फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता)प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा पखवाड़ा अभियान कार्यक्रम के तहत बढ़पुर स्थित एक हाउस में भाजपा द्वारा प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन आयोजित हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जीवन पर आधारित डॉक्यूमेंट्री फिल्म भी दिखायी गई।
भाजपा जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने कर सुधार में एक ऐतिहासिक क्रांति लाने का कार्य किया है जिसके अंतर्गत जीएसटी की दरों में ऐतिहासिक कटौती करके देश के आम जनमानस को राहत देने का कार्य किया है| आजादी के बाद पहली बार किसी सरकार ने विकसित व आत्मनिर्भर भारत की कल्पना को साकार करने के लिए कर सुधार करके साहित्यिक निर्णय लिया है व्यापारियों तक प्रधानमंत्री के ऐतिहासिक निर्णय की जानकारी के लिए प्रबुद्ध वर्ग संवाद जैसे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
सांसद मुकेश राजपूत ने कहा देश में पहली बार जब जीएसटी लागू हुई थी तब भी केंद्र में बीजेपी सरकार ने कर सुधार में क्रांति लाने का कार्य किया था, सरकार द्वारा जीएसटी की दरों में फिर से एक बार बदलाव करने का कार्य किया यह बदलाव गरीब एवं आम जनमानस की भावनाओं को समर्पित है| विश्व के सबसे ताकतवर देश के द्वारा भारत पर लगाया गया 50 प्रतिशत का टैरिफ भी भारत के विकास को रोक नहीं सकता है। जीएसटी कमिश्नर हिम्मत सिंह ने बताया केंद्र सरकार द्वारा जीएसटी की दरों में किए गए सुधार की पूरी जानकारी जल्द ही कार्यालय पर उपलब्ध हो जाएगी| जिन-जिन वस्तुओं पर जीएसटी की दरों को कम किया गया है उसकी पूर्णता जानकारी जनता तक पहुंचायी जाएगी| जागरूकता अभियान चलाकर व्यापारियों तक सरकार द्वारा किए गए सुधारो की भी जानकारी दी जाएगी। उद्योग व्यापार मंडल मिश्रा गुट के जिलाध्यक्ष सदानंद शुक्ला ने कहा केंद्र सरकार के द्वारा जीएसटी की दरों में किए गए सुधारो से
व्यापारियों का हित होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे विख्यात कवि शिव ओम अंबर ने अपनी कविता उसने भारतीय संस्कृति की गौरव गरिमा को गया है के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के व्यक्तित्व पर विस्तृत चर्चा की| कार्यक्रम संयोजक तोषित प्रीत सिंह दुर्वासा ऋषि आश्रम के महंत ईश्वर दास ब्रह्मचारी, व्यापार मंडल अध्यक्ष मनोज मिश्रा, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष रूपेश गुप्ता आदि ने विचार रखे| संचालन लोहिया अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मी/बीजेपी के सोशल मीडिया संयोजक अभिषेक वाजपेयी ने किया।
पूर्व सभासद सुधांशु दत्त द्विवेदी, विमलेश मिश्रा, जिला कोषाध्यक्ष संजीव गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कटियार चिकित्सक केएम द्विवेदी, जितेंद्र सिंह, हिमांशु गुप्ता, राजू गौतम,गोपाल राठौर, धर्मेंद्र राजपूत शिवम मिश्रा, सांसद निजी सचिव अनूप मिश्रा आदि रहे।
जीएसटी की दरों में ऐतिहासिक कटौती से आम जन को राहत
सर्पदंश से छात्र ने तोड़ा दम, देखें वीडियो
फर्रुखाबाद:(अमृतपुर संवाददाता)सर्पदंश से छात्र की हालत नाजुक हो गयी, परिजन उसे तत्काल सीएचसी लेकर पंहुचे, जहाँ से लोहिया रिफर कर दिया गया, लोहिया अस्पताल में उसे मृत घोषित आकर दिया गया| 
