Home Blog Page 173

यूपी में 30 लाख ई-चालान में बड़ी राहत, 2017 से 2021 तक के गैर-कर चालान होंगे खत्म

लखनऊ: उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग ने जनता को बड़ी राहत दी है। विभाग ने 2017 से 2021 तक के गैर-कर ई-चालानों को समाप्त करने का फैसला लिया है। अब इन चालानों को पोर्टल पर (यदि मामला कोर्ट में लंबित था) और (यदि कार्यालय में लंबित था और समय-सीमा निकल चुकी है) की श्रेणी में दिखाया जाएगा। साथ ही इन चालानों से जुड़े फिटनेस, परमिट, वाहन ट्रांसफर और एचएसआरपी (हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट) जैसे अवरोध भी स्वतः हट जाएंगे। हालांकि, टैक्स से जुड़े चालान इस राहत के दायरे से बाहर रहेंगे।
एक महीने में पूरा होगा काम
परिवहन विभाग के अनुसार यह पूरी प्रक्रिया 30 दिनों में पूरी कर दी जाएगी। इसके बाद वाहन स्वामी पोर्टल पर जाकर अपनी चालान स्थिति देख सकेंगे। कोर्ट में लंबित प्रकरण और ऑफिस लेवल पर समय-सीमा निकल चुके प्रकरण के रूप में दर्ज होंगे। विभाग ने साफ किया है कि यह केवल क्लोजर है यानि न तो किसी को रिफंड मिलेगा और न ही पुराने चालान दोबारा खोले जाएंगे।
30 लाख से ज्यादा ई-चालान प्रभावित आंकड़ों के मुताबिक 2017 से 2021 के बीच 30.52 लाख ई-चालान बने थे। इनमें से 17.59 लाख का निस्तारण पहले ही हो चुका है, जबकि 12.93 लाख चालान लंबित थे। लंबित चालानों में 10.84 लाख कोर्ट में और 1.29 लाख ऑफिस लेवल पर पेंडिंग थे। अब इन सभी का डिजिटल निस्तारण समय-सीमा में पूरा किया जाएगा। फ्रंट-एंड पर सभी अवरोध हटेंगे, जबकि बैक-एंड पर पूरा रिकॉर्ड और ऑडिट ट्रेल सुरक्षित रहेगा।
जनता को क्या करना है?
यदि आपका चालान 2017–2021 का है और पोर्टल पर अभी भी लंबित या कोई ब्लॉक दिखा रहा है, तो एक महीने बाद ई-चालान/परिवहन पोर्टल पर जाकर स्थिति जांचें।
अगर मामला कोर्ट में पेंडिंग था, तो “Disposed – Abated” दिखेगा और सभी अवरोध हट जाएंगे।
अगर चालान कोर्ट भेजा ही नहीं गया था और समय-सीमा निकल चुकी है, तो “Closed – Time-Bar (Non-Tax)” दिखेगा और उससे जुड़े ब्लॉक हट जाएंगे।
टैक्स वाले मामलों में यह राहत लागू नहीं होगी और वे केवल टैक्स कानून के तहत ही निस्तारित होंगे।
मदद के लिए हेल्पलाइन 149 या नजदीकी एआरटीओ से संपर्क किया जा सकता है।
क्यों लिया गया यह फैसला?
इस फैसले के तहत केवल उन्हीं चालानों को माफ (abated) किया जाएगा जो 31 दिसंबर 2021 तक कोर्ट में लंबित थे। वहीं, जो चालान कभी कोर्ट नहीं भेजे गए और अब समय-सीमा पार कर चुके हैं, उन्हें भी प्रशासनिक रूप से बंद किया जाएगा। टैक्स से जुड़े चालान, गंभीर अपराध, दुर्घटना या IPC से जुड़े मामले इस राहत से बाहर रहेंगे। यह निर्णय कानून का पालन सुनिश्चित करने, जनता को अनावश्यक चालानों और ब्लॉकों से राहत देने, सेवाओं को समय पर उपलब्ध कराने और पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए लिया गया है।
समय-सीमा और निगरानी
30 दिनों के भीतर सभी पेंडिंग चालानों का पोर्टल पर निपटारा दिखेगा। इसके लिए हर हफ्ते एक डैशबोर्ड पर प्रगति रिपोर्ट डाली जाएगी। एनआईसी पोर्टल में जरूरी बदलाव कर रहा है ताकि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और सुरक्षित रहे। टैक्स से जुड़ी देनदारियां, पहले से जमा जुर्माना और कोर्ट आदेश यथावत रहेंगे। परिवहन आयुक्त ब्रजेश नारायण सिंह ने कहा कि यह निर्णय कानूनन सही, जन-हितैषी और पारदर्शी प्रशासन की प्रतिबद्धता का प्रतीक है। हमारा लक्ष्य है कि नागरिकों को सुगमता, सुरक्षा और सम्मानजनक सेवा अनुभव मिले। सभी अधिकारी और कर्मचारी तय समय-सीमा में शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करें।

