सुशासन व्यवस्था से देश निरंतर कर रहा प्रगति

0
506

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) सेवा पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत आयोजित एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत सांसद मुकेश राजपूत ने खानपुर स्थित एसटीपी प्लांट में पौधारोपित किया व संगोष्ठी को संबोधित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75 वें जन्मदिन से शुरू हुए सेवा पखवाड़ा अभियान कार्यक्रम 2 अक्टूबर तक चलाया जाएगा। वन विभाग द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार इस कार्यक्रम में 75 पौधे आरोपित किए गए।
संगोष्ठी को संबोधित करते हुए सांसद मुकेश राजपूत ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सिर्फ देश के ही नहीं बल्कि विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता है, उनकी सरकार द्वारा सुशासन व्यवस्था से देश निरंतर प्रगति के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है तेजी से बढ़ रही अर्थव्यवस्था भारत को वैश्विक पटल पर मजबूत करने का कार्य कर रही है वह वर्तमान भारत की युवा पीढ़ी के आइकॉन है संगठन और सरकार द्वारा उनके जन्मदिन से आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों में एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम भी महत्वपूर्ण है। 2014 में केंद्र में सरकार बनने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी निरंतर पर्यावरण के संतुलन के लिए पौधारोपित करने के लिए प्रेरित करते रहे हैं समय-समय पर ऐसे कार्यक्रम आयोजित करके संगठन और सरकार ने जागरूकता पैदा करने की कोशिश की है।
जिला महामंत्री डीएस राठौर ने कहा 2014 से भारत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नेतृत्व मिला देश प्रगति के नए-नए आयाम स्थापित कर रहा है, रक्षा सुरक्षा महिला कल्याण जैसे गंभीर मुद्दों पर भी सरकार ने ऐतिहासिक निर्णय लेने में अपने पांव पीछे नहीं खींचे। आत्मनिर्भर भारत पूरी दुनिया शक्तिशाली देश के लिए चुनौती बन रहा है। भारत की प्रगति के बिना किसी दूसरे देश की प्रगति संभव नहीं है। संचालन जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र कठेरिया ने किया| जिला मंत्री धर्मेंद्र राजपूत, जिला मंत्री अभिषेक बाथम,जिला संयोजक जितेंद्र सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष विकास पांडेय, जिला कोषाध्यक्ष संजीव गुप्ता, आरएफओ अनूप कुमार, इंजीनियर आनंद दीक्षित,पिछड़ा मोर्चा जिला महामंत्री कृष्ण मुरारी राजपूत, शिवम मिश्रा, अमन बाथम, शिवांग रस्तोगी आदि रहे।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]