थाना क्षेत्र के कस्बा में बीती रात धर्मवीर का 17 वर्षीय पुत्र कृषक घर के भीतर जमीन पर लेटा था| उसी दौरान नाग नें उसको काट लिया| जानकारी होनें पर परिजनों में कोहराम मच गया| परिजन तत्काल उसे लेकर सीएचसी आये जहाँ से उसे लोहिया अस्पताल भेजा गया| लोहिया अस्पताल में चिकित्सक नें उसे मृत घोषित कर दिया| जिससे परिजनों में चित्कार मच गयी| मृतक चार भाई-बहनों में दूसरे नंबर का था| मृतक की माँ नीलम का रो-रो कर बुरा हाल हो गया| जिला पंचायत अजय कुमार चौहान, प्रधान सचिन देव तिवारी भी मौके पर आये और परिजनों को सांत्वना दी| बिजली कर्मी शेरा सिंह नें सांप को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया| 
भगवान शिव की बरात, जमकर थिरके भूत- पिशाच
फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) शहर में भगवान शिव की बरात धूमधाम से निकली। बरात में शामिल भगवान शिव सहित अन्य मनमोहक झांकियों ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। बरात देखने के लिए मुख्यमार्गों व दुकानों के बाहर भीड़ लगी रही। बैंडबाजों पर बज रहे भक्ति गीतों पर लोग जमकर थिरके।
श्री मधु रामलीला मंडल बीबीगंज की ओर से ठंडी सड़क से शिव बरात शुरू हुई। भाजपा नेता व मंडल के
संरक्षक सचिन यादव नें आरती उतारकर बरात शुरूआत की। सबसे आगे भगवान गणेश की झांकी चल रही थी। उसके पीछे चल रहे डीजे पर युवा थिरक रहे थे। काली जी का अखाड़ा आकर्षण का केंद्र रहा। भूत- पिशाच भी नाचते गाते चल रहे थे। बरात में हनुमान जी, दुर्गा मां, काली मां,सरस्वती
माँ, खाटू श्याम समेत 27 झांकियां शामिल थी। सबसे पीछे दूल्हा बने शिवशंकर की झांकी थी। दुकानदारों ने खेल खिलौने की दुकान भी फुटपाथों पर सजा रखी थीं। सुरक्षा के लिए पुलिसबल भी बरात के साथ
चल रहा था बरात रेलवे रोड, चौक आदि मुख्यमार्गों से होते हुए बीबीगंज स्थित लीला स्थल के लिए रवाना हुई। इस दौरान अध्यक्ष मनमोहन मिश्रा, कुंबर सिंह शाक्य, विम्मी अग्निहोत्री, ओम प्रकाश शाक्य, आनन्द मौर्य, बारात संयोजक मंजुल मिश्रा, संजीब अग्निहोत्री, मयंक सिंह, महावीर शाक्य, हरी किशन (नारद), जीतू तिवारी आदि रहे|
तीन ओवरलोड ट्रकों पर सीज की कार्यवाही
फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) तीन ओवरलोड ट्रकों को सीज करनें की कार्यवाही की गयी| तीनों ट्रकों को पुलिस की सुपुर्दगी में दिया गया है|
बुधवार को जिला खनन अधिकारी संजय प्रताप व एआरटीओ प्रवर्तन सुभाष राजपूत द्वारा बघार व मोहम्मदाबाद क्षेत्र में खनन सामग्री का परिवहन करने वाले वाहनों के विरूद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान खनन सामग्री का परिवहन करने वाले 3 ओवरलोड ट्रकों को सीज कर
दिया गया व खनन विभाग द्वारा रुपए 1,08000 व परिवहन विभाग द्वारा रुपये 70,000 का जुर्माना लगाया गया। ओवरसाइज ट्रक को भी पकड़कर सीज किया गया व उन पर परिवहन विभाग द्वारा रूपये 31000 का जुर्माना लगाया गया। दोनों विभागों द्वारा लगाया गया| एआरटीओ प्रवर्तन सुभाष राजपूत नें बताया कि अभियान जारी रहेगा|
सेवा पखवाड़ा: पीएम मोदी के जन्मदिन पर जगह-जगह कार्यक्रम, पर्यटन मंत्री नें लिया भाग
फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो)बुधवार को मंत्री पर्यटन एवं संस्कृति विभाग जयवीर सिंह ने सेवा पखवाड़ा के तहत आयोजित जिले भर के कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित सेवा पखवाड़ा रक्तदान शिविर,स्वास्थ्य शिविर, सुंदरकाण्ड, विकास प्रदर्शनी आदि का कार्यक्रम आयोजित हुआ|
मंत्री द्वारा राम मनोहर लोहिया जिला चिकित्सालय फर्रूखाबाद में प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित सेवा पखवाड़ा के तहत स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान, निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर,रक्तदान शिविर व 8 वें राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ किया गया। मंत्री द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण शिविर के तहत लगाये गये विभिन्न काउंटरों का निरीक्षण किया गया| मप्र. के आदिवासी बाहुल्य धार में आयोजित प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम का लाइव प्रसारित देखा व उनका भाषण सुना।
विकास प्रदर्शनी का किया शुभारम्भ
मंत्री जयवीर सिंह नें सूचना विभाग द्वारा प्रधानमंत्री मोदी के व्यक्तित्व, कृतित्व व न्यू इण्डिया@2047 एवं प्रदेश सरकार की उपलब्धियों पर ऑफिसर्स क्लब फतेहगढ़ में 15 दिवसीय 17 सितंबर से 02 अक्टूबर 2025 तक चलने वाली प्रदर्शनी का शुभारम्भ किया|
सीएचसी मोहम्मदाबाद में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का शुभारंभ
पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह नें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान व स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का शुभारंभ किया| स्वास्थ्य शिविर में लगायें गये विभिन्न स्टालों का निरीक्षण किया व मरीजो को पोषण पोटली भी वितरित की।
बाबा नीम करोली मन्दिर में किया सुन्दर कांड पाठ
मोहम्मदाबाद के बाबा नीम करौरी मन्दिर पंहुचे मंत्री नें सांसद मुकेश राजपूत, चेयरमैंन पति राहुल राजपूत, चेयरमैंन संकिसा बसन्तपुर अनुपमा वर्मा आदि के साथ सुन्दरकाण्ड में भाग लिया और कन्याभोज में भी शामिल हुए| बाबा से आशीर्वाद व प्रसाद ग्रहण कर मंत्री रवाना हुए| अध्यक्ष जिला पंचायत मोनिका यादव, विधायक भोजपुर नागेंद्र सिंह, विधायक अमृतपुर सुशील शाक्य, जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी, पुलिस अधीक्षक आरती सिंह, जिलाध्यक्ष फतेहचन्द्र वर्मा आदि रहे|
नि:शुल्क भोजन वितरण का श्रीगणेश
भाजपा नेत्री डॉ. रजनी सरीन द्वारा लोहिया अस्पताल में चलाये जा रहे 10 रूपये थाली वाले भोजनालय में मंत्री नें डा. रजनी सरीन के साथ भोजन वितरण का शुभारम्भ किया| मंत्री कई लोगों को भोजन वितरित भी किया, इसके साथ ही डॉ. रजनी सरीन के नेक कार्य की सराहना की|
सांसद व डीएम नें लगायी झाड़ू
पीएम मोदी के जन्मदिन पर आयोजित सेवा पखबाड़ा कार्यक्रम के तहत सांसद मुकेश राजपूत, डीएम आशुतोष कुमार द्विवेदी आदि नें रोडबेज बस अड्डा लाल दरवाजे पर झाड़ू लगाकर सेवा पखबाड़ा का शुभारम्भ किया|
चाय पसंद ना आनें पर चंहके सीएमओ! चिकित्सक को दी गाली तो भड़की भीड़ ने सीएमओ का घेराव कर की नारेबाजी, देखें वीडियो
फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद संवाददाता) प्रभारी मंत्री के कार्यक्रम की तैयारी का जायजा लेनें आये सीएमओ को चिकित्सक नें चाय प्लास्टिक के गिलास में देदी| जिससे वह खफा हो गये, उन्होंने उस समय कुछ नही बोला| आरोप है कि बुधवार को मंत्री के कार्यक्रम से जाने के दौरान चिकित्सक से गाली-गलौज कर दिया, जिससे मौके पर मौजूद भीड़ आक्रोशित हो गयी, भीड़ नें सीएमओ की गाड़ी घेरकर नारेबाजी कर दी| चिकित्सक नें कहा कि उन्हें नौकरी से निकाल दें लेकिन गाली नही सुनी जायेगी|