बीबी के लापता होनें के गम में ग्रामीण की मौत

फर्रुखाबाद:(जहानगंज संवाददाता) पत्नी के लापता होनें के गम में सदमे में आये ग्रामीण की मौत हो गयी| जिससे परिजनों में कोहराम मच गया|
थाना क्षेत्र के ग्राम मजगवां निवासी ज्ञानचन्द्र की पत्नी 42 वर्षीय सुखदेवी अचानक लापता हो गयी थी| विगत 7 सितम्बर को सुखदेवी की गुमशुदगी ज्ञान चन्द्र नें थाना जहानगंज में दर्ज करायी थी| गुमशुदगी में कहा था कि उनकी पत्नी बीते 2 सितम्बर को सुबह लगभग 10 बजे घर से बिना बताये लापता हो गयी थीं| काफी तलाश किया लेकिन कोई पता नही चला|
ज्ञान चन्द्र अपने भाई संदीप के साथ दर्ज गुमशुदा के बारे में जानकारी लेनें थानें आये और पुलिस नें उन्हें कार्यवाही का भरोसा दिया| इसके बाद ज्ञान चंद भाई सहित घर वापस आ गये| संदीप नें बताया कि भाई पत्नी के गम में काफी चिंतित थे| घर आते ही उनकी हालत अचानक बिगड़ गयी और उन्हें स्वजन
डाक्टर के पास लेकर आये, डाक्टर ने हार्टअटैक से उनकी मौत की पुष्टि की।

घर में बाथरूम में मिला वृद्ध का शव

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) घर के बाथरूम में वृद्ध का शव पड़ा मिला| पुलिस नें मौके पर आकर जाँच की| पुलिस नें शव को कब्जे में लिया|
थाना कादरी गेट के ग्राम खानपुर निवासी 70 वर्षीय सुधीर सिंह गंगवार अविवाहित थे| वह अपने घर में अकेले ही रहते थे, बीती सोमवार की शाम तक वह घर के बाहर देखे गये, सुधीर गंगवार के दिल्ली में रह रहे भाई योगेन्द्र नें उन्हें फोन किया तो फोन नही उठा, जिसके बाद आस-पास के लोगों को सूचना मिली| ग्रामीणों नें डायल 112 को फोन किया| सूचना पर कादरी गेट थानें के निरीक्षक राजेश कुमार पुलिस के साथ मौके पर पंहुचे और जाँच की| सुधीर सिंह का शव बाथरूम में पड़ा मिला| निरीक्षक राजेश कुमार नें बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है| प्रारम्भिक जाँच में ह्रदयगति रुकनें से मौत होना प्रतीत हो रही है|

