया कि साइबर अपराध को लेकर विशेषज्ञ द्वारा जानकारी दी गयी| 

सीएमओ के खिलाफ चिकित्सक के समर्थन में स्वास्थ्य कर्मी लामबंद, कार्यवाही की मांग
फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अवनींद्र कुमार के द्वारा चिकित्सक को गाली-गलौज करनें के मामले नें तुल पकड़ लिया| स्वास्थ्य कर्मियों ने बैठक कर सीएमओ के खिलाफ कार्यवाही को जिलाधिकारी से मांग की है|
संयुक्त उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ के अध्यक्ष गौरव कुमार व महामंत्री नरेंद्र मिश्रा के नेतृत्व में बैठक का आयोजन किया गया| जिसमे सीएमओ अवनींद्र कुमार के द्वारा मोहम्मदाबाद सीएचसी के चिकित्सक सनी मिश्रा के साथ गाली-गलौज किये जानें की कड़ी निंदा की गयी| बैठक में कहा गया की
सीएमओ अवनींद्र कुमार पूर्व में भी विभाग के कई अधिकारियों व कर्मियों के साथ अशोभनीय व अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते रहें हैं| जिससे सभी स्वास्थ्य कर्मी खुद को मानसिक उत्पीड़ित व अपमानित महसूस कर रहें हैं| लिहाजा सीएमओ के खिलाफ्र कार्यवाही की मांग संगठन नें की है| यदि कार्यवाही सीएमओ पर नही हुई तो आर-पार की लड़ाई का बिगुल फूंका जायेगा|
इस दौरान राज्य कर्मचारी महासंघ के महामंत्री प्रमोद दीक्षित, उत्तर प्रदेश एक्सरे टेक्नीशियन एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय शंकर तिवारी, डॉ. सनी मिश्रा, अमृता श्रीवास्तव, आशीष कुमार, अरुण सिंह, नारायन कुमार चौरसिया, डॉ. अमित मिश्रा, अमृता श्रीवास्तव, सबीर हुसैन आदि रहे|