जनपद के प्रभारी मंत्री ठा. जयवीर सिंह का सीएचसी मोहम्मदाबाद में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का शुभारम्भ बुधवार को होना था| जानकारी में मुताबिक मंगलवार रात लगभग 11 बजे सीएचसी प्रभारी गौरव यादव के साथ चिकित्सक सनी मिश्रा तैयारी में लगे थे| उसी दौरान तैयारी का जायजा लेनें सीएमओ डा. अवनींद्र कुमार पंहुचे, जिनके लिए होटल से चाय की व्यवस्था की गयी| चाय एल्युमीनियम प्लास्टिक पाउच में आयी, चिकित्सक सनी मिश्रा नें बताया कि होटल की एल्युमीनियम प्लास्टिक पाउच (सिल्वर फॉयल बैग) में चाय आयी थी, जिसे देखकर सीएमओ खफा हो गये और बिना चाय पीकर ही वापस चले गये| चिकित्सक सनी ने बताया कि प्रभारी मंत्री के कार्यक्रम के दौरान सीएमओ से जब उन्होंने पानी के
लिए पूंछा तो वह आग बबूला हो गये और गाली-गलौज करनें लगे| नौकरी से निकाल देने की धमकी दी|
मंत्री के वापस जाते ही सीएमओ को भीड़ के साथ चिकित्सक नें घेर लिया| चिकित्सक के साथ आयी भीड़ नें सीएमओ के खिलाफ नारेबाजी की| मौके की नजाकत को देखते हुए सीएमओ मौके से चले गये|
डॉ. सनी मिश्रा नें बताया कि सीएमओ चाय को लेकर नाराज थे, जिसके बाद उन्होंने गाली-गलौज कर दिया| जिससे भीड़ भड़क गयी| सीएमओ को गाली देनें का अधिकार नही है|
सीएमओ डा. अवनींद्र कुमार नें जेएनआई न्यूज ब्यूरो को बताया कि सीएमओ को प्लास्टिक बैग में चाय मंगायी गयी, यह क्या उचित है, गाली-गलौज उन्होंने नही दिया है| उन्होंने कहा की चिकित्सक लोकल के रहने वाले हैं, वह अभी बच्चे है| मामले को देखा जा रहा है|
विश्वकर्मा जयंती पर फैक्टरियों, दुकानों में पूजा, शोभायात्रा में पुष्पवर्षा
फर्रूखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) सृष्टि के प्रथम शिल्पकार भगवान विश्वकर्मा जयंती शहर में धूमधाम से मनाई गई। सृजन, रचनात्मकता और श्रम के सबसे बड़े प्रतीक भगवान विश्वकर्मा की पूजा बढ़पुर स्थित विश्वकर्मा पांचाल मंदिर, औद्योगिक प्रतिष्ठानों के वर्कशॉप में की गई। लोगों ने अपने घरों में मशीनों और उपकरणों की पूजा भी की।
भगवान विश्वकर्मा की शोभायात्रा पर जगह-जगह पुष्प वर्षा
श्री कोकाश पांचाल ब्राह्मण समिति विश्वकर्मा मंदिर बढ़पुर के तत्वावधान में रेलवे रोड से शोभायात्रा का शुभारंभ जिलाध्यक्ष सपा चन्द्रपाल यादव नें फीता काटकर किया| जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। भगवान के स्वरूपों की आरती उतारी गई। बढ़पुर के मधुर मिलन गेट्स हाउस में संस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ| मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव ने समाज को सरकार की योजनाओ की जानकारी दी| बढ़पुर स्थित विश्वकर्मा मंदिर में पूजन किया गया। इसके बाद भंडारे का आयोजन हुआ| विशिष्ट अतिथि डॉ. अरविन्द गुप्ता नें वृद्धजनों को सम्मानित किया| इस दौरान बीना शर्मा को सामाजिक व राजनैतिक क्षेत्र में भागीदारी पर सम्मानित किया गया| इसके अलावा 43 छात्रों को भी सम्मानित किया गया| इस दौरान अध्यक्ष मुन्ना लाल शर्मा, सपा नेता ओम प्रकाश शर्मा, राकेश चन्द्र शर्मा, डॉ. नरेश शर्मा, विजय शर्मा, विकास शर्मा, शानू शर्मा, आदर्श कुमार आदि रहे|