मानस सम्मेलन में हुए अध्यात्मिक ज्ञान के दर्शन

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) फर्रुखाबाद श्री पांडेश्वर नाथ मंदिर में 37 वे मानस सम्मेलन में विदुषी संध्या दीक्षित दतिया( मध्य प्रदेश) जनकपुरी नगर दर्शन में पुष्प वाटिका गौरी पूजन भक्ति मय सीता प्रभु राम (ब्रहम ) लघु भ्रता लक्ष्मण (बैराग्य)गोस्वामी तुलसीदास ने अध्यात्मिक दर्शन की ज्ञान की पराकाष्ठा धनुष यज्ञ राम राजा जनक की चिंता अतीत काल की विषम परिस्थितियों चुनौतियां और उनका समाधान मानस के अंत में मिलता है मानस विदुषी ने अपने विचार व्यक्त किया
झांसी से आई कुमारी आस्था शर्मा मानस के अंत से अपने विचार गुरु विश्वामित्र की चिंता राक्षसों का आतंक उनसे ऋषियों मुनियों की रक्षा हेतु श्री राम लक्ष्मण को शस्त्र शास्त्र की शिक्षा देनाऔर उनकी मुक्ति का आधार बनाया साथ ही साथ गुरु शिष्य की परंपरा में धर्म की स्थापना अधर्म को नष्ट करने के उपाय में गुरु की महत्व मिलता हैं गुरु मात-पिता की सेवा सम्मान करना गोस्वामी तुलसीदास ने पग पग पर मानस में संदेश दिया
छत्तीसगढ़ दुर्ग से पंडित पीला राम ने जनकपुरी में राजा जनक योगी है ज्ञानी है कुशल राजा संचालक हैं उनकी चिंता का समाधान मानस में गोस्वामी तुलसीदास ने किया बे अवधि एवं ब्रज भाषा के शुद्ध शिल्पी है मानस के गूढ रहस्य को उजागर किया झांसी सेआए रामायणी अरुण गोस्वामी ने मानस में श्री राम कथा के चार स्थान अयोध्या काशी प्रयागराज और चित्रकूट जहां प्रभु राम की कथा की पवित्र स्थान है उन्होंने प्रयागराज की महिमा जहां प्रभु राम लक्ष्मण सीता का निवास है इसलिए संपूर्ण तीर्थ का स्थान तीर्थराज कहा गया जहां गंगा जमुना सरस्वती का संगम है ऐसे पवित्र स्थान की महिमा महर्षि भारद्वाज और यज्ञ बल के संवादों से व्याख्या की सम्मेलन संयोजक डॉक्टर रामबाबू पाठक ने अपने विचार व्यक्त करते हुए मानस में सुमित्रा आध्यात्मिक शक्ति ईश्वर उसके साथ है वहीं दूसरी माता कैकई ज्ञान की प्रतीक है उनके पुत्र लक्ष्मण साधना सेवा के भाव से श्री राम के साथ रहते हुए कर्तव्य पालन सुमित्रा माता के संस्कारों का मनोवैज्ञानिक आध्यात्मिक विचारों से अवगत कराया श्री राम कथा को गीत संगीत आध्यात्मिक के साथ मानस के विचारों को विद्वानों ने अध्यात्मिक नगर बना दिया नगर के गणमान्य व्यक्ति सर्वेश अवस्थी अशोक रस्तोगी आलोक गौड़ सदानंद शुक्ला रवि अवस्थी विशेष पाठक हर्षित अपूर्व मयंक वरुण विकास अमर आकाश सुजीत पाठक बंटू ने प्रसाद व्यवस्था संभाली| कार्यक्रम का संचालन पंडित रामेंद्र नाथ मिश्रा ने किया

तालाब में उतराते मिले शव की हुई पहचान

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) तालाब डूबे युवक के शव की शिनाख्त दूसरे दिन उसके परिजनों नें कर ली| पुलिस नें शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया|
थाना क्षेत्र के ग्राम चित्रकूट के निकट तालाब में एक युवक के शव बीते दिन उतराता मिला था| पुलिस नें उसकी शिनाख्त का प्रयास किया था, लेकिन उसकी शिनाख्त (पहचान) नही हो सकी थी| मंगलवार को शव विच्छेदन गृह (पोस्टमार्टम) फतेहगढ़ पंहुचे थाना मऊदरवाजा के ग्राम माधौपुर निवासी ब्रजमोहन पुत्र रामवीर नें मृतक की शिनाख्त अपने छोटे भाई 18 वर्षीय गोपी के रूप में की| परिजनों के अनुसार गोली मछली मारनें आया था| जहाँ उसकी डूबने से मौत हो गयी| परिजनों नें पुलिस को तहरीर दी| उपनिरीक्षक अमित कुमार नें शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा|

झांडफूंक के बहानें तांत्रिक नें बालिका से की छेड़छाड़

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद संवाददाता) बालिका के पेट में हो रहे दर्द को ठीक करनें के बहानें उसके साथअश्लील हरकतें की| जानकारी होनें पर बालिका के स्वजनों नें कोतवाली पुलिस को तहरीर दी, पुलिस नें आरोपी तांत्रिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया|
कोतवाली क्षेत्र के के गाँव निवासी 13 वर्षीय बालिका के पेट में दर्द की शिकायत हुई| उसी समय उधर से ग्राम लखरौआ निवासी तांत्रिक अनिल कुमार पुत्र गोविन्द प्रसाद निकला| बालिका की माँ नें दर्ज करायी एफआईआर में कहा कि अनिल नें कहा कि पुत्री को मेरे साथ भेज दो, झांडफूंक करके दर्द ठीक कर देंगे| जिसके बाद बालिका को उसके भाई के साथ गाँव के लगभग 500 मीटर दूर पीपल के पेड़ के पास लेकर गया जहाँ उसने बालिका के सिर पर तीन बार दीपक उतार कर उसके भाई को दिया और कहा कि पीपल के 21 चक्कर लगाओ| दीपक पीपल के चक्कर लगानें लगा तो तांत्रिक ने बालिका के साथ अश्लील हरकतें शुरू कर दी| मामले की जानकारी परिजनों दी गयी| बालिका की माँ नें कोतवाली में तहरीर दी| पुलिस नें आरोपी तांत्रिक अनिल कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया| जाँच दारोगा अनिल सिकरवार को दी गयी है|

युवक का शव घर पंहुचते ही मचा कोहराम

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद संवाददाता) पुणे में प्राइवेट कंपनी में नौकरी करने गए युवक ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली| उसका शव घर आते ही कोहराम मच गया|
कोतवाली क्षेत्र के कस्बा के कबीर नगर निवासी 20 वर्षीय कन्हैया पुत्र रामबाबू पुणे में नौकरी करता था| बीते 14 सितंबर को शाम लगभग 5 बजे उसने अपने कमरे में पड़ी टीन सेट में लोहे के पाइप में चादर का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली| पुलिस नें उसके शव का पुणे में ही पोस्टमार्टम कराया| जिसके बाद उसका शव पुणे से पैत्रक गाँव लाया गया, शव आते ही परिजनों में चित्कार मच गयी| मृतक के पिता रामबाबू मजदूरी करके परिवार का पालन पोषण करते हैं । मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था| मृतक की माता शशि देवी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया।

संदिग्ध हालत में रेलवे लाइन के किनारे मिला पेंटर का शव

0

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद संवाददाता) मंगलवार सुबह रेलवे लाइन के किनारे पेंटर का शव पेंटर का शव पड़ा मिला| सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया| पुलिस नें शव को कब्जे में लेकर पड़ताल की| परिजनों नें अनहोनी की आशंका जाहिर की है| पुलिस नें शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया|
थाना मेरापुर के ग्राम नदौरा निवासी 37 वर्षीय संत कुमार जाटव पुत्र मिठ्ठू लाल मकानों में पुताई का कार्य करता था| संत कुमार की पत्नी मीना देवी नें बताया कि बीते दिन शाम 3 बजे संत कुमार का दोस्त विपिन यादव बुलाने आया था| उसके बाद संत कुमार घर से चला गया| देर रात तक जब वह घर नही लौटा तो परिजनों को चिंता हुई, परिजनों नें उसकी तलाश की लेकिन पता नही चला| सुबह 5 बजे नीबकरोरी रेलवे स्टेशन से लगभग 20 मीटर दूर संत कुमार का शव रेलबे लाइन के किनारे पड़ा मिला| जानकारी मिलने पर संतकुमार की पत्नी मीना देवी आदि परिजन मौके पर पंहुचे, परिजनों में कोहराम मच गया| सूचना पर कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार शुक्ला आदि पुलिस बल के साथ मौके पर आये और जाँच पड़ताल की| मृतक के तीन पुत्र व एक पुत्री है| कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार शुक्ला नें बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है| मामला जीआरपी का है, उन्हें सूचना दी गयी है, जीआरपी जाँच करेगी|

श्रीआदर्श रामलीला मंडल का भूमि पूजन के साथ श्रीगणेश

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) श्रीआदर्श रामलीला मंडल का गणेश पूजन का कार्यक्रम विधि-विधान से सम्पन्न हुआ| अब रामलीला का मंचन शुरू होगा|
शहर के भारतीय पाठशाला में मानस मंच श्री आदर्श रामलीला मंडल की रामलीला का मंचन होता है| सोमवार को पांचाल घाट श्री दुर्वाषा ऋषि आश्रम पर भूमि पूजन का कार्यक्रम आयोजित हुआ| पूजन आचार्य शरद चन्द्र मिश्रा नें कराया| भारतीय कालेज में हबन-पूजन का आयोजन भी किया गया| इस दौरान 15 सितम्बर से लेकर 8 अक्टूबर तक रामलीला का मंचन किया जायेगा| 8 अक्टूबर को श्रीराम का राज्याभिषेक होगा| 6 अक्टूबर को रावण बध का मंचन होगा| इस दौरान अध्यक्ष जय प्रकाश गुप्ता, संयोजक सूर्य प्रकाश भारद्वाज, रामनिवास गुप्ता, कोषाध्यक्ष संजीब कुमार दीक्षित, रामनिवास गुप्ता, राजेश कसेरे, अनूप गुप्ता,नवीन मिश्रा, प्रबल त्रिपाठी, अन्नू दुबे, शिवम शर्मा, मोहित शुक्ला, दीपक मिश्रा आदि रहे|