आईटीआई में हुआ हबन-पूजन
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में फर्रुखाबाद में भी विश्वकर्मा जयंती पर पूजा अर्चना और हबन का आयोजन किया गया| जिसमे संस्थान के नोडल प्रधानाचार्य राजवीर सिंह के साथ अन्य अध्यापकों नें भगवान विश्व कर्मा के चित्र पर माल्यार्पण किया| इसके साथ ही हबन में आहुतियाँ दी गयीं| औजारों और मशीनों का पूजन भी किया गया| ब्रजेश सिंह कार्यदेशक,सीएम रावत, सुनील कुमार, रंजित कुमार, एसएन सागर, बिजेंद्र सिंह आदि रहे| पूजन प.अभिषेक मिश्रा ने कराया|
संदिग्ध हालत में गोली लगने से युवक घायल
फर्रुखाबाद:(नवाबगंज संवाददाता) संदिग्ध हालत में गोली लगने से दिव्यांग युवक घायल हो गया| उसे उपचार के लिए सीएचसी लाया गया| जहाँ से उसे लोहिया अस्पताल रिफर किया गया, लोहिया से उसे परिजन एक निजी अस्पताल में लेकर पंहुचे|
थाना क्षेत्र के ग्राम बबना निवासी 40 वर्षीय दिनेश नट पुत्र पप्पू बीते मंगलवार की रात लगभग 9 बजे खाना खाकर झोपड़ी के बाहर सोने चले गये| परिजनों नें बताया कि कुछ देर बाद तेज आवाज हुई, जब दिनेश की पत्नी सुनीता झोपडी से बाहर निकल कर आयी तो दिनेश के गर्दन में गोली लगी हुई थी, लेकिन उसके आस-पास कोई नही था | परिजनों ने तत्काल यूपी 112 पुलिस को घटना की सूचना दी। गोली लगने की खबर मिलते ही कार्यवाहक थानाध्यक्ष रामसिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फोर्स के साथ मौके पर आकर जाँच की| घायल को सीएचसी में भर्ती किया गया| जहाँ से हालत गंभीर होनें पर उसे लोहिया रिफर किया गया| परिजनों ने उसे फर्रुखाबाद के निजी नर्सिग होम में भर्ती कराया| पुलिस का कहना है, गोली की घटना संदिग्ध है| कार्यवाहक थानाध्यक्ष रामसिंह ने बताया कि जांच की जा रही है। गोली की घटना संदिग्ध है, अभी तहरीर नही दी गयी है | 
श्रीराम लीला मंडल ने किया भूमि पूजन
फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) हबन की आहुतियों के बीच श्री रामलीला मंडल नें भूमि पूजन किया|मन्त्रोच्चार के दौरान पूरा वातावरण आस्था की सुगंध से मंहक उठा|
शहर के सरस्वती भवन में मंडल के अध्यक्ष लालजी टंडन के नेतृत्व में विधि-विधान से पूजन आदि किया गया| इसके साथ ही भूमि पूजन की परम्परा को आगे बढ़ाया गया| हबन में आहुति डालकर आयोजन को सफल बनाने की कामना की गयी| इस दौरान अध्यक्ष लालजी टंडन,प. शन्ति स्वरूप, कोषाध्यक्ष संजय गर्ग, संजीब गुप्ता,विश्वजीत सारस्वत, धीरू सारस्वत, रचित अग्रवाल, दीपक सक्सेना, मटर लाल दुबे, श्रवण शुक्ला आदि रहे|
बालिका से छेड़छाड़ का आरोपी तांत्रिक गिरफ्तार
फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद संवाददाता) झाड़फूंक करनें के बहाने बालिका के साथ छेड़छाड़ करनें का आरोप एक वृद्ध तांत्रिक पर लगा है| पुलिस नें उसे गिरफ्तार कर जमकर खातिरदारी की|
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम लखरौआ निवासी तांत्रिक अनिल कुमार पुत्र गोविन्द प्रसाद ने 13 वर्षीय बालिका के पेट में दर्द को झाड़फूंक से ठीक करनें का भरोसा दिया| बालिका के भाई के सामने ही तांत्रिक छेड़छाड़ करने लगा| पुलिस के एफआईआर दर्ज कर ली थी| मंगलवार शाम को पुलिस नें आरोपी को गिरफ्तार कर लिया|