शिवा मिश्रा ने 90 प्रतिशत अंक जीती साइकिल

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) 23 वीं एशियन स्कालरशिप परीक्षा का पुरस्कार वितरण समारोह गढ़ी कोहना स्थित द कृष्णा पैलेस में सम्पन्न हुआ। जिसमे छात्र शिवा मिश्रा नें 90 प्रतिशत अंक लाकर मेगा पुरस्कार साइकिल झटकी|
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ’ रति शंकर त्रिपाठी अध्यक्ष भारतेन्दु नाट्य अकादमी लखनऊ, संस्कृति विभाग (उo प्रo), विशिष्ट अतिथि डॉ. रंगनाथ मिश्र कुलपति मेजर एस.डी. सिंह विश्वविद्यालय व गौरव अग्रवाल, प्रबंधक सरस्वती विद्या मंदिर इन्टर कॉलेज श्याम नगर, कार्यक्रम अध्यक्ष मुकेश राजपूत सांसद फर्रुखाबाद व भाजपा नेता जितेन्द्र सिंह द्वारा भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर व पुष्पार्चन कर किया गया।
एशियन कंप्यूटर द्वारा आयोजित सामान्य ज्ञान परीक्षा का आयोजन 4 केंद्रों, सरस्वती विद्या मंदिर श्याम नगर, एस.आर. एस. पब्लिक स्कूल राजपुर, अवंती बाई पब्लिक इंटर कॉलेज शाहजहांपुर, जे. एस. इन्टर कॉलेज नवाबगंज में हुआ, जिसमें 4118 छात्रों ने प्रतिभाग किया था जिसमे से सफल हुए छात्रों को आज पुरस्कार प्रदान किया गया।
सामान्य ज्ञान परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले शिवा मिश्रा को मेगा पुरस्कार के रूप में साइकिल, शील्ड व प्रसस्ति पत्र प्रदान किया गया। सीनिअर वर्ग में मो. सुहेल, उत्कर्ष कुमार जूनियर वर्ग में अग्रिमा मिश्रा ने 82 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। गजानन व प्रत्यूश ने संयुक्त रूप से 80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय पुरस्कार प्राप्त किया। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र को मिक्सी, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले को इलेक्ट्रिक केटल एवं सांत्वना पुरस्कार के रूप में दीवाल घडी के साथ शील्ड व प्रसस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में कुल एक सैकड़ा से अधिक लोगों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को भी सम्मानित किया गया, कार्यक्रम में छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जिसमें अनामिका, आकृति, वैष्णवी, दामिनी,प्रतिभा ने गणेश वंदना, संध्या, प्राची, अनुष्का,अनन्या ने समूह नृत्य व शिवी पाण्डेय ने “वो कृष्णा है……….” गीत पर नृत्य प्रस्तुत कर सभी को प्रभावित किया। संस्था के शाखा प्रबंधकों व स्टाफ को भी सम्मानित किया गया। संस्था के निदेशक सुरेन्द्र पाण्डेय ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया एवं संस्था द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में बताया।
संस्था की मैनेजिंग डायरेक्टर आकांक्षा सक्सेना ने संस्थान में विभिन्न योजनाओं में सहयोगी रहे छात्रों को डिनर सेट, दीवाल घड़ी आदि देकर सम्मानित किया साथ ही आए हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम का संचालन आद्या दुबे ने किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ. सन्दीप चतुर्वेदी, अनुराग अग्रवाल सुपर्णा, शैलेन्द्र, फाल्गुनी, पूनम, राधिका, नेहा सिंह, आँचल साध, सिंघिका वर्मा, उज्जवल, ऋतिक पाण्डेय, सोनेलाल, पंकज, नवीन मिश्र, नरेंद्र पाण्डेय, अंशुल कश्यप आदि रहे|